सिटी दर्पण राष्ट्रीय दैनिक हिंदी समाचार पत्र ग्रुप के संस्थापक श्री सतपॉल शर्मा ने बैसाखी के पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में श्री शर्मा जी ने कहा कि बैसाखी का त्योहार हमारी गौरवशाली परम्परा एवं समृद्ध विरासत का प्रतीक है। नई फसल के कटने से जुड़ा यह त्योहार हमारे देश की कृषक परम्पराओं और समृद्ध संस्कृति का भी परिचायक है। उन्होंने कहा कि बैसाखी के दिन दसवें सिख गुरु गोविन्द सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। यह दिन भारत के विभिन्न क्षेत्रों में बड़े उत्साह से अलग-अलग त्योहारों के रूप में मनाया जाता है। ये सभी त्योहार नव वर्ष के आगमन के प्रतीक हैं। शर्मा जी ने कामना की है कि हर्ष और उल्लास का पर्व बैसाखी सभी के जीवन में समृद्धि और प्रसन्नता लाए। उन्होंने अपील की है कि सभी लोग जाति, पंथ, धर्म से ऊपर उठकर इस पर्व को सौहार्द, सामाजिक एकता और राष्ट्रीय एकजुटता की भावना के साथ सामूहिक रूप से मनाएं। गौरतलब है कि सिटी दर्पण राष्ट्रीय दैनिक हिंदी समाचार पत्र ग्रुप के संस्थापक श्री सतपॉल शर्मा जी गैर सरकारी संगठन जे के एम वेल्फेयर फाउंडेशन के फाउंडर चेयरमैन भी हैं।