Monday, July 20, 2026
BREAKING
उत्कृष्ट लोक प्रशासन के लिए श्री पंकज राय, आईएएस एमएफआई-पीआरसीआई उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित डॉ. जितेंद्र सिंह ने कैंसर, मधुमेह और मोटापे के खिलाफ जन आंदोलन का आह्वान किया; शीघ्र निदान और वैज्ञानिक जागरूकता पर जोर दिया नमस्ते योजना सरकार की इस अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है कि प्रत्येक सफाईकर्मी गरिमा, सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा के साथ काम कर सके; यह योजना सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के दृष्टिकोण के अनुरूप है: केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार गति शक्ति विश्वविद्यालय में चौथा दीक्षांत समारोह आयोजित। 121 छात्रों ने बी.टेक. और एमबीए कार्यक्रम से स्नातक किया केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में राज्य की कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कोलकाता में ‘म्यूजियम ऑफ़ वर्ड’ के पहले फेज का उद्घाटन किया ऑस्ट्रेलिया के डार्विन में भारतीय वायु सेना का पूर्व पिच ब्लैक 2026 प्रदर्शन प्रधानमंत्री ने एक लेख साझा किया जिसमें किस प्रकार पारंपरिक भारतीय शिल्प कौशल आर्थिक विकास को बढ़ावा दे सकता है प्रधानमंत्री ने जापान ओपन 2026 का खिताब जीतने पर पीवी सिंधु को बधाई दी Haryana Latest News 2026

हरियाणा

"मेधावी योजना"अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए लाभप्रद बनी

August 14, 2024 09:23 PM

 12 वीं कक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लेने वाले विद्यार्थी हैं योजना के लिए पात्र

चंडीगढ़ , 14 अगस्त - हरियाणा सरकार "मेधावी योजना" के तहत अनुसूचित जाति  के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ने में समर्थ बनाएगी। इस योजना का उद्देश्य बच्चों का समेकित विकास करना है ताकि सभी वर्गों एवं श्रेणियों के बच्चे एक साथ पढ़ कर आगे बढ़ सकें।

एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को समुचित रूप से लागू करने के उद्देश्य से उच्चतर शिक्षा में अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों का ग्रॉस एनरोलमेंट रेश्यो (Gross Enrolment Ratio) बढ़ाने के  विशेष वित्तीय प्रोत्साहन योजना "मेधावी योजना" आरम्भ की गई है। इस योजना में 12 वीं कक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लेकर पास हुए अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को 1 लाख 11 हजार रुपये प्रदान किये जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि शैक्षणिक वर्ष 2023-2024 में कुल 700 मेधावी छात्र इस योजना के पात्र बने है। इनके बैंक खातों में पीएफएमएस (PFMS) के माध्यम से डीबीटी (DBT) के तहत 1 लाख 11 हजार की राशि ऑनलाईन भेजी जानी  है। इनमें से 666 विद्यार्थियों का बैंक अकाउंट डेटा सत्यापित हो गया है जिसमें से 623 को राशि के भुगतान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है तथा इनके खाते में 6,91,53,000 की राशि डीबीटी  के माध्यम से भेज दी गई है। इस योजना के लिए शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के लिए 8 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।

उन्होंने बताया कि इस योजना में सबसे अधिक लाभार्थी सिरसा जिले से हैं जिनकी संख्या 89 है। इसके अलावा हिसार जिला दूसरे स्थान पर है जिसके लाभार्थी 83 हैं तो वहीं तीसरे स्थान पर जींद जिला है जिसके 69 लाभार्थी इस योजना का लाभ उठायेंगे।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि ऐसे लाभार्थी जिनका पीएफएमएस का डाटा समुचित नहीं है. ऐसे बच्चों की डिटेल भी माता-पिता से मंगवाई जा रही है ताकि राशि तुरंत लाभार्थी विद्यार्थियों के खाते में जारी की जा सके।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss