Thursday, March 19, 2026
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

हेल्थ

एनएचए ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य दावा एक्सचेंज (एनएचसीएक्स) से संबंधित नवाचार को बढ़ावा देने के लिए आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत आयोजित एनएचसीएक्स हैकाथॉन के विजेताओं की घोषणा की

March 16, 2026 01:30 PM

आईआईटी हैदराबाद में 6–7 मार्च 2026 को आयोजित दो दिवसीय एनएचसीएक्स इनोवेशन मीट में   एनएचसीएक्स हैकाथॉन के अंतिम दौर में पहुँचने वालों ने अपने विजेता समाधान प्रस्तुत किए

भारत के स्वास्थ्य बीमा दावों से संबंधित इकोसिस्टम में बदलाव लाने के उद्देश्य से तैयार किए गए पांच समस्या कथनों पर कुल 112 प्रविष्टियाँ प्राप्त हुईं

एनएचसीएक्स हैकाथॉन ने समूचे भारत में स्वास्थ्य बीमा दावों की प्रक्रिया को त्वरित, सहज, पारदर्शी और पूरी तरह पेपरलेस बनाने में मददगार बड़े पैमाने पर लागू किए जा सकने वाले डिजिटल समाधानों  की पहचान की

एनएचए ने इनोवेशन मीट में तीन प्रमुख साझेदारियों की शुरुआत की और एनएचसीएक्स चैंपियंस, एबीडीएम एंबेसडर्स तथा एनएचसीएक्स – पीएमजेएवाई अर्ली इंटीग्रेटर्स के पहले समूह की घोषणा की

 

राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचएने राष्ट्रीय स्वास्थ्य दावा एक्सचेंज (एनएचसीएक्ससे संबंधित नवाचार को बढ़ावा देने के लिए आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएमके तहत आयोजित एनएचसीएक्स हैकाथॉन का सफल संचालन किया। विजेता टीमों ने आईआईटी हैदराबाद में 6–7 मार्च 2026 को आयोजित एनएचसीएक्स इनोवेशन मीट में अपने समाधान प्रस्तुत किएजहाँ उनके समाधानों का प्रदर्शन किया गया और उन्हें सम्‍मानित किया गया। और मार्च 2026 को आयोजित इस दो दिवसीय कार्यक्रम में 22 फरवरी से 28 फरवरी 2026 के बीच आयोजित एनएचसीएक्स हैकाथॉन के ग्रैंड फिनाले का भी प्रतीकात्मक समापन किया गया। 

इस हैकाथॉन का आयोजन विभिन्न इकोसिस्टम पार्टनर्स के सहयोग से किया गयाभारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण  (आईआरडीएआई), आईआईटी हैदराबादनेशनल रिसोर्स सेंटर फॉर ईएचआर स्टैंडर्ड्स (एनआरसीईएस), जनरल इंश्योरेंस काउंसिल (जीआईसी), गूगलबीमा सूचना  ब्यूरो (आईआईबी), अस्पतालों और स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के लिए राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड (एनएबीएच), इंडिया इंश्योरटेक एसोसिएशन (आईआईएऔर नैटहेल्थ शामिल थे।

 राष्ट्रीय स्वास्थ्य दावा एक्सचेंज (एनएचसीएक्स), आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएमके तहत स्थापित तीन गेटवे में से एक हैजिसे पूरे देश में स्वास्थ्य बीमा दावा प्रक्रिया को सरल और मानकीकृत बनाने के लिए निर्मित किया गया है। यह अस्पतालोंबीमा कंपनियों और मरीजों के बीच दावे से जुड़ी जानकारी के सहज आदान-प्रदान के लिए एक एकीकृत डिजिटल अवसंरचना प्रदान करता है।

 

इस हैकाथॉन में प्रतिभागियों को स्वास्थ्य बीमा दावों के संसाधन और इकोसिस्टम की अंतर-संचालनीयता से जुड़ी प्रमुख परिचालन चुनौतियों के समाधान विकसित करने के लिए आमंत्रित किया गया था। हैकाथॉन (बिल्डट्रैक के अंतर्गत प्रतिभागियों ने लीगेसी सिस्टम्स से एनएचसीएक्स -अलाइन एफएचआईआर कन्वर्टर (पात्रता की जांचदावाप्री-ऑथराइजेशन और कम्युनिकेशन वर्कफ्लो), क्लिनिकल डॉक्यूमेंट्स से एफएचआईआर स्ट्रक्चर्ड डेटा कन्वर्टर (डायग्नोस्टिक रिपोर्ट्स और डिस्चार्ज समरीतथा पीडीएफ से एनएचसीएक्स -अलाइन इंश्योरेंस प्लान एफएचआईआर बंडल के लिए ओपन-सोर्स यूटिलिटीज विकसित करने पर काम किया।

 

 

आइडियाथॉन ट्रैक के तहत प्रतिभागियों को एनएचसीएक्स की क्षमताओं का उपयोग करते हुए बिज़नेस यूज़ केस विकसित करने के लिए आमंत्रित किया गयाताकि एनएचसीएक्स की क्षमताओं का उपयोग करके दुरुपयोग/गलत इस्तेमाल की पहचान और प्रबंधन तथा दावों की प्रोसेसिंग के समय और लागत का अनुकूलन करने जैसी इकोसिस्टम स्तर की चुनौतियों का समाधान किया जा सके। ये समस्या कथन स्वास्थ्य बीमा इकोसिस्टम में अंतर-संचालनीयतादक्षता और पारदर्शिता को बेहतर बनाने के लिए मानकीकृत एफएचआईआर डेटाएबीडीएम रजिस्ट्रियों और एनएचसीएक्स वर्कफ्लो का उपयोग कर समाधानों को बढ़ावा देने के लिए डिज़ाइन किए गए थे।

 

इस हैकाथॉन में स्वास्थ्य सेवाबीमा और प्रौद्योगिकी इकोसिस्टम से व्यापक और उत्साहजनक भागीदारी देखने को मिलीजो भारत की डिजिटल स्वास्थ्य बीमा अवसंरचना के लिए अंतर-संचालनीय और मानक-आधारित समाधानों के निर्माण में बढ़ती रुचि को दर्शाता है। पांच समस्या कथनों पर कुल 112 प्रविष्टियाँ प्राप्त हुईंजिनका मूल्यांकन आईआईटी हैदराबादएनआरसीईएसजीआईसीगूगलआईआईएनैटहेल्थ और एनएचए के प्रतिनिधियों को शामिल कर गठित की गई एक स्वतंत्र विशेषज्ञ जूरी द्वारा किया गया। हैकाथॉन के विभिन्न ट्रैकों में प्रत्येक समस्या कथन के लिए शीर्ष तीन टीमों का चयन किया गया।

 

प्रतिभागियों में हेल्थ-टेक स्टार्टअप्सइंश्योरटेक कंपनियांबीमा कंपनियांटीपीएपीएमजेएवाई से सूचीबद्ध अस्पतालों सहित अस्पतालएचएमआईएस विक्रेताशैक्षणिक संस्थानडेवलपर्सछात्र और प्रौद्योगिकी नवोन्मेषक शामिल थेजो वैविध्यपूर्ण और सहयोगात्मक नवाचार इकोसिस्टम को दर्शाता है।

 

आईआईटी हैदराबाद में 6–7 मार्च 2026 को आयोजित एनएचसीएक्स इनोवेशन मीट ने नियामकोंराज्य सरकारोंउद्योग जगत के दिग्गजोंप्रौद्योगिकी नवोन्मेषकों और शैक्षणिक संस्थानों को एक मंच पर एकत्र कियाताकि एबीडीएम के तहत अंतर-संचालनीय और मानक-अनुरूप स्वास्थ्य दावा  समाधानों को अपनाने में मदद मिल सके। इस कार्यक्रम में सरकारस्वास्थ्य सेवा संस्थानोंबीमा कंपनियोंप्रौद्योगिकी संगठनों और  अकादमिक जगत के दिग्गज भारत में डिजिटल स्वास्थ्य दावा अवसंरचना के भविष्य पर चर्चा करने के लिए एक साथ आए।

 

 

(बाएं से दाएं) प्रो. जी. नरहरी शास्त्री, डीन, आईआईटी हैदराबाद; श्री सौरभ गौड़, सचिव, स्वास्थ्य, चिकित्सा एवं परिवार कल्याण, आंध्र प्रदेश सरकार; डॉ. सुनील कुमार बरनवाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) ; डॉ. गिरधर ज्ञानी, महानिदेशक, एसोसिएशन ऑफ हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स ऑफ इंडिया (एएचपीआई); और श्री किरण गोपाल वास्का, संयुक्त सचिव एवं मिशन निदेशक, एबीडीएम , राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण

 

एनएचसीएक्स इनोवेशन मीट के दूसरे दिन का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचएके मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉसुनील कुमार बरनवालआंध्र प्रदेश सरकार में स्वास्थ्यचिकित्सा एवं परिवार कल्याण सचिव श्री सौरभ गौड़एसोसिएशन ऑफ हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स ऑफ इंडिया (एएचपीआईके महानिदेशक डॉगिरधर ज्ञानीऔर आईआईटी हैदराबाद के डीन प्रोजीनरहरी शास्त्री द्वारा किया गया। इस उद्घाटन सत्र में उद्योग और अकादमिक क्षेत्र के अन्य प्रतिष्ठित अतिथि और साझेदार भी उपस्थित रहे।

 

इस कार्यक्रम में विजेता टीमों द्वारा उनके समाधानों की प्रस्तुतियाँमुख्य भाषण और स्वास्थ्य बीमा दावा  इकोसिस्टम में मानकीकरणअंतर-संचालनीयता और दक्षता को मजबूत बनाने पर केंद्रित पैनल चर्चाएँ आयोजित की गईं।

 

इस दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों में आईआरडीएआई के अध्यक्ष श्री अजय सेठ और राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचएके मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉसुनील कुमार बरनवाल शामिल थे। इनके अतिरिक्त सरकारअस्पतालोंबीमा कंपनियों और डिजिटल हेल्थ संगठनों के वरिष्ठ अधिकारियों ने  भी सभा को संबोधित किया।

 

एनएचए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉसुनील कुमार बरनवाल ने अपने संबोधन में स्वास्थ्य दावों  की जटिलता को भारत के स्वास्थ्य बीमा इकोसिस्टम में निरंतर बनी रहने वाली चुनौतियों में से एक के रूप में रेखांकित किया और लाखों नागरिकों पर असर डालने वाली इस प्रक्रिया में मानकीकरण और अंतर-संचालनीयता  लाने में एनएचसीएक्स की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि“राष्ट्रीय स्वास्थ्य दावा एक्सचेंज केवल अस्पतालों और बीमा कंपनियों तक सीमित नहीं हैबल्कि यह पूरे स्वास्थ्य देखभाल संबंधी इकोसिस्टमजिसमें मरीजस्वास्थ्य सेवा प्रदाताबीमा कंपनियां और प्रौद्योगिकी नवोन्मेषक शामिल हैंको सेवाएँ देने  के लिए डिज़ाइन किया गया प्लेटफ़ॉर्म है। एनएचसीएक्स का दीर्घकालिक विजन यूपीआई जैसी डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना के समान हैजहाँ लोग सिस्टम चलाने वाले संस्थान के बारे में शायद न जानते होंलेकिन वे प्लेटफ़ॉर्म पर भरोसा करते हैं क्योंकि यह उनके लिए निर्बाध और विश्वसनीय रूप से काम करता है।” 

 

 

सभी उद्घाटन भाषणों मेंगणमान्य व्यक्तियों ने एक साझा संदेश पर जोर दिया कि डिजिटल तकनीकेंआर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा-संचालित सिस्टम स्वास्थ्य दावों की प्रोसेसिंग को सशक्त बनाने और बड़े पैमाने पर प्रदान की जाने वाली देखभाल की गुणवत्ता को सुधारने में अहम भूमिका निभाते हैं।

 

आंध्र प्रदेश सरकार के स्वास्थ्यचिकित्सा एवं परिवार कल्याण सचिव श्री सौरभ गौड़ ने अपने संबोधन मेंइस बात को रेखांकित किया,“आंध्र प्रदेश मेंहम डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना के इन मूलभूत स्तंभों के निर्माण की शक्ति में दृढ़ विश्वास रखते हैं। राज्य ने पूरी आबादी के लिए एबीएचए नंबर बनाने के लिए पूर्ण प्रयास किया है और इस मिशन को बहुत गंभीरता से ले रहा है। यह डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना को मजबूत बनाने और प्रत्येक नागरिक को डिजिटल स्वास्थ्य इकोसिस्टम का हिस्सा बनाना सुनिश्चित करने की  हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

 

इनोवेशन मीट में पैनल चर्चाएँ आयोजित की गईंजिनमें स्वास्थ्य बीमा इकोसिस्टम के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि शामिल थेजिनमें एनएबीएचनैटहेल्थबीमा सूचना ब्यूरो (ईआईबी),बीमा कंपनियांटीपीए और डिजिटल हेल्थ नवोन्मेषक शामिल थे। इन चर्चाओं का मुख्य फोकस दावा निपटान में मानकीकरणअस्पतालों और बीमा कंपनियों में एनएचसीएक्स अपनाने की गति बढ़ानाऔर दावा  प्रोसेसिंग वर्कफ़्लो को बदलने में प्रौद्योगिकी और डेटा मानकों की भूमिका पर था।

 

इनोवेशन मीट का पहला दिन स्वास्थ्य दावा  चुनौतियों के तकनीकी और परिचालन पहलुओं पर केंद्रित थाजिसमें दावा निपटान में मानकीकरण और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस व प्रौद्योगिकी के माध्यम से स्वास्थ्य बीमा मूल्य श्रृंखला में बदलाव लाने पर सत्र आयोजित किए गए। दूसरा दिन स्केल और अपनाने के मुद्दों पर केंद्रित थाजिसमें दावा  प्रोसेसिंग का भविष्य और अस्पतालों द्वारा एनएचसीएक्स को अपनाने में आने वाली विशिष्ट बाधाओं और सहायक कारकों की समीक्षा की गई।

 

कार्यक्रम के तहततकनीकी प्रदर्शन स्टॉल भी स्थापित किए गएजिनमें गूगलएडब्ल्यूएसएनआरसीईएसएनएबीएच  और एनएचए जैसी संस्थाओं ने भाग लियाताकि इकोसिस्टम में हो रहे नवाचार और डिजिटल अवसंचरना को प्रदर्शित किया जा सके।

 

 

7 मार्च को आयोजित कार्यक्रम के दौरान, राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) ने डिजिटल स्वास्थ्य इकोसिस्टम में महत्वपूर्ण योगदानकर्ताओं को सम्मानित किया। इसमें हैकाथॉन और आइडियाथॉन विजेताओं के लिए पुरस्कार, एनएचसीएक्स चैंपियंस और एबीडीएम एंबेसडर्स का लॉन्च और सम्मान, और पीएम-जेएवाई प्रणाली के साथ एनएचसीएक्स के अर्ली इंटीग्रेटर्स की मान्यता शामिल थी।  एनएचसीएक्स चैंपियंस उन संगठनों को मान्यता देता है जिन्होंने भुगतानकर्ता या पेयर और प्रदाता इकोसिस्टम में एनएचसीएक्स को सफलतापूर्वक कार्यान्वित और स्केल करने में समर्पित भूमिका निभाई है। एबीडीएम एंबेसडर्स उन संगठनों और पेशेवर निकायों को मान्यता देते हैं जिन्होंने अपने नेटवर्क में एबीडीएम के प्रति सक्रिय रूप से जागरूकता बढ़ाई, और कार्यक्रम की पहुँच केवल सरकारी चैनलों तक सीमित न रखकर उससे से कहीं आगे बढ़ाया। एनएचसीएक्स – पीएमजेएवाई अर्ली इंटीग्रेटर्स उन संगठनों को सम्मानित करता है जिन्होंने ऐसे मॉड्यूल सफलतापूर्वक विकसित किए कि पीएमजेएवाई दावे एनएचसीएक्स के माध्यम से जमा किए जा सके, जिससे दुनिया की सबसे बड़ी सार्वजनिक रूप से वित्त पोषित स्वास्थ्य योजना को मानकीकृत और अंतर-संचालनीय दावा एक्सचेंज में लाया गया। इनोवेशन मीट में तीनों पहलों में पुरस्कार विजेताओं के पहले समूह घोषित किया गया।

 

 

इस दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन श्री किरण गोपाल वास्कासंयुक्त सचिव और मिशन निदेशक (एबीडीएमएनएचए ने किया। उन्होंने दोनों दिनों की चर्चाओं का सारांश प्रस्तुत किया। इसके बाद आईआरडीएआई के अध्यक्ष श्री अजय सेठ ने समापन भाषण दिया। इकोसिस्टम-चालित नवाचारउच्च-स्तरीय नीतिगत संवाद और एनएचसीएक्स अपनाने में योगदान देने वाले साझेदारों की मान्यता के संयोजन के माध्यम से इस इनोवेशन मीट से भारत में डिजिटल-प्रथम और अंतर-संचालनीय स्वास्थ्य दावा  इकोसिस्टम की दिशा में महत्वपूर्ण गति उत्पन्न होने की उम्मीद है।  

Have something to say? Post your comment

और हेल्थ समाचार

‘सबका साथ सबका विकास - लोगों की आकांक्षाओं को साकार करना’

‘सबका साथ सबका विकास - लोगों की आकांक्षाओं को साकार करना’

आईटीआरए, जामनगर द्वारा आयोजित दो दिवसीय ‘आयुर स्वादोत्सव’ में लगभग 32 हजार से अधिक लोगों ने की सहभागिता

आईटीआरए, जामनगर द्वारा आयोजित दो दिवसीय ‘आयुर स्वादोत्सव’ में लगभग 32 हजार से अधिक लोगों ने की सहभागिता

अंतरराष्ट्रीय मलेरिया सम्मेलन 2026 में मलेरिया उन्मूलन के लिए

अंतरराष्ट्रीय मलेरिया सम्मेलन 2026 में मलेरिया उन्मूलन के लिए

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने बजटोत्तर वेबिनार को संबोधित किया, स्वास्थ्य क्षेत्र के प्रयासों पर आयोजित विषय “सबका साथ सबका विकास –यानी  लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करना”

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने बजटोत्तर वेबिनार को संबोधित किया, स्वास्थ्य क्षेत्र के प्रयासों पर आयोजित विषय “सबका साथ सबका विकास –यानी लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करना”

केन्‍द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्री प्रतापराव जाधव ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान के 49वें वार्षिक दिवस समारोह की अध्यक्षता की

केन्‍द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्री प्रतापराव जाधव ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान के 49वें वार्षिक दिवस समारोह की अध्यक्षता की

बजट के बाद आयोजित वेबिनार 2026 में मानसिक स्वास्थ्य अवसंरचना को सुदृढ़ करने और उन्नत देखभाल सुविधाओं के विस्तार पर चर्चा की गई

बजट के बाद आयोजित वेबिनार 2026 में मानसिक स्वास्थ्य अवसंरचना को सुदृढ़ करने और उन्नत देखभाल सुविधाओं के विस्तार पर चर्चा की गई

बजट उपरांत आयोजित वेबिनार में जिला अस्पतालों में आपातकालीन एवं ट्रॉमा केयर केंद्रों को बेहतर बनाने पर चर्चा की गई

बजट उपरांत आयोजित वेबिनार में जिला अस्पतालों में आपातकालीन एवं ट्रॉमा केयर केंद्रों को बेहतर बनाने पर चर्चा की गई

बजट-उपरांत वेबिनार के ब्रेकआउट सत्र में

बजट-उपरांत वेबिनार के ब्रेकआउट सत्र में "संबद्ध स्वास्थ्य पेशेवरों की संख्या में वृद्धि" विषय पर चर्चा, संबद्ध स्वास्थ्य सेवा कार्यबल के विस्तार की रणनीति पर विचार-विमर्श

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एआईआईए गोवा ने मरीजों के हित के लिए विशेष स्वास्थ्य सेवाओं का उद्घाटन किया

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एआईआईए गोवा ने मरीजों के हित के लिए विशेष स्वास्थ्य सेवाओं का उद्घाटन किया

आरएवी ने नई दिल्ली में ‘अग्निकर्म’ और ‘रक्त-मोक्षण’ पर राष्ट्रीय स्तर का व्यावहारिक प्रशिक्षण आयोजित किया

आरएवी ने नई दिल्ली में ‘अग्निकर्म’ और ‘रक्त-मोक्षण’ पर राष्ट्रीय स्तर का व्यावहारिक प्रशिक्षण आयोजित किया

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss