Monday, October 05, 2026
BREAKING
• Latest News from Punjab October 2026 • Latest News from Haryana October 2026 • उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने भारत मंडपम में आईसीएसआई के 58वें स्थापना दिवस को संबोधित किया • डीआरआई ने मादक पदार्थों की तस्करी पर नकेल कसने का अभियान तेज करते हुए तीन अभियानों में लगभग 7 किलोग्राम एम्फेटेमिन, 5 किलोग्राम कोकीन और 3.5 किलोग्राम हेरोइन जब्त की; 5 लोग गिरफ्तार • मोदी सरकार की आंध्र प्रदेश को 3 लाख पक्के आवासों की ऐतिहासिक सौगात; श्री शिवराज सिंह चौहान और श्री चंद्रबाबू नायडू ने बुर्रीपालेम से भरी विकास की हुंकार • एआईआईए में स्वच्छता ही सेवा 2026 का समापन; विशेष अभियान 6.0, 31 अक्टूबर तक जारी रहेगा • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 05 अक्तूबर, 2026 • भारत में बनेंगे 48 "सुपर हरक्यूलिस"? लॉकहीड मार्टिन ने चल दिया ₹1 लाख करोड़ का बड़ा दांव! • Latest News from Punjab October 2026 • Latest News from Haryana October 2026

चंडीगढ़

Flood Alert: इस राज्य की सभी नदियों में बह रहा खतरे से ऊपर पानी, दिल्ली-NCR में छह दिनों तक होगी झमाझम बारिश

July 16, 2024 04:15 AM

सिटी दर्पण

नई दिल्ली, 15 जुलाईः लगातार हो रही बारिश और नदियों में बढ़ रहे पानी से कई राज्यों में खतरा बढ़ गया हैं। केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक बिहार से लेकर असम की ज्यादातर नदियों में पानी का बहाव बहुत ज्यादा है। खास बात यह है कि सभी नदियों में पानी खतरनाक स्तर से ऊपर बह रहा है। इसको लेकर केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय ने गृह मंत्रालय को भी सभी जानकारियां दी हैं।

केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक बिहार की मुख्य नदियों से लेकर सहायक नदियों में लगातार जलस्तर बढ़ रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक मधुबनी, पूर्णिया, दरभंगा, सुपौल, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समेत बीरपुर, कमातुल और सहराघात जैसे इलाकों में नदियां अपने उफान पर हैं। रिपोर्ट बताती है कि अधवारा, महानंदा, कोसी और गंडक नदियों का पानी लगातार बढ़ता जा रहा है। 

जानकारी के मुताबिक मधुबनी में अधवारा नदी का जल स्तर लगातार खतरनाक स्तर से ऊपर बह रहा है। यहां इस नदी का पानी खतरनाक स्तर से तकरीबन पौने तीन मीटर ऊपर है, जो लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी तरह बिहार के पूर्णिया में बहने वाली महानंदा नदी भी खतरनाक स्तर से ऊपर बह रही है। यहां के सेमराघाट पर करीब आधा मीटर ऊपर नदी बह रही है। जबकि दरभंगा के कमाथुल में भी नदी खतरनाक स्तर से ऊपर बह रही है।

बिहार के अलावा असम और नॉर्थ ईस्ट की नदियों में बीते दो हफ्तों से आई बाढ़ से जनजीवन अस्तव्यस्त है। आसाम के धुबरी जिले से बहने वाली ब्रह्मपुत्र नदी में जल लगातार खतरनाक स्तर से ऊपर है। खतरे से आधा मीटर ऊपर बहने वाली इस नदी से पूरे इलाके में तबाही मची हुई है। जानकारी के मुताबिक आसाम समेत नॉर्थ ईस्ट के इलाको में भी नदियां उफान पर हैं।
-------------------------
 
Delhi Weather: दिल्ली-NCR में छह दिनों तक होगी झमाझम बारिश

नई दिल्ली। मौसमी उतार-चढ़ाव के बीच इन दिनों राजधानी में कभी मौसम सुहाना हो जाता है तो कभी उमस से हाल बेहाल होने लगता है। सोमवार को भी ऐसा ही देखने को मिला। वहीं मौसम विभाग ने अगले छह दिनों तक राजधानी में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश के आसार जताए हैं।

सुबह कहीं हल्की तो कहीं मध्यम स्तर की बरसात हुई। इससे मौसम सुहाना हो गया, लेकिन दोपहर तक उमस बढ़ने से लोगों को फिर से गर्मी का सामना करना पड़ा। हैरत की बात यह कि मौसम विभाग ने हल्की वर्षा का पूर्वानुमान जारी कर ग्रीन अलर्ट जारी किया था, जबकि अनेक इलाकों में यलो अलर्ट की मध्यम वर्षा रिकॉर्ड की गई।

शाम साढ़े पांच बजे तक 2.7 मिमी वर्षा दर्ज

सोमवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर 35.2 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 29.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा में नमी का स्तर 88 से 59 प्रतिशत दर्ज किया गया। जहां तक वर्षा का सवाल है तो शाम साढ़े पांच बजे तक 2.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई। दोपहर में तेज धूप निकलने से शाम होते-होते उमस काफी ज्यादा हो गई।

हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा का दौर भी जारी

मौसम विभाग के अनुसार, अगले छह दिन अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। इस दौरान बादलों की आवाजाही भी लगी रहेगी और हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा का दौर भी जारी रह सकता है।

वहीं, मौसम की मेहरबानी से दिल्ली का एक्यूआई साफ ही चल रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक सोमवार को दिल्ली का एक्यूआई 109 रहा। इस स्तर की हवा को 'मध्यम' श्रेणी में रखा जाता है।

सोमवार को दिल्ली के अलग अलग इलाकों में हुई वर्षा (मिमी में)

स्थान वर्षा
पालम 31.8
रिज क्षेत्र 37.2
आयानगर 1.2
लोधी रोड 2.0
दिल्ली विवि 37.5
पूसा 35.0
पीतमपुरा 13.5

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने भारत मंडपम में आईसीएसआई के 58वें स्थापना दिवस को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने भारत मंडपम में आईसीएसआई के 58वें स्थापना दिवस को संबोधित किया

डीआरआई ने मादक पदार्थों की तस्करी पर नकेल कसने का अभियान तेज करते हुए तीन अभियानों में लगभग 7 किलोग्राम एम्फेटेमिन, 5 किलोग्राम कोकीन और 3.5 किलोग्राम हेरोइन जब्त की; 5 लोग गिरफ्तार

डीआरआई ने मादक पदार्थों की तस्करी पर नकेल कसने का अभियान तेज करते हुए तीन अभियानों में लगभग 7 किलोग्राम एम्फेटेमिन, 5 किलोग्राम कोकीन और 3.5 किलोग्राम हेरोइन जब्त की; 5 लोग गिरफ्तार

मोदी सरकार की आंध्र प्रदेश को 3 लाख पक्के आवासों की ऐतिहासिक सौगात; श्री शिवराज सिंह चौहान और  श्री चंद्रबाबू नायडू ने बुर्रीपालेम से भरी विकास की हुंकार

मोदी सरकार की आंध्र प्रदेश को 3 लाख पक्के आवासों की ऐतिहासिक सौगात; श्री शिवराज सिंह चौहान और श्री चंद्रबाबू नायडू ने बुर्रीपालेम से भरी विकास की हुंकार

एआईआईए में स्वच्छता ही सेवा 2026 का समापन; विशेष अभियान 6.0, 31 अक्टूबर तक जारी रहेगा

एआईआईए में स्वच्छता ही सेवा 2026 का समापन; विशेष अभियान 6.0, 31 अक्टूबर तक जारी रहेगा

उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में पांचवें कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन में उद्घाटन भाषण दिया

उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में पांचवें कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन में उद्घाटन भाषण दिया

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने तुर्की से कुख्यात नार्को-ट्रैफिकिंग किंगपिन नवप्रीत सिंह के प्रत्यर्पण की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने पर सभी एजेंसियों को बधाई दी

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने तुर्की से कुख्यात नार्को-ट्रैफिकिंग किंगपिन नवप्रीत सिंह के प्रत्यर्पण की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने पर सभी एजेंसियों को बधाई दी

भारतीय नौसेना के जहाज सह्याद्रि और कुलिश ने एआईएमई-2026 में अपनी भागीदारी पूरी की

भारतीय नौसेना के जहाज सह्याद्रि और कुलिश ने एआईएमई-2026 में अपनी भागीदारी पूरी की

डीएआरई/आईसीएआर ने देशभर में स्वच्छता अभियान और सफाई मित्रों के सम्मान के साथ विशेष अभियान 6 शुरू किया

डीएआरई/आईसीएआर ने देशभर में स्वच्छता अभियान और सफाई मित्रों के सम्मान के साथ विशेष अभियान 6 शुरू किया

प्रधानमंत्री ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित की।

भारत सरकार ने, केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख के परामर्श से, लद्दाख में स्थित कुल 28 स्थानों/भौगोलिक संरचनाओं को, भारतीय सर्वेक्षण विभाग के आधिकारिक मानचित्र पर, उनके मानक स्थान और भौगोलिक संरचना के नाम के साथ चिन्हित किया

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss