Thursday, February 19, 2026
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

चंडीगढ़

प्रधानमंत्री ने एस्टोनिया गणराज्य के राष्ट्रपति से मुलाकात की

February 19, 2026 07:16 AM

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान एस्टोनिया गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम श्री अलार करिस से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री श्री मोदी और राष्ट्रपति करिस ने पिछले वर्ष पेरिस में एआई एक्शन समिट के दौरान हुई अपनी मुलाकात को गर्मजोशी से याद किया। दोनों नेताओं ने लोकतंत्र और कानून के शासन के साझा मूल्यों तथा अंतरराष्ट्रीय शांति और स्थिरता के साझा लक्ष्यों पर आधारित भारत-एस्टोनिया संबंधों को और आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

दोनों नेताओं ने जनवरी 2026 में 16वें भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन के दौरान भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते के सफल समापन के साथ भारत-यूरोपीय संघ संबंधों में आई महत्वपूर्ण रणनीतिक प्रगति का स्वागत किया।

दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की, विशेष रूप से आईटी और डिजिटलीकरण में चल रहे सहयोग पर चर्चा की। उन्होंने भविष्य की प्रौद्योगिकियों, ई-गवर्नेंस, साइबर सुरक्षा, स्टार्टअप और शिक्षा एवं कौशल विकास सहित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में सहयोग को और बढ़ाने की संभावनाओं पर जोर दिया। इसके अलावा, उन्होंने  क्लीन एनर्जी और स्मार्ट एनर्जी मैनेजमेंट में सहयोग की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया।

दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।

दोनों नेताओं ने भारत और एस्टोनिया के बीच बढ़ते सांस्कृतिक संबंधों और पारस्परिक जन-संपर्क पर संतोष व्यक्त किया। राष्ट्रपति करिस ने एस्टोनिया में भारतीय पेशेवरों के योगदान की सराहना की और दोनों पक्ष टैलेंट मोबिलिटी तथा पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में मिलकर काम करने पर सहमत हुए।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

प्रधानमंत्री ने वैज्ञानिक और समग्र ज्ञान के महत्व पर आधारित सुभाषित साझा किया

प्रधानमंत्री ने वैज्ञानिक और समग्र ज्ञान के महत्व पर आधारित सुभाषित साझा किया

प्रधानमंत्री ने एएनआई के साथ साक्षात्कार में एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान वैश्विक एआई क्रांति में भारत की भूमिका को रेखांकित किया

प्रधानमंत्री ने एएनआई के साथ साक्षात्कार में एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान वैश्विक एआई क्रांति में भारत की भूमिका को रेखांकित किया

मुंबई में भारत-फ्रांस नवाचार मंच के उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री के भाषण का मूल पाठ

मुंबई में भारत-फ्रांस नवाचार मंच के उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री के भाषण का मूल पाठ

गूगल के सीईओ ने प्रधानमंत्री से भेंट की

गूगल के सीईओ ने प्रधानमंत्री से भेंट की

प्रधानमंत्री 19 फरवरी को इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री 19 फरवरी को इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का उद्घाटन करेंगे

स्पेन के राष्ट्रपति महामहिम श्री पेड्रो सांचेज़ का भारत दौरा

स्पेन के राष्ट्रपति महामहिम श्री पेड्रो सांचेज़ का भारत दौरा

प्रधानमंत्री की एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन के अवसर पर फिनलैंड गणराज्य के प्रधानमंत्री महामहिम श्री पेटेरी ऑर्पो से मुलाक़ात

प्रधानमंत्री की एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन के अवसर पर फिनलैंड गणराज्य के प्रधानमंत्री महामहिम श्री पेटेरी ऑर्पो से मुलाक़ात

​​​​​​​प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कजाकिस्तान गणराज्य के प्रधानमंत्री से भेंट की

​​​​​​​प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कजाकिस्तान गणराज्य के प्रधानमंत्री से भेंट की

प्रधानमंत्री की सर्बिया गणराज्य के साथ के साथ बैठक

प्रधानमंत्री की सर्बिया गणराज्य के साथ के साथ बैठक

प्रधानमंत्री की भूटान के प्रधानमंत्री के साथ बैठक

प्रधानमंत्री की भूटान के प्रधानमंत्री के साथ बैठक

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss