Monday, September 21, 2026
BREAKING
Latest News from Punjab September 2026 Latest News from Haryana September 2026 भारत की राष्‍ट्रपति “पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन का भविष्य” पर आयोजित अंतरराष्‍ट्रीय सम्‍मेलन के समापन सत्र में शामिल हुईं उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन 22 सितंबर को नई दिल्ली में 9वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय जल सप्ताह 2026 का उद्घाटन करेंगे सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम का पहली बार मेरठ के आसमान में हवाई करतब प्रदर्शन न्याय विभाग, विधि और न्याय मंत्रालय 21 सितंबर को गोवा में दिशा 2.0 योजना के अंतर्गत क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन करेगा Horoscope Today: दैनिक राशिफल 21 सितंबर, 2026 ईरान की सात शर्तें: क्या वाशिंगटन के पास अब कोई रास्ता नहीं बचा? Latest News from Punjab September 2026 Latest News from Haryana September 2026

हरियाणा

राज्य सरकार ने हर वर्ग की खुशहाली का रखा है विशेष ध्यान - महिपाल ढांडा

August 01, 2024 07:45 AM

राज्य मंत्री ने सुनी लोगों की समस्याएंअधिकारियों को दिये समाधान के आदेश

 चंडीगढ़, 31 जुलाई - हरियाणा के विकास एवं पंचायत तथा सहकारिता मंत्री श्री महिपाल ढांडा ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार का ध्येय प्रदेश को समृद्ध व खुशहाल बनाने का है। इसको लेकर सरकार ने जो योजनाएं प्रारंभ की है वर्तमान में हर वर्ग उन  योजनाओं से लाभन्वित हो रहा है।

 राज्यमंत्री आज पानीपत में आपकी सरकार-आप के द्वार कार्यक्रम के तहत गांव काबड़ी व गढी सिकंदरपुर में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को कम से कम समय में समस्याओं के समाधान करने के आदेश दिये।

 श्री महिपाल ढांडा ने कहा कि सरकार द्वारा अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। पात्र लोग आपकी बेटी-हमारी बेटी के जन्म पर 21 हजार रुपये की राशि एलआईसी में जमा करवा कर लाभ ले सकते हैं। इसके अलावा, मुख्यमंत्री दुग्ध उपहार योजना, हाईटेक और मिनी डेयरी इकाई की स्थापना योजना, मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना, मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, वृद्धा भत्ता सम्मान योजना, हरियाणा दिव्यांग व्यक्ति योजना, चिरायु जैसे अनेक ऐसी योजनाएं हैं जिनका लाभ लेकर प्रदेश का हर वर्ग का व्यक्ति लाभान्वित हो रहा है।

 इस मौके पर जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss