Sunday, November 01, 2026
BREAKING
• Latest News from Punjab November 2026 • Latest News from Haryana November 2026 • आयुष मंत्रालय ने राष्ट्रीय एकता दिवस 2026 पर 'एकता के लिए योग' को बढ़ावा दिया • प्रधानमंत्री ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित 'एकता दौड़' का शुभारंभ किया • पहला बिम्सटेक समुद्री सुरक्षा अभ्यास • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी.नड्डा ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 01नवंबर, 2026 • Latest News from Haryana October 2026 • विकसित भारत @2047 के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए उपराष्ट्रपति ने समग्र ग्रामीण विकास पर दिया जोर; गांधीग्राम ग्रामीण संस्थान के स्वर्ण जयंती समारोह एवं 39वें दीक्षांत समारोह में हुए शामिल

पंजाब

मुख्य मंत्री भगवंत मान ने किसानों के साथ एक और वादा पूरा किया

July 09, 2024 08:25 PM

मुख्य मंत्री ने शुभकरन सिंह के परिवार को वित्तीय सहायता के तौर पर एक करोड़ रुपए का चैक और सरकारी नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र सौंपा
किसान संघर्ष दौरान खनौरी बार्डर पर शहादत पाने वाले युवा किसान के परिवार के साथ मुख्य मंत्री ने वायदा पूरा किया
चंडीगढ़, 9 जुलाई: किसान संघर्ष दौरान खनौरी बार्डर पर शहादत प्राप्त करने वाले युवा किसान के परिवार के साथ किए वायदे को पूरा करते पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान ने शुभकरन सिंह के परिवार के सदस्यों को वित्तीय सहायत के तौर पर एक करोड़ रुपए का चैक और सरकारी नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र सौंपा।

    आज यहाँ परिवार को चैक और नियुक्ति पत्र सौंपने के बाद बातचीत दौरान मुख्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अन्नदाता की भलाई के लिए पूर्ण तौर पर वचनबद्ध है और इसको यकीनी बनाने के लिए कोई कमी बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि युवा किसान शुभकरन सिंह ने सरहद में गोलीबारी दौरान शहादत प्राप्त की। भगवंत सिंह मान ने कहा कि दिल दहलाने वाली इस घटना ने सभी पंजाबियों के मन को गहरी ठेस पहुंचाई है।

    मुख्य मंत्री ने कहा कि शुभकरन सिंह की शहादत परिवार के लिए न पूरी की जाने वाली कमी है जिसकी किसी भी कीमत पर भरपाई नहीं की जा सकती। इसके साथ ही मुख्य मंत्री ने कहा कि एक करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता और परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी देना संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार का विनम्र प्रयास है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि युवा किसान ने देश के किसानों के लिए बड़ा बलिदान है जिस कारण परिवार की मदद करना सरकार अपना कत्वर्य समझती है।

    मुख्य मंत्री ने आगे कहा कि पंजाब के किसानों की सख़्त मेहनत से भारत अनाज पक्ष से आत्म-निर्भर बना जिस कारण देशवासी किसानों के ऋणी है। उन्होंने दुख व्यक्त किया कि अपने सीमित प्राकृतिक साधनों के बावजूद राज्य के किसानों ने देश के लिए अनाज पैदा करने के लिए खेतों में पसीना बहाया और यहाँ तक कि इसकी ख़ातिर किसानों ने पानी और जऱखेज़ मिट्टी को भी दाव पर लगा दिया। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार का फज़ऱ् बनता है कि इस मुश्किल घड़ी में किसानों और उनके परिवारों का साथ दिया जाए और राज्य सरकार इस सम्बन्ध में सख्त प्रयास कर रही है।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss