Monday, November 02, 2026
BREAKING
• जहरीली हवा ने फिर बढ़ाई चिंता: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में प्रदूषण का कहर, कब मिलेगा सांस लेने का अधिकार? • Latest News from Haryana November 2026 • Latest News from Punjab November 2026 • भारत की राष्ट्रपति कुरुक्षेत्र में हरियाणा राज्य के गठन के 60वें वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हीरक जयंती’ समारोह में शामिल हुईं • प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को रेल संपर्क की दिशा में बड़ी पहल बताया • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज चंडीगढ़ पुलिस के हीरक जयंती स्थापना समारोह में भाग लिया और चंडीगढ़ पुलिस के राष्ट्रपति निशान अलंकरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए • एयर मार्शल मेहताब सिंह देसवाल, एवीएसएम, वीएम ने पूर्वी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में कार्यभार संभाला • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 02 नवंबर, 2026 • 59 मिनट में आगरा, ढाई घंटे से कम में लखनऊ: क्या उत्तर भारत का नक्शा बदलने वाला है? • Latest News from Punjab November 2026

पंजाब

डीजीपी पंजाब ने रेलवे के लिए राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति की समन्वय बैठक की अध्यक्षता की

March 28, 2024 06:11 AM
बैठक का उद्देश्य आरपीएफ, जीआरपी पंजाब और केंद्रीय एजेंसियों के दरमियान बेहतर तालमेल को सुनिश्चित बनाना  
सुरक्षा चुनौतियों से निपटने और रेलवे के बुनियादी ढांचे की सुरक्षा के लिए साझे प्रयास किए जा रहे हैं: डीजीपी गौरव यादव  
बैठक में स्पैशल डीजीपी रेलवे शशी प्रभा द्विवेदी, स्पैशल डीजीपी आंतरिक सुरक्षा आर.एन. ढोके और प्रिंसिपल चीफ़ कमिश्नर आरपीएफ एएन मिश्रा हुए शामिल 

सिटी दर्पण

चण्डीगढ़, 27 मार्च- रेलवे के लिए सुरक्षा चुनौतियों और उभरते खतरे की समीक्षा करने के लिए डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने आज पंजाब पुलिस हैडक्वाटर में रेलवे के लिए राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति (एसएलएससीआर) के साथ समन्वय बैठक की अध्यक्षता की।  

बैठक में स्पैशल डीजीपी रेलवे शशी प्रभा द्विवेदी, स्पैशल डीजीपी आंतरिक सुरक्षा आरएन ढोके, प्रिंसिपल चीफ़ कमिश्नर रेलवे पुलिस फोर्स (आरपीएफ) एएन मिश्रा, सीनियर डिप्टी सुरक्षा कमिश्नर नीतीश शर्मा, एआईजी जीआरपी एपीएस घुमन और सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) पंजाब और केंद्रीय एजेंसियों समेत विभागों के अन्य हितधारक मौजूद थे।  
डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि इस बैठक का उद्देश्य आरपीएफ, जीआरपी पंजाब पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों के दरमियान बेहतर तालमेल को सुनिश्चित बनाना है। उन्होंने आगे कहा कि सुरक्षा चुनौतियों से निपटने और रेलवे के बुनियादी ढांचे की सुरक्षा के लिए साझे तौर पर प्रयास किए जा रहे हैं।  
आरपीएफ, जीआरपी पंजाब पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों के दरमियान बेहतर तालमेल की ज़रूरत पर ज़ोर देते हुए डीजीपी ने दरपेश चुनौतियों संबंधी विचार-विमर्श करने और इनके हल के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को नियमित रूप में समन्वय बैठकें करने के निर्देश दिए।  
उन्होंने आरपीएफ और जीआरपी पंजाब को आम यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित बनाने के लिए रेलवे ट्रैकों पर गश्त करने और रेलगाडिय़ों के लिए एस्कॉर्ट करने के लिए साझी टीमें भेजने के लिए कहा।  
उन्होंने कहा कि राज्य में रेलवे के बुनियादी ढांचे को और अधिक मज़बूत करने के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं।  
जि़क्रयोग्य है कि आरपीएफ, जीआरपी पंजाब और केंद्रीय एजेंसियों के अधिकारियों ने मिलकर काम करने का आश्वासन दिया।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss