Monday, September 28, 2026
BREAKING
• वैकल्पिक ईंधन से रेलवे की उड़ान: हाइड्रोजन के बाद अब एलएनजी यानी लिक्विफाइड नेचुरल गैस से दौड़ेगी भारत की पहली ट्रेन • Latest News from Punjab September 2026 • Latest News from Haryana September 2026 • उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन 27 सितंबर को केरल का दौरा करेंगे • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह केरलम के कोल्लम में मां अमृतानंदमयी जी के 73वें जन्मदिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए • गुंटूर और नंबूर के बीच 108 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले चार लेन के ओवरब्रिज की आधारशिला रखी गई। • केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव श्रीमती पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने संयुक्त राष्ट्र की उच्च स्तरीय बैठक में वैश्विक महामारी की तैयारियों और उससे निपटने की क्षमता को मजबूत करने के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 27 सितंबर, 2026 • महाराष्ट्र पर सूखे का साया: 265 तालुके संकट में, सरकार का 12-सूत्री राहत पैकेज बचा पाएगा किसानों की उम्मीदें? • प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय विकास और समृद्धि को गति देने में ‘मेक इन इंडिया’ की भूमिका को रेखांकित किया

हिमाचल

केंद्र सरकार की योजनाओं में रुचि नहीं ले रही सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

February 13, 2025 09:57 PM

शिमला, 13 फ़रवरी : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा सैकड़ों योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनकी मदद से प्रदेश का अनेक प्रकार से लाभ हो सकता है, लेकिन सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार को इन योजनाओं में कोई दिलचस्पी नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सुक्खू सरकार केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के प्रस्ताव तक नहीं भेजती, जिससे प्रदेश के लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि यह खुलासा आज राज्यसभा में हुआ जब हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीपद नायक ने बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार की तरफ से बायोगैस संयंत्र स्थापित करने के लिए कोई प्रस्ताव नहीं आया है।

जयराम ठाकुर ने गुरूवार काे एक बयान में कहा कि केंद्र सरकार प्रदेश को 4800 किलो प्रतिदिन क्षमता का बायोगैस प्लांट स्थापित करने के लिए 4 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देती है। पहले से चल रहे प्लांट के लिए भी केंद्र सरकार 3 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान करती है। लेकिन सुक्खू सरकार अपने राजनीतिक विद्वेष के कारण इन योजनाओं का बहिष्कार कर रही है, जिसके परिणामस्वरूप प्रदेश में ग्रीन एनर्जी के उत्पादन और रोजगार के अवसरों की संभावना कमजोर हो रही है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ग्रीन स्टेट की बात करते हैं, लेकिन केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश के ग्रीन एनर्जी के प्रोजेक्ट्स में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाते। जयराम ठाकुर ने यह भी कहा कि वर्तमान सरकार प्रदेश के लोगों को सिर्फ झूठ बोलकर बहका रही है और आरोप लगा रही है कि केंद्र सरकार से कोई मदद नहीं मिल रही है, जबकि हकीकत यह है कि हिमाचल प्रदेश में जो कुछ भी हो रहा है, वह केंद्र सरकार के सहयोग से हो रहा है।

उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का उदाहरण दिया, जिसके तहत हिमाचल प्रदेश के 1 लाख 55 हजार लोगों ने पंजीकरण करवा लिया है, जिसमें से 5500 आवेदन मंजूर हो चुके हैं और 1150 घरों में सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किए गए हैं, जिनकी कुल क्षमता 4052 किलोवाट है। इस योजना के तहत बड़ी आबादी को बिजली बिल से मुक्ति मिलेगी।

नेता प्रतिपक्ष ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार की आयुष्मान योजना का भी प्रदेश के लोगों को पूरा लाभ नहीं मिल रहा है। 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए इस योजना का प्रचार-प्रसार राज्य सरकार द्वारा सही तरीके से नहीं किया जा रहा है, जिससे बुजुर्गों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।

उन्होंने सुक्खू सरकार से केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के प्रति सकारात्मक रवैया अपनाने की अपील की ताकि प्रदेश के ज्यादा से ज्यादा लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल समाचार

पुलिस भर्ती : शिमला के 13 हजार युवा 11 मार्च से भराड़ी में बहाएंगे पसीना, ई-प्रवेश पत्र लाना अनिवार्य, डोप टैस्ट भी होगा

पुलिस भर्ती : शिमला के 13 हजार युवा 11 मार्च से भराड़ी में बहाएंगे पसीना, ई-प्रवेश पत्र लाना अनिवार्य, डोप टैस्ट भी होगा

बीडीओ परागपुर 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

बीडीओ परागपुर 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

बेटी आस्था ने पूरी की माँ सिम्मी अग्निहोत्री की आखिरी इच्छा, भव्य जागरण आयोजित

बेटी आस्था ने पूरी की माँ सिम्मी अग्निहोत्री की आखिरी इच्छा, भव्य जागरण आयोजित

शिमला में पर्यटन विकास निगम की वर्कशॉप में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका

शिमला में पर्यटन विकास निगम की वर्कशॉप में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका

ड्रग पैडलर काे चिट्टा निगलने से राेकेगी पुलिस, उठाया नया कदम

ड्रग पैडलर काे चिट्टा निगलने से राेकेगी पुलिस, उठाया नया कदम

बायो ई3 नीति से मिलेगा जैव विनिर्माण को बढ़ावा : सांसद सिकंदर के सवाल पर जितेंद्र सिंह का जवाब

बायो ई3 नीति से मिलेगा जैव विनिर्माण को बढ़ावा : सांसद सिकंदर के सवाल पर जितेंद्र सिंह का जवाब

हिमाचल में अगले 10 माह में होगा 72 मेगावाट सौर ऊर्जा का उत्पादन : सुक्खू

हिमाचल में अगले 10 माह में होगा 72 मेगावाट सौर ऊर्जा का उत्पादन : सुक्खू

जून से शिमला में 24 घंटे पेयजल सप्लाई की कवायद, सतलुज नदी से पहुंचेगा पानी

जून से शिमला में 24 घंटे पेयजल सप्लाई की कवायद, सतलुज नदी से पहुंचेगा पानी

हिमाचल के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी, अगले तीन दिन मौसम रहेगा साफ

हिमाचल के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी, अगले तीन दिन मौसम रहेगा साफ

Himachal: अब मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में मुर्गा परोसने पर गरमाई सियासत, भाजपा ने उठाए सवाल

Himachal: अब मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में मुर्गा परोसने पर गरमाई सियासत, भाजपा ने उठाए सवाल

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss