Wednesday, November 04, 2026
BREAKING
• Latest News from Punjab November 2026 • Latest News from Haryana November 2026 • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लगभग 21,800 करोड़ रुपये की लागत वाली पुणे मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन किया और आधारशिला रखी • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह को संबोधित किया • रक्षा मंत्री ने जैसलमेर में ‘भारतीय रक्षा बलों के आधुनिकीकरण’ पर रक्षा मंत्रालय की सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दवा की खेप जारी करने के लिए योग्य कर्मियों को अधिकृत करने को अनिवार्य बनाने के लिए औषधि नियमावली, 1945 में संशोधन का प्रस्ताव रखा • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 04 नवंबर, 2026 • पुणे की बदलेगी तस्वीर! 21,800 करोड़ की मेट्रो परियोजनाओं से विकास को मिलेगी नई रफ्तार • Latest News from Uttar Pradesh November 2026 • Latest News from Haryana November 2026

उत्तर प्रदेश

सामूहिक दुष्कर्म मामले में सीएम योगी की कार्रवाई से निषाद समाज संतुष्ट

August 08, 2024 07:51 AM

- अयोध्या में सीएम से मिले निषाद समाज के प्रतिनिधि

 - दुष्कर्म के आरोपी सपा नेता के खिलाफ हो रही कार्रवाई पर जताया संतोष

 - दुष्कर्म पीड़िता के इलाज से लेकर सुरक्षा और स्वास्थ्य का सरकार रख रही है पूरा ध्यान

 - योगी सरकार ने पीड़िता के परिवार के लिए तत्काल मुहैया कराई थी पांच लाख की धनराशि

 - योगी सरकार का चल चुका है आरोपी नेता के अवैध ठिकाने पर बुलडोजर

 - आरोपी के आधा दर्जन अवैध संपत्तियों का लग चुका है पता, कभी भी चल सकता है बुलडोजर

 लखनऊ/अयोध्या, 07 अगस्त। भदरसा कस्बे में सामूहिक दुष्कर्म के मामले में योगी सरकार द्वारा की जा रही कार्रवाई पर निषाद समाज ने संतुष्टि जताई है। बुधवार सुबह निषाद समाज के प्रतिनिधियों ने अयोध्या में मुख्यमंत्री से मुलाकात की। वहीं मुख्यमंत्री ने भी सभी को आश्वस्त किया कि बालिका के साथ हुए शर्मनाक कृत्य के दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिलेगी, इसमें किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। तकरीबन 15 मिनट चली मुलाकात के दौरान निषाद समाज के आधा दर्जन प्रतिनिधियों ने आरोपी सपा नेता के खिलाफ हो रही कार्रवाई को उचित ठहराया।

 पीड़िता के स्वास्थ्य और सुरक्षा का योगी सरकार रख रही पूरा ध्यान

बता दें कि भदरसा कस्बे में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फैजाबाद के सांसद अवधेष प्रसाद का करीबी और सपा नेता मुईद खान व उसके नौकर राजू को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान घटना की कठोर शब्दों में भर्त्सना करते हुए दोषियों को न बख्शने की बात कही थी, साथ ही समाजवादी पार्टी की इस बात के निंदा भी की थी उनकी ओर से आरोपियों को लेकर सॉफ्ट कार्नर है। वहीं मुख्यमंत्री ने पीड़िता की मां से मुलाकात करके कठोर से कठोर कार्रवाई का भरोसा दिया था। साथ ही सीएम के निर्देश पर राज्य बाल संरक्षण आयोग की सदस्य ने भी पीड़िता और उसके परिवार से मुलाकात कर ढांढस बंधाया था। इसके अलावा मुख्यमंत्री की ओर से पीड़िता के परिवार की मदद के लिए तत्काल पांच लाख रुपए की धनराशि मुहैया कराई गई थी। वहीं भारतीय जनता पार्टी के प्रधिनिधि मंडल ने भी पीड़िता और उसके परिजनों से मुलाकात करके योगी सरकार द्वारा आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई का भरोसा दिया है। 

 योगी सरकार का कस रहा शिकंजा, जिम्मेदारों पर गिरी गाज

घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री के निर्देश पर न केवल पूराकलंदर थानाध्यक्ष रतन शर्मा व भदरसा चौकी इंचार्ज अखिलेश गुप्ता को सस्पेंड किया गया, बल्कि मुख्य आरोपी की संपत्ति की जांच भी शुरू की गई। जिसके बाद राजस्व विभाग को मुख्य आरोपी सपा नेता मुईद खान की तकरीबन आधा दर्जन अवैध संपत्तियों का पता लग चुका है। वहीं मुख्य आरोपी की बेकरी पर हुए अवैध निर्माण पर योगी सरकार का बुलडोजर भी चल चुका है। माना जा रहा है जल्द ही उसकी अन्य संपत्तियों पर सरकार का बुलडोजर गरज सकता है। इसके अलावा पीड़िता और उसके परिवार को धमकी देने के मामले भदरसा नगर पंचायत के चेयरमैन सहित तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

 योगी सरकार की ओर से दुष्कर्म पीड़िता और उसके परिवार की मदद पर संतोष व्यक्त करने पहुंचे निषाद समाज के प्रनिधियों में महंत रामसेवक दास निषाद, अंजू निषाद, दुर्गा प्रसाद निषाद, संदीप निषाद, मंजीत निषाद, आशाराम निषाद और विष्णु निषाद शामिल रहे।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss