Friday, May 02, 2025
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

मासिक राशिफल

मासिक राशिफल जनवरी, 2025

January 18, 2025 07:00 AM

मेष

राशि शुभ दिनाँक1,2,4,8,9,13,19,21,22,28,30,31
राशि प्रतिकूल दिनाँक6,7,10,11,14,15,24,25

इस माह ग्रह गोचर आपके पक्ष में हैं। विपरीत लिङ्ग के जातक आपसे काफी आकर्षित रहेंगे। दान-पुण्य में आप रुचि लेंगे। सन्तान की शिक्षा में काफी अच्छी उन्नति हो सकती है। आपके ऊपर कार्यभार काफी ज्यादा रहेगा फिर भी आप बखूबी कार्य कर पायेंगे। सुविधाओं में धन अधिक खर्च करना पड़ेगा। जॉब के उद्देश्य से यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी कार्यकुशलता और बुद्धिमत्ता की प्रशंसा होगी। एक साथ अनेक कार्य सम्भालने पड़ सकते हैं। महीने का उत्तरार्ध भाग आपके रुके हुये कार्यों में गति लेकर आयेगा।

 महीने के दूसरे सप्ताह में आपको धन उधार देने से बचना चाहिये। आरोप-प्रत्यारोप के कारण व्यापारिक सम्बन्ध प्रभावित हो सकते हैं। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कमजोर रहने की आशंका है। रियल एस्टेट के कारोबार से जुड़े जातकों को कुछ विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। महीने का पूर्वार्ध महत्वपूर्ण कार्यों के लिये उपयुक्त नहीं है। चतुर्थ सप्ताह में नींद की कमी के कारण शरीर में थकावट महसूस होगी। दवाइयों में धन खर्च होगा। खानपान में शुद्धता का ध्यान रखें। गठिया और वायु विकार में वृद्धि होगी।

आपके मंगलमय माह की कामना करते हैं।

 राशि स्वामीमंगल | Mars
राशि नामाक्षरअ, ल, इ | A, L, E
नक्षत्र चरण नामाक्षरचु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
Chu, Che, Cho, Laa, Li, Loo, Le, Lo, A
आराध्य भगवानश्री हनुमान जी
Shri Hanuman Ji
भाग्यशील रंगलाल | Red
भाग्यशील अंक1, 8
अनुकूल दिशापूर्व | East
राशि धातुतांबा, सोना | Copper, Gold
राशि शुभ रत्नमूंगा | Red Coral
राशि अनुकूल रत्नमूंगा, पुखराज तथा माणिक्य
Red Coral, Yellow Sapphire and Ruby
राशि अनुकूल वारमंगलवार, बृहस्पतिवार तथा रविवार
Tuesday, Thursday and Sunday
राशि स्वभावचर | Movable
राशि तत्वअग्नि | Fire
राशि प्रकृतिपित्त | Bile
 
 वृषभ
 
राशि शुभ दिनाँक3,4,6,7,10,11,14,15,21,24,25,31
राशि प्रतिकूल दिनाँक1,8,9,13,16,17,19,26,27

कार्यक्षेत्र में आप काफी समय देंगे। नया वाहन खरीदने की योजना बनेगी। सोशल मीडिया और ई-कॉमर्स से जुड़े प्रकल्पों में काफी सक्रियता दिखायेंगे। सामाजिक कार्यक्रमों में आप काफी सक्रिय रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त हो सकता है। जो उच्च शिक्षा के लिये बाहर जाना चाहते हैं उनके लिये यह महीना काफी अच्छा है। आय को बढ़ाने के तरीकों पर विचार कर सकते हैं। घर में कुछ मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। कला जगत से जुड़े लोगों के लिये अति उत्तम समय है। नौकरीपेशा लोगों को जॉब के नये विकल्प मिल सकते हैं।

 महीने की शुरुआत आपके लिये शुभ नहीं रहेगी। आँखों में समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से हट सकता है। प्रियजनों के व्यवहार को लेकर आप कुछ चिन्तित हो सकते हैं। विवाह योग्य युवाओं के विवाह की चर्चा हो सकती है। सहकर्मियों पर आँख-मूँदकर भरोसा न करें। जॉब में वेतन को लेकर बॉस से झगड़ा हो सकता है। 21 जनवरी के पहले कोई कानूनी मामला तूल पकड़ सकता है।

आपके मंगलमय माह की कामना करते हैं।

 राशि स्वामीशुक्र | Venus
राशि नामाक्षरब, व, उ | Ba, Va, U
नक्षत्र चरण नामाक्षरई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
Ee, U, E, O, Vaa, Vee, Vu, Ve, Vo
आराध्य भगवानश्री दुर्गा माता
Shri Durga Mata
भाग्यशील रंगसफेद | White
भाग्यशील अंक2, 7
अनुकूल दिशादक्षिण, पश्चिम | South, West
राशि धातुलोहा, सीसा | Iron, Lead
राशि शुभ रत्नहीरा | Diamond
राशि अनुकूल रत्नहीरा, पन्ना, नीलम
Diamond, Emerald and Blue Sapphire
राशि अनुकूल वारशुक्रवार, बुधवार तथा शनिवार
Friday, Wednesday and Saturday
राशि स्वभावस्थिर | Stable
राशि तत्वपृथ्वी | Earth
राशि प्रकृतिवायु | Air

मिथुन

राशि शुभ दिनाँक6,7,9,12,13,15,18,19,24,25
राशि प्रतिकूल दिनाँक1,2,8,9,11,16,17,21,26,27

महीने की शुरुआत काफी अच्छी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व अधिक रहेगा। आपके काम की लोग प्रशंसा करेंगे। बौद्धिक कार्यों में आप रुचि लेंगे। मानसिक उलझनों का निवारण होगा। जीवनसाथी से धन का लाभ मिल सकता है। होटल व्यवसाय में बढ़ोत्तरी होगी। नये व्यवसाय को शुरू कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन काफी रोमान्टिक रहेगा। भोग-विलास का भरपूर आनन्द उठायेंगे। सूर्य के प्रभाव से आप गूढ़ विद्याओं का अभ्यास और मनन कर सकते हैं।

 आपके ऊपर ऋण बढ़ सकता है। लोग आपको अपमानित करने का प्रयास कर सकते हैं। आर्थिक तंगी झेलनी पड़ सकती है। हित शत्रुओं से आपको सावधान रहना चाहिये। लेन-देन में आपको सतर्कता रखनी चाहिये। सम्पत्ति में निवेश करने से पहले कुछ सावधानी रखें। अपना आवास बदलने का विचार बनायेंगे। लेकिन आप अपनी क्षमता से अधिक खर्च न करें। प्रेम सम्बन्धों में चीटिंग और कपटपूर्ण व्यवहार से बचें। विवाहेतर सम्बन्धों से दूरी बनाकर रखें।

आपके मंगलमय माह की कामना करते हैं।

 
राशि स्वामीबुध | Mercury
राशि नामाक्षरक, छ, घ | Ka, Chha, Gha
नक्षत्र चरण नामाक्षरका, की, कु, घ, ङ, छ, के, को, हा
Kaa, Kee, Ku, Gha, Ing, Chha, Ke, Ko, Haa
आराध्य भगवानश्री गणेश जी
Shri Ganesha Ji
भाग्यशील रंगपीला | Yellow
भाग्यशील अंक3, 6
अनुकूल दिशापश्चिम | West
राशि धातुचाँदी, सीसा, सोना | Silver, Lead, Gold
राशि शुभ रत्नपन्ना | Emerald
राशि अनुकूल रत्नपन्ना, हीरा, नीलम
Emerald, Diamond and Blue Sapphire
राशि अनुकूल वारमंगलवार, बृहस्पतिवार तथा रविवार
Tuesday, Thursday and Sunday
राशि स्वभावद्विस्वभाव | Dual nature
राशि तत्ववायु | Air
राशि प्रकृतिसम | Even

कर्क

राशि शुभ दिनाँक1,2,8,9,11,14,15,18,19,28,29
राशि प्रतिकूल दिनाँक3,4,12,13,16,20,25,31

करियर के दृष्टि से महीना शानदार रहेगा। सभी सुखों का अच्छा उपभोग करेंगे। उमंग और उत्साह से भरपूर रहेंगे। जीवनसाथी के नाम से कोई नया व्यापार शुरु करने का विचार बना सकते हैं। दोस्तों के साथ किसी आनन्ददायक यात्रा का विचार बना सकते हैं। आर्थिक मुद्दों को लेकर काफी समझदार रहेंगे। अपनी कमियों को दूर करने के लिये प्रतिबद्ध रहेंगे। रिलेशनशिप के मामलों के लिये यह माह उत्तम रहेगा। वैवाहिक सम्बन्धों में प्रेम भाव और समर्पण का आनन्द लेंगे। महीने के उत्तरार्ध में आपकी कोई समस्या हल हो सकती है।

 इस माह यात्राओं में परेशानी उठानी पड़ सकती है। बच्चों की इच्छाओं को पूरा करने में काफी धन खर्च करना पड़ेगा। परिवार से जुड़े मामलों को लेकर थोड़ी कठिनाई उठानी पड़ेगी। घर की आन्तरिक साज-सज्जा पर जरूरत से ज्यादा खर्च हो सकता है। घर की महिलाओं को स्वास्थ्य की समस्या हो सकती है। महीने के पहले और अन्तिम सप्ताह में स्वास्थ्य का ध्यान रखें। हड्डियों में बुखार की समस्या हो सकती है। बिजनेस में अपने पार्टनर्स के हितों का ध्यान रखें।

आपके मंगलमय माह की कामना करते हैं।

 राशि स्वामीचन्द्रमा | Moon
राशि नामाक्षरड, ह | Da, Ha
नक्षत्र चरण नामाक्षरही, हु, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
Hee, Hu, He, Ho, Daa, Dee, Doo, De, Do
आराध्य भगवानशिव जी
Shiv Ji
भाग्यशील रंगदूधिया | Milky
भाग्यशील अंक4
अनुकूल दिशापूर्व, दक्षिण | East, South
राशि धातुचाँदी, तांबा | Silver, Copper
राशि शुभ रत्नमोती | Pearl
राशि अनुकूल रत्नमोती, पुखराज तथा मूंगा
Pearl, Yellow Sapphire and Red Coral
राशि अनुकूल वारसोमवार, मंगलवार तथा बृहस्पतिवार
Monday, Tuesday and Thursday
राशि स्वभावचर | Movable
राशि तत्वजल | Water
राशि प्रकृतिकफ | Kapha

सिंह

राशि शुभ दिनाँक1,2,4,10,11,13,16,17,21,22,30,31
राशि प्रतिकूल दिनाँक6,7,9,14,15,24,25,27

कारोबार में नये प्रयोग कर सकते हैं। परिवार में काफी अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आयात-निर्यात से जुड़े पेशे में लाभ की स्थितियाँ मजबूत होगी। जनता के बीच आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। घर में सुख-शान्ति का वातावरण रहेगा। लम्बे समय से रुके हुये काम शुरू हो सकते हैं। भाई-बहनों के जीवन में उन्नति होगी। कृषि सम्बन्धी कार्यों में उत्तम परिणाम मिलेंगे। महीने का उत्तरार्ध बेहतरीन रहेगा। उच्चाधिकारियों के साथ अपने सम्बन्धों को मजबूत करना उचित होगा। तकनीकी क्षेत्र के विद्यार्थियों को परेशानी झेलनी पड़ेगी।

 24 जनवरी तक बुध मकर राशिस्थ होने के कारण आपके ऊपर काम का दबाव काफी रहने वाला है। इससे आपकी दैनिक दिनचर्या भी बाधित हो सकती है। इस दौरान प्रतियोगी साक्षात्कारों में असफलता मिलने की सम्भावना है। कारोबारियों को कर सम्बन्धी जटिलताओं में फँसना पड़ सकता है। व्यवसाय विस्तार के प्रयास में आपका धन फँस सकता है। अनैतिक कार्यों की तरफ आपका मन लगेगा। गरिष्ठ भोजन का सेवन न करें। दूसरे सप्ताह में ठण्ड के कारण हाथ पैरों में दर्द और अकड़न जैसी समस्या हो सकती है।

आपके मंगलमय माह की कामना करते हैं।

 राशि स्वामीसूर्य | Sun
राशि नामाक्षरम, ट | Ma, Ta
नक्षत्र चरण नामाक्षरमा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
Maa, Mee, Moo, Me, Mo, Taa, Tee, Too, Te
आराध्य भगवानश्री विष्णु नारायण
Shri Vishnu Narayan
भाग्यशील रंगसुनहरा | Golden
भाग्यशील अंक5
अनुकूल दिशापूर्व | East
राशि धातुतांबा, सोना | Copper, Gold
राशि शुभ रत्नमाणिक्य | Ruby
राशि अनुकूल रत्नमाणिक्य, मूंगा, पुखराज
Ruby, Red Coral and Yellow Sapphire
राशि अनुकूल वाररविवार, मंगलवार तथा बृहस्पतिवार
Sunday, Tuesday and Thursday
राशि स्वभावस्थिर | Stable
राशि तत्वअग्नि | Fire
राशि प्रकृतिपित्त | Bile

कन्या

राशि शुभ दिनाँक1,6,7,13,14,18,19,24,25,31
राशि प्रतिकूल दिनाँक8,9,10,16,17,21,26,27

पैतृक सम्पत्ति की प्राप्ति हो सकती है। बौद्धिक चर्चाओं में भाग लेंगे। दोस्तों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। आपकी अधूरी कामना इस महीने पूरी हो सकती है। प्रेमी जन के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। सरकारी अधिकारियों को लेकर चिन्ता दूर होगी। घर के इन्टीरियर में बदलाव कर सकते हैं। किसी बड़े व्यक्ति से सराहना मिलेगी। साहित्य और कला में आपकी रुचि बढ़ेगी। 28 जनवरी को शुक्र के राशि परिवर्तन के प्रभाव से जीवनसाथी के साथ सारे मतभेद दूर होंगे।

 गले सम्बन्धी रोग परेशान कर सकते हैं। पड़ोसियों से अपने सम्बन्ध खराब न करें। विश्वासघाती लोगों से दूरी बनाकर रखें। आपकी वाणी में कड़कपन रहेगा। लोगों की हर बात पर प्रतिक्रिया न दें। सोच-विचार कर किये गये कार्य सफलता प्रदायक होंगे। शरीर में कमजोरी महसूस हो सकती है। ऐसे में खानपान का ध्यान रखना बेहद आवश्यक होगा। महीने का उत्तरार्ध आपके खर्चे बढ़ा सकता है। महीने के मध्य भाग में पार्टनरशिप के दौरान सावधानी रखें।

आपके मंगलमय माह की कामना करते हैं।

 राशि स्वामीबुध | Mercury
राशि नामाक्षरप, ठ, ण | Pa, Tha, Na
नक्षत्र चरण नामाक्षरटो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
To, Paa, Pee, Poo, Sha, Na, Tha, Pe, Po
आराध्य भगवानश्री गणेश जी
Shri Ganesha Ji
भाग्यशील रंगहरा | Green
भाग्यशील अंक3, 8
अनुकूल दिशादक्षिण | South
राशि धातुचाँदी, सोना | Silver, Gold
राशि शुभ रत्नपन्ना | Emerald
राशि अनुकूल रत्नपन्ना, हीरा तथा नीलम
Emerald, Diamond and Blue Sapphire
राशि अनुकूल वारबुधवार, शुक्रवार तथा शनिवार
Wednesday, Friday and Saturday
राशि स्वभावद्विस्वभाव | Dual nature
राशि तत्वपृथ्वी | Earth
राशि प्रकृतिवायु | Air
 
 तुला
 
राशि शुभ दिनाँक6,7,9,14,15,17,21,26,27
राशि प्रतिकूल दिनाँक3,4,10,11,13,18,19,29

करियर के दृष्टिकोण से महीना शानदार रहने वाला है। अधीनस्थ कर्मचारियों से सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। समाज में आपकी प्रसिद्धि और सम्मान बढ़ेगा। इस महीने आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। परिवार का सहयोग मिलने से उत्साहित रहेंगे। मानसिक रूप से आनन्दित रहेंगे। कठिन कार्यों को करने की चुनौती रहेगी। तीसरे सप्ताह के बाद स्टॉक ट्रेडिंग से काफी अच्छा लाभ प्राप्त होगा। इस माह राशि स्वामी शुक्र के मित्रक्षेत्री होने के कारण आपके आर्थिक और प्रेम सम्बन्ध अनुकूल रहेंगे। पिता से अपने मन की बातें अवश्य शेयर करें।

 कार्यक्षेत्र में शत्रु बढ़ सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। दैनिक खर्चे बढ़ने की सम्भावना है। स्वास्थ्य परेशानियों को अनदेखा न करें। वैवाहिक सम्बन्धों में कड़वाहट उभरने की आशंका है। है। परिवार के सदस्यों पर क्रोध न करें। आपको पिता की चिन्ता हो सकती है। अनावश्यक कार्यों का बोझ कुछ ज्यादा ही रहने वाला है। धैर्यवान रहें और इस महीने आपको आराम अवश्य करना चाहिये। महीने के उत्तरार्ध में सर्वाइकल का दर्द उभर सकता है।

आपके मंगलमय माह की कामना करते हैं।

 राशि स्वामीशुक्र | Venus
राशि नामाक्षरर, त | Ra, Ta
नक्षत्र चरण नामाक्षररा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते
Raa, Ree, Roo, Re, Ro, Taa, Tee, Too, Te
आराध्य भगवानश्री दुर्गा माता
Shri Durga Mata
भाग्यशील रंगसफेद | White
भाग्यशील अंक2, 7
अनुकूल दिशापश्चिम | West
राशि धातुलोहा, चाँदी | Iron, Silver
राशि शुभ रत्नहीरा | Diamond
राशि अनुकूल रत्नहीरा, पन्ना तथा नीलम
Diamond, Emerald and Blue Sapphire
राशि अनुकूल वारशुक्रवार, शनिवार तथा बुधवार
Friday, Saturday and Wednesday
राशि स्वभावचर | Movable
राशि तत्ववायु | Air
राशि प्रकृतिसम | Even

वृश्चिक

राशि शुभ दिनाँक1,2,8,10,11,16,17,19,24,25,28,29
राशि प्रतिकूल दिनाँक3,4,7,12,13,15,20,21,26,27

इस माह शेयर सट्टे-बाजार से लाभ प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक दायित्वों का अच्छी तरह से अनुपालन करेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में बेहतरीन सफलता मिलेगी। अपनी मेहनत और क्षमताओं का बेहतरीन प्रयोग कर पायेंगे। यदि आप किसी इन्टरव्यू आदि में सम्मिलित हो रहे हैं तो सफलता मिल सकती है। विदेश यात्रा की सम्भावना बनेगी। अपने रिश्तों को पूरी निष्ठा से निभायेंगे। प्रशासनिक कार्यों में सफलता मिलेगी। सत्कर्म और विचारों का प्रभाव आपमें प्रत्यक्ष दिखाई देगा। महीने का उत्तरार्ध विशेष रूप से शुभ रहेगा।

 महीने के आरम्भ में आपको गम्भीरता और सहनशीलता का परिचय देना होगा। जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें। हृदय रोगियों को 10 से 15 जनवरी के बीच काफी ज्यादा सावधान रहना होगा। यदि आप अधिकारी वर्ग से हैं तो आपको अपना व्यवहार काफी नरम रखना चाहिये। अधीनस्थ कर्मचारियों के मन में आपके प्रति विद्रोह भाव पनप सकता है। पहले और दूसरे सप्ताह के दौरान कारोबार में नकदी को लेकर परेशान होना पड़ सकता है। विवादास्पद मुद्दों में चर्चा से दूरी बनाये रखें। कानूनी मामलों में उलझ सकते हैं। छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव लेने से आपको बचना चाहिये।

आपके मंगलमय माह की कामना करते हैं।

 राशि स्वामीमंगल | Mars
राशि नामाक्षरन, य | Na, Ya
नक्षत्र चरण नामाक्षरतो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
To, Naa, Nee, Noo, Ne, No, Yaa, Yee, Yu
आराध्य भगवानश्री हनुमान जी
Shri Hanuman Ji
भाग्यशील रंगलाल | Red
भाग्यशील अंक1, 8
अनुकूल दिशापूर्व, उत्तर | East, North
राशि धातुतांबा, स्टील, सोना | Copper, Steel, Gold
राशि शुभ रत्नमूंगा | Red Coral
राशि अनुकूल रत्नमूंगा, माणिक्य तथा पुखराज
Red Coral, Ruby and Yellow Sapphire
राशि अनुकूल वारमंगलवार, बृहस्पतिवार तथा रविवार
Tuesday, Thursday and Sunday
राशि स्वभावस्थिर | Stable
राशि तत्वजल | Water
राशि प्रकृतिकफ | Kapha

धनु

राशि शुभ दिनाँक2,3,9,10,12,18,19,20,23,24,29,30
राशि प्रतिकूल दिनाँक1,4,5,13,14,21,22,27,31

इस माह पूर्व नियोजित कार्यों को पूरा करने का लक्ष्य बना सकते हैं। व्यापारिक लेन-देन में आपको काफी अच्छा लाभ हो सकता है। इंश्योरेंस पॉलिसी में धन निवेश कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेगी। सरकार से सम्बन्धित कार्यों में अच्छी सफलता मिल सकती है। वरिष्ठ लोगों के सुझावों को गम्भीरता से लें। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति मिल सकती है। गूढ़ विषयों के अध्ययन में काफी सक्रिय रहेंगे। आपकी आय में अच्छी खासी वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। 4 जनवरी से 14 जनवरी तक का समय बहुत अच्छा रहेगा।

 सन्तान के व्यवहार को लेकर थोड़े चिन्तित रह सकते हैं। प्रणय सम्बन्धों को लेकर थोड़ी समस्या हो सकती है। मौसमी बीमारियों से आपको बचना चाहिये। यात्रा में ज्यादा धन खर्च हो सकता है। झूठ बोलने से आपको बचना चाहिये। बुरे लोगों की संगत को त्यागें। नया मकान खरीदना चाह रहे हैं तो थोड़ी सावधानी रखें। जीवनसाथी की आर्थिक जरूरतों को महत्व अवश्य दें। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिये। 14 जनवरी से 21 जनवरी तक का समय कुछ कमजोर हो सकता है।

आपके मंगलमय माह की कामना करते हैं।

 राशि स्वामीबृहस्पति | Jupiter
राशि नामाक्षरभ, ध, फ, ढ | Bha, Dha, Pha, Dha
नक्षत्र चरण नामाक्षरये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढ, भे
Ye, Yo, Bhaa, Bhee, Bhoo, Dhaa, Phaa, Dha, Bhe
आराध्य भगवानश्री विष्णु नारायण
Shri Vishnu Narayan
भाग्यशील रंगपीला | Yellow
भाग्यशील अंक9, 12
अनुकूल दिशापूर्व | East
राशि धातुकाँस्य | Bronze
राशि शुभ रत्नपुखराज | Yellow Sapphire
राशि अनुकूल रत्नपुखराज तथा माणिक्य
Yellow Sapphire and Ruby
राशि अनुकूल वारबृहस्पतिवार तथा रविवार
Thursday and Sunday
राशि स्वभावद्विस्वभाव | Dual nature
राशि तत्वअग्नि | Fire
राशि प्रकृतिपित्त | Bile
 
मकर
 
राशि शुभ दिनाँक1,2,6,7,12,14,15,20,24,25,28
राशि प्रतिकूल दिनाँक3,4,9,11,16,17,26,27,31

महीने की शुरुआत में आप अपने घर के लिये नया सामान खरीद सकते हैं। धन कमाने के लिये समय बहुत ही अच्छा है। राशि स्वामी शनि की श्रेष्ठ स्थिति मीडिया और इन्जीनियरिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये उन्नति कारक प्रतीत हो रही है। बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान रखें। प्रेमी जन के प्रति प्रेम और समर्पण भाव बढ़ेगा। प्रेम विवाह करना चाह रहे हैं तो परिवार आपका सहयोग कर सकता है। माता-पिता की सेहत अच्छी रहेगी। सम्पत्ति को लेकर उलझे मामले सुलझने की सम्भावना है। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। आपके द्वारा दिये गये सुझावों को काफी महत्व प्राप्त होगा।

 शत्रु वर्ग आपके व्यावसायिक हितों को प्रभावित करने की कोशिश करेगा। सोच समझकर ही आपको प्रतिक्रिया देनी चाहिये। आपके उग्र स्वभाव के कारण कार्यक्षेत्र में झगड़े हो सकते हैं। यद्यपि आपकी प्रतिष्ठा और पराक्रम में कोई कमी नहीं आने वाली है। फिर भी आपको साझेदारों के साथ अपने सम्बन्ध सीमित रखने होंगे। आपको अजनबियों के साथ ज्यादा व्यवहार नहीं रखना चाहिये। मौज-मस्ती में आपका समय बर्बाद न हो इसका ध्यान रखें। बुध की प्रतिकूलता के कारण त्वचा और पेट के रोग परेशान कर सकते हैं। महीने के उत्तरार्ध में जीवनसाथी से झगड़ा हो सकता है।

आपके मंगलमय माह की कामना करते हैं।

 राशि स्वामीशनि | Saturn
राशि नामाक्षरख, ज | Kha, Ja
नक्षत्र चरण नामाक्षरभो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
Bho, Jaa, Jee, Khee, Khoo, Gaa, Gee
आराध्य भगवानशिव जी
Shiv Ji
भाग्यशील रंगआसमानी | Cyan
भाग्यशील अंक10, 11
अनुकूल दिशादक्षिण | South
राशि धातुचाँदी, लोहा | Silver, Iron
राशि शुभ रत्ननीलम | Blue Sapphire
राशि अनुकूल रत्ननीलम, पन्ना तथा हीरा
Blue Sapphire, Emerald and Diamond
राशि अनुकूल वारशनिवार, बुधवार तथा शुक्रवार
Saturday, Wednesday and Friday
राशि स्वभावचर | Movable
राशि तत्वपृथ्वी | Earth
राशि प्रकृतिवायु | Air

कुम्भ

राशि शुभ दिनाँक4,8,9,14,15,17,24,25,27
राशि प्रतिकूल दिनाँक1,2,6,10,11,18,19,28,29

इस महीने की शुरुआत में कुछ ऐसा होगा जिससे आपको काफी प्रशंसा मिलेगी। इस माह नये दोस्त बनने की सम्भावना है। किसी मित्र और रिश्तेदार के सहयोग से नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। व्यर्थ के विवादों से छुटकारा मिलेगा। प्रेम विवाह को पारिवारिक अनुमति मिल सकती है। मेडिकल, कृषि और होटल से जुड़े कारोबार में विशेष लाभ प्राप्त होगा। शनि और शुक्र के राशि में होने के कारण व्यापार में निवेश करने के लिये समय उत्तम है। जीवनसाथी आपके प्रति काफी प्रेम भाव रखेगा। महीने के चौथे सप्ताह में तीर्थ यात्रा के लिये जा सकते हैं।

 महत्वपूर्ण कार्यों को महीने की शुरुआत में न करें। परिवार में अशान्ति हो सकती है। प्राइवेट जॉब कर रहे जातकों के ऊपर दबाव रहेगा। काम के साथ आराम को भी महत्व दें। मन में भ्रम की स्थिति रहेगी। परिवार के मुद्दों को धैर्य के साथ सुलझायें। नजदीकी व्यक्ति से धोखा मिल सकता है। अपनी बात और विचार को लेकर जड़ न बनें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। 24 जनवरी के बाद वायरल और जुकाम से पीड़ित हो सकते हैं। जॉब में बदलाव को लेकर जल्दबाज़ी बिल्कुल न करें।

आपके मंगलमय माह की कामना करते हैं।

 राशि स्वामीशनि | Saturn
राशि नामाक्षरग, श, ष | Ga, Sa, Sha, Sh
नक्षत्र चरण नामाक्षरगु, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
Gu, Ge, Go, Saa, See, Soo, Se, Daa
आराध्य भगवानशिव जी (रूद्र स्वरूप)
Shiv Ji (Rudra Swaroop)
भाग्यशील रंगआसमानी | Cyan
भाग्यशील अंक10, 11
अनुकूल दिशापश्चिम | West
राशि धातुचाँदी, सोना | Silver, Gold
राशि शुभ रत्ननीलम | Blue Sapphire
राशि अनुकूल रत्ननीलम, हीरा तथा पन्ना
Blue Sapphire, Diamond and Emerald
राशि अनुकूल वारबुधवार, शुक्रवार तथा शनिवार
Wednesday, Friday and Saturday
राशि स्वभावस्थिर | Stable
राशि तत्ववायु | Air
राशि प्रकृतिसम | Even
 

मीन

राशि शुभ दिनाँक1,6,7,10,11,18,19,26,27,29
राशि प्रतिकूल दिनाँक3,4,8,12,13,15,21,22,30,31

फाइनेंस और बैंकिंग प्रोफेशनल्स के लिये महीना काफी उत्तम है। विदेशी कम्पनियों के किसी प्रोजेक्ट्स में शामिल हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में परस्पर समर्पण और समन्वय बेहतरीन रहेगा। किसी भी कार्य को करने से पूर्व परिवार की सहमति लेना न भूलें। व्यवसाय में विस्तार करने के अवसर मिलेंगे। अपने अनुभव और कुशलता का अच्छा प्रयोग कर पायेंगे। अपने लक्ष्यों के प्रति निष्ठावान रहें। परिवार में प्रेम और सद्भाव का वातावरण रहेगा। निर्णय लेने में दूरदर्शिता का परिचय दें। 16 जनवरी से 21 जनवरी तक समय विशेष रूप से शुभ रहेगा।

 इस माह कुछ गलत निर्णय आपको काफी पीछे धकेल सकते हैं। सम्पत्ति से जुड़े मामलों को लेकर सावधानी रखें। महीने की शुरुआत में आप कार्यक्षेत्र में परेशान रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को निन्दा का सामना करना पड़ सकता है। दूसरे और तीसरे सप्ताह में अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आलस्य का त्याग करें। अजनबी लोगों पर आवश्यकता से अधिक भरोसा न करें। वरना आपको मुँह की खानी पड़ सकती है। कुछ लोग आपकी बेइज्जती करने की कोशिश करेंगे। चौथे सप्ताह में मङ्गल आपको महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर कनफ्यूज कर सकता है।

आपके मंगलमय माह की कामना करते हैं।

 राशि स्वामीबृहस्पति | Jupiter
राशि नामाक्षरद, च, झ, थ | Da, Cha, Jha, Tha
नक्षत्र चरण नामाक्षरदी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च, ची
Dee, Doo, Tha, Jha, Yna, De, Do, Cha, Chee
आराध्य भगवानश्री विष्णु नारायण
Shri Vishnu Narayan
भाग्यशील रंगपीला | Yellow
भाग्यशील अंक9, 12
अनुकूल दिशाउत्तर | North
राशि धातुकांस्य | Bronze
राशि शुभ रत्नपुखराज | Yellow Sapphire
राशि अनुकूल रत्नपुखराज, मोती तथा मूंगा
Yellow Sapphire, Pearl and Red Coral
राशि अनुकूल वारबृहस्पतिवार, सोमवार तथा मंगलवार
Thursday, Monday and Tuesday
राशि स्वभावद्विस्वभाव | Dual nature
राशि तत्वजल | Water
राशि प्रकृतिकफ | Kapha

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss