Thursday, August 20, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री ने कोलकाता अग्निकांड में हुई जानमाल की हानि पर दुख व्यक्त किया केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह, 20 अगस्त 2026 को महाबलीपुरम, तमिलनाडु में दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की 31वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के आठ जिलों को कवर करने वाली चार मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी, जिससे भारतीय रेल के वर्तमान नेटवर्क में लगभग 410 किलोमीटर की वृद्धि होगी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कुष्ठ रोग नियंत्रण उपायों को मजबूत करने और इसके प्रसार को रोकने में तेजी लाने के लिए एनएलईपी समीक्षा-सह-क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित की Horoscope Today: दैनिक राशिफल 21 अगस्त, 2026 मुंबई 3.0: चार हज़ार करोड़ की योजना और एक नए महानगर का सपना आत्मनिर्भर भारत : रक्षा उत्पादन विभाग ने सामरिक रूप से महत्वपूर्ण 405 वस्तुओं की छठी सकारात्मक स्वदेशीकरण सूची अधिसूचित की प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘शक्ति की सप्तधारा’ संकल्प को साकार करने में जुटेगा कृषि और ग्रामीण विकास परिवार- श्री शिवराज सिंह चौहान रेल संपर्क मजबूत होने से ग्वालियर-चंबल क्षेत्र को नई गति मिलेगी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण का देश भर के 121 टोल प्लाजा पर डिजिटल फास्टैग लोकल पास सुविधा विस्तार

हरियाणा

Haryana Latest News 2026

February 22, 2026 07:45 AM

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का राष्ट्र निर्माण में दिया गया योगदान हमेशा देश को नई दिशा देता रहेगाः राज्यपाल असीम कुमार घोष

 

नई दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पर आधारित कॉफी टेबल पुस्तक के विमोचन समारोह पर पहुंचे राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष

 

चंडीगढ़, 21 फरवरी- हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष ने आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर आधारित एक कॉफी-टेबल पुस्तक के विमोचन समारोह में शिरकत की। कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में किया गया। यह पुस्तक पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री विजय गोयल द्वारा लिखी गई है।

 

इस अवसर पर संबोधित करते हुए राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी का राष्ट्र निर्माण में दिया गया योगदान देश को हमेशा नई दिशा देता रहेगा। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक नई पीढ़ी के लिए विशेष रूप से उपयोगी है, क्योंकि इसमें श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के सार्वजनिक जीवन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान के ऐसे पक्षों को सामने लाया गया है, जो सामान्यतः कम चर्चित रहे हैं। पुस्तक के माध्यम से पाठक उनके व्यक्तित्व की गहराई, संवेदनशीलता और दूरदर्शिता को बेहतर ढंग से समझ सकेंगे।

 

वाजपेयी जी ने विभिन्न विचारधाराओं में बनाया संतुलन

 

राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष ने श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के साथ कार्य करने के अनुभव साझा करते हुए बताया कि वे उनके नेतृत्व, प्रशासनिक दक्षता से अत्यंत प्रभावित रहे। उन्होंने कहा कि अनेक सहयोगी दलों और विभिन्न विचारधाराओं के बीच संतुलन बनाते हुए वाजपेयी जी ने जिस प्रकार सरकार का सफल संचालन किया, वह भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। भारतीय राजनीति में वाजपेयी जी के उदय के साथ एक नई परंपरा और नई राजनीतिक संस्कृति की शुरुआत हुई, जो राष्ट्रहित, संवाद और समावेशी सोच पर आधारित थी।

 

राजनीति में नए विचार और नई कार्य संस्कृति स्थापित की

 

राज्यपाल प्रोफेसर असीम घोष ने कहा कि श्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा राजनीति में नए विचार और नई कार्य संस्कृति स्थापित की। उनका कार्यकाल देश के लिए एक स्वर्णिम अध्याय रहा है, जिसे हमेशा याद किया जाता रहेगा। उनके नेतृत्व में भारत ने शांति और दृढ़ता—दोनों मोर्चों पर सशक्त भूमिका निभाई।

 

क्रमांक -2026

 

 

 

 

 

 

 

 

 

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने किया महाराणा प्रताप हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी का दौरा

 

चंडीगढ़, 21 फरवरी-  केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री तथा ऊर्जा मंत्री श्री मनोहर लाल ने आज नेशनल हाईवे-44 स्थित महाराणा प्रताप हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी करनाल का दौरा किया और निर्माणाधीन भवन की प्रगृति के बारे में जानकारी ली। केंद्रीय मंत्री ने एमएचयू के मेन कैंपस के लिए बन रहे निर्माणाधीन बिल्डिंग का निरीक्षण किया और निर्धारित समय में भवन का निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

 

केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने बताया कि करनाल में महाराणा प्रताप के नाम से यह बागवानी विश्वविद्यालय क्षेत्र में फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने में अपनी महत्ती भूमिका निभा रहा है, विश्वविद्यालय का उदेश्य उन्नत बागवानी तकनीकों का विकास करना ओर कृषि क्षेत्र में अनुसंधान को प्रोत्साहित करना है। इस उदेश्य में भी विश्वविद्यालय तेजी से कार्य कर रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा फलों व सब्जियों की खेती को बढ़ावा देने व मधुमक्खी पालन को प्रोत्साहित करने के लिए कई तरह की रियायतें व सुविधाएं दे रही है। सरकार द्वारा बागवानी को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा सब्जियों व फलों के लिए भावांतर भरपाई योजना लागू की। इससे बाजार में फलों व सब्जियों के भावों में गिरावट के समय किसानों को जोखिम से मुक्त किया गया है। प्रदेश में फल, फूल ओर सब्जियों को बेचने के लिए किसानों को दूर न जाना पड़े, इसलिए सरकार द्वारा विशेष मंडियां भी बनाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सोच है कि किसानों की आय दोगुणी हो। इसे ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार द्वारा किसानों की भलाई के लिए अनेकों योजनाएं चलाई जा रही है, जिनका सीधा फायदा किसान भाईयों को मिल रहा है। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे प्राकृतिक खेती की ओर भी बढ़े, जो प्राकृतिक जैव विविधता को बनाएं रखने में सहायक भी है।

इस अवसर पर कुलपति प्रो. सुरेश  मल्होत्रा, कुलसचिव डॉ. सुरेंद्र सिंह, ईओ सुरेश सैनी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

क्रमांक-2026

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश और हरियाणा प्रगति पथ पर – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

सैनी समाज ट्रस्ट अमृतसर के समारोह में मुख्यमंत्री ने लॉन्च की वेबसाइट

युवा, किसान और महिला सशक्तिकरण सरकार की प्राथमिकता – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

विकास और संगठन की ताकत से पंजाब में बनेगी भाजपा सरकार

चंडीगढ़ , 21 फरवरी- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी अमृतसर में सैनी समाज ट्रस्ट द्वारा आयोजित मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने ट्रस्ट द्वारा तैयार की गई वेबसाइट का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि इस वेबसाइट के माध्यम से समाज की गतिविधियों के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा की जाएंगी।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि आज उन्हें समाज के परिवारजनों से मिलने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि जो जिम्मेदारी आज उनके पास है, वह देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा सौंपी गई है। इस सम्मान के लिए उन्होंने सभी से एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनाव में कार्य करने और 2027 में पंजाब में भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत तेज गति से आगे बढ़ रहा है, जो हम सभी के लिए गर्व का विषय है।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी दिवस हरियाणा में गहन श्रद्धा के साथ मनाया गया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा भी निरंतर प्रगति कर रहा है। प्रदेश में सरकारी अस्पतालों व मेडिकल कॉलेजों में किडनी रोगियों को निशुल्क डायलिसिस की सुविधा दी जा रही है। जिन परिवारों की वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार रुपये तक है, उन्हें 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। सरकार द्वारा किए गए वादों को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है। पंचायती भूमि पर 20 वर्षों से काबिज व्यक्तियों को मालिकाना हक देने का कार्य किया गया है। व्यापारियों को राहत देने के लिए विभिन्न योजनाएं लागू की गई हैं, जिनमें टैक्स पर ब्याज माफी योजना भी शामिल है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में महिलाओं के लिए लाडो लक्ष्मी योजना सहित अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं और राशि सीधे उनके खातों में स्थानांतरित की जा रही है। चौथी किस्त के अंतर्गत लगभग 634 करोड़ रुपये की राशि लाभार्थियों को भेजी गई है।

श्री नायब सिंह सैनी ने बताया प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं शुरू की गई है किसानों के हित में ट्यूबवेल की 5 एचपी और 10 एचपी मोटरों को सोलर ऊर्जा से संचालित करने की योजना लागू की गई है, ताकि बिजली बिल में कमी आए। इस योजना में 45 प्रतिशत अनुदान हरियाणा सरकार और 45 प्रतिशत केंद्र सरकार द्वारा दिया जा रहा है, जबकि 10 प्रतिशत राशि किसान को स्वयं वहन करनी होती है। 15 एचपी तक की सोलर स्कीम भी संचालित की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा में औद्योगिक क्षेत्र को सुदृढ़ किया जा रहा है। प्रदेश में 10 आईएमटी स्थापित करने की योजना है, जिनमें से 6 पर कार्य प्रगति पर है। खेलों को बढ़ावा देने के लिए बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराया जा रहा है। हरियाणा के खिलाड़ियों ने देश में सर्वाधिक पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सैनी समाज एवं प्रबुद्धजनों से आह्वान किया कि पंजाब को मजबूत और अग्रणी राज्य बनाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा और 2027 में भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प लेना होगा।

इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद श्री श्वेत मलिक, सैनी समाज सेवा ट्रस्ट के प्रधान श्री तरसेम लाल सैनी, जनरल सेक्रेटरी श्री जितेंद्र सिंह सैनी, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट श्री संतोख सिंह सैनी, फाइनेंस सेक्रेटरी श्री विनोद कुमार सैनी, उपप्रधान श्री नंद किशोर सैनी, पूर्व विधायक श्री बिशन सैनी, बार एसोसिएशन के प्रधान श्री प्रदीप सैनी, श्रीमती हेमानी अरोड़ा सहित विभिन्न समाजों के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

 

क्रमांक 2026

सुमित चावला

 

 

 

 

 

स्वच्छ वातावरण के निर्माण के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग का जुड़ाव होना है आवश्यक- मंत्री राव नरबीर सिंह

 

चंडीगढ़, 21 फरवरी- हरियाणा के पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार गुरुग्राम में प्रदूषण कम करने और स्वच्छता बनाए रखने के लिए विभिन्न स्तरों पर कार्य कर रही है, लेकिन इस दिशा में जनभागीदारी की भूमिका सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि केवल सरकारी प्रयासों से स्वच्छता संभव नहीं है, जब तक आमजन सक्रिय रूप से इसमें सहयोग नहीं करेंगे। स्वच्छ वातावरण के निर्माण के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग का जुड़ाव आवश्यक है।

कैबिनेट मंत्री आज गुरुग्राम में आयोजित फूल महोत्सव कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

 

मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि वर्ष 2013 से पॉलिथीन पर प्रतिबंध लागू है, बावजूद इसके आज भी लोग इसका उपयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें स्वयं पहल करते हुए पॉलिथीन का उपयोग बंद करना चाहिए, ताकि अन्य लोग भी प्रेरित हों। पॉलिथीन प्रदूषण का बड़ा कारण है और इससे न केवल पर्यावरण को क्षति पहुंचती है, बल्कि शहरों में सीवर जाम और जलभराव जैसी समस्याएं भी उत्पन्न होती हैं। उन्होंने बताया कि प्रदूषण का एक बड़ा हिस्सा पॉलिथीन के कारण बढ़ता है, जिसे सामूहिक प्रयासों से ही नियंत्रित किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि इंदौर पिछले कई वर्षों से स्वच्छता सर्वेक्षण में शीर्ष स्थान पर बना हुआ है और यह उपलब्धि वहां की मजबूत जनभागीदारी के कारण संभव हुई है। उन्होंने आह्वान किया कि स्वच्छ और स्वस्थ समाज का निर्माण ही विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अहम भूमिका निभाएगा।

क्रमांक-2026

 

 

 

 

 

 

 

 

 

‘पंजाब बचाओ’ रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आह्वान – विकास, सुरक्षा और सुशासन का समय

 

नशा, भ्रष्टाचार और अपराधों पर प्रहार का संकल्प

 

गुरुओं की धरती से बदलाव की पुकार, पंजाब में भाजपा सरकार बनाने का आह्वान

 

चंडीगढ़, 21 फरवरी-- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अमृतसर में आयोजित ‘पंजाब बचाओ रैली’ को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब केवल एक राज्य नहीं, बल्कि भारत की आत्मा है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह वही पावन भूमि है जहां से श्री हरमंदिर साहिब से ‘सरबत दा भला’ का संदेश पूरी दुनिया में गया। यह वही धरती है जहां जलियांवाला बाग की मिट्टी आज भी स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों की गवाही देती है। पंजाब ने भारत माता को भगत सिंह, उधम सिंह और सुखदेव जैसे अमर सपूत दिए हैं।

 

उन्होंने कहा कि ऐसी महान और पवित्र  धरती पर ‘पंजाब बचाओ’ का नारा लगाना पीड़ा भी देता है और संकल्प को मजबूत भी करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज आत्ममंथन की आवश्यकता है क्या पंजाब का नौजवान सुरक्षित और आत्मविश्वास से भरे भविष्य की ओर बढ़ रहा है, या नशे और निराशा के अंधकार में धकेला जा रहा है? क्या किसान संतोष की सांस ले पा रहा है या कर्ज और अनिश्चित नीतियों के बोझ तले दबा है? क्या व्यापारी निडर होकर व्यापार कर रहा है या फिरौती और असुरक्षा के साये में जी रहा है?

 

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि दशकों तक कांग्रेस शासन में भ्रष्टाचार और ढीली प्रशासनिक व्यवस्था ने पंजाब को कमजोर किया। नशे की समस्या गांव-गांव तक पहुंची, पर कार्रवाई केवल कागजों तक सीमित रही। किसानों से कर्ज माफी और युवाओं को रोजगार के वादे किए गए, लेकिन धरातल पर अपेक्षित परिणाम नहीं दिखे।

 

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के सत्ता में आने के बाद भी लोगों की अपेक्षाएं पूरी नहीं हुईं। चार वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बावजूद नशा पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ, न ही युवाओं को व्यापक स्तर पर रोजगार के अवसर मिले। मुख्यमंत्री ने पंजाब सरकार से श्वेत पत्र जारी कर यह बताने की मांग की कि पिछले वर्षों में कितने युवाओं को स्थायी रोजगार दिया गया और नशा तस्करी पर क्या ठोस कार्रवाई की गई।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में 24 फसलों पर एमएसपी दी जा रही है। लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 2100 रुपये की सहायता के लिए बजट में 5000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। प्राकृतिक आपदा से फसल नुकसान की स्थिति में किसानों को पूरा मुआवजा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में जहां 1139 करोड़ रुपये मुआवजे के रूप में दिए गए, वहीं भाजपा की डबल इंजन सरकार ने  15 हजार 500  करोड़ रुपये किसानों को प्रदान किए।

 

उन्होंने बताया कि आयुष्मान/चिरायु योजना के तहत हरियाणा में प्रति परिवार 5 लाख रुपये तक का निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे लाखों लाभार्थियों को फायदा मिला है। इस योजना के तहत 4500 करोड़ रुपए की राशि भी ईलाज के रूप में खर्च की गई है।

 

हरियाणा मे वृद्धावस्था सम्मान भत्ता के रूप में 3200 रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जा रही है। जबकि पंजाब मे आम आदमी पार्टी की सरकार ने 1500 रुपए से बढ़ाकर 2500 रुपए करने की बात कही जोकि आज तक पूरी नहीं की गई।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पंजाब की जनता विकास, सुशासन और सुरक्षा के लिए भाजपा को अवसर दे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प में पंजाब की निर्णायक भूमिका होगी। साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि भाजपा सरकार बनने पर पंजाब में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जाएगा।

इस अवसर पर श्वेत मलिक, कार्यक्रम संयोजक साहिब सिंह मुच्छल, रघुबीर सिंह छिन्दा, पूर्व विधायक बिशन सैनी सहित अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

क्रमांक 2026

सुमित चावला

 

 

 

 

 

 

सरकार किसानों के हित में कर रही कार्य - श्याम सिंह राणा

 

इंडिया इंटरनेशनल हॉर्टिकल्चर एक्सपो के समापन समारोह में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत

 

चंडीगढ़, 21 फरवरी— हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि यह इंडिया इंटरनेशनल हॉर्टिकल्चर एक्सपो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में एक सशक्त कदम है। जिस तीव्र गति से सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही हैं, भारत 2047 से पहले ही विकसित राष्ट्र बन जाएगा। उन्होंने कहा कि इंटरनेशनल हॉर्टिकल्चर एक्सपो में विभिन्न राज्यों और संस्थानों द्वारा लगाई गई स्टॉलें किसानों को नवीनतम तकनीक से रूबरू करा रही हैं, जितनी जानकारी बढ़ेगी, किसान उतना ही उन्नत और समृद्ध होगा।

 

कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा शनिवार को करनाल में आयोजित तीन दिवसीय इंडिया इंटरनेशनल हॉर्टिकल्चर एक्सपो एवं राइस एंड ग्रेन एक्सपो के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक्सपो में विभिन्न राज्यों, विभिन्न विभागों व विभिन्न संस्थानों द्वारा लगाई स्टॉलों का अवलोकन किया व आधुनिक कृषि यंत्रों के बारे में भी विस्तार से जानकारी ली।

 

कृषि एक्सपो किसानों और उद्यमियों के लिए बनेंगे मील का पत्थर:  कृष्ण कुमार बेदी

 

हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने भी इंडिया इंटरनेशनल हॉर्टिकल्चर एक्सपो में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए कहा कि इस तरह के राष्ट्रीय स्तर के एक्सपो किसानों और उद्यमियों के लिए मील का पत्थर साबित होते हैं। एक्सपो में विभिन्न राज्यों से आए स्टॉलों के माध्यम से तकनीक और नए विचारों को साझा करने का एक साझा मंच मिलता है। उन्होंने कहा कि एक्सपो लगाने वाले आयोजकों और इसमें भाग लेने वाले किसानों व उद्यमियों का हौसला बढ़ाना प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी है। ऐसी प्रदर्शनियों से न केवल किसानों को नई दिशा मिलती है, बल्कि राज्य की कृषि अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलती है।

 

क्रमांक— 2026

 

 

 

 

भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने में हम सभी की सहभागिता है जरूरी- मंत्री श्याम सिंह राणा

 

चंडीगढ़, 21 फरवरी-हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण, मत्स्य व पशुपालन मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सपने को साकार करने एवं वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में हम सभी की सहभागिता बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि यदि प्राइवेट एवं सरकारी सेक्टर मिलकर कार्य करेंगे तो अवश्य ही भारत वर्ष 2047 से पूर्व विकसित राष्ट्र बनेगा।

मंत्री आज यमुनानगर के उपमंडल रादौर के गांव घिलौर माजरी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। मंत्री ने

एक कंपनी की ओर से दी गई 10 लाख रुपये की राशि से स्कूल के बच्चों के बैठने के लिए स्टेप स्टूल, शौचालय व वाल पेंटिंग का भी उद्घाटन किया और स्कूल के परिसर में पौधारोपण भी किया।

मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली में एआई(कृत्रिम बुद्धिमत्ता) विषय पर एक महत्वपूर्ण फेस्टिवल का आयोजन किया गया। इसमें दुनिया के विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने भाग लिया। एआई विषय पर आयोजित कार्यक्रम में हेल्पलाइन नंबर 155261 जारी किया गया है, जिससे विभिन्न प्रकार की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

उन्होंने कहा कि पढ़ाई और खेल एक दूसरे के पूरक है, इसलिए बच्चों को पढाई के साथ-साथ खेलों में भी भाग लेना चाहिए। यदि हम खेल नर्सरी के रूप में किसी एक खेल को अपना ले तो अवश्य ही हमें उस खेल में सफलता मिलती है और बच्चों में भी उसी खेल के प्रति रुचि पैदा होती है।

उन्होंने कहा कि हमें समय और अपनी ऊर्जा का सही रूप से इस्तेमाल करना चाहिए। खेल न केवल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास का आधार है, बल्कि अनुशासन टीम भावना और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करते हैं। देश सरकार ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेल नीति बनाई है और इस खेल नीति के कारण राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में हरियाणा के खिलाड़ी देश के अन्य राज्यों से ज्यादा पदक जीतकर लाते हैं।

 

क्रमांक-2026

 

 

 

 

 

 

 

नागरिकों को बिजली, पानी व सड़क जैसी मूलभूत सुविधायें उपलब्ध करवाने हेतु सरकार कृतसंकल्प : मंत्री कृष्ण लाल पंवार

 

जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक आयोजित

 

एजेंडे में शामिल 16 शिकायतों में से 14 शिकायतों का किया मौके पर निपटारा

 

चंडीगढ़, 21 फरवरी -- हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि सरकार नागरिकों को बिजली, पानी व सड़क आदि मूलभूत सुविधायें  उपलब्ध करवाने के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे नागरिकों की हर समस्या का शीघ्र उचित समाधान करें ताकि उनका सरकार में विश्वास प्रबल हो।

 

विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार शनिवार को रोहतक में जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की मासिक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक के एजेंडे में 16 शिकायतें शामिल की गई थी, जिनमें से 14 शिकायतों का मौके पर निपटारा किया गया तथा दो शिकायतों में कमेटी गठित कर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गए।

 

क्रमांक— 2026

 

 

 

 

 

 

पंजाब में नशे और अपराध पर सख्त प्रहार करेगी भाजपा – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

युवाओं की नई सोच से प्रदेश और देश को मिलेगी नई दिशा – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

पारदर्शी भर्ती व बुनियादी ढांचे के विस्तार पर सरकार का फोकस

चंडीगढ़, 21 फरवरी -- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि युवाओं की नई सोच और सकारात्मक ऊर्जा से प्रदेश और देश को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने पंजाब की वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले कुछ वर्षों में वहां नशे की समस्या गंभीर रूप से बढ़ी है, जिसका दुष्प्रभाव युवा पीढ़ी पर पड़ा है। युवाओं को नशे की प्रवृत्ति से दूर रखना समय की मांग है और भारतीय जनता पार्टी उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री शनिवार को चंडीगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि नशे के विरुद्ध जागरूकता बढ़ाने के लिए हरियाणा में साइक्लोथॉन और मैराथन जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें बड़ी संख्या में युवा भाग ले रहे हैं। अवैध नशा कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जा रही है और उनकी संपत्तियां भी अटैच की जा रही हैं। विश्वविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों में विशेष जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।

बढ़ते अपराधों पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ कर शांति, सुरक्षा और स्थिरता सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता होगी। उन्होंने आम आदमी पार्टी की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अपने वादों को पूरा करने में विफल रही है और जनता अपेक्षित परिणाम नहीं देख पा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने उल्लेखनीय प्रगति की है और वैश्विक स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा सुदृढ़ हुई है। बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में सड़क, राष्ट्रीय राजमार्ग और कनेक्टिविटी के विस्तार से विकास को नई गति मिली है।

रोजगार के विषय में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की मुद्रा योजना, स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया और स्टैंड अप इंडिया जैसी पहलों से युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं। हरियाणा सरकार ने भी पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से बिना खर्ची और बिना पर्ची के सरकारी नौकरियां प्रदान की हैं। पिछले एक वर्ष में लगभग 37,000 युवाओं को सरकारी रोजगार दिया गया है। हाल ही में 12,500 पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं, जिन्हें पूर्ण पारदर्शिता के साथ भरा जा रहा है, ताकि सभी वर्गों के युवाओं को समान अवसर मिल सकें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलों के क्षेत्र में हरियाणा के खिलाड़ियों ने ओलंपिक, पैरालंपिक और एशियन गेम्स सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में देश का नाम रोशन किया है। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार द्वारा करोड़ों रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की जा रही है।

उन्होंने बताया कि विदेश सहयोग विभाग की स्थापना कर युवाओं को सुरक्षित और पारदर्शी माध्यम से विदेश में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं तथा वैध प्रक्रिया सुनिश्चित की गई है।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य युवाओं को सशक्त बनाकर प्रदेश और देश को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाना है।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss