Friday, February 27, 2026
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

चंडीगढ़

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की इज़राइल के प्रधानमंत्री से भेंट

February 27, 2026 12:35 PM
प्रधानमंत्री  श्री नरेन्‍द्र मोदी ने इज़राइल की अपनी राजकीय यात्रा के दौरान 26 फ़रवरी 2026 को यरूशलम में इज़राइल के प्रधानमंत्री श्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ आधिकारिक वार्ता की।

दोनों प्रधानमंत्रियों ने भारत-इज़राइल साझेदारी के समस्‍त पहलुओं के बारे में विस्‍तार से चर्चा की। दोनों देशों के बीच गहरे विश्वास और मित्रता को प्रतिबिम्बित करते हुए नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को “शांति, नवाचार और समृद्धि के लिए विशेष रणनीतिक साझेदारी” के स्तर तक बढ़ाने का निर्णय लिया। यह उन्नयन दोनों देशों के हितों के बढ़ते सामंजस्‍य तथा सुरक्षित एवं समृद्ध भविष्य के साझा विजन का प्रतीक है।

दोनों नेताओं ने सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया और व्यापार एवं निवेश, रक्षा और सुरक्षा, अंतरिक्ष, ऊर्जा, महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों, साइबर सुरक्षा, शिक्षा, वैज्ञानिक अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई। उन्होंने कृषि, जल प्रबंधन, स्टार्ट-अप, फिनटेक, डिजिटल स्वास्थ्य सेवा, जैव प्रौद्योगिकी तथा उन्नत औषधि निर्माण के क्षेत्रों में भारत-इज़राइल साझेदारी की परिवर्तनकारी क्षमता पर भी जोर दिया। दोनों नेताओं ने आवागमन से संबंधित साझेदारी के विस्तार के लिए नई पहलों का स्वागत किया, जिससे लोगों के बीच आपसी संबंधों को और अधिक प्रोत्साहन मिलेगा। प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते को जल्‍द अंतिम रूप दिए जाने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि द्विपक्षीय निवेश संधि, इंडिया-इजराइल इनोवेशन ब्रिज, कृषि के लिए भारत-इज़राइल नवाचार केंद्र तथा भारत-इज़राइल औद्योगिक अनुसंधान एवं विकास और नवाचार कोष दोनों देशों के बीच आर्थिक, उद्यमशील और वैज्ञानिक सहयोग को उल्लेखनीय रूप से सुदृढ़ करेंगे। उन्होंने भारत की प्रतिभाशाली कार्यशक्ति और इज़राइल की नवाचार क्षमता के बीच बेहतर सामंजस्‍य स्थापित करते हुए एआई, सेमीकंडक्टर, क्वांटम तथा अन्य अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों के क्षेत्रों में व्‍यापक सहयोग का भी आह्वान किया।

दोनों नेताओं ने आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की। प्रधानमंत्री ने गाज़ा शांति योजना के प्रति समर्थन व्यक्त किया और आशा जताई कि यह पहल क्षेत्र में शांति और स्थिरता लाएगी। दोनों नेताओं ने आईएमईसी और आई2यू2 पहलों के अंतर्गत दोनों देशों के बीच अधिक निकट सहयोग का भी आह्वान किया। उन्होंने आतंकवाद के विरुद्ध वैश्विक स्तर पर संघर्ष को और सशक्त करने का संकल्प भी व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने आतंकवाद के विरुद्ध भारत के संघर्ष में इज़राइल द्वारा दिए गए समर्थन के लिए प्रधानमंत्री नेतन्याहू का आभार व्यक्त किया।

वार्ता के पश्चात कई समझौतों और सहमति ज्ञापनों का आदान-प्रदान किया गया [Link]। राजकीय यात्रा के अवसर पर द्विपक्षीय साझेदारी की भावी कार्ययोजना को रेखांकित करते हुए एक संयुक्त वक्तव्य भी अंगीकृत किया गया [Link]

प्रधानमंत्री ने सौहार्दपूर्ण स्वागत और आतिथ्य के लिए प्रधानमंत्री श्री नेतन्याहू का आभार व्यक्त किया।

***

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

प्रधानमंत्री ने इजरायल के राष्ट्रपति से मुलाकात की

प्रधानमंत्री ने इजरायल के राष्ट्रपति से मुलाकात की

प्रधानमंत्री की इजराइल यात्रा : अहम समझौतों की सूची

प्रधानमंत्री की इजराइल यात्रा : अहम समझौतों की सूची

भारत - इज़राइल संयुक्त बयान

भारत - इज़राइल संयुक्त बयान

प्रधानमंत्री ने वीर सावरकर जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री ने वीर सावरकर जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

उपराष्ट्रपति 27 फरवरी को आईआईएमसी के 57वें दीक्षांत समारोह में

उपराष्ट्रपति 27 फरवरी को आईआईएमसी के 57वें दीक्षांत समारोह में

बेटी संग परेड में दिखा किम का ‘पावर शो’! न्यूक्लियर कार्यक्रम तेज करने की खुली चेतावनी

बेटी संग परेड में दिखा किम का ‘पावर शो’! न्यूक्लियर कार्यक्रम तेज करने की खुली चेतावनी

मोदी-नेतन्याहू की अहम मुलाकात: आतंकवाद पर सख्त संदेश, भारत-इजरायल के बड़े समझौते

मोदी-नेतन्याहू की अहम मुलाकात: आतंकवाद पर सख्त संदेश, भारत-इजरायल के बड़े समझौते

कोर्ट की सख्ती के बाद NCERT की बड़ी कार्रवाई! कक्षा 8 की किताब बिक्री से हटाई गई

कोर्ट की सख्ती के बाद NCERT की बड़ी कार्रवाई! कक्षा 8 की किताब बिक्री से हटाई गई

होली से पहले ही ‘हीट अलर्ट’! दिल्ली-NCR में 34°C तक चढ़ेगा पारा, IMD की चेतावनी

होली से पहले ही ‘हीट अलर्ट’! दिल्ली-NCR में 34°C तक चढ़ेगा पारा, IMD की चेतावनी

भारत सरकार और राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम ने भारतीय सिनेमा को वैश्विक पहचान मिलने का उत्सव मनाया

भारत सरकार और राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम ने भारतीय सिनेमा को वैश्विक पहचान मिलने का उत्सव मनाया

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss