Monday, September 28, 2026
BREAKING
• वैकल्पिक ईंधन से रेलवे की उड़ान: हाइड्रोजन के बाद अब एलएनजी यानी लिक्विफाइड नेचुरल गैस से दौड़ेगी भारत की पहली ट्रेन • Latest News from Punjab September 2026 • Latest News from Haryana September 2026 • उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन 27 सितंबर को केरल का दौरा करेंगे • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह केरलम के कोल्लम में मां अमृतानंदमयी जी के 73वें जन्मदिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए • गुंटूर और नंबूर के बीच 108 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले चार लेन के ओवरब्रिज की आधारशिला रखी गई। • केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव श्रीमती पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने संयुक्त राष्ट्र की उच्च स्तरीय बैठक में वैश्विक महामारी की तैयारियों और उससे निपटने की क्षमता को मजबूत करने के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 27 सितंबर, 2026 • महाराष्ट्र पर सूखे का साया: 265 तालुके संकट में, सरकार का 12-सूत्री राहत पैकेज बचा पाएगा किसानों की उम्मीदें? • प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय विकास और समृद्धि को गति देने में ‘मेक इन इंडिया’ की भूमिका को रेखांकित किया

हिमाचल

बेटी आस्था ने पूरी की माँ सिम्मी अग्निहोत्री की आखिरी इच्छा, भव्य जागरण आयोजित

February 13, 2025 10:00 PM

ऊना, 13 फ़रवरी: शिक्षा और समाज सेवा में अतुलनीय योगदान देने वाली स्वर्गीय प्रो. (डॉ.) सिम्मी अग्निहोत्री की पुण्य स्मृति में बुधवार रात हरोली के बाथू स्थित राजीव गांधी सुविधा केंद्र में माता रानी के जागरण का आयोजन किया गया। इस भावपूर्ण आयोजन में प्रसिद्ध गायक रोशन प्रिंस और अनंतपाल बिल्ला ने अपने भजन-कीर्तन से श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया।

गौरतलब है कि बीते वर्ष 12 फरवरी को प्रो. (डॉ.) सिम्मी अग्निहोत्री ने माता रानी का जागरण करवाने का संकल्प लिया था, लेकिन दुर्भाग्यवश जागरण से तीन दिन पूर्व उनका आकस्मिक निधन हो गया, जिससे यह संकल्प अधूरा रह गया था। उनकी स्मृति और अधूरे संकल्प को पूरा करने के लिए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और उनकी बेटी आस्था अग्निहोत्री ने इस वर्ष उसी दिन, समय और स्थान पर जागरण का आयोजन किया। माता श्री ज्वाला जी मंदिर से पवित्र ज्योति लाकर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ स्थापित की गई।

इस आयोजन में समाज जीवन के हर क्षेत्र की विशिष्ट और श्रेष्ठ विभूतियों सहित आमजन भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस दौरान अनेक गणमान्य व्यक्तियों, प्रशासनिक अधिकारियों, परिवारजनों और श्रद्धालुओं ने माता के जागरण में भाग लिया। उन्होंने प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को नमन किया।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आयोजन प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की धार्मिक निष्ठा और उनकी अधूरी इच्छा को पूर्ण करने के लिए किया गया। प्रो. सिम्मी माता रानी की अनन्य भक्त थीं। लगातार पांच बार विधायक के रूप में रिकॉर्ड मतों से विजयी रहे श्री अग्निहोत्री की सफलता में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। हर चुनावी विजय के उपरांत प्रो. सिम्मी नंगे पांव माता चिंतपूर्णी, माता ज्वालामुखी और माता बगलामुखी के दर्शन के लिए घर से पैदल निकलती थीं। उनकी इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए उनकी बेटी डॉ. आस्था अग्निहोत्री ने मां के निधन के उपरांत पिछले मार्च में उन्हें श्रद्धांजलि स्वरूप अपने निवास गोंदपुर जयचंद से माता चिंतपूर्णी के दरबार तक नंगे पांव पैदल यात्रा की थी।

29 सितंबर 1968 को मंडी में जन्मीं प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री का नाम शिक्षा के आकाश में एक नक्षत्र की तरह चमकता रहेगा। वे 9 फरवरी 2024 को अपनी सांसारिक यात्रा पूरी करके माता रानी की दिव्य ज्योति में विलीन हो गईं। अपने छोटे से जीवन काल में उन्होंने अनेक अकादमिक उपलब्धियां अर्जित कीं, जो अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक मंचों पर भारतीय शिक्षा का प्रतिनिधित्व करती हैं। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्याल; में पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन की प्रोफेसर के रूप में अपने ज्ञान और अनुभव से उन्होंने अनगिनत जीवनों को रोशन किया। साथ ही वे समाज सेवा के क्षेत्र में जीवन पर्यन्त तत्परता से जुटी रहीं। नशे के खिलाफ आंदोलन, सड़क सुरक्षा अभियान, सामाजिक कार्य में सहभागिता तथा हर क्षेत्र में उनकी सहभागिता समाज सेवा के कार्य में उनकी लगातार सक्रियता की बानगी रहे।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल समाचार

पुलिस भर्ती : शिमला के 13 हजार युवा 11 मार्च से भराड़ी में बहाएंगे पसीना, ई-प्रवेश पत्र लाना अनिवार्य, डोप टैस्ट भी होगा

पुलिस भर्ती : शिमला के 13 हजार युवा 11 मार्च से भराड़ी में बहाएंगे पसीना, ई-प्रवेश पत्र लाना अनिवार्य, डोप टैस्ट भी होगा

बीडीओ परागपुर 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

बीडीओ परागपुर 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

शिमला में पर्यटन विकास निगम की वर्कशॉप में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका

शिमला में पर्यटन विकास निगम की वर्कशॉप में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका

केंद्र सरकार की योजनाओं में रुचि नहीं ले रही सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

केंद्र सरकार की योजनाओं में रुचि नहीं ले रही सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

ड्रग पैडलर काे चिट्टा निगलने से राेकेगी पुलिस, उठाया नया कदम

ड्रग पैडलर काे चिट्टा निगलने से राेकेगी पुलिस, उठाया नया कदम

बायो ई3 नीति से मिलेगा जैव विनिर्माण को बढ़ावा : सांसद सिकंदर के सवाल पर जितेंद्र सिंह का जवाब

बायो ई3 नीति से मिलेगा जैव विनिर्माण को बढ़ावा : सांसद सिकंदर के सवाल पर जितेंद्र सिंह का जवाब

हिमाचल में अगले 10 माह में होगा 72 मेगावाट सौर ऊर्जा का उत्पादन : सुक्खू

हिमाचल में अगले 10 माह में होगा 72 मेगावाट सौर ऊर्जा का उत्पादन : सुक्खू

जून से शिमला में 24 घंटे पेयजल सप्लाई की कवायद, सतलुज नदी से पहुंचेगा पानी

जून से शिमला में 24 घंटे पेयजल सप्लाई की कवायद, सतलुज नदी से पहुंचेगा पानी

हिमाचल के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी, अगले तीन दिन मौसम रहेगा साफ

हिमाचल के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी, अगले तीन दिन मौसम रहेगा साफ

Himachal: अब मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में मुर्गा परोसने पर गरमाई सियासत, भाजपा ने उठाए सवाल

Himachal: अब मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में मुर्गा परोसने पर गरमाई सियासत, भाजपा ने उठाए सवाल

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss