Monday, September 28, 2026
BREAKING
• वैकल्पिक ईंधन से रेलवे की उड़ान: हाइड्रोजन के बाद अब एलएनजी यानी लिक्विफाइड नेचुरल गैस से दौड़ेगी भारत की पहली ट्रेन • Latest News from Punjab September 2026 • Latest News from Haryana September 2026 • उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन 27 सितंबर को केरल का दौरा करेंगे • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह केरलम के कोल्लम में मां अमृतानंदमयी जी के 73वें जन्मदिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए • गुंटूर और नंबूर के बीच 108 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले चार लेन के ओवरब्रिज की आधारशिला रखी गई। • केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव श्रीमती पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने संयुक्त राष्ट्र की उच्च स्तरीय बैठक में वैश्विक महामारी की तैयारियों और उससे निपटने की क्षमता को मजबूत करने के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 27 सितंबर, 2026 • महाराष्ट्र पर सूखे का साया: 265 तालुके संकट में, सरकार का 12-सूत्री राहत पैकेज बचा पाएगा किसानों की उम्मीदें? • प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय विकास और समृद्धि को गति देने में ‘मेक इन इंडिया’ की भूमिका को रेखांकित किया

हिमाचल

ड्रग पैडलर काे चिट्टा निगलने से राेकेगी पुलिस, उठाया नया कदम

February 13, 2025 09:55 PM

हमीरपुर, 13 फ़रवरी:  पिछले माह जनवरी में एक ड्रग पैडलर द्वारा पुलिस टीम के समक्ष चिट्टे की पुडिय़ा निगलने के बाद हमीरपुर पुलिस ने बड़ा फैसला लिया है। अब जब भी पुलिस किसी ड्रग पैडलर से चिट्टा बरामद करेगी, तो मुजरिम को पकड़ने के तुरंत बाद सबसे पहले उसका मुंह इस तरह से बंद किया जाएगा, जिससे वह कुछ भी निगल न सके।

दरअसल, जनवरी में पुलिस टीम ने कांगड़ा जिले के एक ड्रग पैडलर को बड़सर में पकड़ा था। उसके पास 15 ग्राम चिट्टा था, जिसे वह बेचने के लिए लाया था। गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस उससे पूछताछ कर रही थी, तो उसने सबूत को नष्ट करने के लिए पोलिथीन में बंद चिट्टे की पुडिय़ा निगल ली और उसे चबा लिया। इस घटना का वीडियो बाद में वायरल हो गया।

इतनी मात्रा में चिट्टा निगलने के बाद युवक की हालत बिगड़ी और उसे नाजुक स्थिति में अस्पताल लाया गया। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे एम्स बिलासपुर रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार, एक साथ इतना सिंथेटिक ड्रग निगलने से उसकी किडनी डैमेज हो गई और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना ने पुलिस टीम की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

इस घटनाक्रम को देखते हुए पुलिस महकमे ने कड़ा निर्णय लिया है। पुलिस प्रशासन ने कहा कि अब ड्रग पैडलर को पकड़ने के बाद बाकी की कानूनी प्रक्रिया बाद में की जाएगी, सबसे पहले उसका मुंह किसी भी तरीके से बंद किया जाएगा, ताकि वह कोई भी वस्तु निगल न सके।

पुलिस के मुताबिक इसी तरह की एक घटना कुछ समय पहले दूसरे जिले में भी हुई थी। उस घटना में भी एक ड्रग पैडलर ने चिट्टे से भरी पुडिय़ा निगल ली थी और बाद में उसकी मौत हो गई थी। इस तरह की घटनाएं अब आम देखने को मिल रही हैं।

पुलिस अधीक्षक हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि हाल की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने यह निर्णय लिया है कि जो भी अपराधी नशीले पदार्थों के साथ पकड़ा जाएगा, उसका मुंह कपड़े से बंद किया जाएगा ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल समाचार

पुलिस भर्ती : शिमला के 13 हजार युवा 11 मार्च से भराड़ी में बहाएंगे पसीना, ई-प्रवेश पत्र लाना अनिवार्य, डोप टैस्ट भी होगा

पुलिस भर्ती : शिमला के 13 हजार युवा 11 मार्च से भराड़ी में बहाएंगे पसीना, ई-प्रवेश पत्र लाना अनिवार्य, डोप टैस्ट भी होगा

बीडीओ परागपुर 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

बीडीओ परागपुर 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

बेटी आस्था ने पूरी की माँ सिम्मी अग्निहोत्री की आखिरी इच्छा, भव्य जागरण आयोजित

बेटी आस्था ने पूरी की माँ सिम्मी अग्निहोत्री की आखिरी इच्छा, भव्य जागरण आयोजित

शिमला में पर्यटन विकास निगम की वर्कशॉप में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका

शिमला में पर्यटन विकास निगम की वर्कशॉप में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका

केंद्र सरकार की योजनाओं में रुचि नहीं ले रही सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

केंद्र सरकार की योजनाओं में रुचि नहीं ले रही सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

बायो ई3 नीति से मिलेगा जैव विनिर्माण को बढ़ावा : सांसद सिकंदर के सवाल पर जितेंद्र सिंह का जवाब

बायो ई3 नीति से मिलेगा जैव विनिर्माण को बढ़ावा : सांसद सिकंदर के सवाल पर जितेंद्र सिंह का जवाब

हिमाचल में अगले 10 माह में होगा 72 मेगावाट सौर ऊर्जा का उत्पादन : सुक्खू

हिमाचल में अगले 10 माह में होगा 72 मेगावाट सौर ऊर्जा का उत्पादन : सुक्खू

जून से शिमला में 24 घंटे पेयजल सप्लाई की कवायद, सतलुज नदी से पहुंचेगा पानी

जून से शिमला में 24 घंटे पेयजल सप्लाई की कवायद, सतलुज नदी से पहुंचेगा पानी

हिमाचल के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी, अगले तीन दिन मौसम रहेगा साफ

हिमाचल के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी, अगले तीन दिन मौसम रहेगा साफ

Himachal: अब मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में मुर्गा परोसने पर गरमाई सियासत, भाजपा ने उठाए सवाल

Himachal: अब मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में मुर्गा परोसने पर गरमाई सियासत, भाजपा ने उठाए सवाल

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss