Tuesday, October 06, 2026
BREAKING
• Latest News from Punjab October 2026 • Latest News from Haryana October 2026 • भारत की राष्ट्रपति 06 से 08 अक्टूबर, 2026 तक हिमाचल प्रदेश का दौरा करेंगी • रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह विशाखापत्तनम में पहले बेड़ा सहायता पोत (एफएसएस-1) का जलावतरण करेंगे, एफएसएस-5 की कील रखेंगे तथा उन्नत स्लिपवे-4 और 300 टन क्षमता वाली गोलियाथ क्रेन का उद्घाटन करेंगे • केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने चिंतन शिविर 2026 का उद्घाटन किया, भविष्य उपयोगी राजमार्ग अवसंरचना का एजेंडा निर्धारित • प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के राष्ट्रीय चिंतन शिविर में केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने की सहभागिता • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 06 अक्तूबर, 2026 • राज्यसभा की सूची में भाजपा का बड़ा दांव: हरदीप पुरी समेत सभी पुराने चेहरे बाहर, क्या 2027 की चुनावी बिसात बिछ गई? • Latest News from Punjab October 2026 • Latest News from Haryana October 2026

पंजाब

पंजाब के वित्त मंत्री और शिक्षा मंत्री द्वारा शिक्षा विभाग से संबंधित कर्मचारी यूनियनों के साथ की बैठक

December 09, 2024 09:49 PM

सेवाओं को नियमित करने की उनकी मांग पर विचार करने के लिए अधिकारियों की कमेटी बनाने के निर्देश

शिक्षा विभाग को कंप्यूटर टीचर्स यूनियन की उचित मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने के लिए कहा

चंडीगढ़, 9 दिसंबर: 

पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा और शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आज शिक्षा विभाग की चार कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठक की। यह बैठक इन कर्मचारी यूनियनों की सेवाओं को नियमित करने सहित विभिन्न मांगों पर विचार करने के लिए बुलाई गई थी।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के कार्यालय में हुई इन बैठकों के दौरान, वित्त मंत्री ने शिक्षा विभाग, प्रसोनल विभाग और वित्त विभाग के अधिकारियों की भागीदारी वाली कमेटी बनाने के निर्देश दिए। यह कमेटी इन तीन कर्मचारी संगठनों - ए.आई.ई. कच्चे अधिकारी यूनियन, आईईआरटी विशेष अध्यापक यूनियन, और सर्व (समग्र) शिक्षा अभियान/मिड-डे मील दफ्तर कर्मचारी यूनियन द्वारा उठाई गई सेवाओं को नियमित करने की मांग पर विचार करेगी।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने यूनियन नेताओं को भरोसा दिलाया कि कमेटी उनकी मांगों पर विचार करके अपनी रिपोर्ट जल्दी सौंपेगी। उन्होंने शिक्षा विभाग और वित्त विभाग के अधिकारियों को यूनियनों द्वारा उठाई गई वित्तीय मांगों का अध्ययन करने के बाद उनसे जल्द ही बैठक करने के निर्देश दिए, ताकि आवश्यक कदम उठाए जा सकें।

कंप्यूटर टीचर्स यूनियन की मांगों के संबंध में, वित्त मंत्री ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को पंजाब इंफॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी एजुकेशन सोसाइटी (पीआईसीटीईएस) के तहत भर्ती किए गए इन अध्यापकों की उचित मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कहा। वित्त मंत्री और शिक्षा विभाग ने यूनियनों के नेताओं को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार उनकी उचित मांगों को जल्द हल करने के लिए प्रतिबद्ध है। यूनियनों के प्रतिनिधियों ने भी भरोसा जताया कि यह बैठकें उनके मुद्दों के समाधान के लिए सही दिशा में कदम साबित होंगी।

बैठकों में उपस्थित यूनियनों के प्रतिनिधियों में ए.आई.ई. कच्चे अधिकारी यूनियन से प्रधान तेजिंदर कौर और सचिव कुलविंदर कौर, आई.ई.आर.टी विशेष अध्यापक यूनियन से प्रधान रमेश कुमार और मीत प्रधान गुरमीत सिंह, सर्व (समग्र ) शिक्षा अभियान से मिड-डे मील दफ्तरी कर्मचारी यूनियन से राज्य प्रधान कुलदीप सिंह और सचिव राजिंदर सिंह और  कंप्यूटर टीचर्स यूनियन से सीनियर मीत प्रधान हरजीत सिंह और मीत प्रधान अनिल ऐरी, जनरल सचिव हरप्रीत सिंह और जनरल सचिव परमिंदर सिंह शामिल थे।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss