Monday, September 28, 2026
BREAKING
• वैकल्पिक ईंधन से रेलवे की उड़ान: हाइड्रोजन के बाद अब एलएनजी यानी लिक्विफाइड नेचुरल गैस से दौड़ेगी भारत की पहली ट्रेन • Latest News from Punjab September 2026 • Latest News from Haryana September 2026 • उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन 27 सितंबर को केरल का दौरा करेंगे • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह केरलम के कोल्लम में मां अमृतानंदमयी जी के 73वें जन्मदिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए • गुंटूर और नंबूर के बीच 108 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले चार लेन के ओवरब्रिज की आधारशिला रखी गई। • केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव श्रीमती पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने संयुक्त राष्ट्र की उच्च स्तरीय बैठक में वैश्विक महामारी की तैयारियों और उससे निपटने की क्षमता को मजबूत करने के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 27 सितंबर, 2026 • महाराष्ट्र पर सूखे का साया: 265 तालुके संकट में, सरकार का 12-सूत्री राहत पैकेज बचा पाएगा किसानों की उम्मीदें? • प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय विकास और समृद्धि को गति देने में ‘मेक इन इंडिया’ की भूमिका को रेखांकित किया

हिमाचल

हिमाचल में अगले 10 माह में होगा 72 मेगावाट सौर ऊर्जा का उत्पादन : सुक्खू

February 12, 2025 10:04 PM

शिमला, 12 फ़रवरी:  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि अगले 10 महीने में यानी दिसंबर 2025 तक हिमाचल प्रदेश में सात परियोजनाओं से 72 मेगावाट सौर ऊर्जा का उत्पादन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने ऊना जिला में दो परियोजनाओं का निर्माण कार्य शुरू किया है, इनमें से 12 मेगावाट क्षमता की एक परियोजना गोंदपुर बुल्ला और 11 मेगावाट क्षमता की परियोजना लमलाहड़ी उपरली में स्थित है।

मुख्यमंत्री ने बुधवार को शिमला में कहा कि सोलन जिला में तीन परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं, इनमें नालागढ़ के सनेड में 13 मेगावाट, बड़ा बरोट में आठ मेगावाट और दभोटा माजरा में 13 मेगावाट क्षमता की परियोजनाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि नौ मेगावाट की दभोटा-वन परियोजना के लिए शीघ्र ही निविदा जारी की जाएगी और इसका निर्माण कार्य शीघ्र ही शुरू किया जाएगा। इसके अलावा, ऊना जिला के टिहरा खास में छह मेगावाट की सौर परियोजना के लिए भी निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और इसी महीने इसके स्वीकृत होने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में 325 मेगावाट संयुक्त क्षमता की आठ अतिरिक्त परियोजनाओं के लिए सर्वे किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) पूरी होने के बाद इन सौर ऊर्जा परियोजनाओं का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऊना जिला के पेखुबेला में 32 मेगावाट क्षमता की सौर ऊर्जा परियोजना 15 अप्रैल, 2024 को जनता को समर्पित की गई थी। इस परियोजना से 48 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन किया गया है, जिससे 31 जनवरी, 2025 तक 14 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया गया है। इसके अलावा, ऊना जिले के भंजाल में पांच मेगावाट क्षमता की सौर ऊर्जा परियोजना का निर्माण कार्य 30 नवंबर, 2024 सेे शुरू हो गया है और अघलौर में 10 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना का निर्माण इसी माह पूर्ण होने की संभावना है। हरित हाइड्रोजन ऊर्जा के उत्पादन को भी केन्द्र में रखकर राज्य सरकार कार्य योजना बनाकर काम कर रही है। ऑयल इंडिया लिमिटेड के सहयोग से सोलन जिला के नालागढ़ में एक मेगावाट क्षमता की हरित हाइड्रोजन परियोजना का निर्माण कार्य शुरू किया गया है, जिसके लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) हस्ताक्षरित किया गया है।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल समाचार

पुलिस भर्ती : शिमला के 13 हजार युवा 11 मार्च से भराड़ी में बहाएंगे पसीना, ई-प्रवेश पत्र लाना अनिवार्य, डोप टैस्ट भी होगा

पुलिस भर्ती : शिमला के 13 हजार युवा 11 मार्च से भराड़ी में बहाएंगे पसीना, ई-प्रवेश पत्र लाना अनिवार्य, डोप टैस्ट भी होगा

बीडीओ परागपुर 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

बीडीओ परागपुर 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

बेटी आस्था ने पूरी की माँ सिम्मी अग्निहोत्री की आखिरी इच्छा, भव्य जागरण आयोजित

बेटी आस्था ने पूरी की माँ सिम्मी अग्निहोत्री की आखिरी इच्छा, भव्य जागरण आयोजित

शिमला में पर्यटन विकास निगम की वर्कशॉप में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका

शिमला में पर्यटन विकास निगम की वर्कशॉप में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका

केंद्र सरकार की योजनाओं में रुचि नहीं ले रही सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

केंद्र सरकार की योजनाओं में रुचि नहीं ले रही सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

ड्रग पैडलर काे चिट्टा निगलने से राेकेगी पुलिस, उठाया नया कदम

ड्रग पैडलर काे चिट्टा निगलने से राेकेगी पुलिस, उठाया नया कदम

बायो ई3 नीति से मिलेगा जैव विनिर्माण को बढ़ावा : सांसद सिकंदर के सवाल पर जितेंद्र सिंह का जवाब

बायो ई3 नीति से मिलेगा जैव विनिर्माण को बढ़ावा : सांसद सिकंदर के सवाल पर जितेंद्र सिंह का जवाब

जून से शिमला में 24 घंटे पेयजल सप्लाई की कवायद, सतलुज नदी से पहुंचेगा पानी

जून से शिमला में 24 घंटे पेयजल सप्लाई की कवायद, सतलुज नदी से पहुंचेगा पानी

हिमाचल के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी, अगले तीन दिन मौसम रहेगा साफ

हिमाचल के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी, अगले तीन दिन मौसम रहेगा साफ

Himachal: अब मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में मुर्गा परोसने पर गरमाई सियासत, भाजपा ने उठाए सवाल

Himachal: अब मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में मुर्गा परोसने पर गरमाई सियासत, भाजपा ने उठाए सवाल

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss