Monday, September 28, 2026
BREAKING
• वैकल्पिक ईंधन से रेलवे की उड़ान: हाइड्रोजन के बाद अब एलएनजी यानी लिक्विफाइड नेचुरल गैस से दौड़ेगी भारत की पहली ट्रेन • Latest News from Punjab September 2026 • Latest News from Haryana September 2026 • उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन 27 सितंबर को केरल का दौरा करेंगे • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह केरलम के कोल्लम में मां अमृतानंदमयी जी के 73वें जन्मदिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए • गुंटूर और नंबूर के बीच 108 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले चार लेन के ओवरब्रिज की आधारशिला रखी गई। • केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव श्रीमती पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने संयुक्त राष्ट्र की उच्च स्तरीय बैठक में वैश्विक महामारी की तैयारियों और उससे निपटने की क्षमता को मजबूत करने के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 27 सितंबर, 2026 • महाराष्ट्र पर सूखे का साया: 265 तालुके संकट में, सरकार का 12-सूत्री राहत पैकेज बचा पाएगा किसानों की उम्मीदें? • प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय विकास और समृद्धि को गति देने में ‘मेक इन इंडिया’ की भूमिका को रेखांकित किया

हिमाचल

शिमला में पर्यटन विकास निगम की वर्कशॉप में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका

February 13, 2025 09:59 PM

शिमला, 13 फ़रवरी:  राजधानी शिमला के बाईपास के समीप ओल्ड बैरियर इलाके में स्थित पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) की वर्कशॉप में गुरूवार देर शाम भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि इस अग्निकांड में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ लेकिन वर्कशॉप का भवन आग की भेंट चढ़ गया। आग लगने की इस घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हालांकि नुकसान के सटीक आंकड़े का अभी तक आकलन नहीं हो पाया है।

जंगल की आग ने विकराल रूप धारण किया

जानकारी के अनुसार शिमला शहर के समीप जंगल में लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और तेजी से फैलते हुए पर्यटन विभाग की इस वर्कशॉप को अपनी चपेट में ले लिया। वर्कशॉप में रखे टायर आग की लपटों में जलकर खाक हो गए जिससे आग और भी भयानक हो गई। इस वर्कशॉप में पर्यटन विभाग की वोल्वो बसें भी पार्क थीं, जिन्हें समय रहते सुरक्षित स्थान पर हटा लिया गया जिससे बड़ी क्षति टल गई।

वर्कशॉप बंद होने से टला बड़ा हादसा

यह अग्निकांड उस समय हुआ जब वर्कशॉप बंद थी, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। बालूगंज, छोटा शिमला और मॉल रोड केंद्र से दमकल वाहनों को घटनास्थल पर भेजा गया। आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं।

बालूगंज अग्निशमन केंद्र के प्रभारी गोपाल स्वयं मौके पर मौजूद हैं और राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी की। उन्होंने बताया कि आग पर नियंत्रण पाने के लिए सभी संभव प्रयास किए गए और आग बुझाने का काम चल रहा है।

इस अग्निकांड से वर्कशॉप में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है, लेकिन अभी तक इसके सटीक आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि नुकसान का विस्तृत आकलन शुक्रवार सुबह तक तैयार कर लिया जाएगा।

अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह जंगल में लगी आग थी जो तेजी से फैलते हुए वर्कशॉप तक पहुंच गई। आग कैसे और किन परिस्थितियों में लगी, इसका पुलिस पता लगा रही है।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल समाचार

पुलिस भर्ती : शिमला के 13 हजार युवा 11 मार्च से भराड़ी में बहाएंगे पसीना, ई-प्रवेश पत्र लाना अनिवार्य, डोप टैस्ट भी होगा

पुलिस भर्ती : शिमला के 13 हजार युवा 11 मार्च से भराड़ी में बहाएंगे पसीना, ई-प्रवेश पत्र लाना अनिवार्य, डोप टैस्ट भी होगा

बीडीओ परागपुर 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

बीडीओ परागपुर 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

बेटी आस्था ने पूरी की माँ सिम्मी अग्निहोत्री की आखिरी इच्छा, भव्य जागरण आयोजित

बेटी आस्था ने पूरी की माँ सिम्मी अग्निहोत्री की आखिरी इच्छा, भव्य जागरण आयोजित

केंद्र सरकार की योजनाओं में रुचि नहीं ले रही सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

केंद्र सरकार की योजनाओं में रुचि नहीं ले रही सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

ड्रग पैडलर काे चिट्टा निगलने से राेकेगी पुलिस, उठाया नया कदम

ड्रग पैडलर काे चिट्टा निगलने से राेकेगी पुलिस, उठाया नया कदम

बायो ई3 नीति से मिलेगा जैव विनिर्माण को बढ़ावा : सांसद सिकंदर के सवाल पर जितेंद्र सिंह का जवाब

बायो ई3 नीति से मिलेगा जैव विनिर्माण को बढ़ावा : सांसद सिकंदर के सवाल पर जितेंद्र सिंह का जवाब

हिमाचल में अगले 10 माह में होगा 72 मेगावाट सौर ऊर्जा का उत्पादन : सुक्खू

हिमाचल में अगले 10 माह में होगा 72 मेगावाट सौर ऊर्जा का उत्पादन : सुक्खू

जून से शिमला में 24 घंटे पेयजल सप्लाई की कवायद, सतलुज नदी से पहुंचेगा पानी

जून से शिमला में 24 घंटे पेयजल सप्लाई की कवायद, सतलुज नदी से पहुंचेगा पानी

हिमाचल के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी, अगले तीन दिन मौसम रहेगा साफ

हिमाचल के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी, अगले तीन दिन मौसम रहेगा साफ

Himachal: अब मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में मुर्गा परोसने पर गरमाई सियासत, भाजपा ने उठाए सवाल

Himachal: अब मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में मुर्गा परोसने पर गरमाई सियासत, भाजपा ने उठाए सवाल

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss