Sunday, February 15, 2026
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

चंडीगढ़

कैबिनेट ने दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र और कर्नाटक के 12 जिलों में अतिरिक्तन पटरियां बिछाने की तीन परियोजनाओं को मंज़ूरी दी, इससे भारतीय रेलवे का मौजूदा नेटवर्क लगभग 389 किलोमीटर बढ़ेगा

February 15, 2026 01:42 PM

परियोजना की कुल अनुमानित लागत Rs 18,509 करोड़ (लगभग) है और ये 2030-31 तक पूरी होंगी

परियोजना बनने के दौरान लगभग 265 लाख मानव दिवसों के लिए सीधे रोज़गार पैदा होगा

इस पहल से यात्रा में आसानी होगी, लॉजिस्टिक लागत कम होगी, तेल का आयात कम होगा और कार्बन उर्त्स्जन कम होगा, जिससे स्थाअयी और सक्षम रेल संचालन में सहयोग मिलेगा

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी ने कल रेल मंत्रालय की तीन (3) परियोजनाओं को मंज़ूरी दे दी, जिनकी कुल लागत 18,509 करोड़ रुपये (लगभग) है। इन परियोजनाओं में शामिल हैं

  • कसारा – मनमाड तीसरी और चौथी लाइन
  • दिल्ली – अंबाला तीसरी और चौथी लाइन
  • बैल्लारी – होसपेट तीसरी और चौथी लाइन
  • दिल्‍ली – अम्‍बाला तीसरी और चौथी लाइन
  • बैल्‍लारी –होसपेटे तीसरी और चौथी लाइन

विस्‍तारित पटरी क्षमता से गतिशीलता काफी बढ़ेगी, जिससे भारतीय रेलवे की संचालन दक्षता और सेवा विश्‍वसनीयता बेहतर होगी। अतिरिक्‍त पटरियां बिछाने के प्रस्‍ताव को आसान बनाने और भीड़भाड़ कम करने में मदद मिलेगी। ये परियोजनाएं प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की नये भारत की कल्‍पना के मुताबिक हैं, जो क्षेत्र के लोगों को “आत्मनिर्भर” बनाएगा। इसके लिए इलाके में बड़े पैमाने पर विकास होगा, जिससे उनके रोज़गार/स्‍व-रोजगार के मौके बढ़ेंगे।

ये परियोजनाएं पीएम-गति शक्ति राष्‍ट्रीय मास्टर प्लान पर बनाई गई है, जिसमें एकीकृत योजना और साझीदार परामर्श के ज़रिए मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी और लॉजिस्टिक दक्षता बढ़ाने पर विशेष ध्‍यान दिया गया है। ये परियोजनाएं लोगों, सामान और सेवाओं को लाने-ले जाने के लिए आसान सम्‍पर्क देंगे।

दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र और कर्नाटक राज्यों के 12 जिलों को कवर करने वाली तीन (3) परियोजनाओं से भारतीय रेलवे का मौजूदा नेटवर्क लगभग 389 किलोमीटर बढ़ जाएगा।

प्रस्तावित अतिरिक्‍त पटरियां बिछाने की परियोजना से लगभग 3,902 गांवों तक सम्‍पर्क बढ़ेगा, जिनकी आबादी लगभग 97 लाख है।

प्रस्तावित क्षमता बढ़ाने से देश भर के अनेक खास पर्यटन स्‍थलों तक रेल सम्‍पर्क बेहतर होगा, जिनमें भावली डैम, श्री घाटनदेवी, त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, श्री माता वैष्णो देवी कटरा/श्रीनगर, और हम्पी (एक यूनेस्‍को वर्ल्ड हेरिटेज साइट), बल्लारी किला, दारोजी स्लॉथ बेयर सैंक्चुरी, तुंगभद्रा डैम, केंचनगुड्डा, और विजया विट्ठल मंदिर वगैरह जैसे खास आकर्षण शामिल हैं।

प्रस्तावित परियोजनाएं कोयला, स्टील, लोह अयस्‍क, सीमेंट, लाइमस्टोन/बॉक्साइट, कंटेनर, अनाज, चीनी, उर्वरक, पीओएल वगैरह जैसी चीज़ों के परिवहन के लिए ज़रूरी मार्ग हैं। क्षमता बढ़ाने के काम से 96 एमटीपीए (मिलियन टन प्रति वर्ष) के अतिरिक्‍त माल की ढुलाई होगी। पर्यावरण अनुकूल और ऊर्जा का कम उपयोग करते हुए परिवहन का तरीका अपनाकर रेलवे को जलवायु उद्दश्‍यों को पाने और देश की लॉजिस्टिक्स लागत को कम करने, तेल आयात (22 करोड़ लीटर) कम करने और कार्बन उर्त्‍सजन (111 करोड़ किलोग्राम) कम करने में मदद मिलेगी, जो 04 (चार) करोड़ पेड़ लगाने के बराबर है।

****

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

प्रधानमंत्री ने महाशिवरात्रि के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री ने महाशिवरात्रि के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी

रेल मंत्रालय ने “बेहतर ऑन-बोर्ड सेवाएँ” एवं “गति शक्ति कार्गो टर्मिनलों और कार्गो-संबंधित सुविधाओं के माध्यम से रेल-आधारित लॉजिस्टिक्स” के साथ सुधार एक्सप्रेस को आगे बढ़ाया

रेल मंत्रालय ने “बेहतर ऑन-बोर्ड सेवाएँ” एवं “गति शक्ति कार्गो टर्मिनलों और कार्गो-संबंधित सुविधाओं के माध्यम से रेल-आधारित लॉजिस्टिक्स” के साथ सुधार एक्सप्रेस को आगे बढ़ाया

आईसीडीएस 2026 के पूर्ण सत्र में बांध सुरक्षा और जल शासन पर वैश्विक दृष्टिकोणों पर प्रकाश डाला गया

आईसीडीएस 2026 के पूर्ण सत्र में बांध सुरक्षा और जल शासन पर वैश्विक दृष्टिकोणों पर प्रकाश डाला गया

अंतरराष्ट्रीय बांध सुरक्षा सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में भारत की बांध सुरक्षा रूपरेखा को मज़बूत करने वाले विशेष दिशानिर्देश जारी और डिजिटल प्लेटफॉर्म का आरंभ

अंतरराष्ट्रीय बांध सुरक्षा सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में भारत की बांध सुरक्षा रूपरेखा को मज़बूत करने वाले विशेष दिशानिर्देश जारी और डिजिटल प्लेटफॉर्म का आरंभ

डीआरआईपी चरण II और III के अंतर्गत बेंगलुरु में बांध सुरक्षा पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया।

डीआरआईपी चरण II और III के अंतर्गत बेंगलुरु में बांध सुरक्षा पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया।

नमामि गंगा के अंतर्गत सहायक नदियों के संरक्षण हेतु तमसा नदी का कायाकल्प एक आदर्श बना

नमामि गंगा के अंतर्गत सहायक नदियों के संरक्षण हेतु तमसा नदी का कायाकल्प एक आदर्श बना

जल संसाधन विभाग, नदी विकास और गंगा संरक्षण के सचिव ने रुड़की स्थित राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान में आयोजित शासी निकाय की 86वीं बैठक की अध्यक्षता की

जल संसाधन विभाग, नदी विकास और गंगा संरक्षण के सचिव ने रुड़की स्थित राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान में आयोजित शासी निकाय की 86वीं बैठक की अध्यक्षता की

बांग्लादेश में सत्ता का नया दौर — 17 फरवरी को लेंगे शपथ, 13 देशों को न्योता

बांग्लादेश में सत्ता का नया दौर — 17 फरवरी को लेंगे शपथ, 13 देशों को न्योता

एआई पर दुनिया की नजर भारत पर — कल से ग्लोबल समिट में जुटेंगे बड़े नेता

एआई पर दुनिया की नजर भारत पर — कल से ग्लोबल समिट में जुटेंगे बड़े नेता

भारत को मिलेगा ‘सुपर-राफेल’! 114 में 24 होंगे F-5, 2030 के बाद डिलीवरी

भारत को मिलेगा ‘सुपर-राफेल’! 114 में 24 होंगे F-5, 2030 के बाद डिलीवरी

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss