Tuesday, June 09, 2026
BREAKING
Horoscope Today: दैनिक राशिफल 10 जून 2026 भारत और इंडोनेशिया ने व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर किया विचार-विमर्श ‘इंडिया जनबंधन’ बैठक में 23 विपक्षी दल होंगे शामिल, कांग्रेस ने किया दावा दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश में हीटवेव का अलर्ट, कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना पश्चिम बंगाल आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना लागू करने वाला 36 वां राज्य/केंद्र शासित प्रदेश बनने को तैयार महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने युवाओं एवं नागरिकों से स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने का आग्रह किया Horoscope Today: दैनिक राशिफल 09 जून 2026 सीएक्यूएम ने एनसीआर में लागू नियमों की समीक्षा की; 11 से 29 मई के बीच 245 निरीक्षण किए Horoscope Today: दैनिक राशिफल 08 जून 2026 सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय (एमओएसजेई) ने रोकथाम, उपचार और पुनर्वास के माध्यम से मादक द्रव्यों के दुरुपयोग के खिलाफ राष्ट्रीय अभियान को मजबूत कर रहा है

लेख

काशी तमिल संगमम् 4.0 के अंतर्गत आए छात्रों ने किया उत्तर भारत की भक्ति परंपरा का दिव्य अनुभव

December 06, 2025 07:53 PM

जय श्री राम के उदघोष से गूंज उठा अयोध्या धाम 

काशी तमिल संगमम् 4.0 के अंतर्गत आए छात्र समूह का दूसरा दिन, उत्तर भारत की पवित्र नगरी अयोध्या में सांस्कृतिक आदान-प्रदान और आध्यात्मिक एकता के एक नए अध्याय का साक्षी बना। आज प्रातः 9 बजे छात्र विशेष बस द्वारा जब श्री राम मंदिर धाम पहुँचे तो उनकी खुशी और उत्साह स्पष्ट था। पूरे परिसर में “जय श्री राम” के नारों का उद्घोष गूंज उठा जिसने तमिल प्रतिनिधियों के आगमन को एक उत्सव का रूप दे दिया।

भगवान श्री रामलला के प्रथम दिव्य दर्शन ने सभी छात्रों को भाव-विभोर कर दिया। तमिलनाडु के कोने-कोने से आए इन विद्यार्थियों ने बड़े अनुशासन और पूर्ण श्रद्धा के साथ पूजन-अर्चन किया। यह पल उत्तर और दक्षिण भारत की भक्ति परंपराओं के अद्भुत मिलन का प्रतीक बन गया, जहाँ क्षेत्रीय भेद को भुलाकर सभी ने एक ही आराध्य के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की।

 

रामलला के दर्शन के उपरांत, प्रतिनिधिमंडल ने भव्य राम दरबार का अवलोकन किया, जहाँ भारतीय वास्तुकला की उत्कृष्ट कलाकृति देखने को मिली। इसके पश्चात, वे शक्ति और भक्ति के प्रतीक श्री हनुमान गढ़ी की ओर प्रस्थान किए। हनुमान जी के पावन दरबार में, छात्रों ने पूरी भक्ति भावना से प्रार्थना की और इस प्राचीन धाम की गहन आध्यात्मिक ऊर्जा को करीब से महसूस किया, जिसने उनकी यात्रा को और भी अर्थपूर्ण बना दिया।

इसके उपरांत छात्र समूह ने ऐतिहासिक राम की पैड़ी का भ्रमण किया। सरयू नदी के शांत और पवित्र तट पर, उन्होंने इस प्राचीन धरा के नैसर्गिक सौंदर्य को निहारा। सरयू की हल्की तरंगें और शांत वातावरण ने सभी के मन को मंत्रमुग्ध कर दिया।

छात्रों ने अपनी इस आध्यात्मिक यात्रा के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि यह उनके लिए अत्यंत प्रेरणादायक रही। उन्हें पहली बार उत्तर भारत की आस्था, परंपरा और भक्ति की विराट संस्कृति को प्रत्यक्ष रूप से जानने और महसूस करने का अवसर मिला। उनका मानना है कि अयोध्या दर्शन ने उनकी स्मृतियों में जीवनभर के लिए एक अमिट और सकारात्मक छाप छोड़ दी है।

काशी तमिल संगमम् 4.0 का यह विशेष कार्यक्रम “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की भावना को दृढ़ता से पोषित कर रहा है। उत्तर और दक्षिण भारत के बीच परंपराओं की साझेदारी और आपसी संबंधों का यह सेतु नई पीढ़ी को देश की महान विरासत और सांस्कृतिक समरसता से मजबूती से जोड़ रहा है, जिससे राष्ट्रीय एकता का संदेश पूरे देश में प्रवाहित हो रहा है।

Have something to say? Post your comment

और लेख समाचार

स्वास्थ्य सेवा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-आधारित नैदानिक ​​उपकरणों को शामिल करने के लिए कदम उठाए गए

स्वास्थ्य सेवा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-आधारित नैदानिक ​​उपकरणों को शामिल करने के लिए कदम उठाए गए

नमो घाट पर काशी के स्टार्टअप ‘आराध्य कृपा’ ने दिखाया नवाचार और अध्यात्म का संगम

नमो घाट पर काशी के स्टार्टअप ‘आराध्य कृपा’ ने दिखाया नवाचार और अध्यात्म का संगम

अयोध्या में काशी तमिल संगमम् 4.0 छात्र प्रतिनिधिमंडल का भव्य और पारंपरिक स्वागत

अयोध्या में काशी तमिल संगमम् 4.0 छात्र प्रतिनिधिमंडल का भव्य और पारंपरिक स्वागत

योग, डिज़ाइन और डिजिटल लर्निंग के संग केटीएस 4.0 के चौथे दिन बच्चों का उत्साह चरम पर रहा

योग, डिज़ाइन और डिजिटल लर्निंग के संग केटीएस 4.0 के चौथे दिन बच्चों का उत्साह चरम पर रहा

फसल विविधीकरण और उच्च-मूल्य वाली फसलों को बढ़ावा देना

फसल विविधीकरण और उच्च-मूल्य वाली फसलों को बढ़ावा देना

पीएम-किसान सम्मान निधि योजना का कार्यान्वयन और प्रभाव

पीएम-किसान सम्मान निधि योजना का कार्यान्वयन और प्रभाव

एग्रीटेक स्टार्टअप और डिजिटल कृषि मिशन का विकास

एग्रीटेक स्टार्टअप और डिजिटल कृषि मिशन का विकास

राष्ट्रीय कृषि मूल्य श्रृंखलाओं के साथ एफपीओ का एकीकरण

राष्ट्रीय कृषि मूल्य श्रृंखलाओं के साथ एफपीओ का एकीकरण

किसानों के लिए एआई-आधारित मौसम पूर्वानुमान पहलें

किसानों के लिए एआई-आधारित मौसम पूर्वानुमान पहलें

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना- III के अंतर्गत ग्रामीण सड़कों का विस्तार

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना- III के अंतर्गत ग्रामीण सड़कों का विस्तार

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss