Tuesday, June 09, 2026
BREAKING
Horoscope Today: दैनिक राशिफल 10 जून 2026 भारत और इंडोनेशिया ने व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर किया विचार-विमर्श ‘इंडिया जनबंधन’ बैठक में 23 विपक्षी दल होंगे शामिल, कांग्रेस ने किया दावा दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश में हीटवेव का अलर्ट, कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना पश्चिम बंगाल आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना लागू करने वाला 36 वां राज्य/केंद्र शासित प्रदेश बनने को तैयार महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने युवाओं एवं नागरिकों से स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने का आग्रह किया Horoscope Today: दैनिक राशिफल 09 जून 2026 सीएक्यूएम ने एनसीआर में लागू नियमों की समीक्षा की; 11 से 29 मई के बीच 245 निरीक्षण किए Horoscope Today: दैनिक राशिफल 08 जून 2026 सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय (एमओएसजेई) ने रोकथाम, उपचार और पुनर्वास के माध्यम से मादक द्रव्यों के दुरुपयोग के खिलाफ राष्ट्रीय अभियान को मजबूत कर रहा है

लेख

चीन में भीषण ट्रेन हादसा, भारी बर्फबारी के कारण टकराईं दो मेट्रो; 515 लोग घायल

December 16, 2023 06:18 AM

बीजिंग। चीन में शुक्रवार को एक भीषण ट्रेन हादसा हुआ। चीन की राजधानी बीजिंग में दो मेट्रो ट्रेनें आपस में टकरा गई, जिसमें सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि भारी बर्फबारी के कारण ये हादसा हुआ है।

ट्रेन हादसे में 515 लोग घायल

बीजिंग नगर परिवहन आयोग ने बताया कि इस हादसे में 515 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि पटरियों पर फिसलन के कारण ट्रेन को इमरजेंसी ब्रेक लगाना पड़ा और दूसरी ओर से आ रही ट्रेन सामने आ गई और दोनों की टक्कर हो गई। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना गुरुवार रात की है।

घायलों को भेजा गया अस्पताल

चीनी अधिकारियों ने बताया कि इस दुर्घटना में 515 घायलों को अस्पताल भेजा गया, जिनमें 102 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इनमें 423 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। वहीं, 25 लोगों को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है और 67 लोग विभिन्न अस्पताल में भर्ती हैं।

यात्रियों ने शेयर किया अपना दर्द

एक यात्री ने चीनी अखबार द इकोनॉमिक ऑब्जर्वर को बताया कि हादसे के वक्त गाड़ी की लाइटें बुझ गई और लाइटें बुझने से पहले उसे अचानक झटका महसूस हुआ। यात्री ने कहा कि कुछ लोग गिर गए थे और शीशे टूट गए थे। कई यात्रियों के गंभीर रूप से घायल होने के साथ-साथ सिर और आंख पर चोट लगने की खबरें हैं।

जांच के लिए टीम गठित

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने कहा कि दुर्घटना के बाद इस बात की पुष्टि की जा रही है कि इसमें कोई विदेशी नागरिक तो नहीं शामिल हैं। इस घटना के लिए एक जांच दल का गठन किया गया है।

बता दें कि चीनी मेट्रो दुनिया के सबसे व्यस्त मेट्रो रेलवे में शुमार है। चीन की 27 लाइनों पर 13 मिलियन से अधिक यात्री सफर करते हैं। यहां हर एक मिनट के अंतराल पर मेट्रो ट्रेन चलती है।

Have something to say? Post your comment

और लेख समाचार

स्वास्थ्य सेवा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-आधारित नैदानिक ​​उपकरणों को शामिल करने के लिए कदम उठाए गए

स्वास्थ्य सेवा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-आधारित नैदानिक ​​उपकरणों को शामिल करने के लिए कदम उठाए गए

नमो घाट पर काशी के स्टार्टअप ‘आराध्य कृपा’ ने दिखाया नवाचार और अध्यात्म का संगम

नमो घाट पर काशी के स्टार्टअप ‘आराध्य कृपा’ ने दिखाया नवाचार और अध्यात्म का संगम

अयोध्या में काशी तमिल संगमम् 4.0 छात्र प्रतिनिधिमंडल का भव्य और पारंपरिक स्वागत

अयोध्या में काशी तमिल संगमम् 4.0 छात्र प्रतिनिधिमंडल का भव्य और पारंपरिक स्वागत

काशी तमिल संगमम् 4.0 के अंतर्गत आए छात्रों ने किया उत्तर भारत की भक्ति परंपरा का दिव्य अनुभव

काशी तमिल संगमम् 4.0 के अंतर्गत आए छात्रों ने किया उत्तर भारत की भक्ति परंपरा का दिव्य अनुभव

योग, डिज़ाइन और डिजिटल लर्निंग के संग केटीएस 4.0 के चौथे दिन बच्चों का उत्साह चरम पर रहा

योग, डिज़ाइन और डिजिटल लर्निंग के संग केटीएस 4.0 के चौथे दिन बच्चों का उत्साह चरम पर रहा

फसल विविधीकरण और उच्च-मूल्य वाली फसलों को बढ़ावा देना

फसल विविधीकरण और उच्च-मूल्य वाली फसलों को बढ़ावा देना

पीएम-किसान सम्मान निधि योजना का कार्यान्वयन और प्रभाव

पीएम-किसान सम्मान निधि योजना का कार्यान्वयन और प्रभाव

एग्रीटेक स्टार्टअप और डिजिटल कृषि मिशन का विकास

एग्रीटेक स्टार्टअप और डिजिटल कृषि मिशन का विकास

राष्ट्रीय कृषि मूल्य श्रृंखलाओं के साथ एफपीओ का एकीकरण

राष्ट्रीय कृषि मूल्य श्रृंखलाओं के साथ एफपीओ का एकीकरण

किसानों के लिए एआई-आधारित मौसम पूर्वानुमान पहलें

किसानों के लिए एआई-आधारित मौसम पूर्वानुमान पहलें

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss