Sunday, March 29, 2026
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

चंडीगढ़

रेलवे में मदिरा, तंबाकू और धूम्रपान जैसे कानून की दृष्टि से आपत्तिजनक विज्ञापनों का प्रदर्शन प्रतिबंधित है: रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव

March 29, 2026 06:43 AM

भारतीय रेलवे रेलगाड़ियों (डिब्बों के अंदर और बाहर) के साथ-साथ स्टेशन परिसर में भी विज्ञापनों के लिए नैतिक नीति-आधारित दृष्टिकोण अपनाता है

किसी भी प्रकार की अश्लील सामग्री प्रदर्शित नहीं की जाती है; निजी बीमा कंपनियों के रेल दुर्घटनाओं के लिए बीमा पॉलिसी देने वाले  विज्ञापन स्वीकार नहीं किए जाते हैं

एजेंसियों को सभी विज्ञापन ई-नीलामी के माध्यम से दिए जाते हैं; ऑनलाइन पोर्टल निष्पक्ष चयन सुनिश्चित करता है

विज्ञापन एजेंसियों को केंद्र और राज्य के कानूनों का पालन करना होगा और यह सुनिश्चित करना होगा कि आपत्तिजनक विज्ञापनों पर रोक लगाई जाए; उल्लंघन करने पर तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई की जाती है
 
भारतीय रेलवे ने विज्ञापन और ब्रांडिंग पहलों के माध्यम से गैर-किराया राजस्व अर्जित करने के लिए व्यापक गैर-किराया राजस्व (एनएफआर) नीतियां बनाई हैं। आउट-ऑफ-होम (ओओएच) विज्ञापन नीति के अंतर्गत, स्टेशनों के आवागमन क्षेत्रों में विज्ञापन के अवसर उपलब्ध हैं। रेल डिस्प्ले नेटवर्क (आरडीएन) नीति स्टेशनों और आवागमन क्षेत्रों में स्क्रीन और डिस्प्ले प्रणाली के माध्यम से डिजिटल विज्ञापन को सक्षम बनाती है। इसके अतिरिक्त, मौजूदा दिशानिर्देशों के तहत रेलगाड़ियों और डिब्बों (अंदर और बाहर दोनों) जैसी चल संपत्तियों का उपयोग ब्रांडिंग और विज्ञापन के लिए किया गया है।

विज्ञापन से अर्जित राजस्व विविध राजस्व का एक हिस्सा है। खंडवार राजस्व विवरण भारतीय रेलवे के वार्षिक सांख्यिकी विवरण में उपलब्ध है।

सभी विज्ञापन अनुबंध भारतीय रेलवे ई-प्रोक्योरमेंट सिस्टम (आईआरईपीएस) ऑनलाइन पोर्टल पर ई-नीलामी के माध्यम से दिए जाते हैं। बोलीदाता का चयन वाणिज्यिक आय और गैर-किराया राजस्व नीति तथा संबंधित अनुबंध की विशेष शर्तों के अनुसार किया जाता है, जो विज्ञापनदाताओं के लिए पात्रता मानदंड निर्धारित करती हैं।

रेलगाड़ियों में प्रदर्शित विज्ञापनों के लिए, प्रत्येक विज्ञापन योजना की पूर्व स्वीकृति अनिवार्य है और इसे संबंधित रेलवे मंडल के मंडल प्राधिकरण के कार्यालय में जमा करना होता है। हालांकि, विज्ञापन प्रदर्शित करने के लिए ब्रांड का चयन विज्ञापन एजेंसी का विशेषाधिकार है। विज्ञापन एजेंसियों को विज्ञापन प्रदर्शित करने के लिए केंद्र/राज्य के कानूनों का पालन करना अनिवार्य है। कानून की दृष्टि से आपत्तिजनक विज्ञापन प्रतिबंधित हैं। रेलगाड़ियों के अंदर/बाहर निम्नलिखित विज्ञापन प्रदर्शित करने की अनुमति नहीं है:

  • मदिरा के विज्ञापन
  • कामुक पृष्ठभूमि वाले विज्ञापन
  • अन्य परिवहन साधनों के प्रतिस्पर्धी विज्ञापन
  • रेलवे दुर्घटनाओं के लिए बीमा पॉलिसी देने वाली निजी बीमा कंपनियों के विज्ञापन
  • सिगरेट, बीड़ी और अन्य तंबाकू उत्पादों के विज्ञापन

हालांकि, किसी भी उल्लंघन की स्थिति में तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई की जाती है।

केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को राज्यसभा में एक प्रश्न के उत्तर में यह जानकारी दी।

****

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने लगभग 11,200 करोड़ रुपये के निवेश से विकसित किए गए नोएडा अंतरराष्ट्रीय विमान पत्तन के प्रथम चरण का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने लगभग 11,200 करोड़ रुपये के निवेश से विकसित किए गए नोएडा अंतरराष्ट्रीय विमान पत्तन के प्रथम चरण का उद्घाटन किया

एमओईएफसीसी एवं डब्ल्यूडब्ल्यूएफ-इंडिया ने अर्थ ऑवर के 20 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में जागरूकता अभियान का आयोजन किया

एमओईएफसीसी एवं डब्ल्यूडब्ल्यूएफ-इंडिया ने अर्थ ऑवर के 20 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में जागरूकता अभियान का आयोजन किया

पश्चिम एशिया में चल रहे घटनाक्रमों को ध्यान में रखते हुए प्रमुख क्षेत्रों पर नवीनतम जानकारी

पश्चिम एशिया में चल रहे घटनाक्रमों को ध्यान में रखते हुए प्रमुख क्षेत्रों पर नवीनतम जानकारी

व्यस्त समय के दौरान रेल यात्रा को आरामदायक और सुरक्षित बनाने के लिए प्रतीक्षा स्थलों सहित देश भर के 76 स्टेशनों को सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है

व्यस्त समय के दौरान रेल यात्रा को आरामदायक और सुरक्षित बनाने के लिए प्रतीक्षा स्थलों सहित देश भर के 76 स्टेशनों को सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है

मिडिल ईस्ट में जंग का खतरा बढ़ा! 3500 अमेरिकी सैनिक तैनात, USS Tripoli पहुंचा मोर्चे पर

मिडिल ईस्ट में जंग का खतरा बढ़ा! 3500 अमेरिकी सैनिक तैनात, USS Tripoli पहुंचा मोर्चे पर

“54 लाख सिलेंडर एक दिन में सप्लाई! केंद्र का दावा—पेट्रोल-डीजल की नहीं होगी कमी”

“54 लाख सिलेंडर एक दिन में सप्लाई! केंद्र का दावा—पेट्रोल-डीजल की नहीं होगी कमी”

“रेमंड के दिग्गज विजयपत सिंघानिया का निधन, 87 की उम्र में थमा सफर

“रेमंड के दिग्गज विजयपत सिंघानिया का निधन, 87 की उम्र में थमा सफर

70 किमी की रफ्तार से तूफान का खतरा! दिल्ली-यूपी समेत 13 राज्यों में IMD का बड़ा अलर्ट

70 किमी की रफ्तार से तूफान का खतरा! दिल्ली-यूपी समेत 13 राज्यों में IMD का बड़ा अलर्ट

5 दिन से 10 दिन: ईरान के दबाव में अमेरिका का यू-टर्न

5 दिन से 10 दिन: ईरान के दबाव में अमेरिका का यू-टर्न

देश में लॉकडाउन नहीं! PM मोदी की बैठक में बड़ा ऐलान

देश में लॉकडाउन नहीं! PM मोदी की बैठक में बड़ा ऐलान

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss