Sunday, September 27, 2026
BREAKING
• Latest News from Punjab September 2026 • Latest News from Haryana September 2026 • उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन 27 सितंबर को केरल का दौरा करेंगे • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह केरलम के कोल्लम में मां अमृतानंदमयी जी के 73वें जन्मदिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए • गुंटूर और नंबूर के बीच 108 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले चार लेन के ओवरब्रिज की आधारशिला रखी गई। • केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव श्रीमती पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने संयुक्त राष्ट्र की उच्च स्तरीय बैठक में वैश्विक महामारी की तैयारियों और उससे निपटने की क्षमता को मजबूत करने के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 27 सितंबर, 2026 • महाराष्ट्र पर सूखे का साया: 265 तालुके संकट में, सरकार का 12-सूत्री राहत पैकेज बचा पाएगा किसानों की उम्मीदें? • प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय विकास और समृद्धि को गति देने में ‘मेक इन इंडिया’ की भूमिका को रेखांकित किया • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार महोत्सव के चौथे संस्करण का उद्घाटन किया

लेख

नमो घाट पर काशी के स्टार्टअप ‘आराध्य कृपा’ ने दिखाया नवाचार और अध्यात्म का संगम

December 06, 2025 07:54 PM

मंदिरों के फूलों को रिसाइकल कर 16 राज्यों तक पहुँचा रही हैं ‘सनातन सुगंध’

काशी तमिल संगमम् 4.0 के दौरान नमो घाट पर लगे स्टॉल संख्या 39 ने आगंतुकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया, जहाँ मुगलसराय स्थित काशी-आधारित स्टार्टअप नितेंद्र फ्लावरसाइक्लिंग प्राइवेट लिमिटेड (आराध्य कृपा एवं पेटल्स) ने अपने नवाचार और आध्यात्मिक रूप से प्रेरित कार्यों का अनूठा प्रदर्शन किया। फरवरी 2024 में शुरू हुई यह पहल काशी की आध्यात्मिक परंपरा, पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक व्यवसाय मॉडल को एक साथ जोड़कर एक प्रामाणिक और प्रभावी उदाहरण प्रस्तुत कर रही है। 

‘आराध्य कृपा’ प्राचीन भारतीय ज्ञान पर आधारित है जिसकी प्रेरणा वराहमिहिर की बृहत्संहिता के गन्धयुक्त अध्याय और अगस्त्य मुनि के 14 घटक तत्वों से ली गई है। स्टार्टअप मंदिरों और घाटों पर प्रतिदिन निकलने वाले पवित्र फूलों और नारियल का संग्रह कर उनको रिसाइकल करके पूर्णतः प्राकृतिक धूप और सुगंधित उत्पाद तैयार करता है। यह न केवल गंगा घाटों पर अपशिष्ट वस्तुओं को कम कर रहा है, अपितु स्थानीय समुदाय में रोजगार भी सृजित कर रहा है। कंपनी के सभी उत्पाद आईएफआरए ग्रेड की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों पर खरे उतरते हैं, जो इन्हें प्रीमियम श्रेणी में स्थापित करते हैं।

इस स्टार्टअप की विशेषता यह है कि इसमें विभिन्न क्षेत्रों- एमबीए पेशेवरों, कानून विशेषज्ञों, रेलवे अधिकारियों और अन्य उद्योगों से जुड़े अनुभवी लोगों का संगम दिखाई देता है। कंपनी के निदेशक एवं सेवानिवृत्त रेलवे अधिकारी श्री आर.एन. त्रिवेदी ने बताया कि सनातन संस्कृति के प्रति साझा समर्पण ने इस विविध टीम को एक मंच पर एकजुट किया है। स्टॉल पर आए एक ग्राहक ने कंपनी की धूपबत्ती की सुगंध की प्रशंसा करते हुए कहा कि “आराध्य कृपा की धूपबत्ती की खुशबू मन को पूर्णतः शांत कर देती है, मैं इसका स्थायी ग्राहक बनूंगा।”


 

आराध्य कृपा वर्तमान में  डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर मॉडल पर कार्य करते हुए अपने उत्पादों को देश के 16 राज्यों तक पहुँचा रही है और प्रतिदिन 500 से अधिक पैकेट बेच रही है। इसके सभी उत्पाद ऑनलाइन भी उपलब्ध हैं। श्री त्रिवेदी ने काशी तमिल संगमम् में स्टॉल लगाने का अवसर देने और मंच उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया।

समग्र रूप से, नितेंद्र फ्लावरसाइक्लिंग प्राइवेट लिमिटेड की यह पहल काशी की परंपरा, आध्यात्मिकता और नवाचार को पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक सशक्तिकरण के साथ जोड़ते हुए ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना को सशक्त बना रही है। आराध्य कृपा देशभर के उपभोक्ताओं तक प्रामाणिक, प्राकृतिक और सांस्कृतिक सुगंध पहुँचाकर राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक आदान–प्रदान की एक जीवंत मिसाल बनकर उभर रही है।

Have something to say? Post your comment

और लेख समाचार

स्वास्थ्य सेवा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-आधारित नैदानिक ​​उपकरणों को शामिल करने के लिए कदम उठाए गए

स्वास्थ्य सेवा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-आधारित नैदानिक ​​उपकरणों को शामिल करने के लिए कदम उठाए गए

अयोध्या में काशी तमिल संगमम् 4.0 छात्र प्रतिनिधिमंडल का भव्य और पारंपरिक स्वागत

अयोध्या में काशी तमिल संगमम् 4.0 छात्र प्रतिनिधिमंडल का भव्य और पारंपरिक स्वागत

काशी तमिल संगमम् 4.0 के अंतर्गत आए छात्रों ने किया उत्तर भारत की भक्ति परंपरा का दिव्य अनुभव

काशी तमिल संगमम् 4.0 के अंतर्गत आए छात्रों ने किया उत्तर भारत की भक्ति परंपरा का दिव्य अनुभव

योग, डिज़ाइन और डिजिटल लर्निंग के संग केटीएस 4.0 के चौथे दिन बच्चों का उत्साह चरम पर रहा

योग, डिज़ाइन और डिजिटल लर्निंग के संग केटीएस 4.0 के चौथे दिन बच्चों का उत्साह चरम पर रहा

फसल विविधीकरण और उच्च-मूल्य वाली फसलों को बढ़ावा देना

फसल विविधीकरण और उच्च-मूल्य वाली फसलों को बढ़ावा देना

पीएम-किसान सम्मान निधि योजना का कार्यान्वयन और प्रभाव

पीएम-किसान सम्मान निधि योजना का कार्यान्वयन और प्रभाव

एग्रीटेक स्टार्टअप और डिजिटल कृषि मिशन का विकास

एग्रीटेक स्टार्टअप और डिजिटल कृषि मिशन का विकास

राष्ट्रीय कृषि मूल्य श्रृंखलाओं के साथ एफपीओ का एकीकरण

राष्ट्रीय कृषि मूल्य श्रृंखलाओं के साथ एफपीओ का एकीकरण

किसानों के लिए एआई-आधारित मौसम पूर्वानुमान पहलें

किसानों के लिए एआई-आधारित मौसम पूर्वानुमान पहलें

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना- III के अंतर्गत ग्रामीण सड़कों का विस्तार

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना- III के अंतर्गत ग्रामीण सड़कों का विस्तार

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss