Friday, May 02, 2025
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

मासिक राशिफल

मासिक राशिफल अप्रैल, 2025

April 08, 2025 10:39 PM
  1. मेष

राशि शुभ दिनाँक1,4,5,10,12,13,20,21,23,27,28

राशि प्रतिकूल दिनाँक2,6,7,16,17,25,26

परिजन आपके साथ बहुत खुश रहेंगे। सन्तान की शिक्षा में अधिक धन खर्च हो सकता है। यदि नये घर या कार की योजना बना रहे हैं तो समय बहुत ही अच्छा है। घर में बच्चों के साथ मनोरञ्जन भरा समय का आनन्द लेंगे। आपकी वाणी और व्यवहार में विनम्रता रहेगी। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। विरोधियों का मनोबल आपके सामने कम हो सकता है। भक्तिमार्ग से जुड़े लोगों को कुछ आध्यात्मिक अनुभव मिल सकते हैं। महीने का उत्तरार्द्ध शुभ रहेगा।शनि की साढ़ेसाती प्रारम्भ होने से व्यावसायिक सम्बन्ध को लेकर समस्या हो सकती है। पुराने कर्ज का ब्याज आपको परेशान कर सकता है। जोश में अपना होश खो बैठने की गलती न करें। सन्तान और जीवनसाथी दोनों ही के विषय में काफी चिन्ता रहेगी। गृहस्थ जीवन में आपसे उम्मीद अधिक की जा सकती है। 14 अप्रैल के बाद सूर्य का आपकी राशि में गोचर आरम्भ होगा लेकिन परिस्थितियों में सुधार काफी धीमा रहेगा। सामाजिक कार्यकर्ताओं को अपनी प्रतिष्ठा और सम्मान को लेकर सतर्क रहना होगा।

राशि स्वामीमंगल | Mars

राशि नामाक्षरअ, ल, इ | A, L, E

नक्षत्र चरण नामाक्षरचु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ

Chu, Che, Cho, Laa, Li, Loo, Le, Lo, A

आराध्य भगवानश्री हनुमान जी

Shri Hanuman Ji

भाग्यशील रंगलाल | Red

भाग्यशील अंक1, 8

अनुकूल दिशापूर्व | East

राशि धातुतांबा, सोना | Copper, Gold

राशि शुभ रत्नमूंगा | Red Coral

राशि अनुकूल रत्नमूंगा, पुखराज तथा माणिक्य

Red Coral, Yellow Sapphire and Ruby

राशि अनुकूल वारमंगलवार, बृहस्पतिवार तथा रविवार

Tuesday, Thursday and Sunday

राशि स्वभावचर | Movable

राशि तत्वअग्नि | Fire

राशि प्रकृतिपित्त | Bile

 

  1. वृषभ

 राशि शुभ दिनाँक2,3,7,13,15,17,23,25,26,30

राशि प्रतिकूल दिनाँक1,4,5,11,18,19,21,27,28

इस माह आपकी कारोबारी सक्रियता बढ़ने वाली है। प्रतियोगी परीक्षाओं में अपेक्षित सफलता मिल सकती है। भागदौड़ और तनावभरी परिस्थितियों से छुटकारा मिलेगा। अपने प्रेमी के प्रति भावनात्मक निकटता का अनुभव करेंगे। स्नायु रोगों में आराम होगा। होटल आदि के व्यापार से जुड़े लोगों के कारोबार में अपेक्षित वृद्धि होने से मन प्रसन्न होगा। आयात-निर्यात के कारोबार में भी तेजी होगी। जीवनसाथी का आपको भरपूर समर्थन मिलेगा।धन को लेकर घर में बवाल हो सकता है। पारिवारिक खुशियों को किसी तीसरे व्यक्ति के हस्तक्षेप से खराब न होने दें। अपने आत्मसम्मान का ध्यान रखें। पिता के साथ मतभिन्नता उभर सकती है। चौथे सप्ताह के आसपास वाहन चलाते वक्त सावधानी अवश्य रखें। अनावश्यक कार्यों में समय व्यर्थ न करें। उच्च अधिकारी आपका समर्थन करने से कतराते प्रतीत होंगे। सुरक्षा और पुलिस सेवा से जुड़े लोगों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

राशि स्वामीशुक्र | Venus

राशि नामाक्षरब, व, उ | Ba, Va, U

नक्षत्र चरण नामाक्षरई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

Ee, U, E, O, Vaa, Vee, Vu, Ve, Vo

आराध्य भगवानश्री दुर्गा माता

Shri Durga Mata

भाग्यशील रंगसफेद | White

भाग्यशील अंक2, 7

अनुकूल दिशादक्षिण, पश्चिम | South, West

राशि धातुलोहा, सीसा | Iron, Lead

राशि शुभ रत्नहीरा | Diamond

राशि अनुकूल रत्नहीरा, पन्ना, नीलम

Diamond, Emerald and Blue Sapphire

राशि अनुकूल वारशुक्रवार, बुधवार तथा शनिवार

Friday, Wednesday and Saturday

राशि स्वभावस्थिर | Stable

राशि तत्वपृथ्वी | Earth

राशि प्रकृतिवायु | Air

 

  1. मिथुन

राशि शुभ दिनाँक1,4,5,8,9,16,18,19,26,28

राशि प्रतिकूल दिनाँक2,3,7,13,20,21,29,30

यह माह आपको बहुत सी चिन्ताओं से मुक्त करने में सहयोगी होगा। शनि का दशम भाव में गोचर, चलते हुये कार्यों में कुछ विलम्ब के संकेत दे रहा है। किन्तु स्थिरता होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। लम्बे समय से रिश्तों में चली आ रही खटास दूर हो सकती है। अध्यात्मिक चिन्तन-मनन की ओर प्रवृत्त रहेंगे। बौद्धिक मित्रों का सहयोग लेने से पीछे न हटें। शनि के प्रभाव से राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त हो सकता है।दाम्पत्य सम्बन्ध मधुर रहेंगे।पिता के साथ आपको अपने सम्बन्ध अच्छे रखने चाहिये। बड़े भाई बहनों को कुछ परेशानी का सामना करना पड़ेगा। महीने के उत्तरार्ध में प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। परिवार का वातावरण बहुत ही अच्छा रहेगा। लेकिन कड़वी भाषा का प्रयोग न करें। घर के निर्माण और मरम्मत सम्बन्धी कार्य में व्यस्तता रहेगी। भाई-बहनों के साथ सम्बन्ध खराब न करें। 14 अप्रैल के बाद का समय बहुत अच्छा रहेगा।

राशि स्वामीबुध | Mercury

राशि नामाक्षरक, छ, घ | Ka, Chha, Gha

नक्षत्र चरण नामाक्षरका, की, कु, घ, ङ, छ, के, को, हा

Kaa, Kee, Ku, Gha, Ing, Chha, Ke, Ko, Haa

आराध्य भगवानश्री गणेश जी

Shri Ganesha Ji

भाग्यशील रंगपीला | Yellow

भाग्यशील अंक3, 6

अनुकूल दिशापश्चिम | West

राशि धातुचाँदी, सीसा, सोना | Silver, Lead, Gold

राशि शुभ रत्नपन्ना | Emerald

राशि अनुकूल रत्नपन्ना, हीरा, नीलम

Emerald, Diamond and Blue Sapphire

राशि अनुकूल वारमंगलवार, बृहस्पतिवार तथा रविवार

Tuesday, Thursday and Sunday

राशि स्वभावद्विस्वभाव | Dual nature

राशि तत्ववायु | Air

राशि प्रकृतिसम | Even

 

  1. कर्क

राशि शुभ दिनाँक1,3,6,7,10,11,20,21,28,30

राशि प्रतिकूल दिनाँक4,5,9,13,17,22,23

इस माह आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में कमी आयेगी। मशीनों और कृषि से जुड़े कार्यों में अच्छा लाभ होने के योग बन रहे हैं। इस महीने तीर्थ यात्रा हो सकती है। दूसरे सप्ताह के दौरान चोट लगने की सम्भावना है। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में अच्छी सफलता मिलेगी। धन आगमन होने के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा जातकों को मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। नये प्रेम सम्बन्ध आपके लिये बेहतर हो सकते हैं। 14 अप्रैल के बाद का समय आपके लिये बहुत शुभ रहने वाला है।इस माह आपकी राशि में मंगल नीचस्थ रहेंगे। नजदीकी मित्रों को धन उधार देना पड़ सकता है। जीवनसाथी को पर्याप्त समय दें, इससे आपके गृहस्थ जीवन में शान्ति रहेगी। युवा लोगों को प्रेम सम्बन्धों के निवेदन मिल सकते हैं। आपकी वाक्पटुता और प्रतिभा से लोग प्रभावित रहेंगे। प्रोफेशनल लाइफ को बेहतर बनाने के लिये आप कुछ बड़ा निवेश करने का प्लान करेंगे। विदेश में कारोबार कर रहे लोगों को हानि उठानी पड़ सकती है। महीने के अन्तिम सप्ताह में बहुप्रतीक्षित काम शुरू हो सकते हैं।

राशि स्वामीचन्द्रमा | Moon

राशि नामाक्षरड, ह | Da, Ha

नक्षत्र चरण नामाक्षरही, हु, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

Hee, Hu, He, Ho, Daa, Dee, Doo, De, Do

आराध्य भगवानशिव जी

Shiv Ji

भाग्यशील रंगदूधिया | Milky

भाग्यशील अंक4

अनुकूल दिशापूर्व, दक्षिण | East, South

राशि धातुचाँदी, तांबा | Silver, Copper

राशि शुभ रत्नमोती | Pearl

राशि अनुकूल रत्नमोती, पुखराज तथा मूंगा

Pearl, Yellow Sapphire and Red Coral

राशि अनुकूल वारसोमवार, मंगलवार तथा बृहस्पतिवार

Monday, Tuesday and Thursday

राशि स्वभावचर | Movable

राशि तत्वजल | Water

राशि प्रकृतिकफ | Kapha

 

  1. सिंह

राशि शुभ दिनाँक2,3,5,9,13,14,22,23,30

राशि प्रतिकूल दिनाँक6,7,10,16,17,25,26

इस महीने की शुरुआत आपके आत्मविश्वास को बढ़ायेगी। पारिवारिक जीवन में आपसी सहयोग बढ़ेगा। भाई-बहन की सहायता करने का प्रयास करेंगे। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को जबरदस्त लाभ हो सकता है। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपकी कड़ी मेहनत अच्छे परिणाम देने वाली होगी। फाइनेन्स से जुड़े हुये कार्यों में शानदार सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों का संघर्ष कम होगा। स्थायी सम्पत्ति को लेकर कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। प्रथम और पञ्चम सप्ताह शुभ रहेगा।जमीन और कारोबार से सम्बन्धित झगड़े इस माह सुलझने वाले हैं। प्रेम सम्बन्धों से सन्तुष्ट रहेंगे। शरीर में रक्त विकार पैदा हो सकते हैं। अनावश्यक तनाव लेने से बचें। शासकीय सेवा से जुड़े लोगों को कुछ आराम मिलेगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताने के लिये छुट्टी लेने का विचार बनायेंगे। समाज में एक बुद्धिमान व्यक्ति के रूप में आपकी पहचान बढ़ेगी। ससुराल पक्ष के लोगों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है।

राशि स्वामीसूर्य | Sun

राशि नामाक्षरम, ट | Ma, Ta

नक्षत्र चरण नामाक्षरमा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

Maa, Mee, Moo, Me, Mo, Taa, Tee, Too, Te

आराध्य भगवानश्री विष्णु नारायण

Shri Vishnu Narayan

भाग्यशील रंगसुनहरा | Golden

भाग्यशील अंक5

अनुकूल दिशापूर्व | East

राशि धातुतांबा, सोना | Copper, Gold

राशि शुभ रत्नमाणिक्य | Ruby

राशि अनुकूल रत्नमाणिक्य, मूंगा, पुखराज

Ruby, Red Coral and Yellow Sapphire

राशि अनुकूल वाररविवार, मंगलवार तथा बृहस्पतिवार

Sunday, Tuesday and Thursday

राशि स्वभावस्थिर | Stable

राशि तत्वअग्नि | Fire

राशि प्रकृतिपित्त | Bile

 

  1. कन्या

राशि शुभ दिनाँक6,7,10,11,16,17,25,26

राशि प्रतिकूल दिनाँक1,8,9,13,14,20,27,28

व्यवसाय में नये प्रयोग करना चाहते हैं तो महीने की शुरुआत में ही कर लें। सन्तान के परिवार में कोई आश्चर्यजनक घटना घट सकती है। नये कारोबारी सम्बन्ध निर्मित हो सकते हैं। मार्गी गुरु कार्यक्षेत्र के वातावरण को अच्छा करेगा। अटका हुआ धन आपको प्राप्त होगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ आपका व्यवहार अच्छा रहेगा। विद्यार्थी नये पाठयक्रमों में प्रवेश ले सकते हैं। वैवाहिक जीवन में रोमान्स की अधिकता रहेगी। आय के अतिरिक्त साधन निर्मित होंगे। दूसरा और चतुर्थ सप्ताह सुखद रहने वाला है। भविष्य को लेकर चिन्तित हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ असुविधा हो सकती है। आपके ऊपर कार्य का दबाव बढ़ेगा। नेत्र रोगों को हल्के में न लें। कामोत्तेजक विचारों से दूर रहें, ये आपकी एकाग्रता को प्रभावित कर सकते हैं। खर्चों पर नियन्त्रण करने का प्रयास करें। मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। कमीशन और शेयर से जुड़े लोगों को सावधान होकर कार्य करना चाहिये। प्रथम और पञ्चम सप्ताह कमजोर रहेगा।

राशि स्वामीबुध | Mercury

राशि नामाक्षरप, ठ, ण | Pa, Tha, Na

नक्षत्र चरण नामाक्षरटो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

To, Paa, Pee, Poo, Sha, Na, Tha, Pe, Po

आराध्य भगवानश्री गणेश जी

Shri Ganesha Ji

भाग्यशील रंगहरा | Green

भाग्यशील अंक3, 8

अनुकूल दिशादक्षिण | South

राशि धातुचाँदी, सोना | Silver, Gold

राशि शुभ रत्नपन्ना | Emerald

राशि अनुकूल रत्नपन्ना, हीरा तथा नीलम

Emerald, Diamond and Blue Sapphire

राशि अनुकूल वारबुधवार, शुक्रवार तथा शनिवार

Wednesday, Friday and Saturday

राशि स्वभावद्विस्वभाव | Dual nature

राशि तत्वपृथ्वी | Earth

राशि प्रकृतिवायु | Air

 

  1. तुला

राशि शुभ दिनाँक1,6,7,9,13,14,18,19,28

राशि प्रतिकूल दिनाँक2,3,10,11,16,20,29,30

महीने के प्रारम्भ में आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आपका पराक्रम बढ़ेगा। उच्च पद पर सुशोभित हो सकते हैं। वित्तीय मामलों को लेकर समस्या दूर होगी। विदेश में अध्ययन या रिसर्च कर रहे जातकों को अच्छी सफलता मिलेगी। सरकारी पदों पर बैठे लोगों को उच्च पद मिलने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी आपसे ईमानदारी और प्रेम की अपेक्षा रखेगा। सार्वजनिक कार्यों और प्रकल्पों में रुचि लेंगे। सन्तान की उन्नति से उत्साहित रहेंगे। पहला और दूसरा सप्ताह सुखद रहेगा।व्यक्तिगत सुख को पारिवारिक सुख से अधिक महत्व देंगे। शनि और सूर्य के एक राशि में आने से माँसपेशियों में खिंचाव और दर्द का अनुभव हो सकता है। अधिकाधिक यात्राओं के कारण चिड़चिड़ाहट हो सकती है। अतिरिक्त वैवाहिक सम्बन्ध आपको समस्या में डाल सकते हैं। अहङ्कार और आडम्बर से दूर रहें। धर्म-कर्म की भावना कुछ कम हो सकती है। गृहोपयोग के लिये कोई महँगा सोफा, फर्नीचर आदि खरीदने का विचार बना सकते हैं।

राशि स्वामीशुक्र | Venus

राशि नामाक्षरर, त | Ra, Ta

नक्षत्र चरण नामाक्षररा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते

Raa, Ree, Roo, Re, Ro, Taa, Tee, Too, Te

आराध्य भगवानश्री दुर्गा माता

Shri Durga Mata

भाग्यशील रंगसफेद | White

भाग्यशील अंक2, 7

अनुकूल दिशापश्चिम | West

राशि धातुलोहा, चाँदी | Iron, Silver

राशि शुभ रत्नहीरा | Diamond

राशि अनुकूल रत्नहीरा, पन्ना तथा नीलम

Diamond, Emerald and Blue Sapphire

राशि अनुकूल वारशुक्रवार, शनिवार तथा बुधवार

Friday, Saturday and Wednesday

राशि स्वभावचर | Movable

राशि तत्ववायु | Air

राशि प्रकृतिसम | Even

 

  1. वृश्चिक

राशि शुभ दिनाँक1,3,10,11,16,17,20,21,28,30

राशि प्रतिकूल दिनाँक4,5,12,13,18,23,24

यह माह वित्तीय सलाहकारों तथा अध्यापन क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये बेहद शुभ रहेगा। आपके द्वारा अतीत में किये गये अच्छे कर्मों का इस महीने बेहतर परिणाम प्राप्त होगा। व्यापार में विस्तार करने की योजना बनायेंगे। दैनिक वेतनभोगियों के कार्य पुनः प्रारम्भ हो सकते हैं। बुजुर्ग लोगों की सेहत अच्छी रहेगी। प्रशासनिक कार्यों में बाधा आने की आशंका है। किसी संस्था से यथोचित सम्मान मिलने के योग बन रहे हैं। महिला मित्रों से सहयोग मिल सकता है। मैन्यूफैक्चरिंग से जुड़े कारोबार में तेजी आयेगी। दूसरा और पञ्चम सप्ताह अत्यन्त सुखद रहेगा।माता-पिता और परिवार जनों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। खर्चों को लेकर चिन्तित रहेंगे। ससुराल के साथ सम्बन्ध बिगड़ने न दें। सिरदर्द और माइग्रेन के रोगियों को सुबह शाम ध्यान एवं प्राणायाम अवश्य करना चाहिये। छोटे भाई के व्यक्तिगत जीवन में कुछ समस्या आ सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों पर अनेक दायित्व आ सकते हैं। प्रथम सप्ताह के दौरान वक्री शुक्र और बुध के कारण वाहन में समस्या आ सकती है। देनदारी के मामले सुलझ सकते हैं। अप्रैल 14 से अप्रैल 21 तक का समय कुछ प्रतिकूल रहेगा।

राशि स्वामीमंगल | Mars

राशि नामाक्षरन, य | Na, Ya

नक्षत्र चरण नामाक्षरतो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

To, Naa, Nee, Noo, Ne, No, Yaa, Yee, Yu

आराध्य भगवानश्री हनुमान जी

Shri Hanuman Ji

भाग्यशील रंगलाल | Red

भाग्यशील अंक1, 8

अनुकूल दिशापूर्व, उत्तर | East, North

राशि धातुतांबा, स्टील, सोना | Copper, Steel, Gold

राशि शुभ रत्नमूंगा | Red Coral

राशि अनुकूल रत्नमूंगा, माणिक्य तथा पुखराज

Red Coral, Ruby and Yellow Sapphire

राशि अनुकूल वारमंगलवार, बृहस्पतिवार तथा रविवार

Tuesday, Thursday and Sunday

राशि स्वभावस्थिर | Stable

राशि तत्वजल | Water

राशि प्रकृतिकफ | Kapha

 

  1. धनु

राशि शुभ दिनाँक2,3,5,11,13,14,19,23,24

राशि प्रतिकूल दिनाँक6,7,16,17,21,25,26,28

इस महीने आपको करियर में विशेष सफलता मिलेगी। राजनीति क्षेत्र के उच्च पदासीन लोगों से सम्बन्ध मजबूत होंगे। आपके सभी प्रयास सार्थक सिद्ध होंगे। पढ़ाई में आपको अच्छा लाभ होगा। भविष्य की योजनाओं में धन निवेश करेंगे। आपको अनेक संस्थानों से नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। घर का पुनर्निर्माण करने का प्लान बनेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ प्रसन्नता पूर्वक समय व्यतीत करेंगे। कानूनी मामलों की जटिलता सुलझेगी। आपका आत्मविश्वास और पराक्रम बढ़ेगा। बॉस लक्ष्यों को पूरा करने में आपकी सहायता करेंगे। परिवार की साथ किसी यात्रा की योजना बनायेंगे।आपके व्यक्तित्व से लोग ईर्ष्या रख सकते हैं। जीवनसाथी के साथ व्यवहार खराब न करें। व्यवसाय में सङ्घर्ष बढ़ सकता है। महिलाओं को मासिक अनियमितता का सामना करना पड़ेगा। पुरानी समस्या दोबारा उत्पन्न हो सकती हैं। पाचन तन्त्र में संक्रमण की समस्या हो सकती है। अविवाहित जातकों को नये रिश्तों के लिये जल्दबाजी नहीं करनी चाहिये। साझेदारों के साथ बड़ी डील न करें।

राशि स्वामीबृहस्पति | Jupiter

राशि नामाक्षरभ, ध, फ, ढ | Bha, Dha, Pha, Dha

नक्षत्र चरण नामाक्षरये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढ, भे

Ye, Yo, Bhaa, Bhee, Bhoo, Dhaa, Phaa, Dha, Bhe

आराध्य भगवानश्री विष्णु नारायण

Shri Vishnu Narayan

भाग्यशील रंगपीला | Yellow

भाग्यशील अंक9, 12

अनुकूल दिशापूर्व | East

राशि धातुकाँस्य | Bronze

राशि शुभ रत्नपुखराज | Yellow Sapphire

राशि अनुकूल रत्नपुखराज तथा माणिक्य

Yellow Sapphire and Ruby

राशि अनुकूल वारबृहस्पतिवार तथा रविवार

Thursday and Sunday

राशि स्वभावद्विस्वभाव | Dual nature

राशि तत्वअग्नि | Fire

राशि प्रकृतिपित्त | Bile

 

  1. मकर

राशि शुभ दिनाँक4,6,7,12,13,16,17,20,21,25,26

राशि प्रतिकूल दिनाँक1,3,8,9,18,19,23,27,28

यह माह आपके लिये सामान्य फलदायी रहेगा। जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध मजबूत होंगे। व्यापारिक अनुबन्धों में अच्छा लाभ होगा। पत्रकारिता और फिल्म क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये यह महीना लाभकारी होगा। नये अध्ययन और सिद्धान्तों के प्रति जागरूक रहेंगे। कठिन परिश्रम से अपने आपको गौरवान्वित महसूस करायेंगे। आपकी रचनात्मकता को नया आयाम मिलेगा। नया व्यापार शुरू करने की योजना बना सकते है। शेयर मार्केट से जुड़े कार्यों में धनलाभ होने की प्रबल सम्भावना है। हँसी-मजाक और पिकनिक का प्लान बनेगा। सरकार से अनुदान और सहयोग मिल सकता है।अत्यधिक कार्यबोझ आपको परेशान करेगा। स्वास्थ्य सम्बन्धी गम्भीरता को नजरअन्दाज न करें। धन प्राप्ति के अनुपात में व्यय अधिक होगा। अधिक सोच-विचार करने से आपको हानि हो सकती है। अधिक क्रोध करने से बचिये। महीने के अन्त में आपको एक यात्रा करनी पड़ सकती है। सन्तान की समस्या दूर होगी। अविवाहित लोगों के विवाह की चर्चा चलेगी।

राशि स्वामीशनि | Saturn

राशि नामाक्षरख, ज | Kha, Ja

नक्षत्र चरण नामाक्षरभो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

Bho, Jaa, Jee, Khee, Khoo, Gaa, Gee

आराध्य भगवानशिव जी

Shiv Ji

भाग्यशील रंगआसमानी | Cyan

भाग्यशील अंक10, 11

अनुकूल दिशादक्षिण | South

राशि धातुचाँदी, लोहा | Silver, Iron

राशि शुभ रत्ननीलम | Blue Sapphire

राशि अनुकूल रत्ननीलम, पन्ना तथा हीरा

Blue Sapphire, Emerald and Diamond

राशि अनुकूल वारशनिवार, बुधवार तथा शुक्रवार

Saturday, Wednesday and Friday

राशि स्वभावचर | Movable

राशि तत्वपृथ्वी | Earth

राशि प्रकृतिवायु | Air

 

  1. कुम्भ

राशि शुभ दिनाँक1,7,9,16,17,19,23,24,27,28

राशि प्रतिकूल दिनाँक2,3,10,11,20,21,25,30

परिवार के कुछ कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। आर्थिक पक्ष काफी मजबूत रहेगा। आय के वैकल्पिक स्रोतों की ओर आगे बढ़ेंगे। अपनी ऊर्जा का बेहतरीन उपयोग करेंगे। धर्म-कर्म में काफी रुचि लेंगे। पुराना निवेश बेहतर परिणाम प्रदान करेगा। रोमान्टिक लाइफ की शुरुआत हो सकती है। आपके धैर्यवान व्यक्तित्व के समक्ष लोग नतमस्तक रहेंगे। पदोन्नति होने के योग बन रहे हैं। व्यवसाय से जुड़े जातकों के कार्य की गति आगे बढ़ेगी। दाम्पत्य सम्बन्धों में एक दूसरे के प्रति समर्पित रहेंगे। आपकी लव लाइफ बहुत ही अच्छी रहेगी।आपको अपनी गलतियों का एहसास होगा। सम्पत्ति के मामलों में विशेष ध्यान देना पड़ेगा। नये निवेश के लिये इन्तजार करना पड़ेगा। आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। किसी बड़ी बीमारी को लेकर शंका हो सकती है। किसी के बहकावे में आकर निर्णय लेने से बचें। शुगर के रोगियों को कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। पुरुष जातकों को महिलाओं से सम्बन्ध अच्छे रखने चाहिये।

राशि स्वामीशनि | Saturn

राशि नामाक्षरग, श, ष | Ga, Sa, Sha, Sh

नक्षत्र चरण नामाक्षरगु, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

Gu, Ge, Go, Saa, See, Soo, Se, Daa

आराध्य भगवानशिव जी (रूद्र स्वरूप)

Shiv Ji (Rudra Swaroop)

भाग्यशील रंगआसमानी | Cyan

भाग्यशील अंक10, 11

अनुकूल दिशापश्चिम | West

राशि धातुचाँदी, सोना | Silver, Gold

राशि शुभ रत्ननीलम | Blue Sapphire

राशि अनुकूल रत्ननीलम, हीरा तथा पन्ना

Blue Sapphire, Diamond and Emerald

राशि अनुकूल वारबुधवार, शुक्रवार तथा शनिवार

Wednesday, Friday and Saturday

राशि स्वभावस्थिर | Stable

राशि तत्ववायु | Air

राशि प्रकृतिसम | Even

 

  1. मीन

राशि शुभ दिनाँक2,3,10,11,18,19,21,25,30

राशि प्रतिकूल दिनाँक1,4,5,12,13,23,24

इस महीने आपकी राशि में एकसाथ अनेक ग्रहों के प्रभाव के कारण आपको किसी अवांछित परिस्थिति के लिये तैयार रहना चाहिये। अपनी गुप्त बातों को छिपाकर रखने में भलाई है। रोजगार की परिस्थितियाँ आपके लिये सर्वथा अनुकूल रहेगी। महँगे वाहन और विलासिता पूर्ण सामान में समस्या आयेगी। रोमान्टिक जीवन आपको कठिनाइयों से लड़ने का साहस देगा। जीवनसाथी का प्रोत्साहन आपको आनन्दित करेगा। शनि की बदली हुयी स्थिति नकारात्मक परिस्थितियों में सुधार करने में सहायक रहेगी। धन की स्थितियाँ सामान्य रहने के अधिक योग हैं।उच्च रक्तचाप के रोगियों को विशेष रूप से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। नीचस्थ मंगल के कारण गलत लोगों की संगत न करें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सम्पत्ति के मामले उलझ सकते हैं। अचानक से चलते काम रुकने से मन खिन्न रहेगा। मित्रों पर अधिक विश्वास न करें। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। वर्तमान परिस्थितियों की अनदेखी करना आप पर भारी पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ टूट-फूट हो सकती है।

राशि स्वामीबृहस्पति | Jupiter

राशि नामाक्षरद, च, झ, थ | Da, Cha, Jha, Tha

नक्षत्र चरण नामाक्षरदी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च, ची

Dee, Doo, Tha, Jha, Yna, De, Do, Cha, Chee

आराध्य भगवानश्री विष्णु नारायण

Shri Vishnu Narayan

भाग्यशील रंगपीला | Yellow

भाग्यशील अंक9, 12

अनुकूल दिशाउत्तर | North

राशि धातुकांस्य | Bronze

राशि शुभ रत्नपुखराज | Yellow Sapphire

राशि अनुकूल रत्नपुखराज, मोती तथा मूंगा

Yellow Sapphire, Pearl and Red Coral

राशि अनुकूल वारबृहस्पतिवार, सोमवार तथा मंगलवार

Thursday, Monday and Tuesday

राशि स्वभावद्विस्वभाव | Dual nature

राशि तत्वजल | Water

राशि प्रकृतिकफ | Kapha

 

 

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss