Monday, September 21, 2026
BREAKING
Latest News from Punjab September 2026 Latest News from Haryana September 2026 भारत की राष्‍ट्रपति “पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन का भविष्य” पर आयोजित अंतरराष्‍ट्रीय सम्‍मेलन के समापन सत्र में शामिल हुईं उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन 22 सितंबर को नई दिल्ली में 9वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय जल सप्ताह 2026 का उद्घाटन करेंगे सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम का पहली बार मेरठ के आसमान में हवाई करतब प्रदर्शन न्याय विभाग, विधि और न्याय मंत्रालय 21 सितंबर को गोवा में दिशा 2.0 योजना के अंतर्गत क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन करेगा Horoscope Today: दैनिक राशिफल 21 सितंबर, 2026 ईरान की सात शर्तें: क्या वाशिंगटन के पास अब कोई रास्ता नहीं बचा? Latest News from Punjab September 2026 Latest News from Haryana September 2026

चंडीगढ़

Paris: पेरिस ओलिंपिक में बिना गोल्ड के भारत का अभियान समाप्त:मेडल टैली में 71वें स्थान पर रहा, विनेश के मेडल का फैसला 13 अगस्त को

August 12, 2024 08:31 AM

सिटी दर्पण

मॉस्को, 11 अगस्तः भारतीय रेसलर रीतिका हुड्डा के क्वार्टर फाइनल में हार के साथ ही शनिवार रात पेरिस ओलिंपिक 2024 में भारत का अभियान समाप्त हो गया। रेसलिंग की विमेंस 76kg कैटेगरी में उन्हें किर्गिस्तान की आईपेरी मेडेट कायजी ने 1-1 से हराया।

रेसलिंग के अलावा, भारतीय गोल्फर अदिति अशोक 29वें स्थान पर रहीं। भारत के लिए विमेंस 10 मीटर एयर पिस्टल में मनु भाकर, 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड में मनु भाकर और सरबजोत सिंह, मेंस 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में स्वप्निल कुसाले, रेसलिंग में अमन सहरावत और हॉकी को मिलाकर भारत ने 5 ब्रॉन्ज जीता। वहीं स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने सिल्वर दिलवाया। भारत ने कुल 6 मेडल जीते।

भारत को अब भी सातवां मेडल मिल सकता है। अनुभवी रेसलर विनेश फोगाट भी 50 किलोग्राम केटेगरी में कुश्ती के फाइनल में पहुंच गई थीं। उन्होंने भारत के लिए मेडल पक्का कर लिया था, लेकिन फाइनल वाले दिन वह 100 ग्राम ओवरवेट आईं, जिसके चलते उन्हें डिसक्वालिफाई कर दिया गया। अब 13 अगस्त को कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स (CAS) विनेश के मेडल का फैसला करेगी।

नीरज से गोल्ड की उम्मीद थी
11 अगस्त को पेरिस ओलिंपिक की क्लोजिंग सेरेमनी भी होगी, जिसमें भारत के ध्वजवाहक पीआर श्रीजेश और मनु भाकर शामिल होने वाले हैं। इस बार भारत को ओलिंपिक में कोई गोल्ड मेडल नहीं मिला। भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा से इस बार भी गोल्ड की उम्मीद थी, लेकिन उन्हें भी सिल्वर मेडल मिला।

इसके साथ ही यह साफ हो गया है कि भारतीय दल जब पेरिस से लौटेगा तो उसके खाते में 3 साल पहले हुए टोक्यो ओलिंपिक से कम मेडल होंगे।

नीरज ने इस बार जेवलिन में सिल्वर जीता।
नीरज ने इस बार जेवलिन में सिल्वर जीता।

71वें नंबर पर रहा भारत
भारत ने टोक्यो ओलिंपिक में 1 गोल्ड, 2 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल जीते थे। तब भारतीय दल मेडल टैली में 48वें नंबर पर था। इस बार भारतीय टीम 71वें नंबर पर खिसक गई है। यह नंबर और नीचे जा सकता है क्योंकि 11 अगस्त को 13 मेडल इवेंट होने हैं।

भारत के टोक्यो के मुकाबले पेरिस ओलिंपिक की मेडल टैली में नीचे खिसकने की बड़ी वजह गोल्ड मेडल ना जीत पाना रहा। भारत को सिल्वर मेडल भी एक ही मिला, जो टोक्यो ओलिंपिक के चैंपियन नीरज चोपड़ा ने जीता। भारत के पांचों मेडल ब्रॉन्ज हैं। भारतीय खिलाड़ियों ने 3 ब्रॉन्ज मेडल शूटिंग में जीते। एक ब्रॉन्ज मेडल हॉकी और एक कुश्ती में मिला।

अब भी मिल सकता है 7वां मेडल
पेरिस ओलिंपिक गेम्स 11 अगस्त को खत्म हो रहे हैं, लेकिन पेरिस गेम्स के बाद भी भारत की मेडल टैली बढ़ सकती है। भारत की रेसलर विनेश फोगाट ने CAS में सिल्वर मेडल दिए जाने की अपील की है। इस पर मंगलवार को फैसला आएगा। अगर विनेश यह अपील जीतती हैं तो वे सिल्वर मेडल जीतने वाली देश की पहली महिला रेसलर बन जाएंगी। साथ ही भारत के मेडल की संख्या 7 पहुंच जाएगी। अगर ऐसा हुआ तो भारत मेडल टैली में 68वें स्थान पर रह सकता है।

टोक्यो में मिला था गोल्ड भारत को पिछले 3 ओलिंपिक में सिर्फ 1 गोल्ड मिला है। नीरज ने जेवलिन में टोक्यो 2020 में गोल्ड दिलवाया था। टोक्यो ओलिंपिक में भारत ने कुल 7 मेडल जीते थे, जिसके बाद भारत 48वें स्थान पर रहा था। रियो 2016 में भारत केवल 2 मेडल जीतकर 67वें रैंक पर था।

पांच बार की ग्रैमी विजेता गैब्रिएला सरमिएंटो विल्सन क्लोजिंग सेरेमनी में परफॉर्म करेंगी
पेरिस ओलिंपिक गेम्स 2024 का आखिरी दिन आज है। रविवार रात 12:30 बजे से क्लोजिंग सेरेमनी होगी। कैलिफोर्निया की सिंगर गैब्रिएला सरमिएंटो विल्सन परफॉर्म करती दिखेंगी। उनको 2021 में ‘आई कांट ब्रीद’ के लिए ‘सॉन्ग ऑफ द ईयर’ का ग्रैमी पुरस्कार मिला था।

‘हर’ के नाम से मशहूर गैब्रिएला सरमिएंटो विल्सन 2028 में लॉस एंजिल्स ओलिंपिक के लिए ‘हैंडओवर’ के तहत स्टेड डि फ्रांस में अमेरिका का राष्ट्रगान गाएंगी। ‘हर’ ने अपने शानदार करियर के दौरान ऑस्कर, एमी और ग्रैमी पुरस्कार जीते हैं। कैलिफोर्निया की 27 वर्षीय गायिका ने ‘आई कांट ब्रीद’ के लिए 2021 में ‘वर्ष के सर्वश्रेष्ठ गीत’ का ग्रैमी पुरस्कार जीता था। लॉस एंजिलिस 1984 और 1932 के बाद 2028 में तीसरी बार ओलिंपिक की मेजबानी करेगा। यह शहर पहली बार पैरालिंपिक की मेजबानी भी करेगा।

सिंगर गैब्रिएला सरमिएंटो क्लोजिंग सेरेमनी में परफॉर्म करेंगी।
सिंगर गैब्रिएला सरमिएंटो क्लोजिंग सेरेमनी में परफॉर्म करेंगी।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

भारत की राष्‍ट्रपति “पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन का भविष्य” पर आयोजित अंतरराष्‍ट्रीय सम्‍मेलन के समापन सत्र में शामिल हुईं

भारत की राष्‍ट्रपति “पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन का भविष्य” पर आयोजित अंतरराष्‍ट्रीय सम्‍मेलन के समापन सत्र में शामिल हुईं

उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन 22 सितंबर को नई दिल्ली में 9वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय जल सप्ताह 2026 का उद्घाटन करेंगे

उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन 22 सितंबर को नई दिल्ली में 9वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय जल सप्ताह 2026 का उद्घाटन करेंगे

सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम का पहली बार मेरठ के आसमान में हवाई करतब प्रदर्शन

सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम का पहली बार मेरठ के आसमान में हवाई करतब प्रदर्शन

न्याय विभाग, विधि और न्याय मंत्रालय 21 सितंबर को गोवा में दिशा 2.0 योजना के अंतर्गत क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन करेगा

न्याय विभाग, विधि और न्याय मंत्रालय 21 सितंबर को गोवा में दिशा 2.0 योजना के अंतर्गत क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन करेगा

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 20वें रोजगार मेले में सरकारी नौकरी पाने वाले युवाओं को 51,000 से ज्यादा नियुक्ति पत्र सौंपे

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 20वें रोजगार मेले में सरकारी नौकरी पाने वाले युवाओं को 51,000 से ज्यादा नियुक्ति पत्र सौंपे

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज कर्नाटक के हुबली में JGMM मेडिकल कॉलेज और KLE हॉस्पिटल एंड मेडिकल रिसर्च सेंटर के कैंपस का दौरा किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज कर्नाटक के हुबली में JGMM मेडिकल कॉलेज और KLE हॉस्पिटल एंड मेडिकल रिसर्च सेंटर के कैंपस का दौरा किया

भारतीय रेलवे ने लखनऊ मंडल के 607.7 रूट किलोमीटर पर 'कवच 4.0' के लिए ₹252 करोड़ की मंजूरी दी

भारतीय रेलवे ने लखनऊ मंडल के 607.7 रूट किलोमीटर पर 'कवच 4.0' के लिए ₹252 करोड़ की मंजूरी दी

सरकार की प्रमुख योजनाओं के कारण बेरोजगारी दर 6 प्रतिशत से घटकर 3.2 प्रतिशत हुई: केंद्रीय मंत्री डॉ. एल. मुरुगन

सरकार की प्रमुख योजनाओं के कारण बेरोजगारी दर 6 प्रतिशत से घटकर 3.2 प्रतिशत हुई: केंद्रीय मंत्री डॉ. एल. मुरुगन

कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड, कोच्चि में भारतीय नौसेना के लिए पहली अगली पीढ़ी के मिसाइल पोत (एनजीएमवी) का कील-लेइंग समारोह

कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड, कोच्चि में भारतीय नौसेना के लिए पहली अगली पीढ़ी के मिसाइल पोत (एनजीएमवी) का कील-लेइंग समारोह

प्रधानमंत्री आज 20वें रोजगार मेले में सरकार में 51 हजार से अधिक नव नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे

प्रधानमंत्री आज 20वें रोजगार मेले में सरकार में 51 हजार से अधिक नव नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss