Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• Latest News from Haryana October 2026 • Latest News from Punjab October 2026 • उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने कारवार में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय पोत आईएनएस “समर्थक” का शुभारंभ किया • केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा - पंजाब आज नशे, गैंगस्टरवाद व संगठित अपराध के बढ़ते खतरे से जूझ रहा है • भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई • केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल भवन में एशियाई खेल 2026 में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय महिला कबड्डी टीम से मुलाकात की • ITRA, जामनगर ने मनाया छठा स्थापना दिवस ‘ITRA दिवस’; आयुर्वेद शिक्षा, अनुसंधान और जन स्वास्थ्य के क्षेत्र में संस्थान की उपलब्धियों को किया रेखांकित • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 17 अक्तूबर, 2026 • रुबियो जा रहे हैं अंबानी के जामनगर: अमेरिका में डीज़ल की आग बुझाने का रास्ता गुजरात से होकर निकलता है? • Latest News from Haryana October 2026

चंडीगढ़

इस्राइल-हिजबुल्ला समझौता: बमबारी से तबाह क्षेत्रों में बढ़ेगी सैन्य तैनाती; दक्षिणी शहरों की ओर लौटने लगे लोग

November 28, 2024 05:58 AM

इस्राइल और लेबनान की सशस्त्र मिलिशिया हिजबुल्ला के बीच बुधवार से संघर्ष विराम लागू हो गया। दोनों पक्षों ने अमेरिका और फ्रांस की मध्यस्थता वाला प्रस्ताव स्वीकार कर लिया। पश्चिम एशिया में पिछले एक साल से चल रहे दो युद्धों के बीच कूटनीति की यह दुर्लभ जीत है। इस युद्धविराम को लागू करने की जिम्मेदारी लेबनान की सेना को दी गई है। सेना के प्रवक्ता ने कहा कि इस्राइल की बमबारी से बुरी तरह तबाह देश के दक्षिणी इलाकों, पूर्वी शहरों और बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में हिजबुल्ला के गढ़ों में सैन्य तैनाती बढ़ाने की तैयारी की जा रही है।

सेना ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वह सीमावर्ती इलाकों से इस्राइली सेना की वापसी तक अपने घरों में लौटने की हड़बड़ी न दिखाएं। सीमाई क्षेत्रों में हिजबुल्ला पर हमले के लिए इस्राइल की सेना करीब 6 किलोमीटर अंदर तक घुस आई थी। इस बीच इस्राइल ने कहा कि उसने हिजबुल्ला के लोगों को सीमा के पास लौटते देखा है और उन्हें ज्यादा करीब आने से रोकने के लिए गोलियां चलाईं। हालांकि इसके कारण संघर्ष विराम के फैसले पर किसी तरह का असर होने की आशंका नहीं है। पिछले साल से गाजा में चल रहे संघर्ष के कारण इस्राइल-लेबनान सीमा पर शुरू हुई इस लड़ाई में अबतक हजारों लोग मारे जा चुके हैं और ऐसे में यह समझौता राष्ट्रपति बाइडन के आखिरी दिनों में अमेरिका की बड़ी उपलब्धि मानी जा रहा है।  
 
गद्दों और सूटकेसों से लदी कारें लौटने लगीं दक्षिणी शहरों की ओर
 
इस्राइल-हिजबुल्ला संघर्ष विराम की घोषणा के तत्काल बाद ही गद्दे, सूटकेस और यहां तक कि फर्नीचरों से भरी कारें और वैन दक्षिणी बंदरगाह शहर टायर से होकर दक्षिण की ओर लौटने लगी हैं। टायर शहर पर युद्धविराम से पहले अंतिम दिनों में इस्राइल ने भारी बमबारी की थी। पिछले दो महीनों में लड़ाई बढ़ गई थी, जिससे हजारों लेबनानी अपने घरों से निकल कर उत्तर की ओर जाने को मजबूर हो गए थे। कुछ कारों में राष्ट्रीय झंडे लहरा रहे थे तो कुछ के ड्राइवर खुशी से हॉर्न बजा रहे थे। एक महिला ने अपनी उंगलियों से विजय चिन्ह बनाकर दिखाया।
 
इस्राइल ने कहा कि उसका सैन्य उद्देश्य अपने लगभग 60 हजार नागरिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करना हैं जो हिजबुल्ला के रॉकेट हमलों के बाद उत्तरी सीमा पर स्थित अपने घरों से भागने को मजबूर हो गए हैं। चार बच्चों के पिता होशाम एरॉट ने कहा कि वह दक्षिणी सीमा पर बने अपने गांव के पैतृक निवास में लौटने के लिए छटपटा रहे हैं। हालांकि इस्राइली अभी पूरी तरह नहीं लौटे हैं।
 
 उम्मीद करते हैं गाजा में भी होगा समझौता : हमास
 
वहीं, हमास के अधिकारी सामी अबु जूहरी ने इस समझौते पर कहा, हमारा समूह समझौते पर पहुंचने के लेबनान के अधिकार को मानता है जिससे उसके नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। हम गाजा युद्ध खत्म होने के लिए भी ऐसे समझौते की उम्मीद कर रहे हैं।
 
प्रतिबद्धता दिखाए इस्राइल : लेबनान
 
समझौते की घोषणा के तत्काल बाद लेबनान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री नजीब मिकाती ने इस्राइल से अपील की कि वह समझौते को लेकर पूरी प्रतिबद्धता दिखाए और लेबनान में जिन इलाकों पर कब्जा कर रखा है वहां से पीछे हटे। मिकाती ने कहा, यह समझौता सचमुच शांति प्रक्रिया की बड़ी जीत है और इस पर लगातार आगे बढ़ना होगा।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

बच्चों से मोबाइल छीनने वाले माता-पिता और सरकारें ध्यान दें! सुप्रीम कोर्ट ने कह दी वो बात, जो आपकी पूरी सोच बदल सकती है

बच्चों से मोबाइल छीनने वाले माता-पिता और सरकारें ध्यान दें! सुप्रीम कोर्ट ने कह दी वो बात, जो आपकी पूरी सोच बदल सकती है

उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने कारवार में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय पोत आईएनएस “समर्थक” का शुभारंभ किया

उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने कारवार में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय पोत आईएनएस “समर्थक” का शुभारंभ किया

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा - पंजाब आज नशे, गैंगस्टरवाद व संगठित अपराध के बढ़ते खतरे से जूझ रहा है

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा - पंजाब आज नशे, गैंगस्टरवाद व संगठित अपराध के बढ़ते खतरे से जूझ रहा है

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल भवन में एशियाई खेल 2026 में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय महिला कबड्डी टीम से मुलाकात की

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल भवन में एशियाई खेल 2026 में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय महिला कबड्डी टीम से मुलाकात की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

उपराष्ट्रपति ने KAUMARACON-2026 का उद्घाटन किया; अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान  की कई डिजिटल पहलों का शुभारंभ

उपराष्ट्रपति ने KAUMARACON-2026 का उद्घाटन किया; अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की कई डिजिटल पहलों का शुभारंभ

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने असम के मुख्यमंत्री और असम पुलिस को नशीले पदार्थों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई और ड्रग नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार के लिए बधाई दी

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने असम के मुख्यमंत्री और असम पुलिस को नशीले पदार्थों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई और ड्रग नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार के लिए बधाई दी

रक्षा राज्य मंत्री ने असम के गुवाहाटी में राष्ट्रीय कैडेट कोर के राज्य प्रतिनिधियों और अपर महानिदेशकों के विशेष संयुक्त सम्मेलन की अध्यक्षता की

रक्षा राज्य मंत्री ने असम के गुवाहाटी में राष्ट्रीय कैडेट कोर के राज्य प्रतिनिधियों और अपर महानिदेशकों के विशेष संयुक्त सम्मेलन की अध्यक्षता की

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आईएफएफआई 2026 के लिए मीडिया प्रत्यायन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 17 अक्टूबर की

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आईएफएफआई 2026 के लिए मीडिया प्रत्यायन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 17 अक्टूबर की

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss