सिटी दर्पण
नई दिल्ली, 11 जून: देशभर के कुछ हिस्सों में भले ही मॉनसून ने दस्तक दे दी हो लेकिन फिर भी अभी देश के कुछ हिस्से सूरज की तपिश से तप रहे हैं। आलम ऐसा है कि लोगों थोडी देर घर से बाहर रहने पर सिर दर्द होने लग रहा है। दिल्ली हो या यूपी दोनों ही राज्यों में मॉनसून पहुंचने में अभी दो हफ्तों से ज्यादा का वक्त लगता है।ऐसे में इन दो हफ्तों में गर्मी और लू अपने तेवर दिखाने में कोई कमी नहीं छोड़ रही है। आइए जानते हैं कि आज यानी की 12 जून को देशभर में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज...
राजधानी दिल्ली पर तो सूरज चाचू को कुछ ज्यादा ही लगाव है। यहां पर तो आज भी पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार जाने का अनुमान है। बता दें कि मौसम विभाग ने पहले ही 13 जून तक लू का अलर्ट जारी कर दिया था। इसके साथ ही आज और कल शाम को धूल भरी आंधी के साथ गर्म हवाओं के थपेड़े भी झेलने पड़ सकते हैं। ऐसे में दिल्ली के लोगों के लिए आने वाले दो तीन दिन तो लू और भीषण गर्मी में ही बीतने वाले हैं। ऐसे में अगर आपको दिन में कुछ जरूरी काम न हो तो घर पर ही रहें।
यूपी में भी आसमान से बरस रहे अंगार
दिल्ली हो या यूपी दोनों ही जगह लोग गर्मी से बेहाल हो गए हैं। उत्तर प्रदेश के भी कई जिलों में प्रचंड गर्मी के साथ ही लू का भी सितम झेलना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले चार पांच दिन तक लू से किसी भी तरह की राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तर प्रदेश का तापमान 41 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।पिछले 24 घंटे में संगम नगरी प्रयागराज समूचे प्रदेश में सबसे गर्म रही जहां दिन का तापमान 47.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
बिहार में भी गर्मी और लू का प्रभाव जारी है। पटना समेत 36 जिलों में 14 जून तक गर्म पछुआ हवाओं का जोर देखने को मिलेगा। जिसकी वजह से तापमान तेजी से बढ़ सकता है। वहीं राजस्थान से आने वाली गर्म हवा से दिन-रात अभी राहत मिलने की संभावना नहीं है। IMD के अनुसार पटना सहित गया, सारण, रोहतास, शेखपुरा, गोपालगंज और वैशाली में लू की चेतावनी जारी की है।
मध्य प्रदेश में प्री मॉनसून की एंट्री
मध्य प्रदेश में प्री मॉनसून की एंट्री हो गई है। मौसम विभाग ने के कई जिलों में बुधवार को तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. कई जिलों में हवा की गति भी 60 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। मध्य प्रदेश के रीवा में पिछले 24 घंटे में राज्य का सबसे अधिक तापमान 44.6 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार रतलाम, धोलावाड़, झाबुआ, आगर, दक्षिण-पूर्व बैतूल, धार, मांडू, अलीराजपुर, बड़वानी, बावनगजा, बुरहानपुर, दक्षिण छिंदवाड़ा, श्योपुर कलां, अलीराजपुर, झाबुआ, बड़वानी, सिवनी में बिजली और ओलावृष्टि के साथ मध्यम तूफान की संभावनाएं हैं।