Friday, February 27, 2026
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

चंडीगढ़

उपराष्ट्रपति 27 फरवरी को आईआईएमसी के 57वें दीक्षांत समारोह में

February 27, 2026 12:26 PM

आईआईएमसी के 57वें दीक्षांत समारोह में शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रदर्शन होगा, शीर्ष निष्पादन करने वालों को 35 पदक प्रदान किए जाएंगे

 

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री एवं आईआईएमसी के कुलाधिपति श्री अश्विनी वैष्णव और आईआईएमसी में बनने वाले नए शैक्षणिक और छात्रावास ब्लॉकों की आधारशिला रखने के समारोह की अध्यक्षता करेंगे। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी) 2024-25 बैच के लिए 57वां दीक्षांत समारोह 27 फरवरी, 2026 को अपने नई दिल्ली परिसर में आयोजित करेगा।

उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जबकि आईआईएमसी के कुलाधिपति और सूचना एवं प्रसारण, रेल और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

दीक्षांत समारोह में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव श्री संजय जाजू, आईआईएमसी सोसायटी के अध्यक्ष श्री आर. जगन्नाथन, आईआईएमसी की कुलपति डॉ. प्रज्ञा पालीवाल गौर और आईआईएमसी के रजिस्ट्रार श्री एल. मधु नाग भी उपस्थित रहेंगे। संस्थान के संकाय सदस्य और कर्मचारी भी इस महत्वपूर्ण शैक्षणिक उपलब्धि के उपलक्ष्य में उपस्थित होकर स्नातक छात्रों का मनोबल बढ़ाएंगे।

विभिन्न परिसरों में पत्रकारिता (अंग्रेजी, हिंदी, रेडियो एवं टीवी, डिजिटल मीडिया, ओडिया, उर्दू, मराठी और मलयालम), विज्ञापन और जनसंपर्क सहित स्नातकोत्तर डिप्लोमा कार्यक्रमों के छात्र जिन्होंने 2024-25 में अपनी परीक्षाएं उत्तीर्ण की हैं, उन्हें डिप्लोमा प्रदान किए जाएंगे। दीक्षांत समारोह में डिप्लोमा के अतिरिक्त सभी छह परिसरों के प्रत्येक पाठ्यक्रम के शीर्ष छात्रों को 35 पदक प्रदान किए जाते हैं, जिनमें से 23 में नकद पुरस्कार शामिल हैं।

उपराष्ट्रपति, सूचना एवं प्रसारण मंत्री और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव सहित अन्य वरिष्ठ गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में, नई दिल्ली स्थित आईआईएमसी में नए शैक्षणिक ब्लॉक और छात्रावास ब्लॉक की आधारशिला रखी जाएगी। इस अवसर पर सूचना एवं प्रसारण मंत्री द्वारा मंत्रालय और संस्थान के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में इनक्यूबेशन सेंटर में स्थित क्रिएटर्स लाउंज का भी उद्घाटन किया जाएगा।

***

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

प्रधानमंत्री ने इजरायल के राष्ट्रपति से मुलाकात की

प्रधानमंत्री ने इजरायल के राष्ट्रपति से मुलाकात की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की इज़राइल के प्रधानमंत्री से भेंट

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की इज़राइल के प्रधानमंत्री से भेंट

प्रधानमंत्री की इजराइल यात्रा : अहम समझौतों की सूची

प्रधानमंत्री की इजराइल यात्रा : अहम समझौतों की सूची

भारत - इज़राइल संयुक्त बयान

भारत - इज़राइल संयुक्त बयान

प्रधानमंत्री ने वीर सावरकर जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री ने वीर सावरकर जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

बेटी संग परेड में दिखा किम का ‘पावर शो’! न्यूक्लियर कार्यक्रम तेज करने की खुली चेतावनी

बेटी संग परेड में दिखा किम का ‘पावर शो’! न्यूक्लियर कार्यक्रम तेज करने की खुली चेतावनी

मोदी-नेतन्याहू की अहम मुलाकात: आतंकवाद पर सख्त संदेश, भारत-इजरायल के बड़े समझौते

मोदी-नेतन्याहू की अहम मुलाकात: आतंकवाद पर सख्त संदेश, भारत-इजरायल के बड़े समझौते

कोर्ट की सख्ती के बाद NCERT की बड़ी कार्रवाई! कक्षा 8 की किताब बिक्री से हटाई गई

कोर्ट की सख्ती के बाद NCERT की बड़ी कार्रवाई! कक्षा 8 की किताब बिक्री से हटाई गई

होली से पहले ही ‘हीट अलर्ट’! दिल्ली-NCR में 34°C तक चढ़ेगा पारा, IMD की चेतावनी

होली से पहले ही ‘हीट अलर्ट’! दिल्ली-NCR में 34°C तक चढ़ेगा पारा, IMD की चेतावनी

भारत सरकार और राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम ने भारतीय सिनेमा को वैश्विक पहचान मिलने का उत्सव मनाया

भारत सरकार और राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम ने भारतीय सिनेमा को वैश्विक पहचान मिलने का उत्सव मनाया

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss