Tuesday, March 03, 2026
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

हरियाणा

Haryana Latest News 2026

March 02, 2026 08:29 AM

पंजाब गुरुओं की धरती, तप-त्याग और बलिदान की भूमि है:  मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

हरियाणा में एक साल में 60 वादे किये पूरे, 120 पर तेजी से काम जारी, अब पंजाब में है बदलाव की बारी:  मुख्यमंत्री

 

 हम सबने मिलकर पंजाब को फिर से रंगला पंजाब बनाना है: मुख्यमंत्री

 

 

चंडीगढ़, 1 मार्च- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को पंजाब के गुरदासपुर जिले के दीनानगर में सैनी समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब गुरुओं की धरती है, यह तप, त्याग और बलिदान की भूमि है। उन्होंने कहा कि विभाजन की वेदना झेलने के बावजूद यहां के लोगों ने कभी निराशा को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया और आत्मविश्वास को अपनी सबसे बड़ी ताकत बनाया।

 

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंजाब विधानसभा का आगामी चुनाव केवल सरकार बदलने का चुनाव नहीं है, यह चुनाव पंजाब की राजनीतिक दिशा को बदलने, समाज को सम्मान दिलाने का अवसर है।

 

उन्होंने कहा कि इस पावन भूमि पर आकर वे स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उपस्थित जनसमूह को नमन करते हुए उन्होंने आह्वान किया कि सभी को मिलकर पंजाब को फिर से विकास के पथ पर अग्रणी राज्य बनाना है। उन्होंने कहा, हम सबने मिलकर पंजाब को फिर से रंगला पंजाब बनाना है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने सैनी समाज को सम्मान देने का काम किया है। मुझ जैसे एक छोटे कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री बनाकर समाज को ताकत दी है।  उन्होंने बताया कि सोमवार को हरियाणा विधानसभा में वे अपना दूसरा बजट पेश करेंगे। उन्होंने कहा कि 217  संकल्पों  में से 60 पूरे किए जा चुके हैं और 120 पर तेजी से काम चल रहा है।

 

प्रदेश सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में किडनी मरीजों को सभी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में मुफ्त डायलिसिस की सुविधा दी जा रही है। बुजुर्गों को प्रत्येक माह की 10 तारीख तक पेंशन घर बैठे उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि लाडो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को 2100 रुपए दिए जा रहे हैं। किसानों की फसलें न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदी जा रही हैं और 48 घंटे में भुगतान सुनिश्चित किया गया है। भावांतर भरपाई योजना से भी किसानों को लाभ मिल रहा है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबों को मकान बनाकर दिए जा रहे हैं और जिन परिवारों के पास जमीन नहीं है, उन्हें प्लॉट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। लंबे समय से पंचायती भूमि पर निवास कर रहे परिवारों को मालिकाना हक  भी प्रदान किया गया है।

 

पंजाब की सत्ता कुछ हाथों में ही रहने से विकास प्रभावित हुआ

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब की सत्ता कुछ हाथों में सिमटने से विकास प्रभावित हुआ है। अब राजनीति की दिशा बदलने का समय है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में ओबीसी वर्ग एकजुट होकर निर्णायक भूमिका निभाएगा और भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने में योगदान देगा ताकि पंजाब को फिर से रंगला और खुशहाल प्रदेश बनाया जा सके। 

 

उन्होंने कहा कि पंजाब में 31 प्रतिशत ओबीसी वर्ग है, यह मिलकर राजनीति की धुरी बने और राजनीतिक भूमिका को निभाये। श्री सैनी ने कहा कि आज पंजाब के हालात बेहद खराब है। बेरोजगारी, नशा, अपराध और पलायन से जूझ रहे पंजाब को इन समस्याओं से निजात दिलाने का अब वक्त आ गया है। इस कार्य में सैनी समाज को बड़ी भूमिका निभानी है।

 

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार चुनाव से पहले राहुल गांधी ने हरियाणा में वोट चोरी के आरोप लगाए, लेकिन इन आरोपों को जनता ने सिरे से खारिज करने का काम किया है।

 

मुख्यमंत्री ने सैनी समाज के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि समाज ने स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने सरदार महंगा सिंह और श्री हरि सिंह सैनी को समाज के हीरे बताते हुए उनके योगदान को याद किया।

 

उन्होंने कहा कि सैनी समाज नर सेवा के कार्यों में अग्रणी रहा है। पंजाब में बाढ़ के समय समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहायता की। चंडीगढ़ के प्रसिद्ध रॉक गार्डन के निर्माता नेकचंद सैनी का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने समाज में कला और संस्कृति की अमिट छाप छोड़ी है।

 

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री को शाल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने शहीदों के परिजनों और स्कूली बच्चों को सम्मानित किया। इस मौके पर पंजाब भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष एवं विधायक अश्विनी शर्मा, अखिल भारतीय सैनी सभा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह सैनी तथा आयोजक जगदीश सैनी, रघुवीर सिंह सैनी, लवली सैनी, प्रवीण कुमार सैनी, हरवीर सिंह, दरबार सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने होली मिलन समारोह में दिया एकजुटता और विकास का संदेश

 

22 मार्च को बादशाहपुर विधानसभा में जनसभा को संबोधित करेंगे मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी : राव नरबीर सिंह

 

चंडीगढ़, 1 मार्च- हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह की ओर से रविवार को एसपीआर रोड स्थित अनमोल कन्वेंशन सेंटर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों व क्षेत्रवासियों ने भाग लिया।

 

समारोह में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने उपस्थित लोगों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा का संचार करे। उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का प्रतीक है। यह पर्व हमें भेदभाव, कटुता और मनमुटाव को भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाने और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

 

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार विभिन्न रंग मिलकर होली को सुंदर बनाते हैं, उसी प्रकार समाज के सभी वर्गों की सहभागिता से ही क्षेत्र और प्रदेश का संतुलित विकास संभव है। होली का संदेश आपसी एकता, सौहार्द और सहयोग की भावना को सुदृढ़ करना है, और हमें इसी भावना के साथ समाज व प्रदेश के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।

 

 

22 मार्च को बादशाहपुर विधानसभा में जनसभा को संबोधित करेंगे मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

 

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार को बने 15 महीने पूर्ण हो चुके हैं और जनता ने जिस विश्वास के साथ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार को तीसरी बार समर्थन दिया है, उस विश्वास पर पूरी तरह खरा उतरने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार जनहित से जुड़ी मांगों को चरणबद्ध तरीके से धरातल पर लागू कर रही है और की गई सभी घोषणाओं को मूर्त रूप देने की दिशा में निरंतर कार्यरत है।

राव ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं विधानसभा वार रैलियां एवं जनसभाएं आयोजित कर विकास कार्यों की घोषणाएं कर रहे हैं। साथ ही पिछले 15 महीनों में पूर्ण हो चुके विकास कार्यों का उद्घाटन भी किया जा रहा है, जिससे प्रदेश में विकास को नई गति मिली है। उन्होंने जानकारी दी कि 22 मार्च को मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे पटौदी विधानसभा क्षेत्र में रैली को संबोधित करेंगे। इसके उपरांत दोपहर 2 बजे बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा एवं रैली आयोजित की जाएगी, जिसमें विभिन्न विकास परियोजनाओं की घोषणाएं की जाएंगी।

 बादशाहपुर विधानसभा से जुड़े विकास कार्यों की सूची आगामी 5 दिनों में कार्यालय भिजवाना सुनिश्चित करें नागरिक

 

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के आरडब्ल्यूए, ग्राम पंचायतों एवं प्रबुद्ध नागरिकों से आह्वान करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री स्तर पर स्वीकृत किए जाने वाले विकास कार्यों की सूची आगामी 5 दिनों के भीतर उनके कार्यालय में भिजवाना सुनिश्चित करें।

 

उन्होंने कहा कि प्राप्त मांगों की भौतिक (फिजिकल) रिपोर्ट तैयार करवाई जाएगी, जिसके आधार पर उन्हें आधिकारिक मांग पत्र में शामिल किया जाएगा, जिससे संबंधित परियोजनाओं को शीघ्र स्वीकृति दिलाकर धरातल पर उतारा जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य पारदर्शी, जवाबदेह और परिणाममुखी प्रशासन देना है। प्रत्येक क्षेत्र के संतुलित एवं समग्र विकास के लिए सरकार पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है और जनता की अपेक्षाओं को प्राथमिकता दी जा रही है।

 

हरियाणा वित्त वर्ष 2025-26 में सकल एसजीएसटी संग्रह में 22% वृद्धि के साथ देश में शीर्ष पर*

 

*वित्त वर्ष 2025-26 में हरियाणा का एसजीएसटी संग्रह ₹7,918 करोड़ बढ़ा*

 

चंडीगढ़, 1 मार्च – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के सतत प्रयासों और पारदर्शिता के प्रति प्रतिबद्धता ने राज्य की विकास यात्रा को नई गति दी है। उनके नेतृत्व में शासन व्यवस्था को अधिक जवाबदेह और जनहितैषी बनाया गया है। कर प्रशासन में सुधार और डिजिटल पारदर्शिता को बढ़ावा देकर राजस्व संग्रह में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। मुख्यमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में हरियाणा प्रगति और विश्वास का प्रतीक बनकर उभरा है।

इसी कड़ी में आबकारी एवं कराधान विभाग ने सकल एसजीएसटी संग्रह में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। चालू वित्त वर्ष 2025-26 में हरियाणा का सकल एसजीएसटी संग्रह, भारत सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, पिछले वित्त वर्ष की तुलना में रिकॉर्ड 22% की दर से बढ़ा है। चालू वित्त वर्ष में हरियाणा का सकल एसजीएसटी संग्रह (सेटलमेंट के बाद) ₹44,460 करोड़ तक पहुंच गया है, जो पिछले वित्त वर्ष के फरवरी तक के संग्रह से ₹7,918 करोड़ अधिक है। इस प्रकार 22% की वृद्धि दर दर्ज की गई है, जो देश के सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में सर्वाधिक है।

 

विभाग ने बताया कि वित्त मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार चालू वित्त वर्ष में सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों का सकल एसजीएसटी संग्रह राष्ट्रीय औसत 6% की दर से बढ़ा है। फरवरी माह में भी हरियाणा का सकल एसजीएसटी वृद्धि दर पिछले वित्त वर्ष के फरवरी माह की तुलना में 23% रही है। सितंबर 2025 में जीएसटी परिषद द्वारा किए गए जीएसटी दर युक्तिकरण के बाद के महीनों में भी हरियाणा एसजीएसटी संग्रह में लगातार स्थिर वृद्धि दिखा रहा है, जो न केवल कुशल कर प्रशासन को दर्शाता है बल्कि राज्य की स्वस्थ अर्थव्यवस्था को भी प्रतिबिंबित करता है।

 

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सितंबर 2025 में आयोजित जीएसटी परिषद की बैठक में जीएसटी दर युक्तिकरण सुधारों का स्वागत और समर्थन किया था तथा माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण का धन्यवाद किया था।

 

आबकारी एवं कराधान आयुक्त श्री विनय प्रताप सिंह ने बताया कि राज्य में कुल 6,22,478 जीएसटी करदाता हैं और जीएसटी कानून के तहत पंजीकरण को सुगम बनाने के लिए हरियाणा के सभी जिलों में जीएसटी सुविधा केंद्र खोले गए हैं। आयुक्त ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में जीएसटी व्यवस्था में किए गए विभिन्न सुधारों और आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारियों द्वारा अपनाई गई बेहतर कर विश्लेषण प्रणालियों के कारण कर अनुपालन में सुधार हुआ है, जिससे राज्य में जीएसटी संग्रह में मजबूत वृद्धि दर्ज की जा रही है।

 

जीएसटी नियमों में नवीनतम संशोधनों के साथ जीएसटी के तहत पंजीकरण प्राप्त करने की प्रक्रिया में सुधार किया गया है, जिससे कम जोखिम वाले एवं छोटे व्यवसायों के लिए जीएसटी पंजीकरण प्राप्त करना आसान हो गया है, साथ ही यह भी सुनिश्चित किया गया है कि फर्जी और धोखाधड़ी करने वाले आवेदकों को संचालन की अनुमति न मिले। आयुक्त ने कहा कि यह रुझान वित्त वर्ष 2025-26 के लिए राज्य के आबकारी एवं वैट/सीएसटी संग्रह में भी दिखाई दे रहा है और विभाग वार्षिक लक्ष्यों को प्राप्त करेगा।

 

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने होली मिलन समारोह में दिया एकजुटता और विकास का संदेश

 

22 मार्च को बादशाहपुर विधानसभा में जनसभा को संबोधित करेंगे मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी : राव नरबीर सिंह

 

चंडीगढ़, 1 मार्च- हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह की ओर से रविवार को एसपीआर रोड स्थित अनमोल कन्वेंशन सेंटर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों व क्षेत्रवासियों ने भाग लिया।

 

समारोह में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने उपस्थित लोगों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा का संचार करे। उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का प्रतीक है। यह पर्व हमें भेदभाव, कटुता और मनमुटाव को भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाने और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

 

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार विभिन्न रंग मिलकर होली को सुंदर बनाते हैं, उसी प्रकार समाज के सभी वर्गों की सहभागिता से ही क्षेत्र और प्रदेश का संतुलित विकास संभव है। होली का संदेश आपसी एकता, सौहार्द और सहयोग की भावना को सुदृढ़ करना है, और हमें इसी भावना के साथ समाज व प्रदेश के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।

 

 

22 मार्च को बादशाहपुर विधानसभा में जनसभा को संबोधित करेंगे मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

 

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार को बने 15 महीने पूर्ण हो चुके हैं और जनता ने जिस विश्वास के साथ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार को तीसरी बार समर्थन दिया है, उस विश्वास पर पूरी तरह खरा उतरने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार जनहित से जुड़ी मांगों को चरणबद्ध तरीके से धरातल पर लागू कर रही है और की गई सभी घोषणाओं को मूर्त रूप देने की दिशा में निरंतर कार्यरत है।

राव ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं विधानसभा वार रैलियां एवं जनसभाएं आयोजित कर विकास कार्यों की घोषणाएं कर रहे हैं। साथ ही पिछले 15 महीनों में पूर्ण हो चुके विकास कार्यों का उद्घाटन भी किया जा रहा है, जिससे प्रदेश में विकास को नई गति मिली है। उन्होंने जानकारी दी कि 22 मार्च को मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे पटौदी विधानसभा क्षेत्र में रैली को संबोधित करेंगे। इसके उपरांत दोपहर 2 बजे बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा एवं रैली आयोजित की जाएगी, जिसमें विभिन्न विकास परियोजनाओं की घोषणाएं की जाएंगी।

 

बादशाहपुर विधानसभा से जुड़े विकास कार्यों की सूची आगामी 5 दिनों में कार्यालय भिजवाना सुनिश्चित करें नागरिक

 

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के आरडब्ल्यूए, ग्राम पंचायतों एवं प्रबुद्ध नागरिकों से आह्वान करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री स्तर पर स्वीकृत किए जाने वाले विकास कार्यों की सूची आगामी 5 दिनों के भीतर उनके कार्यालय में भिजवाना सुनिश्चित करें।

 

उन्होंने कहा कि प्राप्त मांगों की भौतिक (फिजिकल) रिपोर्ट तैयार करवाई जाएगी, जिसके आधार पर उन्हें आधिकारिक मांग पत्र में शामिल किया जाएगा, जिससे संबंधित परियोजनाओं को शीघ्र स्वीकृति दिलाकर धरातल पर उतारा जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य पारदर्शी, जवाबदेह और परिणाममुखी प्रशासन देना है। प्रत्येक क्षेत्र के संतुलित एवं समग्र विकास के लिए सरकार पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है और जनता की अपेक्षाओं को प्राथमिकता दी जा रही है।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss