Sunday, September 27, 2026
BREAKING
• Latest News from Punjab September 2026 • Latest News from Haryana September 2026 • उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन 27 सितंबर को केरल का दौरा करेंगे • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह केरलम के कोल्लम में मां अमृतानंदमयी जी के 73वें जन्मदिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए • गुंटूर और नंबूर के बीच 108 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले चार लेन के ओवरब्रिज की आधारशिला रखी गई। • केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव श्रीमती पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने संयुक्त राष्ट्र की उच्च स्तरीय बैठक में वैश्विक महामारी की तैयारियों और उससे निपटने की क्षमता को मजबूत करने के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 27 सितंबर, 2026 • महाराष्ट्र पर सूखे का साया: 265 तालुके संकट में, सरकार का 12-सूत्री राहत पैकेज बचा पाएगा किसानों की उम्मीदें? • प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय विकास और समृद्धि को गति देने में ‘मेक इन इंडिया’ की भूमिका को रेखांकित किया • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार महोत्सव के चौथे संस्करण का उद्घाटन किया

लेख

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना- III के अंतर्गत ग्रामीण सड़कों का विस्तार

December 06, 2025 07:44 PM

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना -पीएमजीएसवाई-III को वर्ष 2019 में शुरू किया गया था ताकि बसावटों को अन्य बातों के साथ-साथ, ग्रामीण कृषि बाजारों (जीआरएएम), उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालयों और अस्पतालों से जोड़ने वाले 1,25,000 कि.मी संपर्क मार्गों(थ्रु-रुट्स) और प्रमुख ग्रामीण सड़कों का समेकन/ सुदृढ़ीकरण किया जा सके। पीएमजीएसवाई-III के पूरा होने की प्रारंभिक समय-सीमा मार्च 2025 निर्धारित की गई थी। तथापि, विभिन्न राज्यों और संघ राज्य क्षेत्रों से प्राप्त अनुरोधों के आधार पर, सरकार ने जारी परियोजनाओं को पूरा करने के लिए समय सीमा को मार्च 2026 तक बढ़ाने का अनुमोदन प्रदान कर दिया है। पीएमजीएसवाई-III के तहत 1,25,000 कि.मी. की कुल लक्षित लंबाई में से, कुल 1,22,393 कि.मी. सड़क लंबाई स्वीकृत की गई है और कुल लक्षित लंबाई में से देशभर में दिनांक 01.12.2025 तक 1,01,623 कि.मी. सड़क (83%) का निर्माण कर लिया गया है।

 

पीएमजीएसवाई-III के तहत ग्रामीण सड़कों के विस्तार ने स्कूलों, स्वास्थ्य केंद्रों और कृषि बाजारों तक पहुंच में काफी सुधार किया है, जिससे ग्रामीण परिवारों के लिए बड़े बदलाव हुए हैं जैसे कि आर्थिक अवसरों में वृद्धि, मृत्यु दर में कमी और जीवन की समग्र गुणवत्ता बढ़ोत्तरी। प्रमुख सुधारों में लोगों और वस्तुओं दोनों के लिए बाजारों तक आसान पहुंच, स्वास्थ्य सेवा की उपलब्धता से मृत्यु में कमी और स्वास्थ्य केंद्रों में होने वाले प्रसवों की संख्या में वृद्धि और शिक्षा के अवसरों में वृद्धि शामिल हैं। पीएमजीएसवाई-III सड़कों के कारण स्कूलों में नामांकन में वृद्धि, स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतर प्रदायगी और कृषि एवं गैर-कृषि दोनों क्षेत्रों में रोजगार को बढ़ावा मिलने की संभावना है। कई भारतीय राज्यों में पीएमजीएसवाई के एक व्यापक विश्व बैंक प्रभाव मूल्यांकन (2019) के अनुसार, ग्रामीण सड़कों में सुधार के कारण:

  • लड़कियों के स्कूल नामांकन में 10% की वृद्धि हुई है,
  • स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंचने वालों की संख्या में 7% की वृद्धि हुई है,
  • और गैर-कृषि रोजगार में लगे परिवारों के अनुपात में 15% की वृद्धि हुई है।

पीएमजीएसवाई-III के संबंध में एक मूल्यांकन अध्ययन राष्ट्रीय अनुप्रयुक्त आर्थिक अनुसंधान परिषद (एनसीएईआर) को सौंपा गया है। हालांकि, पीएमजीएसवाई पर अब तक किए गए विभिन्न निष्पक्ष मूल्यांकन अध्ययनों से निष्कर्ष निकला है कि इसने शिक्षा और स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं तक पहुंच बढ़ाई है, कृषि और गैर-कृषि दोनों क्षेत्रों में रोजगार सृजन की सुविधा प्रदान की है, किसानों को फसल का बेहतर मूल्य प्राप्त करने में सहायता की है आदि। पीएमजीएसवाई सड़कों ने बच्चों, विशेष रूप से बालिकाओं को प्राथमिक विद्यालय स्तर के बाद अपनी शिक्षा जारी रखने के लिए शिक्षा के बेहतर अवसर प्रदान किए हैं। स्वास्थ्य सुविधाओं को लोगों के लिए सुलभ बनाया जा रहा है। सरकारी अस्पतालों में प्रसव की संख्या में वृद्धि, वित्तीय निर्णय लेने में उनकी बढ़ी हुई भागीदारी और बाजार तक पहुंच में सुधार के साथ महिलाएं प्रमुख लाभार्थी रही हैं। यह योजना गरीबी उन्मूलन के संबंध में विभिन्न सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति में भी सहायता करती है।

यह जानकारी ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री कमलेश पासवान ने आज राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में दी।

Have something to say? Post your comment

और लेख समाचार

स्वास्थ्य सेवा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-आधारित नैदानिक ​​उपकरणों को शामिल करने के लिए कदम उठाए गए

स्वास्थ्य सेवा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-आधारित नैदानिक ​​उपकरणों को शामिल करने के लिए कदम उठाए गए

नमो घाट पर काशी के स्टार्टअप ‘आराध्य कृपा’ ने दिखाया नवाचार और अध्यात्म का संगम

नमो घाट पर काशी के स्टार्टअप ‘आराध्य कृपा’ ने दिखाया नवाचार और अध्यात्म का संगम

अयोध्या में काशी तमिल संगमम् 4.0 छात्र प्रतिनिधिमंडल का भव्य और पारंपरिक स्वागत

अयोध्या में काशी तमिल संगमम् 4.0 छात्र प्रतिनिधिमंडल का भव्य और पारंपरिक स्वागत

काशी तमिल संगमम् 4.0 के अंतर्गत आए छात्रों ने किया उत्तर भारत की भक्ति परंपरा का दिव्य अनुभव

काशी तमिल संगमम् 4.0 के अंतर्गत आए छात्रों ने किया उत्तर भारत की भक्ति परंपरा का दिव्य अनुभव

योग, डिज़ाइन और डिजिटल लर्निंग के संग केटीएस 4.0 के चौथे दिन बच्चों का उत्साह चरम पर रहा

योग, डिज़ाइन और डिजिटल लर्निंग के संग केटीएस 4.0 के चौथे दिन बच्चों का उत्साह चरम पर रहा

फसल विविधीकरण और उच्च-मूल्य वाली फसलों को बढ़ावा देना

फसल विविधीकरण और उच्च-मूल्य वाली फसलों को बढ़ावा देना

पीएम-किसान सम्मान निधि योजना का कार्यान्वयन और प्रभाव

पीएम-किसान सम्मान निधि योजना का कार्यान्वयन और प्रभाव

एग्रीटेक स्टार्टअप और डिजिटल कृषि मिशन का विकास

एग्रीटेक स्टार्टअप और डिजिटल कृषि मिशन का विकास

राष्ट्रीय कृषि मूल्य श्रृंखलाओं के साथ एफपीओ का एकीकरण

राष्ट्रीय कृषि मूल्य श्रृंखलाओं के साथ एफपीओ का एकीकरण

किसानों के लिए एआई-आधारित मौसम पूर्वानुमान पहलें

किसानों के लिए एआई-आधारित मौसम पूर्वानुमान पहलें

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss