Wednesday, September 09, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के वडोदरा में 35,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी, उद्घाटन किया और उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया नौसेना प्रमुख ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड की आधिकारिक यात्रा पर राष्ट्रपति 22 सितंबर को गुजरात के केवडिया जिले के एकता नगर में 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान करेंगी नशा मुक्त भारत अभियान की छठी वर्षगांठ पर नशा मुक्ति की राष्ट्रीय प्रतिज्ञा; इस महीने के अंत में भव्य राष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन Horoscope Today: दैनिक राशिफल 09 सितंबर, 2026 मोदी-पुतिन वार्ता: पांचवीं पीढ़ी के सुखोई-57, परमाणु ऊर्जा संयंत्र और अमेरिकी प्रतिबंधों की छाया रक्षा खरीद को रक्षा अधिग्रहण परिषद की बड़ी मंजूरी: 1.10 लाख करोड़ के प्रस्तावों से सैन्य ताकत बढ़ाने की तैयारी प्रधानमंत्री ने दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने से लोगों की हुई मौत पर शोक व्यक्त किया केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने गोवा की राजधानी पणजी में नारकोटिक्स नियंत्रण पर संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया भारतीय वायु सेना की सारंग हेलि‍कॉप्टर टीम अल अलामीन अंतर्राष्ट्रीय एयरशो के लिए मिस्र पहुंची

पंजाब

बाग़बानी विभाग को नई बुलन्दियों पर ले जाने के लिए चेतन सिंह जौड़ामाजरा द्वारा जि़लेवार मीटिंगों का सिलसिला शुरू

November 28, 2023 09:17 PM
पहले पड़ाव के तहत जि़ला अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, तरन तारन, फिऱोज़पुर, फाजिल्का और कपूरथला के डिप्टी डायरैक्टरों से ली ज़मीनी स्तर की जानकारी
अधिकारियों को नए प्रोजैक्ट बनाकर जल्दी से जल्दी रिपोर्ट करने की हिदायत
 
दर्पण न्यूज़ सर्विस
चंडीगढ़, 28 नवंबर: पंजाब के बाग़बानी मंत्री स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने बाग़बानी के क्षेत्र में राज्य को अग्रिम पंक्ति में लाने के मकसद के साथ जि़लेवार मीटिंगों का सिलसिला शुरू किया है। 
अपनी सरकारी रिहायश में पहले पड़ाव के अंतर्गत जि़ला अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, तरन तारन, फिऱोज़पुर, फाजिल्का और कपूरथला के डिप्टी डायरैक्टरों के साथ जि़लेवार मीटिंग करते हुए ज़मीनी स्तर पर विभाग की कारगुज़ारी, प्रगति, अपग्रेडेशन और दरपेश मुश्किलों की जानकारी हासिल की। कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों से जहाँ विकास के लिए नई स्कीमों के स्कोप सम्बन्धी सुझाव लिए, वहीं मौजूदा स्कीमों को लागू करने में पेश मुश्किलों का तुरंत हल निकालने के लिए भी कहा। 
स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने जि़ला अधिकारियों को राज्य के किसानों के कल्याण हेतु नए प्रोजैक्ट बनाने और इस सम्बन्धी रिपोर्ट जल्दी से जल्दी उनके दफ़्तर में दाखि़ल करने के लिए कहा। कैबिनेट मंत्री ने सरकारी नरसरियों में तैयार किए पौधों, ख़र्च और आमदन का जायज़ा लिया और अधिकारियों को राज्य में फ़सलीय विभिन्नता लाने हेतु किसानों के लिए फ़ायदेमंद केंद्रीय सहायता प्राप्त स्कीमों को भी अधिक से अधिक संख्या में राज्य में लागू करने सम्बन्धी योजना बनाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि बाग़बानी विकास सेंटर/इनक्यूबेशन सैंटर और सब-सैंटर बनाने से राज्य की तरक्की में अहम योगदान डाला जा सकता है, इसलिए इस क्षेत्र के लिए भी स्कीमें तैयार की जाएँ। 
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कृषि और किसानी से सम्बन्धित विभिन्न विभागों के साथ तालमेल करके मंडीकरण और प्रोसेसिंग के अधिक से अधिक प्रोजैक्ट तैयार किए जाएं। 
जि़ला दफ़्तरों में स्टाफ की कमी सम्बन्धी कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बाग़बानी विभाग में विभिन्न पदों की तुरंत भर्ती करने सम्बन्धी पिछले समय के दौरान अधिकारियों को हिदायत की गई थी। उन्होंने कहा कि विभाग में बाग़बानी विकास अफसरों, बेलदारों/मालियों और चौकीदारों के लगभग 350 पदों की भर्ती की प्रक्रिया जल्दी शुरू की जाएगी। 
बता दें कि अगले पड़ावों के अंतर्गत जि़ला जालंधर, एस.ए.एस नगर, होशियारपुर, रोपड़ की मीटिंग 29 नवंबर को रखी गई है जबकि जि़ला एस.ए.एस नगर, मानसा, फ़तेहगढ़ साहिब, पटियाला, बठिंडा और श्री मुक्तसर साहब की मीटिंग 5 दिसंबर को और जि़ला संगरूर, बरनाला, मालेरकोटला, लुधियाना, मोगा और फऱीदकोट की मीटिंग 6 दिसंबर को रखी गई है।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss