Saturday, August 29, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री ने 7, लोक कल्याण मार्ग पर आयोजित रक्षा बंधन समारोह की झलकियां साझा कीं केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज अहमदाबाद में अपने संसदीय क्षेत्र की टाइप-1 डायबिटीज से पीड़ित बेटियों के साथ रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाया भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की प्रथम बैठक नई दिल्ली में आयोजित केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 2030 तक मलेरिया उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में प्रगति की समीक्षा की Horoscope Today: दैनिक राशिफल 30 अगस्त, 2026 दुनिया की सबसे भयावह ग्लेशियर आपदाएँ हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने गुजरात के अमरेली में ‘गुजरात गौरव सरोवर' का लोकार्पण किया भारतीय नौसेना को पहला स्वदेशी बहु-उद्देशीय पोत 'समर्थक' सौंपा गया केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने एनएसजी प्रशिक्षण अकादमी, मानेसर में पहले महिला कमांडो रूपांतरण पाठ्यक्रम को नारी शक्ति के लिए एक गर्व की बात बताया

पंजाब

दीवाली की पूर्व संध्या पर स्पीकर संधवां ने पत्नी सहित राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के साथ की मुलाकात

October 30, 2024 11:37 PM

चंडीगढ़, 30 अक्टूबर: पंजाब के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां और उनकी पत्नी गुरप्रीत कौर संधवां ने दीवाली के पवित्र त्योहार के अवसर पर शिष्टाचार के नाते राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की। गवर्नर हाउस में श्री कटारिया और श्रीमती अनीता कटारिया ने स्पीकर संधवां और गुरप्रीत कौर का गर्मजोशी से स्वागत किया।

औपचारिक बातचीत के दौरान स्पीकर संधवां ने बताया कि भले ही दीवाली का शुभ दिन सभी धर्मों के लोग मिलकर मनाते हैं, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से लोगों में प्रदूषण रहित दीवाली मनाने के संबंध में जागरूकता बढ़ी है। इस कारण, लोगों ने आतिशबाज़ी और पटाखों के बजाय पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का रुझान अपनाया है, जिससे प्रदूषण रहित "ग्रीन दीवाली" मनाने की प्रवृत्ति में वृद्धि हुई है।

स्पीकर संधवां ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से भी स्कूलों, कॉलेजों और अन्य सरकारी संस्थानों के मुखियों के माध्यम से विद्यार्थियों और कर्मचारियों को प्रदूषण रहित दीवाली मनाने की अपील की गई है ।

राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया ने स्पीकर संधवां की सोच की सराहना करते हुए कहा कि प्रदूषण रोकने के लिए एनजीटी और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा सख्ती की जा रही है। दोनों परिवारों के बीच इस अवसर पर औपचारिक बातचीत हुई और अन्य अनौपचारिक तौर पर चर्चाएं भी हुई।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss