Wednesday, July 29, 2026
BREAKING
सरकार और बीआईटी मेसरा के बीच एमओयू, 850 विद्यार्थियों को मिलेगी नि:शुल्क तकनीकी शिक्षा भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं पर संजय सेठ के सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग असम की बाढ़: 4.45 लाख लोग प्रभावित, पीड़ितों को सरकार से मदद की दरकार गंभीर बीमारियों में वित्तीय सहायता को मज़बूत करने के लिए उठाए गए कदम मानसून-संबंधित बीमारियों के प्रसार की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए उठाए गए कदम आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी पीएम-जेएवाई) पर अपडेट सरकार ने अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों के लिए कल्याण और सामाजिक सुरक्षा उपायों को मजबूत किया है भारतीय रेल ने दक्षिण मध्य रेलवे के नांदेड मंडल के परभणी–मुदखेड़ रेलखंड पर इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन प्रणाली के उन्नयन के लिए 163 करोड़ रूपए की परियोजना को स्‍वीकृति प्रदान की भारत की पहली सीधी वाणिज्यिक कंटेनर मालगाड़ी नेपाल पहुंची, सीमा पार व्यापार और संपर्क के क्षेत्र में एक नए अध्याय की शुरूआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के कार्यकाल के चार साल पूरे होने पर राष्ट्रपति भवन में पांच स्मृति पुस्तकें जारी की गईं

चंडीगढ़

भारत की पहली सीधी वाणिज्यिक कंटेनर मालगाड़ी नेपाल पहुंची, सीमा पार व्यापार और संपर्क के क्षेत्र में एक नए अध्याय की शुरूआत

July 29, 2026 01:05 AM

संशोधित भारत-नेपाल रेल पारगमन प्रोटोकॉल के तहत कोलकाता बंदरगाह से बिराटनगर तक 40 डिब्बों वाली मालगाड़ी का परिचालन शुरू

सीधी रेल माल ढुलाई सेवा से पारगमन समय, लॉजिस्टिक लागत में कमी के साथ-साथ माल ढुलाई में आसानी हुई, जिससे भारत-नेपाल व्यापार संबंध मजबूत हुए हैं

भारतीय रेल ने कोलकाता बंदरगाह से नेपाल के बिराटनगर सीमा शुल्क यार्ड तक पहली सीधी वाणिज्यिक कंटेनर मालगाड़ी के सफल परिचालन के साथ भारत-नेपाल माल ढुलाई संपर्क को मजबूत करने में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। कैनोला की खेप ले जाने वाले 40 डिब्बों वाली इस ट्रेन ने संशोधित भारत-नेपाल रेल पारगमन प्रोटोकॉल के तहत अपनी यात्रा पूरी की, जो रेल आधारित सीमा पार माल ढुलाई को लेकर एक नए अध्याय की शुरूआत है।

इस सफल परिचालन से कोलकाता बंदरगाह से बिराटनगर तक कंटेनरीकृत माल की सीधे तौर पर रेलमार्ग द्वारा ढुलाई संभव हो गई है, जिसमें सीमा पर माल का स्थानांतरण नहीं करना पड़ेगा। इस नई व्यवस्था से पारगमन समय, रसद लागत में काफी कमी होने के साथ-साथ माल ढुलाई में आसानी होने की उम्मीद है, साथ ही दोनों पड़ोसी देशों के बीच सीमा पार व्यापार की दक्षता, विश्वसनीयता और प्रतिस्पर्धात्मकता में सुधार होगा। यह उपलब्धि संशोधित भारत-नेपाल रेल पारगमन प्रोटोकॉल के कार्यान्वयन के माध्यम से संभव हुई है, जो दोनों देशों के बीच माल की निर्बाध रेल परिवहन सुविधा प्रदान करता है।

यह उपलब्धि जून 2023 में भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी और नेपाल के तत्कालीन प्रधानमंत्री द्वारा उद्घाटन किए गए जोगबानी (भारत) और बिराटनगर (नेपाल) के बीच ब्रॉड-गेज रेल लिंक पर आधारित है। नवंबर 2025 में संशोधित लेटर ऑफ एक्सचेंज (एलओई) पर हस्ताक्षर के बाद, बिराटनगर के लिए सीधी वाणिज्यिक रेल सेवा अब शुरू हो गई है, जिससे द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग के नए अवसर खुल गए हैं।

प्रत्यक्ष माल ढुलाई सेवा से आयात और निर्यात माल की आवाजाही को काफी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है, क्योंकि यह परिवहन का एक तेज, अधिक किफायती और पर्यावरण के अनुकूल तरीका प्रदान करेगी। कई हैंडलिंग पॉइंट्स को कम करके और आपूर्ति श्रृंखला की दक्षता में सुधार करके, यह पहल निर्यातकों, आयातकों, लॉजिस्टिक संचालकों और सीमा पार व्यापार में लगे उद्योगों को लाभ पहुंचाएगी।

यह उपलब्धि भारतीय रेल के अंतरराष्ट्रीय रेल संपर्क को बढ़ाने, माल ढुलाई व्यवस्था को मजबूत करने और आधुनिक परिवहन इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर के माध्यम से कारोबारी सुगमता लाने के सरकारी दृष्टिकोण के समर्थन को लेकर निरंतर प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है। रेल आधारित माल ढुलाई में वृद्धि से रसद लागत कम होगी, माल की विश्वसनीयता बढ़ेगी और परिवहन पर्यावरण के अनुकूल होगा, साथ ही पड़ोसी देशों के साथ मजबूत आर्थिक साझेदारी को बढ़ावा मिलेगा।

नेपाल के लिए पहली सीधी वाणिज्यिक कंटेनर मालगाड़ी का सफल परिचालन भारतीय रेल के एकीकृत, कुशल और भविष्य के लिए तैयार माल नेटवर्क के निर्माण के प्रयासों में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो क्षेत्रीय व्यापार, आर्थिक विकास और निर्बाध अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी का समर्थन करता है।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

भारतीय रेल ने दक्षिण मध्य रेलवे के नांदेड मंडल के परभणी–मुदखेड़ रेलखंड पर इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन प्रणाली के उन्नयन के लिए 163 करोड़ रूपए की परियोजना को स्‍वीकृति प्रदान की

भारतीय रेल ने दक्षिण मध्य रेलवे के नांदेड मंडल के परभणी–मुदखेड़ रेलखंड पर इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन प्रणाली के उन्नयन के लिए 163 करोड़ रूपए की परियोजना को स्‍वीकृति प्रदान की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के कार्यकाल के चार साल पूरे होने पर राष्ट्रपति भवन में पांच स्मृति पुस्तकें जारी की गईं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के कार्यकाल के चार साल पूरे होने पर राष्ट्रपति भवन में पांच स्मृति पुस्तकें जारी की गईं

एनएफआईईएस के लिए निधि

एनएफआईईएस के लिए निधि

प्रधानमंत्री ने प्रकृति के संरक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए संस्कृत सुभाषित साझा किया

प्रधानमंत्री ने प्रकृति के संरक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए संस्कृत सुभाषित साझा किया

प्रधानमंत्री ने असम के सांसदों के साथ बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की

प्रधानमंत्री ने असम के सांसदों के साथ बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने केन्द्र सरकार के सचिवों के साथ दूसरी उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने केन्द्र सरकार के सचिवों के साथ दूसरी उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की

राष्ट्रीय सोवा-रिग्पा संस्थान और मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान ने लेह में योग कल्याण प्रशिक्षक प्रमाण-पत्र पाठ्यक्रम शुरू किया

राष्ट्रीय सोवा-रिग्पा संस्थान और मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान ने लेह में योग कल्याण प्रशिक्षक प्रमाण-पत्र पाठ्यक्रम शुरू किया

प्रधानमंत्री ने प्रकृति के संरक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए संस्कृत सुभाषित साझा किया

प्रधानमंत्री ने प्रकृति के संरक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए संस्कृत सुभाषित साझा किया

IB अफसर हत्या केस: कोर्ट से दोषियों के लिए फांसी की मांग

IB अफसर हत्या केस: कोर्ट से दोषियों के लिए फांसी की मांग

IB अफसर हत्या केस: कोर्ट से दोषियों के लिए फांसी की मांग

IB अफसर हत्या केस: कोर्ट से दोषियों के लिए फांसी की मांग

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss