Friday, July 31, 2026
BREAKING
मेटा इंडिया प्रमुख के विरुद्ध केस: तकनीकी कंपनियों और सरकार के बीच बढ़ता टकराव प्रधानमंत्री ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के हालात की समीक्षा के लिए सीसीएस की बैठक की अध्यक्षता की केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के साथ बस्तर की सामाजिक परंपराओं के प्रमुख मांझी-चालकी और बस्तर पंडुम के विजेताओं के साथ संवाद किया भारतीय रेलवे ने दक्षिण मध्य रेलवे के वाडी-रायचूर खंड पर ₹220 करोड़ की इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन अपग्रेडेशन परियोजना को मंजूरी दी भारतीय रेलवे ने क्षमता एवं यात्री सुविधाओं को बढ़ाने के लिए विशाखापत्तनम कोचिंग यार्ड के पुनर्निर्माण परियोजना को मंज़ूरी प्रदान की, जिसकी लागत 299 करोड़ रुपये है केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पुरुष पैरा 100 मीटर टी47 स्पर्धा में स्वर्ण और रजत पदक जीतने पर दिलीप महादु गावित और मोहम्मद बासिल को बधाई दी Horoscope Today: दैनिक राशिफल 01 अगस्त, 2026 पौने डेढ़ सौ साल की प्रतीक्षा के बाद वंदे मातरम् को न्याय, राष्ट्रगान के समान वंदे मातरम् को भी मिलेगा कानूनी संरक्षण Horoscope Today: दैनिक राशिफल 31 जुलाई 2026 राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी), 2020

हरियाणा

हरियाणा की संस्कृति और विरासत का अटूट अंग है सांग विद्या:डॉ. अमित अग्रवाल, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव एवं सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक

April 11, 2023 04:49 AM

प्रदेश सरकार की तरफ से बुर्जुग कलाकारों को देगी आजीवन पेंशन,

मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डा. अमित अग्रवाल ने 5 दिवसीय सांग महोत्सव का किया शुभारंभ,

सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग की तरफ से आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में धनपत सिंह सांगी की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है महोत्सव,

विजेता टीम को मिलेगा 1 लाख का पुरस्कार, प्रदेश भर से भाग लेने वाली 18 टीमों को भी मिलेगी 30-30 हजार रुपए की राशि

दर्पण न्यूज़ सर्विस

चंडीगढ़, 10 अप्रैल- हरियाणा के मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव एवं सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक डॉ. अमित अग्रवाल ने कहा कि सांग विद्या प्रदेश की संस्कृति और विरासत का अटूट अंग है। इस प्रदेश की संस्कृति को समृद्ध बनाने में सांग जैसी विद्याओं का अहम योगदान है। इसलिए इस प्राचीन संस्कृति को सहेजने और आगे बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार काम कर रही है और आने वाले समय में प्रदेश के सभी क्षेत्रों में कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।

महानिदेशक डॉ. अमित अग्रवाल सोमवार को कुरुक्षेत्र में हरियाणा कला परिषद के सभागार में सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग की तरफ से आजादी के अमृत महोत्सव को समर्पित धनपत सिंह सांगी की स्मृति में आयोजित 5 दिवसीय सांग महोत्सव के उदघाटन सत्र में बोल रहे थे।

इससे पहले महानिदेशक डॉ. अमित अग्रवाल ने महान सांगी धनपत सिंह की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और दीपशिखा प्रज्वलित करके विधिवत रूप से 5 दिवसीय सांग महोत्सव का शुभारंभ किया। महानिदेशक ने कहा कि हरियाणा की संस्कृति सबसे समृद्ध संस्कृति है, इस प्रदेश के माटी के कण-कण में संस्कृति का वास है। इस प्रदेश में सांग सबसे प्राचीन और परम्परागत विद्या है। इस विद्या से हरियाणा प्रदेश की संस्कृति का अटूट और अनोखा संबंध है। इस सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने और सहेजने का काम प्रदेश सरकार की तरफ से किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को एक बडा स्वरूप देने का कार्य प्रदेश सरकार की तरफ से किया गया। इस गीता स्थली की धरा पर आज से 5 हजार वर्ष पूर्व भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता के उपदेश दिए जो आज भी पूरे विश्व के लिए पूर्णतया प्रासंगिक है। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के प्रयासों से कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की तरफ से अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन मॉरीशिस, लंदन, कनाडा में किया जा चुका है और अब 28 से 30 अप्रैल तक ऑस्ट्रेलिया में भी अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश सरकार की तरफ से संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए संस्कृति विकास बोर्ड का गठन किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की घोषणा के अनुसार ही कला, संस्कृति और कलाकारों को बढावा देने के लिए प्रसिद्ध सांगी धनपत सिंह सांगी की स्मृति में 5 दिवसीय सांग महोत्सव का आयोजन करने के साथ-साथ पुरस्कार राशि भी दी जाएगी।

अतिरिक्त प्रधान सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने लोक कलाकारों के लिए कई घोषणाएं की है। इन घोषणाओं में 60  वर्ष से ज्यादा उम्र के बुर्जुग कलाकारों को आजीवन पेंशन देने की भी योजना है, जो कलाकार बुर्जुग हो चुके है और जिन बुर्जुग कलाकारों के आगे रोजी रोटी का भी संकट है उन कलाकारों को आजीवन पेंशन मिलने से एक आर्थिक रूप से बड़ा योगदान मिलेगा। अतिरिक्त निदेशक डॉ. कुलदीप सैनी ने मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि विभाग की तरफ से पहली बार प्रदेश में सांग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

इस सांग महोत्सव में प्रदेश भर से 18 टीमों ने भाग लेने के लिए आवेदन किया और मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार प्रसिद्ध सांगी धनपत सिंह की स्मृति में इस महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंत में महानिदेशक डॉ. अमित अग्रवाल व उपायुक्त शांतनु शर्मा ने प्रसिद्ध सांगियों को सम्मानित किया। इस कार्यक्रम के मंच का संचालन परियोजना अधिकारी डॉ.प्रेम कुमार आर्य ने किया। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त अखिल पिलानी, हरियाणा कला परिषद के निदेशक संजय बसीन, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय डीवाईसीए के निदेशक डॉ.महा सिंह पुनिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss