Thursday, March 19, 2026
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

हेल्थ

केन्‍द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्री प्रतापराव जाधव ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान के 49वें वार्षिक दिवस समारोह की अध्यक्षता की

March 18, 2026 12:05 PM

कुशल स्वास्थ्य पेशेवर तैयार करने और राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों को सहयोग देने में एनआईएचएफडब्‍ल्‍यू की भूमिका पर प्रकाश डाला गया

भारत डिजिटल स्वास्थ्य अवसंरचना का विस्तार कर रहा है, स्वास्थ्य एवं कल्याण केन्‍द्रों को सशक्त बना रहा है, टीकाकरण कार्यक्रम का विस्तार कर रहा है और रोग निगरानी प्रणाली को मजबूत कर रहा है: श्री जाधव

कार्यक्रम में गणमान्य अतिथियों ने संस्थान के वार्षिक प्रकाशन “धारणा”, एचपीपीआई जर्नल तथा “प्रॉस्पेक्ट्स ऑफ प्लेसमेंट सेल” का विमोचन किया

 

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्तशासी संस्थान राष्ट्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान (एनआईएचएफडब्‍ल्‍यू) ने आज नई दिल्ली के मुनिरका स्थित एनआईएचएफडब्‍ल्‍यू सभागार में अपना 49वां वार्षिक दिवस मनाया। केन्‍द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री तथा आयुष मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार) के राज्य मंत्री श्री प्रतापराव जाधव ने मुख्य अतिथि के रूप में समारोह की अध्यक्षता की। इस अवसर पर स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक (डीजीएचएस) डॉ. सुनीता शर्मा भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणालियों को सुदृढ़ करने, क्षमता निर्माण तथा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण के क्षेत्र में अनुसंधान में संस्थान के योगदान को प्रमुखता से उजागर किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए श्री प्रतापराव जाधव ने सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थानों को मजबूत बनाने के महत्व पर जोर दिया और कुशल स्वास्थ्य पेशेवरों के निर्माण तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों को समर्थन देने में NIHFW की भूमिका को रेखांकित किया। श्री जाधव ने कहा कि, हम आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य अवसंरचना का विस्तार कर रहे हैं। स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया जा रहा है। साथ ही हम टीकाकरण प्रयासों का विस्तार कर रहे हैंनए टीकों की शुरुआत कर रहे हैं और रोग निगरानी प्रणालियों को अधिक प्रभावी बना रहे हैं।

डॉ. सुनीता शर्मा ने भी सार्वजनिक स्वास्थ्य अनुसंधान, प्रशिक्षण और भारत सरकार को नीतिगत सहयोग प्रदान करने में संस्थान के निरंतर योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस संस्थान ने भारत के स्वास्थ्य कार्यबल की क्षमता को मजबूत करने तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

अपने संबोधन और वार्षिक प्रतिवेदन की प्रस्तुति में NIHFW के निदेशक डॉ. सुनील विलासराव गित्ते ने पिछले एक वर्ष के दौरान संस्थान की प्रमुख उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इनमें सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रशिक्षण में प्रगति, अनुसंधान पहलें तथा देश की स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूत करने के उद्देश्य से किए गए विभिन्न सहयोगात्मक प्रयास शामिल हैं।

कार्यक्रम के दौरान संस्थान के वार्षिक प्रकाशन “धारणा”, HPPI जर्नल और “प्रॉस्पेक्ट्स ऑफ प्लेसमेंट सेल” का गणमान्य अतिथियों द्वारा औपचारिक रूप से विमोचन किया गया। इसके साथ ही उत्कृष्ट कर्मचारियों, विद्यार्थियों और खेल उपलब्धि हासिल करने वालों को उनके समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार भी प्रदान किए गए।

समारोह में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी संस्थान के जीवंत शैक्षणिक वातावरण को प्रदर्शित किया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन और उसके बाद राष्ट्रीय गान के साथ हुआ।

वार्षिक दिवस समारोह ने सार्वजनिक स्वास्थ्य शिक्षा, अनुसंधान और नीतिगत सहयोग को आगे बढ़ाने के प्रति NIHFW की प्रतिबद्धता को पुनः रेखांकित किया, जिसका उद्देश्य देश भर में स्वास्थ्य सेवाओं की आपूर्ति और जनस्वास्थ्य में सुधार करना है। संस्थान के डीन प्रो. वी. के. तिवारी ने सभी विशिष्ट अतिथियों और उपस्थित जनों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

Have something to say? Post your comment

और हेल्थ समाचार

‘सबका साथ सबका विकास - लोगों की आकांक्षाओं को साकार करना’

‘सबका साथ सबका विकास - लोगों की आकांक्षाओं को साकार करना’

आईटीआरए, जामनगर द्वारा आयोजित दो दिवसीय ‘आयुर स्वादोत्सव’ में लगभग 32 हजार से अधिक लोगों ने की सहभागिता

आईटीआरए, जामनगर द्वारा आयोजित दो दिवसीय ‘आयुर स्वादोत्सव’ में लगभग 32 हजार से अधिक लोगों ने की सहभागिता

अंतरराष्ट्रीय मलेरिया सम्मेलन 2026 में मलेरिया उन्मूलन के लिए

अंतरराष्ट्रीय मलेरिया सम्मेलन 2026 में मलेरिया उन्मूलन के लिए

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने बजटोत्तर वेबिनार को संबोधित किया, स्वास्थ्य क्षेत्र के प्रयासों पर आयोजित विषय “सबका साथ सबका विकास –यानी  लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करना”

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने बजटोत्तर वेबिनार को संबोधित किया, स्वास्थ्य क्षेत्र के प्रयासों पर आयोजित विषय “सबका साथ सबका विकास –यानी लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करना”

बजट के बाद आयोजित वेबिनार 2026 में मानसिक स्वास्थ्य अवसंरचना को सुदृढ़ करने और उन्नत देखभाल सुविधाओं के विस्तार पर चर्चा की गई

बजट के बाद आयोजित वेबिनार 2026 में मानसिक स्वास्थ्य अवसंरचना को सुदृढ़ करने और उन्नत देखभाल सुविधाओं के विस्तार पर चर्चा की गई

बजट उपरांत आयोजित वेबिनार में जिला अस्पतालों में आपातकालीन एवं ट्रॉमा केयर केंद्रों को बेहतर बनाने पर चर्चा की गई

बजट उपरांत आयोजित वेबिनार में जिला अस्पतालों में आपातकालीन एवं ट्रॉमा केयर केंद्रों को बेहतर बनाने पर चर्चा की गई

बजट-उपरांत वेबिनार के ब्रेकआउट सत्र में

बजट-उपरांत वेबिनार के ब्रेकआउट सत्र में "संबद्ध स्वास्थ्य पेशेवरों की संख्या में वृद्धि" विषय पर चर्चा, संबद्ध स्वास्थ्य सेवा कार्यबल के विस्तार की रणनीति पर विचार-विमर्श

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एआईआईए गोवा ने मरीजों के हित के लिए विशेष स्वास्थ्य सेवाओं का उद्घाटन किया

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एआईआईए गोवा ने मरीजों के हित के लिए विशेष स्वास्थ्य सेवाओं का उद्घाटन किया

एनएचए ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य दावा एक्सचेंज (एनएचसीएक्स) से संबंधित नवाचार को बढ़ावा देने के लिए आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत आयोजित एनएचसीएक्स हैकाथॉन के विजेताओं की घोषणा की

एनएचए ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य दावा एक्सचेंज (एनएचसीएक्स) से संबंधित नवाचार को बढ़ावा देने के लिए आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत आयोजित एनएचसीएक्स हैकाथॉन के विजेताओं की घोषणा की

आरएवी ने नई दिल्ली में ‘अग्निकर्म’ और ‘रक्त-मोक्षण’ पर राष्ट्रीय स्तर का व्यावहारिक प्रशिक्षण आयोजित किया

आरएवी ने नई दिल्ली में ‘अग्निकर्म’ और ‘रक्त-मोक्षण’ पर राष्ट्रीय स्तर का व्यावहारिक प्रशिक्षण आयोजित किया

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss