Tuesday, June 09, 2026
BREAKING
Horoscope Today: दैनिक राशिफल 10 जून 2026 भारत और इंडोनेशिया ने व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर किया विचार-विमर्श ‘इंडिया जनबंधन’ बैठक में 23 विपक्षी दल होंगे शामिल, कांग्रेस ने किया दावा दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश में हीटवेव का अलर्ट, कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना पश्चिम बंगाल आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना लागू करने वाला 36 वां राज्य/केंद्र शासित प्रदेश बनने को तैयार महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने युवाओं एवं नागरिकों से स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने का आग्रह किया Horoscope Today: दैनिक राशिफल 09 जून 2026 सीएक्यूएम ने एनसीआर में लागू नियमों की समीक्षा की; 11 से 29 मई के बीच 245 निरीक्षण किए Horoscope Today: दैनिक राशिफल 08 जून 2026 सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय (एमओएसजेई) ने रोकथाम, उपचार और पुनर्वास के माध्यम से मादक द्रव्यों के दुरुपयोग के खिलाफ राष्ट्रीय अभियान को मजबूत कर रहा है

लेख

किसानों के लिए एआई-आधारित मौसम पूर्वानुमान पहलें

December 06, 2025 07:46 PM

भारत के 13 राज्यों के कुछ क्षेत्रों में खरीफ 2025 के लिए कृषि संबंधी प्रासंगिक स्थानीय प्रारंभिक मानसून पूर्वानुमानों के संबंध में डेवलपमेंट इनोवेशन लैब- इंडिया की सहायता से  एआई-आधारित पायलट प्रोजेक्ट संचालित किया गया था। एक ओपन-सोर्स मिश्रित मॉडल का उपयोग किया गया, जिसमें न्यूरलजीसीएम, यूरोपियन सेंटर फॉर मीडियम-रेंज वेदर फोरकास्ट्स (ईसीएमडब्ल्यूएफ), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फोरकास्टिंग सिस्टम (एआईएफएस) और भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) से 125 वर्षों का वर्षा से संबंधित पुरातन डेटा शामिल था। संभाव्य पूर्वानुमानों द्वारा केवल प्रारंभिक मानसून की स्थानीय भविष्यवाणी की गई, जो फसलों की बुआई की तारीख तय करने के लिए आवश्यक है। स्थानीय प्रारंभिक मानसून पूर्वानुमान, 13 राज्यों के 3,88,45,214 किसानों को पांच क्षेत्रीय भाषाओं- हिंदी, ओडिया, मराठी, बांग्ला और पंजाबी में एम-किसान पोर्टल के माध्यम से एसएमएस के जरिए भेजे गए। पूर्वानुमान भेजे जाने के बाद किसान कॉल सेंटर के माध्यम से मध्य प्रदेश और बिहार में टेलीफोन के जरिए किसान से फीडवैक सर्वेक्षण किए गए। इन सर्वेक्षणों से पता चला कि 31-52% किसानों द्वारा मुख्य तौर पर भूमि की तैयारी और बुआई के समय में परिवर्तन के माध्यम से अपने रोपण निर्णयों को समायोजित किया गया, जिसमें फसल और इनपुट का विकल्प शामिल था।

 

इसके अतिरिक्त, सरकार द्वारा फसल उत्पादकता, सततता और किसानों की आजीविका में सुधार लाने तथा कृषि क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं का समाधान करने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) प्रणाली का उपयोग किया गया है। इससे संबंधित कुछ पहल नीचे दिए गए हैं :

  1. "किसान ई-मित्र" एक वायस-आधारित कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) चैटबॉट है, जिसे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और किसान क्रेडिट कार्ड से संबंधित किसानों के प्रश्नों के उत्तर देने में उनकी सहायता के लिए विकसित किया गया है। यह समाधान 11 क्षेत्रीय भाषाओं में कार्य करता है तथा अन्य सरकारी कार्यक्रमों में भी सहायता के लिए विकसित हो रहा है। वर्तमान में, यह प्रतिदिन 8000 से अधिक किसानों के प्रश्नों का समाधान करता है और अब तक इसके द्वारा 93 लाख से अधिक प्रश्नों के उत्तर दिए जा चुके हैं।
  2. जलवायु परिवर्तन के कारण होने वाले उत्पादन के नुकसान से निपटने के लिए, राष्ट्रीय कीट निगरानी प्रणाली में फसलों में कीटों के संक्रमण का पता लगाने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और मशीन लर्निंग का उपयोग किया जाता है, जिससे स्वस्थ फसलों के लिए समय पर हस्तक्षेप संभव हो पाता है। इस उपकरण का उपयोग वर्तमान में 10,000 से अधिक विस्तार कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाता है, किसानों को कीटों के चित्र लेने में मदद करता है जिससे उन्हें फसलों पर कीटों के हमलों को कम करने और फसल पर हुए नुकसान को कम करने में मदद मिलती है। वर्तमान में, यह 66 फसलों और 432 से अधिक कीटों के रोकथाम में सहयोग करता है। उपग्रह-आधारित फसल मानचित्रण के लिए खेत की तस्वीरों के उपयोग के जरिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता-आधारित विश्लेषण का उपयोग बोई गई फसलों की फसल-मौसम मिलान निगरानी में किया जा रहा है।

 

यह जानकारी कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री रामनाथ ठाकुर ने आज राज्यसभा में एक लिखित जवाब में दी।

Have something to say? Post your comment

और लेख समाचार

स्वास्थ्य सेवा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-आधारित नैदानिक ​​उपकरणों को शामिल करने के लिए कदम उठाए गए

स्वास्थ्य सेवा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-आधारित नैदानिक ​​उपकरणों को शामिल करने के लिए कदम उठाए गए

नमो घाट पर काशी के स्टार्टअप ‘आराध्य कृपा’ ने दिखाया नवाचार और अध्यात्म का संगम

नमो घाट पर काशी के स्टार्टअप ‘आराध्य कृपा’ ने दिखाया नवाचार और अध्यात्म का संगम

अयोध्या में काशी तमिल संगमम् 4.0 छात्र प्रतिनिधिमंडल का भव्य और पारंपरिक स्वागत

अयोध्या में काशी तमिल संगमम् 4.0 छात्र प्रतिनिधिमंडल का भव्य और पारंपरिक स्वागत

काशी तमिल संगमम् 4.0 के अंतर्गत आए छात्रों ने किया उत्तर भारत की भक्ति परंपरा का दिव्य अनुभव

काशी तमिल संगमम् 4.0 के अंतर्गत आए छात्रों ने किया उत्तर भारत की भक्ति परंपरा का दिव्य अनुभव

योग, डिज़ाइन और डिजिटल लर्निंग के संग केटीएस 4.0 के चौथे दिन बच्चों का उत्साह चरम पर रहा

योग, डिज़ाइन और डिजिटल लर्निंग के संग केटीएस 4.0 के चौथे दिन बच्चों का उत्साह चरम पर रहा

फसल विविधीकरण और उच्च-मूल्य वाली फसलों को बढ़ावा देना

फसल विविधीकरण और उच्च-मूल्य वाली फसलों को बढ़ावा देना

पीएम-किसान सम्मान निधि योजना का कार्यान्वयन और प्रभाव

पीएम-किसान सम्मान निधि योजना का कार्यान्वयन और प्रभाव

एग्रीटेक स्टार्टअप और डिजिटल कृषि मिशन का विकास

एग्रीटेक स्टार्टअप और डिजिटल कृषि मिशन का विकास

राष्ट्रीय कृषि मूल्य श्रृंखलाओं के साथ एफपीओ का एकीकरण

राष्ट्रीय कृषि मूल्य श्रृंखलाओं के साथ एफपीओ का एकीकरण

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना- III के अंतर्गत ग्रामीण सड़कों का विस्तार

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना- III के अंतर्गत ग्रामीण सड़कों का विस्तार

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss