Monday, November 02, 2026
BREAKING
• जहरीली हवा ने फिर बढ़ाई चिंता: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में प्रदूषण का कहर, कब मिलेगा सांस लेने का अधिकार? • Latest News from Haryana November 2026 • Latest News from Punjab November 2026 • भारत की राष्ट्रपति कुरुक्षेत्र में हरियाणा राज्य के गठन के 60वें वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हीरक जयंती’ समारोह में शामिल हुईं • प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को रेल संपर्क की दिशा में बड़ी पहल बताया • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज चंडीगढ़ पुलिस के हीरक जयंती स्थापना समारोह में भाग लिया और चंडीगढ़ पुलिस के राष्ट्रपति निशान अलंकरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए • एयर मार्शल मेहताब सिंह देसवाल, एवीएसएम, वीएम ने पूर्वी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में कार्यभार संभाला • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 02 नवंबर, 2026 • 59 मिनट में आगरा, ढाई घंटे से कम में लखनऊ: क्या उत्तर भारत का नक्शा बदलने वाला है? • Latest News from Punjab November 2026

पंजाब

अनुसूचित जातियों के विद्यार्थियों के लिए 55.45 करोड़ रुपये की राशि जारी: डॉ. बलजीत कौर

February 03, 2025 06:39 AM

86,583 विद्यार्थियों को मिलेगा पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति का लाभ

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार विद्यार्थियों के सुनहरे भविष्य के लिए कार्यशील

चंडीगढ़, 2 फरवरी:

अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने और उनके भविष्य को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से पंजाब सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट प्रावधान के तहत पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत 86,583 विद्यार्थियों के लिए 55.45 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है।

इस संबंध में और जानकारी देते हुए सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान करना पंजाब सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य अत्यंत गरीब परिवारों के विद्यार्थियों को शिक्षा पूरी करने में सहायता प्रदान करना है। इसके अलावा, शेष विद्यार्थियों को भी जल्द ही भुगतान कर दिया जाएगा।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए लगातार प्रयासरत है और अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए भी पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

मंत्री ने आगे कहा कि इस राशि के जारी होने से अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के जीवन स्तर में सुधार आएगा।

उन्होंने यह भी बताया कि वित्तीय सहायता की राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा की जाती है।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss