Sunday, March 29, 2026
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

चंडीगढ़

व्यस्त समय के दौरान रेल यात्रा को आरामदायक और सुरक्षित बनाने के लिए प्रतीक्षा स्थलों सहित देश भर के 76 स्टेशनों को सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है

March 29, 2026 06:42 AM

यात्री प्रवाह को सरल और सुगम बनाने के लिए एक्सेस कंट्रोल, चौड़े फुटओवर ब्रिज और एआई-सक्षम सीसीटीवी सिस्टम लगेंगे

जमीनी समन्वय को दुरूस्त करने के लिए वॉर रूम, आधुनिक संचार उपकरण और क्यूआर-आधारित आईडी सिस्टम लगेंगे

अतिरिक्त टिकट काउंटर, स्वचालित टिकट वेंडिंग मशीन, आरओ पेयजल और पुरुषों, महिलाओं तथा दिव्यांगजनों के लिए अलग-अलग शौचालयों जैसी सुविधाओं से लैस नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहले से ही यात्रियों की सेवा कर रहा है

सभी विभाग और एजेंसियां एक स्टेशन निदेशक के अधीन काम करेंगी, जिन्हें स्टेशन की क्षमता और उपलब्ध रेलगाड़ियों के अनुसार टिकटों की बिक्री को नियंत्रित करने का अधिकार होगा, इससे कुशल प्रबंधन में मदद मिलेगी
 

भारतीय रेलवे के स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ को संभालने के लिए निम्नलिखित निर्णय लिए गए हैं:

1. भीड़ प्रबंधन के लिए चिन्हित 76 स्टेशनों पर स्थायी प्रतीक्षा स्थलों का निर्माण:

  • रेल मंत्रालय ने 76 स्टेशनों पर प्लेटफार्म पर भीड़ कम करने के लिए यात्री प्रतीक्षा स्थल स्थापित करने की योजना शुरू की है। ये प्रतीक्षा क्षेत्र आरामदायक और व्यवस्थित होंगे, जिनमें बैठने की व्यवस्था, पीने का पानी, शौचालय, टिकट सुविधा, सूचना प्रदर्शन और सुरक्षा जांच जैसी आवश्यक सुविधाएं होंगी, ताकि व्यस्त समय में यात्रियों की भारी भीड़ पर काबू रखा जा सके। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर प्रतीक्षा स्थल पहले ही चालू हो चुका है, जिससे भीड़ कम हुई है और यात्रियों की सुविधा बढ़ी है। यहां अतिरिक्त टिकट काउंटर, एटीवीएम, पीएएस, इलेक्ट्रॉनिक ट्रेन सूचना बोर्ड, सीसीटीवी निगरानी, लगेज स्कैनर, डीएफएमडी, निर्बाध बिजली आपूर्ति, बेहतर प्रकाश व्यवस्था, एचवीएलएस पंखे, अग्निशमन और बिजली से सुरक्षा प्रणाली, आरओ पेयजल और पुरुषों, महिलाओं तथा दिव्यांगजनों के लिए अलग-अलग शौचालय जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।
  • अन्य स्टेशनों पर इसी तरह की सुविधाएं योजना और कार्यान्वयन के विभिन्न चरणों में हैं, जिनकी समयसीमा में बार-बार सुधार किया जा रहा है।

2. प्रवेश नियंत्रण:

पूर्ण प्रवेश नियंत्रण व्यवस्था लागू की जा रही है, जिसके तहत पुष्ट आरक्षित टिकट वाले यात्रियों को प्लेटफार्मों पर सीधे प्रवेश दिया जाएगा, जबकि बिना टिकट वाले या प्रतीक्षा सूची में शामिल यात्रियों को निर्दिष्ट बाहरी प्रतीक्षा स्थलों में बैठाया जाएगा।

3. चौड़े फुटओवर-ब्रिज (एफओबी):

12 मीटर (40 फीट) और 6 मीटर (20 फीट) चौड़ाई वाले मानक एफओबी के दो नए डिजाइन विकसित किए गए हैं। ये नए मानक चौड़ाई वाले एफओबी सभी स्टेशनों पर स्थापित किए जाएंगे।

4. सीसीटीवी कैमरे:

रेलवे स्टेशनों और आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में एआई-सक्षम सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं ताकि कड़ी निगरानी और प्रभावी भीड़ प्रबंधन को आसान बनाया जा सके।

5. वार रूम:

प्रमुख स्टेशनों पर वार रूम स्थापित किए जा रहे हैं, जहां सभी विभागों के अधिकारी भीड़भाड़ की स्थितियों को प्रभावी ढंग से संभालने के लिए समन्वय में काम करेंगे।

6. अत्याधुनिक संचार उपकरण:

अधिक भीड़भाड़ वाले सभी स्टेशनों पर वॉकी-टॉकी, घोषणा प्रणाली, कॉलिंग सिस्टम जैसे नवीनतम डिजाइन के डिजिटल संचार उपकरण स्थापित किए जाएंगे।

7. नए डिजाइन का पहचान पत्र:

स्टेशन में नियंत्रित और सुरक्षित प्रवेश सुनिश्चित करने के लिए सभी कर्मचारियों और सेवा कर्मियों को नए डिजाइन किए गए क्यूआर-आधारित पहचान पत्र जारी किए जाएंगे।

8. कर्मचारियों को नई डिज़ाइन की वर्दी:

सभी कर्मचारियों को नए डिजाइन की वर्दी दी जाएगी ताकि संकट की स्थिति में उनकी आसानी से पहचान की जा सके।

9. स्टेशन निदेशक पद का उन्नयन:

सभी प्रमुख स्टेशनों पर एक वरिष्ठ अधिकारी को स्टेशन निदेशक नियुक्त किया जाएगा, जिसे स्टेशन सुधार के लिए मौके पर ही निर्णय लेने की वित्तीय शक्तियां प्राप्त होंगी। एकीकृत कमान और कुशल प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए अन्य सभी विभाग सीधे स्टेशन निदेशक को रिपोर्ट करेंगे।

10. क्षमता के अनुसार टिकटों की बिक्री:

स्टेशन निदेशक को स्टेशन की क्षमता और उपलब्ध ट्रेनों के अनुसार टिकटों की बिक्री को नियंत्रित करने का अधिकार होगा।

यह जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री, सूचना एवं प्रसारण मंत्री और इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को राज्यसभा में एक प्रश्न के उत्तर में दी।

***

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने लगभग 11,200 करोड़ रुपये के निवेश से विकसित किए गए नोएडा अंतरराष्ट्रीय विमान पत्तन के प्रथम चरण का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने लगभग 11,200 करोड़ रुपये के निवेश से विकसित किए गए नोएडा अंतरराष्ट्रीय विमान पत्तन के प्रथम चरण का उद्घाटन किया

एमओईएफसीसी एवं डब्ल्यूडब्ल्यूएफ-इंडिया ने अर्थ ऑवर के 20 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में जागरूकता अभियान का आयोजन किया

एमओईएफसीसी एवं डब्ल्यूडब्ल्यूएफ-इंडिया ने अर्थ ऑवर के 20 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में जागरूकता अभियान का आयोजन किया

पश्चिम एशिया में चल रहे घटनाक्रमों को ध्यान में रखते हुए प्रमुख क्षेत्रों पर नवीनतम जानकारी

पश्चिम एशिया में चल रहे घटनाक्रमों को ध्यान में रखते हुए प्रमुख क्षेत्रों पर नवीनतम जानकारी

रेलवे में मदिरा, तंबाकू और धूम्रपान जैसे कानून की दृष्टि से आपत्तिजनक विज्ञापनों का प्रदर्शन प्रतिबंधित है: रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव

रेलवे में मदिरा, तंबाकू और धूम्रपान जैसे कानून की दृष्टि से आपत्तिजनक विज्ञापनों का प्रदर्शन प्रतिबंधित है: रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव

मिडिल ईस्ट में जंग का खतरा बढ़ा! 3500 अमेरिकी सैनिक तैनात, USS Tripoli पहुंचा मोर्चे पर

मिडिल ईस्ट में जंग का खतरा बढ़ा! 3500 अमेरिकी सैनिक तैनात, USS Tripoli पहुंचा मोर्चे पर

“54 लाख सिलेंडर एक दिन में सप्लाई! केंद्र का दावा—पेट्रोल-डीजल की नहीं होगी कमी”

“54 लाख सिलेंडर एक दिन में सप्लाई! केंद्र का दावा—पेट्रोल-डीजल की नहीं होगी कमी”

“रेमंड के दिग्गज विजयपत सिंघानिया का निधन, 87 की उम्र में थमा सफर

“रेमंड के दिग्गज विजयपत सिंघानिया का निधन, 87 की उम्र में थमा सफर

70 किमी की रफ्तार से तूफान का खतरा! दिल्ली-यूपी समेत 13 राज्यों में IMD का बड़ा अलर्ट

70 किमी की रफ्तार से तूफान का खतरा! दिल्ली-यूपी समेत 13 राज्यों में IMD का बड़ा अलर्ट

5 दिन से 10 दिन: ईरान के दबाव में अमेरिका का यू-टर्न

5 दिन से 10 दिन: ईरान के दबाव में अमेरिका का यू-टर्न

देश में लॉकडाउन नहीं! PM मोदी की बैठक में बड़ा ऐलान

देश में लॉकडाउन नहीं! PM मोदी की बैठक में बड़ा ऐलान

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss