Tuesday, November 17, 2026
BREAKING
• हनीट्रैप से आगे बढ़ा जासूसी का जाल! भारत की रक्षा व्यवस्था पर साइबर हमलों, आर्थिक लालच और अंदरूनी सेंधमारी का बढ़ता खतरा • आज का राशिफल: 15 नवंबर, 2026 • अमेरिकी बाजार में भारत को मिलेगी प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त, कम टैरिफ से निर्यात को नई उड़ान की उम्मीद • बेल्जियम नौसेना के कमांडर रियर एडमिरल टैंगी बॉटमैन ने भारत का दौरा किया • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह महाराष्ट्र के पुणे में एनएचईसी मल्टी स्टेट सहकारी संस्था का भूमि पूजन करेंगे • भारतीय रेलवे ने नेपाल में जनकपुर धाम को भारत में अयोध्या से जोड़ने वाली साप्ताहिक ट्रेन सेवा को मंजूरी दी • सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले 2026 में कारीगरों के उत्पादों का प्रदर्शन किया • Latest News from Haryana November 15, 2026 • Latest News from Punjab November 15, 2026 • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 15 नवंबर, 2026

हरियाणा

Latest Haryana News September 2026

September 19, 2026 09:09 AM

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नई दिल्ली में ‘विकसित भारत की ओर भारत की यात्रा का वित्तपोषण’ सम्मेलन में लिया हिस्सा*

 

*हरियाणा सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर निरंतर कर रही नीतिगत प्रयास - मुख्यमंत्री*

 

*कृषि, उद्योग, आईटी, एआई और स्किल डेवलपमेंट को बढ़ावा देने पर विशेष फोकस*

 

*2047 तक विकसित भारत के विजन के अनुरूप हरियाणा को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का संकल्प*

 

चंडीगढ़, 18 सितंबर - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में केंद्रीय वित्त मंत्रालय द्वारा आयोजित दो दिवसीय ‘विकसित भारत की ओर भारत की यात्रा का वित्तपोषण’ सम्मेलन में हिस्सा लिया। केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में आयोजित इस सम्मेलन में देशभर के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के वित्त मंत्री एवं वित्त सचिव भाग ले रहे हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, जिनके पास प्रदेश का वित्त विभाग भी है, ने इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में भाग लिया।

 

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश निरंतर विकसित भारत की दिशा में आगे बढ़ रहा है। आज की यह बैठक भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कड़ी है। भारत को वर्ष 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए आवश्यक वित्तीय संसाधन कैसे जुटाए जाएं और राज्यों के साथ मिलकर निवेश को किस प्रकार गति दी जाए, सम्मेलन में इन्हीं विषयों पर मंथन किया जा रहा है।

 

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार भी विकसित भारत के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर नीतिगत प्रयास कर रही है। उद्योगों से लेकर स्किल डेवलपमेंट तक विभिन्न क्षेत्रों में ऐसी नीतियों का निर्माण एवं क्रियान्वयन किया जा रहा है, जिससे प्रदेश विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ सके।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि क्षेत्र को सुदृढ़ करने के लिए फसल खरीद और किसानों की आय बढ़ाने को लेकर निरंतर नीतियां बनाई जा रही हैं। वहीं, प्रदेश में औद्योगिक इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा नई औद्योगिक नीतियां बनाई गई हैं। इन नीतिगत प्रयासों के परिणामस्वरूप प्रदेश में कई हजार करोड़ रुपये का निवेश आया है।

 

उन्होंने कहा कि आईटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और स्किल डेवलपमेंट के क्षेत्र में भी राज्य सरकार निरंतर काम कर रही है, ताकि युवाओं के लिए रोजगार और रोजगार के नए अवसर सृजित किए जा सकें।

 

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के विजन के अनुरूप हरियाणा सरकार ने अपना विजन डॉक्यूमेंट भी प्रस्तुत किया है। हरियाणा को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने और प्रदेश में रोजगार के नए अवसर सृजित करने का संकल्प लिया गया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार विकसित भारत के सपने को साकार करने की दिशा में इसी प्रकार सकारात्मक प्रयासों को दृढ़ता से लागू करती रहेगी।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss