अनिल गोयल, सिटी दर्पण
लाडवा 25 जनवरी : हरियाणा के यशस्वी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के 55 वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में आज लाडवा में बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। जिसमें भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य सन्नी कालड़ा की अगुवाई में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सन्नी कालड़ा ने कहा कि प्रदेश को ऐसा मुख्यमंत्री पहली बार मिला है। जिसकी तारीफ विपक्षी दलों के विधायक और नेता भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के बतौर मुख्यमंत्री अपने कार्यकाल के पहले 100 दिनों में ही इतने ऐतिहासिक कार्य कर दिखाएं जितने आज तक किसी मुख्यमंत्री ने नहीं किए होंगे। उन्होंने कहा कि आज उनकी लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य की कामना को लेकर लाडवा की श्री कृष्ण गौशाला में हवन यज्ञ किए गए, गुरुद्वारा सिंह सभा में विशेष प्रार्थना और अरदास की गई और अनेक अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। जिसमें भारी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ताओं, नेताओं व पदाधिकारियो ने भाग लिया। वहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की धर्मपत्नी की सुमन सैनी ने युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य सन्नी कालड़ा के पिता गुरचरण सिंह के निधन पर उनके निवास पर जाकर शोक भी प्रकट किया। इस अवसर पर लाडवा मंडल अध्यक्ष शिव गुप्ता, देवेंद्र गोल्डी, राजेंद्र सैनी, पूनम सैनी, मोनिका बंसल, नरेंद्र शर्मा, भूतमाजरा, जोगिंदर डूडा, अशोक खरकाली, यशपाल नारंग, गुरुद्वारा सिंह सभा के प्रधान सुरेंद्र सिंह, गुरदेव सिंह, अमरजीत सिंह, मास्टर सरदूल सिंह, कुलबीर सिंह, अंकुश गोयल, ओमवीर लालर, मेघराज सैनी, पार्थ शर्मा, गुरदीप बेदी बड़ौट, अरुण सैनी आदि शामिल रहे।