Friday, September 18, 2026
BREAKING
Latest Punjab News September 2026 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में अन्नपूर्णा योजना के तहत किस्त जारी करने के दौरान एक सभा को संबोधित किया आत्मनिर्भर भारत: बेंगलुरु में रक्षा मंत्री और नागर विमानन मंत्री की उपस्थिति में, एचएएल भारतीय वायु सेना को एलसीए तेजस फ्री-ऑक्शन ट्विन सीटर ट्रेनर और एचटीटी 40 बेसिक ट्रेनर विमान तथा पीएचएल को ध्रुव एनजी हेलीकॉप्टर सौंपेगा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अनुसूची एच, एच1 और एक्स दवाओं पर नियामकीय निगरानी मजबूत करने के लिए औषधि नियम, 1945 में संशोधन का प्रस्ताव रखा सेमीकॉन 2.0 में डिजाइन, इक्विपमेंट, फैब, एडवांस्ड पैकेजिंग, आरएंडडी और प्रतिभा विकास पर ध्यान केंद्रित करने के साथ भारत के सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को मजबूती मिलेगी Horoscope Today: दैनिक राशिफल 18 सितंबर, 2026 रूस पर वार, भारत पर भी तलवार! अमेरिकी संसद से पास हुआ वह बिल जो बदल सकता है दुनिया की व्यापारिक तस्वीर प्रधानमंत्री ने प्रमुख सीईओ के साथ सेमीकंडक्टर गोलमेज बैठक की अध्यक्षता की गृह मंत्रालय ने शहजाद भट्टी नेटवर्क को UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित किया: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह भारतीय तटरक्षक का 43वां कमांडर्स सम्मेलन 17 सितंबर से नई दिल्ली में शुरू हो रहा है

पंजाब

एक्टिंग चीफ़ जस्टिस द्वारा इंडियन लॉ रिपोट्र्स के फ़ैसलों की आसानी से खोज के लिए ई-एच.सी.आर वैबसाईट का उद्घाटन

May 23, 2024 09:42 PM
चंडीगढ़, 23 मई: पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ़ जस्टिस, माननीय जस्टिस श्री गुरमीत सिंह संधावालिया ने आज भारतीय कानून रिपोर्टों (आई.एल.आर) पंजाब और हरियाणा सीरीज़ द्वारा रिपोर्ट किये गए सभी फ़ैसलों को ढूँढने की सुविधा देने के लिए ई-एच.सी.आर (हाईकोर्ट रिपोर्टर) वेबसाईट 222.द्धष्श्चद्ध.द्दश1.द्बठ्ठ का उद्घाटन किया। सुप्रीम कोर्ट द्वारा ऑनलाइन हाई कोर्ट रिपोर्टरों को प्रोत्साहित करने के दृष्टिकोण के साथ मेल खाते इस डिजिटल प्लेटफॉर्म को ई-एस.सी.आर. की तर्ज पर शुरू किया गया है।  
 
उद्घाटन समारोह में पुस्तकालय आई.एल.आर और कैलंडर कमेटी के चेयरपर्सन माननीय जस्टिस अनुपिन्दर सिंह गरेवाल समेत कौंसिल ऑफ लॉ रिपोर्टिंग और पुस्तकालय आई.एल.आर. और कैलंडर कमेटी के माननीय सदस्यों ने पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के माननीय जज साहिबान और हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ शामिल हुए। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा और यू.टी. चंडीगढ़ के सभी ज़िला और सैशन्ज़ जज और सम्बन्धित ज़िला बार ऐसोसीएशनों के प्रतिनिधि समारोह में ऑनलाइन मौजूद रहे।
 
बता दें कि इंडियन लॉ रिपोट्र्स एक्ट के लागू होने के उपरांत 1875 से इंडियन लॉ रिपोट्र्स (आई.एल.आर) प्रकाशित हो रही हैं। पंजाब सीरीज आज़ादी के बाद शुरू हुई और नवंबर 1966 में हरियाणा राज्य के गठन के बाद मौजूदा भारतीय कानून रिपोर्टों (पंजाब और हरियाणा सीरीज) विकसित हुई। अदालती फ़ैसले पहले रिवायती तौर पर दस्तावेज़ी रूप में प्रकाशित किये जाते हैं, परन्तु अब यह फ़ैसले ई-एच.सी.आर वैबसाईट के द्वारा ऑनलाइन उपलब्ध होंगे।
 
मौजूदा समय में वैबसाईट पर काफ़ी तादाद में अदालती फ़ैसले मौजूद हैं। इनमें से 9237 ऐसे अदालती फ़ैसले हैं, जिनमें से 825 फुल बैंच के फ़ैसले हैं और 3,870 डिवीजऩ बैंच के फ़ैसले हैं। इच्छुक्क व्यक्ति अलग-अलग मापदण्डों का प्रयोग करके इन फ़ैसलों को सर्च कर सकते हैं, और इस तरह यह वैबसाईट जज साहिबान, वकीलों और विद्यार्थियों के लिए काफ़ी लाभप्रद होगी। बता दें कि लोग अपनी स्थानीय भाषाओं में भी इन फ़ैसलों को पढ़ सकेंगे, जैसे कि पंजाब से सम्बन्धित फ़ैसलों को पंजाबी में और हरियाणा और यू.टी. चंडीगढ़ से सम्बन्धित फ़ैसलों को हिंदी में पढ़ा जा सकेगा।
 
इस समय एक संपादक और 16 एडवोकेट-रिपोर्टर पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में इस प्लेटफॉर्म पर कानूनी जानकारी की सटीकता और उपलब्धता को सुनिश्चित बनाने के लिए अपना विशेष योगदान दे रहे हैं।
 
ई-एच.सी.आर वैबसाईट जहाँ हर व्यक्ति के लिए पारदर्शिता, कुशलता और कानूनी जानकारी तक आसान पहुँच सुनिश्चित बनाऐगी, वहीं यह प्लेटफॉर्म न्यायिक प्रणाली के डिजीटलाईज़ेशन के प्रयासों में भी अहम योगदान देगी, जिससे दस्तावेज़ों पर निर्भरता घटाई जा सकेगी और सभी हितधारकों की जानकारी तक आसान और तुरंत पहुँच सुनिश्चित बन सकेगी।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss