Friday, March 06, 2026
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

हेल्थ

वायु गुणवत्ता सूचकांक में सुधार के बाद सीएक्‍यूएम ने दिल्ली-एनसीआर में जीआरएपी चरण-II रद्द किया

February 19, 2026 07:13 AM

एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की ग्रेडेड रिस्‍पांस एक्‍शन प्‍लान (जीआरएपी) संबंधी उप-समिति ने बुधवार को पूरे एनसीआर में जीआरएपी चरण-II की सभी कार्रवाईयों को तत्‍काल प्रभाव से रद्द करने का निर्णय लिया है। उप-समिति ने पिछले कुछ दिनों में दिल्ली के दैनिक औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में लगातार सुधार को देखते हुए यह कदम उठाया है।

मौजूदा जीआरएपी के दूसरे चरण को 19.10.2025 को लागू किया गया था, जब दिल्ली के औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में बढ़त दर्ज की गई थी।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी एक्यूआई बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली के दैनिक औसत एक्यूआई में गिरावट का रुझान देखा गया है। 16 फरवरी, 2026 को यह 261 दर्ज किया गया, जो 17 फरवरी, 2026 को सुधरकर 249 और आज (18.02.2026) बेहतर होकर 214 त‍क पहुंच गया।

वायु गुणवत्ता में सुधार को देखते हुए जीआरएपी संबंधी सीएक्यूएम उप-समिति ने आज क्षेत्र की वर्तमान स्थिति और आईएमडी/आईआईटीएम द्वारा उपलब्‍ध कराये गए मौसम संबंधी स्थितियों और वायु गुणवत्ता सूचकांक के पूर्वानुमानों की समीक्षा की। इसी के आधार पर जीआरएपी के चरण-II के तहत निवारक और प्रतिबंधात्मक कार्रवाइयों पर निर्णय लिया गया।

समीक्षा के दौरान उप-समिति ने पाया कि अनुकूल मौसम की स्थिति के तहत दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्‍यूआई) बेहतर हुआ है और आज शाम (18.02.2026) 4 बजे ये 214 रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा, आईएमडी/आईआईटीएम के पूर्वानुमानों बताते है कि आने वाले दिनों में एक्‍यूआई 'खराब' से ‘मोड्रेट' श्रेणी में रहने की संभावना है।

तदनुसार, एक्यूआई में सुधार के रुझान और पूर्वानुमानों को ध्यान में रखते हुए जीआरएपी संबंधी सीएक्यूएम उप-समिति ने सर्वसम्मति से पूरे एनसीआर में मौजूदा जीआरएपी के चरण-II के तहत सभी कार्रवाइयों को तत्काल प्रभाव से रद्द करने का निर्णय लिया।

हालांकि, जीआरएपी के चरण-1 के तहत सभी कार्रवाइयां लागू रहेंगी। यह सुनिश्चित करने के लिए कि वायु गुणवत्‍ता का सतर फिर से न बिगड़े, संबंधित एजेंसियों द्वारा चरण-1 के उपायों के लिए निगरानी और समीक्षा जारी रहेगी। सभी कार्यान्वयन एजेंसियों को सतर्क रहने और चरण-1 के उपायों को और तेज करने के निर्देश दिये गए हैं।

उप-समिति वायु गुणवत्ता की स्थिति पर करीब से नजर रखना जारी रखेगी और समय-समय पर स्थिति की समीक्षा करेगी, ताकि आईएमडी/आईआईटीएम के पूर्वानुमानों के आधार पर उचित निर्णय लिया जा सके।

जीआरएपी (नवंबर 2025) का मौजूदा शेड्यूल आयोग की वेबसाइट https://caqm.nic.in/ पर उपलब्ध है।

Have something to say? Post your comment

और हेल्थ समाचार

आरएवी ने नई दिल्ली में ‘अग्निकर्म’ और ‘रक्त-मोक्षण’ पर राष्ट्रीय स्तर का व्यावहारिक प्रशिक्षण आयोजित किया

आरएवी ने नई दिल्ली में ‘अग्निकर्म’ और ‘रक्त-मोक्षण’ पर राष्ट्रीय स्तर का व्यावहारिक प्रशिक्षण आयोजित किया

भारतीय फार्माकोपिया आयोग (आईपीसी) और आंध्र प्रदेश मेडटेक जोन (एएमटीजेड) ने विशाखापत्तनम में भारत में फार्माकोविजिलेंस और मैटेरियोविजिलेंस को मजबूत करने पर राष्ट्रीय बैठक का आयोजन किया

भारतीय फार्माकोपिया आयोग (आईपीसी) और आंध्र प्रदेश मेडटेक जोन (एएमटीजेड) ने विशाखापत्तनम में भारत में फार्माकोविजिलेंस और मैटेरियोविजिलेंस को मजबूत करने पर राष्ट्रीय बैठक का आयोजन किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के अजमेर से 14 वर्षीय लड़कियों के लिए राष्ट्रव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के अजमेर से 14 वर्षीय लड़कियों के लिए राष्ट्रव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया

केंद्रीय मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने डीएचआर ने मेडिकल कॉलेज रिसर्च कनेक्ट 2026 का शुभारंभ किया; डीएचआर को 4,800 करोड़ रुपये का आवंटन जैव चिकित्सा अनुसंधान के प्रति प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करता है।

केंद्रीय मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने डीएचआर ने मेडिकल कॉलेज रिसर्च कनेक्ट 2026 का शुभारंभ किया; डीएचआर को 4,800 करोड़ रुपये का आवंटन जैव चिकित्सा अनुसंधान के प्रति प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करता है।

कर्नाटक के राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ में कायाचिकित्सा पर दो दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

कर्नाटक के राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ में कायाचिकित्सा पर दो दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

आयुर्विज्ञान में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड(एनबीईएमएस) ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की - “स्वास्थ्य देखभाल में कृत्रिम बुद्धिमत्ता(एआई) अध्याय को यूट्यूब पर लाइव स्ट्रीम करने वाले सबसे ज़्यादा दर्शक” पाने के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स से आधिकारिक मान्यता

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने महाराष्ट्र के बुलढाणा स्थित शेगांव में ‘राष्ट्रीय आरोग्य मेला 2026’ का उद्घाटन किया

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने महाराष्ट्र के बुलढाणा स्थित शेगांव में ‘राष्ट्रीय आरोग्य मेला 2026’ का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री योग पुरस्कार 2026 के लिए आवेदन शुरू

प्रधानमंत्री योग पुरस्कार 2026 के लिए आवेदन शुरू

राष्ट्रीय आरोग्य मेला 2026 महाराष्ट्र के शेगांव, बुलढाणा में 25 से 28 फरवरी 2026 तक चलेगा

राष्ट्रीय आरोग्य मेला 2026 महाराष्ट्र के शेगांव, बुलढाणा में 25 से 28 फरवरी 2026 तक चलेगा

सीएक्यूएम के प्रवर्तन कार्य बल ने एनसीआर में निरीक्षण परिणामों, प्रवर्तन कार्रवाइयों और अनुपालन स्थिति की समीक्षा की

सीएक्यूएम के प्रवर्तन कार्य बल ने एनसीआर में निरीक्षण परिणामों, प्रवर्तन कार्रवाइयों और अनुपालन स्थिति की समीक्षा की

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss