Monday, June 29, 2026
BREAKING
Horoscope Today: दैनिक राशिफल 30 जून 2026 प्रधानमंत्री को राष्‍ट्रपति के विशेष सम्‍मान 'गार्जियन ऑफ द ब्‍ल्‍यू हॉरिजन' से सम्मानित किया गया केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमितशाह ने आज गुजरात के गांधीनगर में 'PM Family Care Tracker' पायलट प्रोजेक्ट का शुभारंभ कियाऔर इस अवसर पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण परिषद के 16वें सम्मेलन में 'समग्र शिशु बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम' आरंभ करेंगे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा 16वीं सीसीएचएफडब्ल्यू बैठक में एनीमिया मुक्त भारत अभियान के परिचालन संबंधी दिशा-निर्देश जारी करेंगे केन्‍द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने लाइसेंसिंग प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए चिकित्सा उपकरण नियम, 2017 में संशोधन का प्रस्ताव रखा Horoscope Today: दैनिक राशिफल 29 जून 2026 चारधाम हेलीकॉप्टर संचालन 2026 का पहला चरण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ आईसीजीएस अक्षय को भारतीय तटरक्षक बेड़े में शामिल किया गया केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा 29 जून, 2026 को आरोग्य सेतु 2.0 और स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए अन्य डिजिटल पहल का शुभारंभ करेंगे

हिमाचल

हिमाचल के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी, अगले तीन दिन मौसम रहेगा साफ

February 12, 2025 10:01 PM

शिमला, 12 फ़रवरी:हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में बीती रात हल्की बर्फबारी दर्ज की गई। इससे तापमान में गिरावट आई है और ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। किन्नौर, कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। कुल्लू के कोठी में 1 सेंटीमीटर और किन्नौर के कल्पा में 0.2 सेंटीमीटर बर्फबारी रिकॉर्ड की गई। हालांकि राज्य भर में आज बुधवार को मौसम साफ बना हुआ है। हिल स्टेशनों शिमला व मनाली में धूप निकलने से लोगों को सर्दी से राहत मिल रही है। लेकिन सुबह, शाम और रात के समय लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है बर्फबारी के चलते रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में राज्य के औसतन न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री की गिरावट आई है।

चार स्थानों पर न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज

प्रदेश के चार प्रमुख स्थानों पर न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया। जनजतीय जिला लाहौल-स्पीति का ताबो -8.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा। इसी जिले के केलंग और कूकुमसेरी में न्यूनतम तापमान क्रमशः -7.1 और -6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। किन्नौर के कल्पा में तापमान -3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

इसके अलावा पर्यटन स्थलों पर भी ठंड का असर बरकरार है। मनाली में न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री, डलहौजी में 3.6 डिग्री और शिमला में 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान, 16 फरवरी से फिर होगी बर्फबारी

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसारप्रदेश में अगले तीन दिनों तक मौसम साफ रहेगा। 13, 14 और 15 फरवरी को शुष्क मौसम के आसार हैं। हालांकि 16 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है, जिससे प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग शिमला के निदेशक कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि 16 से 18 फरवरी तक प्रदेश के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मध्यवर्ती क्षेत्रों में वर्षा होने की संभावना है। हालांकि फिलहाल भारी बर्फबारी या वर्षा का अलर्ट नहीं जारी किया गया है। लेकिन तापमान में गिरावट के कारण ठंड बढ़ने की आशंका जताई गई है।

शिमला और मनाली में बर्फबारी का इंतजार

राज्य के हिल स्टेशन शिमला और मनाली में पर्यटक बर्फबारी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फरवरी महीने में अब तक इन दोनों स्थानों पर बर्फ नहीं गिरी है, जिससे सैलानियों की उम्मीदें धूमिल होती नजर आ रही हैं।

शिमला और मनाली में बर्फबारी के बिना सर्दियों का मजा अधूरा सा लग रहा है। पिछले कल शिमला में बर्फ के फाहे गिरे। लेकिन बर्फबारी नहीं हुई।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल समाचार

पुलिस भर्ती : शिमला के 13 हजार युवा 11 मार्च से भराड़ी में बहाएंगे पसीना, ई-प्रवेश पत्र लाना अनिवार्य, डोप टैस्ट भी होगा

पुलिस भर्ती : शिमला के 13 हजार युवा 11 मार्च से भराड़ी में बहाएंगे पसीना, ई-प्रवेश पत्र लाना अनिवार्य, डोप टैस्ट भी होगा

बीडीओ परागपुर 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

बीडीओ परागपुर 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

बेटी आस्था ने पूरी की माँ सिम्मी अग्निहोत्री की आखिरी इच्छा, भव्य जागरण आयोजित

बेटी आस्था ने पूरी की माँ सिम्मी अग्निहोत्री की आखिरी इच्छा, भव्य जागरण आयोजित

शिमला में पर्यटन विकास निगम की वर्कशॉप में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका

शिमला में पर्यटन विकास निगम की वर्कशॉप में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका

केंद्र सरकार की योजनाओं में रुचि नहीं ले रही सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

केंद्र सरकार की योजनाओं में रुचि नहीं ले रही सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

ड्रग पैडलर काे चिट्टा निगलने से राेकेगी पुलिस, उठाया नया कदम

ड्रग पैडलर काे चिट्टा निगलने से राेकेगी पुलिस, उठाया नया कदम

बायो ई3 नीति से मिलेगा जैव विनिर्माण को बढ़ावा : सांसद सिकंदर के सवाल पर जितेंद्र सिंह का जवाब

बायो ई3 नीति से मिलेगा जैव विनिर्माण को बढ़ावा : सांसद सिकंदर के सवाल पर जितेंद्र सिंह का जवाब

हिमाचल में अगले 10 माह में होगा 72 मेगावाट सौर ऊर्जा का उत्पादन : सुक्खू

हिमाचल में अगले 10 माह में होगा 72 मेगावाट सौर ऊर्जा का उत्पादन : सुक्खू

जून से शिमला में 24 घंटे पेयजल सप्लाई की कवायद, सतलुज नदी से पहुंचेगा पानी

जून से शिमला में 24 घंटे पेयजल सप्लाई की कवायद, सतलुज नदी से पहुंचेगा पानी

Himachal: अब मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में मुर्गा परोसने पर गरमाई सियासत, भाजपा ने उठाए सवाल

Himachal: अब मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में मुर्गा परोसने पर गरमाई सियासत, भाजपा ने उठाए सवाल

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss