Monday, March 30, 2026
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

हरियाणा

Haryana Latest News 2026

March 30, 2026 08:40 AM

*समाज में एकजुटता, सहयोग और सेवा की भावना को मजबूत करते सामाजिक आयोजन : प्रो. असीम कुमार घोष, राज्यपाल, हरियाणा*

*राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने गुरुग्राम में बंगिया परिषद के स्थापना दिवस समारोह को किया संबोधित*

*राज्यपाल ने किया आह्वान, समन्वय बढ़ाकर सामुदायिक संगठन निभाएं व्यापक भूमिका*


चंडीगढ़, 29 मार्च-हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम घोष ने कहा कि सामाजिक आयोजन समाज में एकजुटता, सहयोग और सेवा की भावना को मजबूत करते हैं। यह हम सभी की साझा जिम्मेदारी है कि हम एक ऐसे संवेदनशील और समावेशी समाज का निर्माण करें, जहां जाति, धर्म या क्षेत्र से परे प्रत्येक व्यक्ति के कल्याण को सुनिश्चित किया जा सके। राज्यपाल रविवार की देर शाम स्थानीय अपैरल हाउस में बंगिया परिषद की स्थापना वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम को बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे।

 
राज्यपाल प्रो. असीम घोष ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करने उपरांत अपने संबोधन में संस्था के सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान की प्रशंसा करते कहा कि रक्तदान, अंगदान, जरूरतमंद बच्चों को पुस्तकें एवं वस्त्र उपलब्ध कराने जैसी पहलें समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सामुदायिक संगठनों को अपनी भूमिका का विस्तार करते हुए सरकार, प्रशासन, कॉर्पोरेट क्षेत्र और अन्य सामाजिक संस्थाओं के साथ समन्वय बढ़ाना चाहिए। इससे स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास, आपदा राहत और सामाजिक कल्याण जैसे क्षेत्रों में अधिक प्रभावी और व्यापक कार्य किया जा सकता है।

राज्यपाल ने बंगिया परिषद के सदस्यों से आह्वान करते हुए कहा कि सभी मिलकर एक ऐसा मजबूत तंत्र विकसित करें, जिसमें सामुदायिक संगठनों को सशक्त बनाकर विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाए ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंच सके। उन्होंने बंगिया परिषद गुरुग्राम को उसकी उल्लेखनीय यात्रा के लिए बधाई देते हुए कामना की कि संस्था भविष्य में भी एकता, समावेशिता और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक बनकर निरंतर प्रगति करती रहे। राज्यपाल ने अपने कोष से संस्था को पांच लाख रुपए की वित्तीय सहायता देने की भी घोषणा की।

बंगिया परिषद के अध्यक्ष मलय नंदी ने राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मित्रा घोष का पुष्पगुच्छ भेंट कर कार्यक्रम में पहुंचने पर स्वागत किया। उन्होंने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पहुंचे राज्यपाल को स्मृति स्वरूप देवी की प्रतिमा भेंट की। उल्लेखनीय है कि दो दशक पूर्व वर्ष 2006 में बंगिया परिषद की स्थापना की गई थी। इस संस्था के गठन का मुख्य उद्देश्य बंगाल की संस्कृति से जुड़े रीति रिवाजों, पर्व, खेल कूद आदि गतिविधियों को प्रोत्साहन देने के साथ ही चैरिटेबल कार्यों में भी अपना उल्लेखनीय योगदान दे रही है।

इस अवसर पर बर्टोल्ट ब्रेख्त के नाटक द एक्सेप्शन एंड द रूल पर आधारित "ब्यातिक्रम" नाटक का भी मंचन हुआ। नंदीकर द्वारा तैयार इस प्रस्तुति का रुपांतरण रुद्रप्रसाद सेन गुप्ता व निर्देशन सोहिनी सेन गुप्ता ने किया।  राज्यपाल व समारोह में पहुंचे लोगों ने नाटक के कथानक और पात्र कलाकारों के अभिनय की सराहना की।

इस अवसर पर राज्यपाल की धर्मपत्नी श्रीमती मित्रा घोष, बंगिया परिषद की महासचिव शुचिस्मिता, कोषाध्यक्ष संजोय पायने, शुभोसाची घोष, पार्थों डे व डीसीपी ट्रैफिक डा. राजेश मोहन, सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

क्रमांक 2026

*************

 

 

 

पंजाब में नशा, अपराध, अराजकता, वित्तीय संकट और कानून व्यवस्था की गिरती स्थिति किसी से भी छुपी नहीं- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

पंजाब में झूठ के सहारे कब तक सियासत चलेगी,  जनता चाहती है बदलाव

 

भाजपा की स्पष्ट नीति, नीयत और विकास के प्रति समर्पण का भाव

 

चण्डीगढ, 29 मार्च - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज हम एक ऐसे दौर में खड़े हैं, जहां जागरूक जनता सब कुछ देख रही है, समझ रही है और अपने अनुभव के आधार पर निर्णय ले रही है। पंजाब की जनता ने पहले कांग्रेस और फिर आम आदमी पार्टी को मौका दिया। उन्होंने बड़े-बड़े वादे किए, लेकिन, आज पंजाब का हर वर्ग पूछ रहा है कि कहां गए वो वादे और कहां है वह बदलाव, जिसकी बात की गई थी।

 

मुख्यमंत्री रविवार को पंजाब के कुराली में लोगों को समूह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी खुद को ईमानदारी का प्रतीक बताती है। लेकिन, इनके राज में आज पंजाब में नशा, अपराध, अराजकता, वित्तीय संकट और कानून व्यवस्था की गिरती स्थिति किसी से भी छुपी नहीं है। इसके विपरित भाजपा ऐसी पार्टी है जो प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ सबका विश्वास और सबका प्रयास के साथ कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि झूठ के सहारे कब तक सियासत चलेगी, सच की हवा आएगी, तो तस्वीर बदलेगी। पंजाब को आज जरूरत है एक ऐसी डबल इंजन सरकार की, जो केवल वादे न करे, बल्कि उन्हें पूरा करने की क्षमता भी रखे। जरूरत है एक ऐसे नेतृत्व की, जो निर्णय लेने से न डरे, जो जनता के हित को सर्वोपरि रखे और जो देशहित में काम करे।

 

उन्होंने कहा कि अब एक बार भारतीय जनता पार्टी को भी मौका दीजिए।   आपको विश्वास दिलाते हैं कि हम जनता के भरोसे पर खरा उतरेंगे।   पंजाब को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि आने वाला चुनाव पंजाब के भविष्य को बदलने वाला है। यह आपके बच्चों के भविष्य का चुनाव है और हर खेत-खलिहानों की समृद्धि के साथ व्यवसाय और रोजगार के अवसरों का चुनाव है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपका एक-एक वोट इस बदलाव का आधार बनेगा। जनता का समर्थन भारतीय जनता पार्टी को मजबूत बनाएगा और एक मजबूत डबल इंजन भाजपा सरकार पंजाब को नई दिशा देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की स्पष्ट नीति, नीयत और विकास के प्रति समर्पण का भाव है। यही मॉडल पंजाब में भी लागू करना कर पंजाब को फिर से समृद्ध, सुरक्षित और प्रगतिशील बनाएंगे।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में हमारी डबल इंजन सरकार ने बीते 11 वर्षों में जो काम किए हैं, वे आमजन के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव की कहानी हैं। सरकार ने पारदर्शी शासन दिया, बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचाया। ‘पर्ची और खर्ची’ की व्यवस्था को समाप्त करके हमने लगभग 2 लाख युवाओं को योग्यता के आधार पर नौकरियां दीं। हरियाणा का युवा गर्व से कहता है कि उसे उसकी मेहनत का फल मिला रहा है।

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा में बहनों-बेटियों को आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए ‘दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ शुरू की गई है। इस योजना के तहत 2100 रुपये की वित्तीय सहायता दी जा रही है। अब तक 9 लाख 56 हजार बहन-बेटियों को 834 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं। लेकिन पंजाब सरकार ने चुनावी वादे अनुसार महिलाओं को राशि उपलब्ध नहीं करवाई। लगभग चार साल से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी सरकार महिलाओं की सुध नहीं ले रही।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में गरीब महिलाओं को अपनी रसोई चलाने के लिए हर महीने केवल 500 रुपये में गैस सिलेंडर दिया जा रहा है। इसके तहत प्रदेश के लगभग 14 लाख 38 हजार पात्र बहनों के बैंक खातों में कुल 243 करोड़ रुपये की राशि डाली जा चुकी है। इसी प्रकार किसान हित हमारी नीतियों के केन्द्र में है। हरियाणा में किसानों की सभी 24 फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जा रही है। अब तक 12 लाख किसानों के खातों में फसल खरीद के 1 लाख 64 हजार करोड़ रुपये डाले जा चुके हैं।

 

उन्होंने कहा कि हरियाणा में फसल खराब होने पर गत 11 सालों में किसानों को मुआवजे और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अब तक 16 हजार 160 करोड़ रुपये की राशि दी गई है। इसके अलावा ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना’ के तहत लगभग 20 लाख 18 हजार किसानों को 22 किस्तों में 7 हजार 562 करोड़ रुपये की राशि किसानों के बैंक खातों में डाली जा चुकी है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पराली प्रबंधन के लिए किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर फसल अवशेष प्रबंधन मशीनें दी जाती हैं। अब तक 1 लाख 10 हजार 767 मशीनें किसानों को सब्सिडी पर दी जा चुकी हैं। किसानों को बाजार भावों की अनिश्चितता की समस्या से निजात दिलाने के लिए ‘भावांतर भरपाई योजना’ चलाई हुई है। इस योजना में 21 बागवानी फल, सब्जियों व मसालों को शामिल किया गया है। इनमें 14 सब्जियां, 2 मसाले और 5 फल शामिल हैं। इस योजना में अब तक 38 हजार 334 किसानों को 177 करोड़ रुपये का प्रोत्साहन सीधे किसानों के बैंक खाते में दिया जा चुका है।

 

क्रमांक 2026

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सरकार ने गोहाना विधानसभा के विकास के लिए 1,794 करोड़ रुपये खर्च किए- नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री

 

113.62 करोड़ रुपये के 16 विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

 

सरकार गोहाना विधानसभा का तेजी से़ विकास करने के लिए कृतसंकल्प

 

60 वादे पहले ही पूरे हो चुके हैं, जबकि 153 वादों पर चल रहा काम

 

चंडीगढ़, 29 मार्च - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को गोहाना में राज्य सरकार के रिकॉर्ड विकास पर बल देते हुए कहा कि पिछले 11.5 सालों में की गई 97 घोषणाओं में से 87 पूरी हो चुकी हैं, और बाकी प्रोजेक्ट्स पर तेज़ी से काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार से एकदम अलग मौजूदा सरकार ने गोहाना विधानसभा क्षेत्र के विकास में 1,794 करोड़ रुपये खर्च किए हैं, जो 10 साल के कांग्रेस शासन के दौरान खर्च किए गए 741 करोड़ रुपये से अधिक है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकार के दौरान खर्च किए गए पैसे भ्रष्टाचार में डूबे हुए थे और उनमें सही जवाबदेही तय नहीं थी।

मुख्यमंत्री रविवार को गोहाना में हुई धन्यवाद एवं विकास रैली में भारी   भीड़ को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने 113.62 करोड़ रुपये के 16 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास भी किया। इनमें 20.52 करोड़ रुपये की सात परियोजनाओं का उद्घाटन और 93.10 करोड़ रुपये की नौ विकास कार्यों का शिलान्यास शामिल है। उन्होंने गोहाना विधानसभा क्षेत्र का तेज़ गति से विकास करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

 

हरियाणा की प्रगति पर बल देते हुए, मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी नेतृत्व में राज्य और देश दोनों विकास की नई ऊंचाइयों से दुनिया भर में पहचान बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि “डबल इंजन सरकार” ने यह वादा किया है कि विकास का लाभ हर घर तक पहुंचे। किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त, युवाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाए और महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान बढाया जाए।

उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी के संकल्प पत्र में किए गए 217 वादों में से 60 पूरे हो चुके हैं, जबकि 153 वादों पर काम चल रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी वादे पांच साल के समय में पूरे कर लिए जाएंगे।

 

मुख्यमंत्री ने जनहित कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि 5,000 करोड़ रुपये के साथ शुरू की गई दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत करीब 10 लाख महिलाओं को हर महीने 2,100 रुपये की वितिय सहायता दी जा रही है। अब तक इस स्कीम के तहत 834 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं, और मौजूदा बजट में 1.8 लाख रुपये तक की सालाना आय वाले परिवारों को कवर करने के लिए 6,500 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य में सभी फसलें एमएसपी पर खरीदी जा रही हैं।   कृषि क्षेत्र में पिछले 11 सालों में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 16,160 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया गया है, जबकि पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान 1,138 करोड़ रुपये दिए गए थे। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार 69 करोड़ रुपये 2014 में सरकार संभालने के बाद मौजूदा सरकार ने किसानों को दिए गए है।

 

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत, 20.18 लाख किसानों के खाते में 22 किश्तों में 7,562 करोड़ रुपये सीधे ट्रांसफर किए गए हैं। सामाजिक सुरक्षा पेंशन बढ़ाकर 3,200 रुपये प्रति महीना कर दिया गया है। मुख्यमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत, 18,470 परिवारों को प्लॉट और फ्लैट दिए गए हैं, जबकि मुख्यमंत्री ग्रामीण योजना के तहत 12,031 प्लॉट आवंटित किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने आयुष्मान भारत-चिरायु योजना, किडनी के मरीजों के लिए फ्री डायलिसिस सेवा और बिना “खर्ची-पर्ची” के सरकारी नौकरियों में पारदर्शी भर्ती जैसी खास नागरिक-केंद्रित सेवाओं के बारे में भी अवगत करवाया।

 

उन्होंने कहा कि किसानों के लिए बिना रुकावट निर्बाध बिजली सप्लाई  करने के लिए तीसरी पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी, हरियाणा एग्री डिस्कॉम बनाई गई है। इसके अलावा, 1.40 लाख हेक्टेयर खारी पानी की ज़मीन को खेती लायक बनाया जाएगा।

भाजपा प्रधान मोहन लाल कौशिक ने बोलते हुए कहा कि मौजूदा सरकार ने मेरिट के आधार पर रोज़गार, सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं, किसानों के लिए सही फ़सल के दाम और महिलाओं के लिए सामाजिक सुरक्षा मजबूत की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलते हुए विकास कार्य कर रहे हैं। 

 

राज्य सरकार हरियाणा एक-हरियाणवी एक के सिद्धांत पर कर रही काम - डॉ. अरविंद शर्मा

 

सहकारिता एवं पर्यटन मंत्री डा. अरविंद शर्मा ने कहा कि लोगों ने 2024 में लगातार तीसरी बार बीजेपी को सत्ता में लाने के लिए वोट दिया है, जिससे यह जनता की सरकार बन गई है। उन्होंने गोहाना में पार्टी की पहली जीत    के लिए समाज के सभी वर्गों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि आज लोगों को भरोसा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के हाथों में उनके हित सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार “हरियाणा एक-हरियाणवी एक” के सिद्धांत पर काम कर रही है।

 

डॉ. शर्मा ने कहा कि मौजूदा बजट को विकास पर आधारित बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने 5,000 से ज़्यादा सुझाव लिए। लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ राज्य में 10 लाख से अधिक पात्र महिलाओं को मिल रहा है और अब आय  लिमिट 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 1.80 लाख रुपये कर दी गई है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की नेतृत्व में गोहाना में तेज़ी से इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट हो रहा है और गोहाना को गुरुग्राम और फरीदाबाद की तरह विकसित करने का विज़न तैयार किया गया है। उन्होंने गोहाना को ज़िले का दर्जा देने की मांग का ज़िक्र करते हुए आश्वस्त किया कि मुख्यमंत्री आने वाले समय में इस उम्मीद को पूरा करेंगे। उन्होंने गोहाना विधानसभा क्षेत्र की कई मांगें भी मुख्यमंत्री को सौंपीं।

 

इस मौके पर विकास और पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार, डिप्टी स्पीकर   कृष्ण मिड्ढा, राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा, विधायक निखिल मदान, कृष्णा गहलावत, पूर्व मेयर राजीव जैन, किरण कलकल और दूसरे गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

 

क्रमांक 2026

 

 

 

 

 

 

 

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गोहाना को दी बड़ी सौगात

 

स्पोर्ट्स, इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य एवं शिक्षा परियोजनाओं की करी घोषणा

 

जनगणना, परिसीमन व एसआईआर का कार्य पूर्ण होने के बाद खानपुर कलां सब-तहसील को तहसील में अपग्रेड करने, बरोदा और फरमाना में सब-तहसील बनाने की भी की घोषणा

 

चंडीगढ़, 29 मार्च- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को गोहाना विधानसभा क्षेत्र के लिए करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की घोषणा की। सरकार के पूरे राज्य में सबको साथ लेकर चलने वाले विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने के अपने वादे को फिर से मजबूत किया।

 

मुख्यमंत्री ने गोहाना में आयोजित धन्यवाद एवं विकास रैली में भारी भीड़ को संबोधित करते हुए खेल स्टेडियम बनाने की घोषणा की। उन्होंने ड्रेन नंबर 8 पर भगवान परशुराम विरासत पार्क के साथ जॉगिंग ट्रैक तथा ज़मीन मुहैया करवाने पर पीपीपी मोड पर कमर्शियल के साथ एक मल्टी-स्टोरी पार्किंग भी बनाने की भी घोषणा की।

 

मुख्यमंत्री ने भगत फूल सिंह गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां में पीपीपी मोड पर एक कार्डियक कैथ लैब बनाने का ऐलान किया। उन्होंने यह भी कहा कि बिल्डिंग बनने के बाद एकेडमिक सेशन 2027-28 से इस संस्थान में फिजियोथेरेपी कॉलेज की कक्षाएं शुरू की जाएंगी।

 

सहकारिता एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा द्वारा आयोजित की गई जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने नागरिकों की सुविधा के लिए   दूसरे इंफ्रास्ट्रक्चर को मज़बूत करने के उद्वेश्य से कई आवश्यक घोषणाएं की। इनमें भूमि उपलब्धता के आधार पर सोनीपत रोड पर शिवधाम बनाने, महम रोड पर बिजली का नया 33 केवी सबस्टेशन बनाने और खानपुर कलां में 33 केवी सबस्टेशन को अपग्रेड करना शामिल है। उन्होंने जनगणना, परिसीमन और एसआईआर का कार्य पूरा होने के बाद खानपुर कलां सब-तहसील को तहसील में अपग्रेड करने, बरोदा और फरमाना को सब-तहसील बनाने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायतों के प्रस्ताव पर गांव गढ़ी उजालेखां का नाम बदलकर कृष्ण नगर और गांव गढ़ी नामदारखां का नाम सुंदर नगर रखने की भी घोषणा की।

 

पर्यटन और शहरी विकास को बढ़ावा देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम पंचायत द्वारा दो एकड़ ज़मीन उपलब्ध कराए जाने पर गोहाना में एक टूरिज्म रिसॉर्ट बनाया जाएगा। एचएसवीपी द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर विकसित किया जाएगा। इसके अलावा गोहाना में बनाए जाने वाले सेक्टरों में सामाजिक संस्थाओं के लिए प्लॉट निर्धारित किए जाएंगे।

 

उन्होंने कहा कि जम्मू-कटरा एक्सप्रेसवे के साथ गांव रुखी से आहुलाना तक सर्विस लेन बनाने के लिए नेशनल हाईवे से अनुमति ली जाएगी। गोहाना में सिंचाई भवन, जल शक्ति भवन और रेस्ट हाउस का नवीनीकरण किया जाएगा। बडोता बस्ती क्षेत्र से गुज़रने वाली ड्रेन नंबर 4 को पक्का किया जाएगा और गोहाना माइनर को फिर से बनाया जाएगा। पूरे विधानसभा क्षेत्र में अलग-अलग नालों पर पुलों के नवीनीकरण और निर्माण की भी घोषणा की।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि मिडिल स्कूल गढ़ी सराय नामदारखां को सीनियर सेकेंडरी स्तर पर अपग्रेड करने पर विचार करने के लिए शिक्षा विभाग की एक कमेटी बनाई जाएगी। गोहाना विधानसभा क्षेत्र के सभी स्कूलों में 1 करोड़ रुपये की राशि से विकास कार्य करवाए जाएंगे।

 

मुख्यमंत्री ने पेयजल सरंचना को मजबूत करने के लिए महिपुर-कवरेड़ी गांवों में 8 करोड़ रुपए की लागत से नहर आधारित पेयजल कार्ये की घोषणा की। खानपुर कलां में 5.5 करोड़ रुपए की लागत से पेयजल सप्लाई और सीवर पाइपलाइन बिछाई जाएगी। सरकथल, बडोता, किलोहड़त और डोढवा रतनगढ़ गांवों में भी 12.50 करोड़ रुपए की लागत से पेयजल लाइन बिछाई जाएगी। खेड़ी दमगन में पाइपलाइन के साथ दो गहरे ट्यूबवेल लगाए जाएंगे तथा हसनयारपुर, तिहाड़कलां और बड़वासनी गांवों में महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के तहत पाइपलाइन भी बिछाई जाएगी।

 

उन्होंने गोहाना की नई अनाज मंडी में कवर्ड शेड और प्लेटफॉर्म बनाने की भी घोषणा की। मार्केटिंग बोर्ड की सड़कों की 5 करोड़ रुपये की लागत सेे मरम्मत और नवीनीकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गोहाना के वैकल्पिक पश्चिमी बाईपास के लिए ई-भूमि पोर्टल पर किसानों की सहमति से 50 प्रतिशत ज़मीन पहले ही मिल चुकी है और बाकी ज़मीन मिलते ही काम शुरू किया जाएगा। उन्होंने लोगों से इस प्रोजेक्ट के लिए बाकी ज़मीन देने की भी अपील की।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए गोहाना-बड़ौदा रोड पर अंडर ब्रिज और गोहाना-महम रोड पर ओवर ब्रिज बनाने के लिए रेल मंत्रालय से अनुमति ली जाएगी।

 

मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग की सात सड़कों की मरम्मत और नवीनीकरण के लिए 6.90 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। इसके अलावा, 101 किलोमीटर लंबी 34 सड़कों की मरम्मत की जाएगी। मुख्यमंत्री खेत खलिहान योजना के तहत, 25 किलोमीटर लम्बे कच्चे ग्रामीण रास्तों को पक्का किया जाएगा।

 

उन्होंने गोहाना विधानसभा क्षेत्र के गांवों में अलग-अलग विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। गोहाना नगर परिषद की म्युनिसिपल लिमिट बढ़ाने की मांग पर, उन्होंने भरोसा दिलाया कि एसआईआर प्रक्रिया पूरी होने के बाद इस प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा।

 

इस मौके पर कई सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।

 

क्रमांक 2026

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

देश के नागरिकों को एकजुट होकर विभिन्न देशों के बीच चल रहे युद्ध की परिस्थितियों का करना होगा सामना -नायब सिंह सैनी

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेट्रोल व डीजल पर एक्साइज ड्यूटी को कम करके तेल के दामों को किया कम

 

चण्डीगढ, 29 मार्च - हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई देशों के बीच चल रहे युद्ध की परिस्थितियों से अवगत करवाते हुए देश के नागरिकों से एकजुट होकर कार्य करने की अपील की है। ऐसे कठिन समय में भी विपक्षी पार्टियों लगातार अफवाहों और झूठ को फैला रही हैं। हमें इन पर ध्यान देने की जरुरत नहीं है।   देश व प्रदेश में सभी प्रकार की स्थिति सामान्य है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लोगों के घरों में लॉकडाउन लगा हुआ है और वे ही ऐसी अफवाहें फैला रहे हैं।  

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को कुरुक्षेत्र भाजपा जिला कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम सुनने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस मौके पर हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, जिलाध्यक्ष तिजेंद्र सिंह गोल्डी, जिला प्रभारी दीपक शर्मा मौजूद रहे।

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सवाल के जवाब में कहा कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कुछ तो झूठ फैलाना ही था। इससे पहले केजरीवाल खुद और अपने नेताओं को ईमानदार बता रहा था, पर अब देश की जनता के सामने पूरा सच आ चुका है। पंजाब की आप सरकार में नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही है। वहां के किसान, महिला, युवा और गरीब वर्ग सुविधाओं से वंचित है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सभी वर्गों को मूलभूत सुविधाओं मिल रही हैं। पंजाब में भी आने वाले समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी।

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आम आदमी पार्टी को दिल्ली में भी टेंशन थी, अब पंजाब में टेंशन हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले दिल्ली की टेंशन दूर की और अब पंजाब में भी कर दी जाएगी। प्रधानमंत्री जो काम करते हैं, उसमें दिखावा नहीं है। जबकि कांग्रेस व आम आदमी के समय में काम कम और बातें ज्यादा होती थी। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों के शासन के समय में आमजन के लिए योजनाएं बनाई जाती थी और वे योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाती थी। ऐसे में नुकसान जनता का होता है। पहले दिल्ली के नागरिक और अब पंजाब के नागरिक खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। वहां की सरकार काम करने की बजाए भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे हालात को पांच साल की टर्म तक कोई कुछ नहीं कर सकता है, परन्तु चुनाव के दौरान उनके साथ हो रहे भेदभाव का जनता जवाब देगी।

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पत्रकारों के सवाल पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेट्रोल व डीजल पर एक्साइज ड्यूटी को कम करके तेल के दामों को कम किया है, जबकि कई देशों के बीच चल रहे युद्ध के दौरान दूसरे देशों ने तेल के दामों में बढ़ोतरी की है। जब देश में कोई महामारी या आपदा आई है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशवासियों ने एकजुट होकर उसका सामना किया गया है। कोरोना के दौरान देश ने दूसरे देशों को वैक्सीन तक मुहैया करवाई थी। अब इस आपदा में भी एकजुट होकर देश को जल्द ही इस समस्या से निजात मिलेगी।

 

क्रमांक 2026

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

देश में युवाओं की सोच और बदलाव से राष्ट्र निर्माण को मिल रही है गति -नायब सिंह सैनी

 

मुख्यमंत्री  ने भाजपा जिला कार्यालय कुरुक्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 132 वां संस्करण सुना

 

यमुनानगर के युवा प्रथम बराड़ की सोच ग्रीन व क्लीन भारत को ही समृद्ध भारत कहने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की सराहना

 

चण्डीगढ, 29 मार्च-   हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवाओं की सोच में बहुत बड़ा बदलाव आया है। इस सोच में हुए परिवर्तन से राष्ट्र निर्माण को गति मिल रही है। इतना ही नहीं मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को दुनिया का सबसे युवा देश बताया है। इस दौरान यमुनानगर के युवा प्रथम बराड़ की सोच ग्रीन व क्लीन भारत को ही समृद्ध भारत कहने की प्रधानमंत्री ने सराहना की है। इसके साथ ही देश के विकास के लिए प्रदेश के युवा भी लगातार तत्पर हैं।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को भाजपा जिला कार्यालय कुरुक्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 132 वां संस्करण सुन रहे थे। इस मौके पर हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, जिलाध्यक्ष तिजेंद्र सिंह गोल्डी, जिला प्रभारी दीपक शर्मा मौजूद रहे।

 

अमृत सरोवर के माध्यम से बरसाती पानी इकट्ठा कर बढ़ाया जाएगा भूजल स्तर

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए प्रधानमंत्री जी ने जल संरक्षण और जल संचय की अपील करते हुए अलग-अलग हिस्सों के लोगों की कहानी के साथ जल ही जीवन है की प्रेरणा दी है। राज्य सरकार ने अमृत सरोवर के माध्यम से बरसाती पानी इकट्ठा करने का अभियान चलाया है। इन अमृत सरोवरों की सफाई करके बरसात के पानी को रोककर भूजल स्तर बढ़ाने का कार्य किया जाएगा। इससे हमें अपनी आने वाली पीढियों के लिए पानी मुहैया करवा सकते है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य में बरसाती पानी को इकट्ठा कर उस पानी का किसानों द्वारा खेती उपज बढ़ाने जैसे अनूठे उदाहरण देकर जल बचाने के लिए प्रति जागरूक किया है। 

 

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में प्रदेश निभा रहा अहम भूमिका

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत प्रदेश महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस योजना का अधिक से अधिक नागरिकों को लाभ देने के लिए सरकार की तरफ से अलग से सब्सिडी का प्रावधान किया गया है। एक लाख 80 हजार से कम आय वाले नागरिकों को दो किलोवाट का सोलर सिस्टम फ्री में दिया जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री के आग्रह पर कहा कि नागरिकों को शुगर इनटेक पर काम करना चाहिए। इसके तहत अपने खाने में 10 प्रतिशत की कटौती करते हुए मोटापा और बीमारियों को कम करना चाहिए। इसके साथ ही शिक्षा, खेल, पौधे रोपण, मछली पालन और योग पर भी जोर दिया जा रहा है।

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि इस कार्यक्रम में सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक महत्व के मुद्दों पर चर्चा की जाती है। सरकार की नीतियों को नागरिकों तक पहुंचाना और उनकी प्रतिक्रिया जानना भी इसका एक महत्वपूर्ण पहलू है। मन की बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आम जनता के बीच संवाद का एक सशक्त माध्यम है। इस कार्यक्रम के जरिए देशभर में हो रहे सकारात्मक प्रयासों, सामाजिक नवाचारों और जनभागीदारी की प्रेरक कहानियों को सामने लाया जाता है, जो समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं और समाज में मेलजोल की भावना को बढ़ावा देती है।

 

जनता के विचारों को साझा के लिए बनाया माई जीओवी पोर्टल

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सामाजिक मुद्दे जैसे कि स्वच्छता, जल संरक्षण, पर्यावरण, सांस्कृतिक विरासत, शिक्षा, स्वास्थ्य और सरकार की विभिन्न योजनाएं का भी जिक्र करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्सर उन व्यक्तियों और समुदायों की प्रेरणादायक कहानियां भी साझा करते हैं जो समाज में सकारात्मक बदलाव लाए हैं। इस कार्यक्रम की एक महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि जनता के विचारों को साझा के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल माई जीओवी भी बनाया गया है। इस पर नागरिक अपने विचार और सुझाव भेज सकते हैं। कुछ चुनिंदा संदेशों को कार्यक्रम में शामिल भी किया जाता है। मन की बात कार्यक्रम का देश में गहरा प्रभाव पड़ा है।

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सीधे देश के नागरिकों से जुडऩे का एक अनूठा मंच प्रदान करता है। रेडियो की व्यापक पहुंच के कारण, यह देश के दूर-दराज के क्षेत्रों तक भी पहुंचता है। इस कार्यक्रम में हरियाणा के लोगों की उपलब्धियों का भी अनेक बार जिक्र हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संवाद स्थापित करना है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रधानमंत्री के विचारों को भारत के आम लोगों तक पहुंचाना है।

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करते हुए उन्हें गर्व महसूस होता है। इसके साथ ही दूसरे लोगों को भी लगता है कि हमें भी उनकी तरह मेहनत करनी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह कार्यक्रम विशेष रूप से युवाओं को नवाचार आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करता है। मन की बात कार्यक्रम न केवल विचारों को दिशा देता है, बल्कि देशवासियों को विकास, सेवा और जिम्मेदारी की भावना के साथ आगे बढऩे का संदेश भी देता है।

 

क्रमांक 2026

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रदेश में शिक्षा, चिकित्सा और सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता : कृष्ण कुमार बेदी

 

चंडीगढ़, 29 मार्च— हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार हर नागरिक को शिक्षा, चिकित्सा और सुरक्षा प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध करवाने को लेकर संकल्पित है। हरियाणा शिक्षा के क्षेत्र में नई-नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है।

 

श्री बेदी रविवार को रेवाड़ी के जैन पब्लिक स्कूल के 40वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार देश और प्रदेश में नागरिकों को सभी जरूरी सुविधाएं देने के उद्देश्य से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश के हर नागरिकों को शिक्षा, चिकित्सा और सुरक्षा मुहैया करवाने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के सरकारी व निजी संस्थानों में बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध करवाया जा रहा है। वहीं आवश्यकता अनुसार विद्यार्थियों को सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश का एक भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।

 

उन्होंने इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन कमेटी की ओर से रखी गई मांगों को भी पूरा करने का आश्वासन दिया और उन्होंने स्कूल के होनहार विद्यार्थियों को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र वितरित कर प्रोत्साहित भी किया।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss