- मेष
राशि शुभ दिनाँक 1,2,9,11,12,18,20,21,28,29
राशि प्रतिकूल दिनाँक 4,5,13,14,16,22,23,27,30
महीने की शुरुआत में आप अपने काम को लेकर काफी सक्रिय रहेंगे। आप सभी लोगों को खुश रखने का प्रयास करेंगे। नौकरी में आप काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। व्यवसाय में आप उन्नति करेंगे। पूर्वजों की सम्पत्ति प्राप्त हो सकती है। बड़े भाई-बहनों से सम्बन्ध मधुर रहेंगे। पुरुष जातकों को किसी महिला सहकर्मी की वजह से कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। नया मकान खरीदने का विचार बना सकते हैं। अनुभवी व्यक्ति की सलाह से लाभ प्राप्त होगा। मई 18 को राहू के परिवर्तन के प्रभाव से पिछले माह किये गये आर्थिक निवेश से धन लाभ होगा। शत्रुओं के ऊपर आप भारी पड़ेंगे। पहला और पाँचवा सप्ताह शुभ रहेगा। अचल सम्पत्ति को लेकर चलने वाले विवादों पर समझौता करने से पीछे न हटें। हित शत्रुओं से सावधान रहें। लोग आपको भरोसे में लेकर आपके साथ छल कर सकते हैं। काम के साथ-साथ आपको आराम को भी महत्व अवश्य देना चाहिये। अधिकारियों के साथ अनबन हो सकती है। अचानक स्थान परिवर्तन जैसी स्थितियाँ भी निर्मित हो सकती हैं। पूजा-पाठ में आप काफी मन लगायेंगे। किसी की भावनाओं का अपमान न करें। दिखावे के चक्कर में आप क्षमता से अधिक धन खर्च कर सकते हैं। महीने का दूसरा और तीसरा सप्ताह थोड़ा कमजोर रहेगा।
राशि स्वामीमंगल | Mars
राशि नामाक्षरअ, ल, इ | A, L, E
नक्षत्र चरण नामाक्षरचु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
Chu, Che, Cho, Laa, Li, Loo, Le, Lo, A
आराध्य भगवानश्री हनुमान जी
Shri Hanuman Ji
भाग्यशील रंगलाल | Red
भाग्यशील अंक1, 8
अनुकूल दिशापूर्व | East
राशि धातुतांबा, सोना | Copper, Gold
राशि शुभ रत्नमूंगा | Red Coral
राशि अनुकूल रत्नमूंगा, पुखराज तथा माणिक्य
Red Coral, Yellow Sapphire and Ruby
राशि अनुकूल वारमंगलवार, बृहस्पतिवार तथा रविवार
Tuesday, Thursday and Sunday
राशि स्वभावचर | Movable
राशि तत्वअग्नि | Fire
राशि प्रकृतिपित्त | Bile
- वृषभ
राशि शुभ दिनाँक3,4,11,13,14,20,22,23,27
राशि प्रतिकूल दिनाँक1,2,7,9,15,16,24,25,29
इस महीने आपको यात्राओं से विशेष लाभ प्राप्त होगा। पिछले काफी समय से खर्चों को लेकर समस्या दूर होगी। दाम्पत्य सम्बन्धों में आपसी समझ काफी अच्छी रहेगी। माता-पिता का भरपूर सहयोग आपको प्राप्त होगा। घर के लिये नये महँगे सामान भी खरीद सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों को वैवाहिक स्वरूप देने का विचार बनायेंगे। पारिवारिक वातावरण बहुत ही प्रसन्नतापूर्ण रहेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं का आनन्द उठायेंगे। महीने का उत्तरार्ध आपको सभी कार्यों में अच्छे परिणाम दिलायेगा। मई 18 के बाद राजनीति से जुड़े लोगों के लिये समय काफी शुभ रहेगा। प्रेम सम्बन्धों में आपको अपनी ओर से अधिक भाव देने होंगे। परिवार के लोगों की जरूरतों का ध्यान रखें। भाग्य के भरोसे रहते हुये आवश्यक कार्यों को टालना उचित नहीं है। कोई आवश्यक कार्य अनुमान से अधिक समय ले सकता है। नये काम को लेकर जल्दबाजी करना उचित नहीं है। बच्चों की गतिविधियों से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर अधिक लापरवाही न करें। बच्चे इन्टरनेट में अपना समय बर्बाद कर सकते हैं। गैस और एसिडिटी की समस्या होने की सम्भावना है। पहला, दूसरा और पाँचवा सप्ताह कमजोर रहने वाला है।
राशि स्वामीशुक्र | Venus
राशि नामाक्षरब, व, उ | Ba, Va, U
नक्षत्र चरण नामाक्षरई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
Ee, U, E, O, Vaa, Vee, Vu, Ve, Vo
आराध्य भगवानश्री दुर्गा माता
Shri Durga Mata
भाग्यशील रंगसफेद | White
भाग्यशील अंक2, 7
अनुकूल दिशादक्षिण, पश्चिम | South, West
राशि धातुलोहा, सीसा | Iron, Lead
राशि शुभ रत्नहीरा | Diamond
राशि अनुकूल रत्नहीरा, पन्ना, नीलम
Diamond, Emerald and Blue Sapphire
राशि अनुकूल वारशुक्रवार, बुधवार तथा शनिवार
Friday, Wednesday and Saturday
राशि स्वभावस्थिर | Stable
राशि तत्वपृथ्वी | Earth
राशि प्रकृतिवायु | Air
- मिथुन
राशि शुभ दिनाँक1,2,6,7,13,14,16,22,23,25,28,29
राशि प्रतिकूल दिनाँक3,4,8,9,12,17,18,21,26,27
इस महीने परिस्थितियाँ आपके पक्ष में रहेंगी। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रसिद्धि और सम्मान बढ़ेगा। सरकारी कार्यों की बाधा दूर होगी। बच्चे पढ़ाई में काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियों का समाधान मिलेगा। विदेशी स्रोतों से धन प्राप्त हो सकता है। कार्यस्थल में आपको सहयोगियों का जबरदस्त सहयोग मिलेगा। ऑनलाइन कारोबार में उल्लेखनीय प्रगति होने की सम्भावना है। मित्रों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। पहला और तीसरा सप्ताह काफी शुभ रहेगा। मई 18 के बाद नौकरी में अचानक बदलाव की परिस्थितियाँ बन सकती हैं। जीवनसाथी को स्वास्थ्य की समस्या होगी। प्रेमी जन से झूठ न बोलें। रुके हुये काम इस अवधि में थोड़े कमजोर रहेंगे। व्यापार में आपको नकदी की परेशानी हो सकती है। गरिष्ठ और बाहरी खानपान से आपको बचना चाहिये। खर्च करते समय बजट का ध्यान अवश्य रखें। आपके जीवन में नया बदलाव आयेगा। सन्तान के व्यवहार में नजर बनाये रखें।
राशि स्वामीबुध | Mercury
राशि नामाक्षरक, छ, घ | Ka, Chha, Gha
नक्षत्र चरण नामाक्षरका, की, कु, घ, ङ, छ, के, को, हा
Kaa, Kee, Ku, Gha, Ing, Chha, Ke, Ko, Haa
आराध्य भगवानश्री गणेश जी
Shri Ganesha Ji
भाग्यशील रंगपीला | Yellow
भाग्यशील अंक3, 6
अनुकूल दिशापश्चिम | West
राशि धातुचाँदी, सीसा, सोना | Silver, Lead, Gold
राशि शुभ रत्नपन्ना | Emerald
राशि अनुकूल रत्नपन्ना, हीरा, नीलम
Emerald, Diamond and Blue Sapphire
राशि अनुकूल वारमंगलवार, बृहस्पतिवार तथा रविवार
Tuesday, Thursday and Sunday
राशि स्वभावद्विस्वभाव | Dual nature
राशि तत्ववायु | Air
राशि प्रकृतिसम | Even
- कर्क
राशि शुभ दिनाँक3,4,8,9,16,18,24,25,27,30
राशि प्रतिकूल दिनाँक1,5,9,12,17,18,27,28
आपकी आय में बढ़ोत्तरी होगी। पिता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। रिश्तों में गरिमा का ध्यान रखें। रियल एस्टेट से सम्बन्धित व्यापार में अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में नये प्रकल्प शुरू करने की सम्भावना है। विपरीत परिस्थितियों में अपना मनोबल बनाये रखें। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा है। माता-पिता की सलाह लेना आपके लिये हितकर होगा। महीने का दूसरा पखवाड़ा आपके लिये काफी शुभ रहने वाला है। महीने की शुरुआत में मौद्रिक लेन-देन में सावधानी अत्यन्त आवश्यक है। कार्यक्षेत्र में सहयोगी शत्रुता का व्यवहार रख सकते हैं। अनावश्यक सोच-विचार से आपको बचना चाहिये। महीने के पूर्वार्ध में थोड़ी परेशानी होगी। आँत और लीवर के रोग उत्पन्न हो सकते हैं। लोग आपकी उदारता का दुरुपयोग कर सकते हैं। सोशल मीडिया पर पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। मन में अनजाना भय रहेगा। जरूरतमन्द लोगों की आप मदद करेंगे। आपसी रिश्तों में संयम बनाये रखें। आपको हठी व्यवहार करने से बचना चाहिये।
राशि स्वामीचन्द्रमा | Moon
राशि नामाक्षरड, ह | Da, Ha
नक्षत्र चरण नामाक्षरही, हु, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
Hee, Hu, He, Ho, Daa, Dee, Doo, De, Do
आराध्य भगवानशिव जी
Shiv Ji
भाग्यशील रंगदूधिया | Milky
भाग्यशील अंक4
अनुकूल दिशापूर्व, दक्षिण | East, South
राशि धातुचाँदी, तांबा | Silver, Copper
राशि शुभ रत्नमोती | Pearl
राशि अनुकूल रत्नमोती, पुखराज तथा मूंगा
Pearl, Yellow Sapphire and Red Coral
राशि अनुकूल वारसोमवार, मंगलवार तथा बृहस्पतिवार
Monday, Tuesday and Thursday
राशि स्वभावचर | Movable
राशि तत्वजल | Water
राशि प्रकृतिकफ | Kapha
- सिंह
राशि शुभ दिनाँक1,2,6,7,13,16,22,23,25,28,29
राशि प्रतिकूल दिनाँक3,4,8,9,13,14,22,23,30
यह महीना छात्रों के लिये बहुत अच्छा है। जीवनसाथी आपको उपहार दे सकते हैं। आपका मन प्रसन्न रहेगा। धर्म-कर्म में आप रुचि लेंगे। विदेश यात्रा में आ रही बाधा दूर होगी। आपको शुभ समाचार मिल सकते हैं। मेडिकल और माइनिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये महीना बहुत शुभ है। मास के उत्तरार्ध में बेरोजगारों को रोजगार मिलने के योग बन रहे हैं। माता-पिता की सलाह का लाभ उठायेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी। भाई-बहनों से लाभ मिलेगा। प्रथम, चतुर्थ एवं पञ्चम सप्ताह शुभ रहेगा। फिजूल खर्ची के कारण आपका बजट गड़बड़ा सकता है। पेट में जलन की समस्या हो सकती है। ऐसे में आयुर्वेदिक दवाइयों का सेवन लाभकारी होगा। विवाहेतर सम्बन्धों से आपको बचना चाहिये। कोई नजदीकी व्यक्ति आपको धोखा दे सकता है। प्रेम सम्बन्धों के कारण परेशानी हो सकती है। मशीनों का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें। लोग आपसे मित्रता करना पसन्द करेंगे। लेकिन आपको अपने हितों का ध्यान रखना चाहिये। किसी पर आँख-मूँदकर विश्वास न करें।
राशि स्वामीसूर्य | Sun
राशि नामाक्षरम, ट | Ma, Ta
नक्षत्र चरण नामाक्षरमा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
Maa, Mee, Moo, Me, Mo, Taa, Tee, Too, Te
आराध्य भगवानश्री विष्णु नारायण
Shri Vishnu Narayan
भाग्यशील रंगसुनहरा | Golden
भाग्यशील अंक5
अनुकूल दिशापूर्व | East
राशि धातुतांबा, सोना | Copper, Gold
राशि शुभ रत्नमाणिक्य | Ruby
राशि अनुकूल रत्नमाणिक्य, मूंगा, पुखराज
Ruby, Red Coral and Yellow Sapphire
राशि अनुकूल वाररविवार, मंगलवार तथा बृहस्पतिवार
Sunday, Tuesday and Thursday
राशि स्वभावस्थिर | Stable
राशि तत्वअग्नि | Fire
राशि प्रकृतिपित्त | Bile
- कन्या
राशि शुभ दिनाँक1,2,4,8,9,13,14,20,22,23,29,30
राशि प्रतिकूल दिनाँक6,7,11,12,16,18,24,25,27
इस महीने आप तीर्थयात्राओं की योजना बना सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त होगा। घर का वातावरण सौहाद्रपूर्ण रहेगा। आपको उधार में धन मिल सकता है, जिसका उपयोग आपको कारोबार वृद्धि के लिये कर सकते हैं। अध्यात्म में आप रुचि लेंगे। भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेम सम्बन्धों में समर्पण का भाव रखें। आप बाधाओं पर विजय प्राप्त कर लेंगे। नये मैत्री सम्बन्ध विकसित होने की सम्भावना है। मई 18 के बाद रुकी हुयी पेमेन्ट मिल सकती है। आपकी विचारशैली में सकारात्मक परिवर्तन आयेगा। साझेदारी के व्यवसाय में गलतफहमियाँ दूर होंगी। व्यर्थ के झन्झटों में आपको नहीं पड़ना चाहिये। झूठ बोलने के कारण अवसरों को खो सकते हैं। आपके ऊपर जिम्मेदारियाँ बढ़ेंगी। इस कारण आपको थकान महसूस हो सकती है। अपनी योग्यता पर विश्वास बनाये रखें। तनाव लेने के कारण स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ेगा। आपकी पाचन प्रणाली पर बुरा असर पड़ सकता है। रक्तचाप नियमित रूप से चेक कराते रहें। अधीनस्थ कर्मचारियों पर विश्वास बनाये रखें। दूसरा और तीसरा सप्ताह कुछ कमजोर रहेगा।
राशि स्वामीबुध | Mercury
राशि नामाक्षरप, ठ, ण | Pa, Tha, Na
नक्षत्र चरण नामाक्षरटो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
To, Paa, Pee, Poo, Sha, Na, Tha, Pe, Po
आराध्य भगवानश्री गणेश जी
Shri Ganesha Ji
भाग्यशील रंगहरा | Green
भाग्यशील अंक3, 8
अनुकूल दिशादक्षिण | South
राशि धातुचाँदी, सोना | Silver, Gold
राशि शुभ रत्नपन्ना | Emerald
राशि अनुकूल रत्नपन्ना, हीरा तथा नीलम
Emerald, Diamond and Blue Sapphire
राशि अनुकूल वारबुधवार, शुक्रवार तथा शनिवार
Wednesday, Friday and Saturday
राशि स्वभावद्विस्वभाव | Dual nature
राशि तत्वपृथ्वी | Earth
राशि प्रकृतिवायु | Air
- तुला
राशि शुभ दिनाँक3,4,7,11,12,15,16,22,23,25,30
राशि प्रतिकूल दिनाँक1,2,8,9,13,18,21,26,27
यह माह आपके लिये व्यापक परिवर्तन लेकर आने वाला है। पिता के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। महीने का उत्तरार्ध आपके लिये विशेष रूप से शुभ रहने वाला है। आय के नये स्रोत विकसित होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। दुश्मनों के साथ मित्रता हो सकती है। अपने सम्पर्कों का बेहतरीन लाभ उठा पायेंगे। आप जिससे अपेक्षा करेंगे वो आपकी सहायता अवश्य करेगा। नया काम करने की योजना बना सकते हैं। आपके नये दोस्त आपकी काफी मदद करेंगे। पुराने प्रेमी आपके साथ नजदीकी बढ़ा सकते हैं। शेयर बाजार और लट्टे-साटरी से विशेष लाभ मिलेगा। महीने की शुरुआत कुछ कमजोर रहेगी। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर तनाव ले सकते हैं। विदेश यात्रा के लिये जा रहे हैं तो दस्तावेजों की ठीक तरह से जाँच-परख कर लें। सिरदर्द की समस्या हो सकती है। मई 15 से सूर्य के गोचर के कारण पित्त विकार उत्पन्न हो सकते हैं। गर्मी के कारण चर्म रोग की समस्या होगी। आपको निरन्तर मेहनत करते रहना चाहिये। आपको ऋण लेने से बचना चाहिये। पिता के साथ मनमुटाव हो सकता है।
राशि स्वामीशुक्र | Venus
राशि नामाक्षरर, त | Ra, Ta
नक्षत्र चरण नामाक्षररा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते
Raa, Ree, Roo, Re, Ro, Taa, Tee, Too, Te
आराध्य भगवानश्री दुर्गा माता
Shri Durga Mata
भाग्यशील रंगसफेद | White
भाग्यशील अंक2, 7
अनुकूल दिशापश्चिम | West
राशि धातुलोहा, चाँदी | Iron, Silver
राशि शुभ रत्नहीरा | Diamond
राशि अनुकूल रत्नहीरा, पन्ना तथा नीलम
Diamond, Emerald and Blue Sapphire
राशि अनुकूल वारशुक्रवार, शनिवार तथा बुधवार
Friday, Saturday and Wednesday
राशि स्वभावचर | Movable
राशि तत्ववायु | Air
राशि प्रकृतिसम | Even
- वृश्चिक
राशि शुभ दिनाँक6,7,9,13,14,17,18,26,27
राशि प्रतिकूल दिनाँक1,2,4,11,12,16,20,28,29
आपकी सभी योजना समय पर पूर्ण हो जायेंगी। लक्ष्यों को सुनियोजित ढंग से अर्जित कर पायेंगे। आपके सम्पर्क मजबूत होंगे। आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। प्रेम सम्बन्धों में समर्पण की भावना बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन के लिये समय उत्तम रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिये कार्यक्षेत्र में सहूलियतें बढ़ेंगी। यदि आप किसी को पसन्द करते हैं तो मई 18 के बाद अपने प्रेम की अभिव्यक्ति कर सकते हैं। विनिर्माण कार्यों में प्रगति होगी। नया घर बनावाने या खरीदने का विचार बना सकते हैं। महीने का उत्तरार्ध आपके लिये विशेष रूप से लाभकारी रहने वाला है। महीने के प्रथम सप्ताह में किसी ऋण को लेकर समस्या हो सकती है। छोटी-छोटी यात्राओं में अनावश्यक धन खर्च हो सकता है। फिटनेस को नियन्त्रित रखने के लिये आपको नित्य योगाभ्यास करना चाहिये। यदि आप कारोबार करते हैं तो अधीनस्थ कर्मचारियों पर अधिक विश्वास न करें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। किसी दूरगामी लक्ष्य को लेकर आप कुछ तनाव ले सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों में अधिक अपेक्षा करना उचित नहीं है। यदि नया काम शुरू करना चाह रहे हैं तो उसके विषय में अध्ययन सावधानी से कर लें। जोड़ों और घुटनों में दर्द की शिकायत बढ़ सकती है।
राशि स्वामीमंगल | Mars
राशि नामाक्षरन, य | Na, Ya
नक्षत्र चरण नामाक्षरतो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
To, Naa, Nee, Noo, Ne, No, Yaa, Yee, Yu
आराध्य भगवानश्री हनुमान जी
Shri Hanuman Ji
भाग्यशील रंगलाल | Red
भाग्यशील अंक1, 8
अनुकूल दिशापूर्व, उत्तर | East, North
राशि धातुतांबा, स्टील, सोना | Copper, Steel, Gold
राशि शुभ रत्नमूंगा | Red Coral
राशि अनुकूल रत्नमूंगा, माणिक्य तथा पुखराज
Red Coral, Ruby and Yellow Sapphire
राशि अनुकूल वारमंगलवार, बृहस्पतिवार तथा रविवार
Tuesday, Thursday and Sunday
राशि स्वभावस्थिर | Stable
राशि तत्वजल | Water
राशि प्रकृतिकफ | Kapha
- धनु
राशि शुभ दिनाँक1,2,9,10,12,16,20,21,28,29
राशि प्रतिकूल दिनाँक3,4,7,13,14,18,22,30
यह महीना चौतरफा खुशियों से भरपूर रहेगा। पिता के साथ वैचारिक तनाव दूर होगा। आप अपने आवास को बदलने के विषय में सोच-विचार कर सकते हैं। उच्च प्रतिष्ठित लोगों से आपको सम्मान प्राप्त होगा। उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश लेना चाह रहे हैं तो इस महीने सफलता मिल सकती है। घरेलू खर्चों को घटाने में सफलता मिलेगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपको कड़ी मेहनत का बेहतरीन लाभ मिलेगा। आपकी कार्यकुशलता की लोग प्रशंसा करेंगे। कृषि कार्यों से जुड़े लोगों की आय बढ़ सकती है। बीमार लोगों की सेहत में सुधार होगा। टूर एण्ड ट्रेवल्स के व्यापार में परेशानी हो सकती है। आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा। आप जिनकी मदद करेंगे वो लोग आपके ऊपर आरोप लगा सकते हैं। सेहत को लेकर थोड़ी चिन्ता हो सकती है। व्यापार में विरोधियों को लेकर थोड़े सावधान रहेंगे। विलम्ब के साथ कार्य पूर्ण होंगे। लू और गर्मी से स्वयं और बच्चों को बचाकर रखें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर थोड़ी टेंशन ले सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य के विवाह की चिन्ता रहेगी। मई 24 से मई 31 के मध्य कार्यों में बाधा आ सकती है।
राशि स्वामीबृहस्पति | Jupiter
राशि नामाक्षरभ, ध, फ, ढ | Bha, Dha, Pha, Dha
नक्षत्र चरण नामाक्षरये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढ, भे
Ye, Yo, Bhaa, Bhee, Bhoo, Dhaa, Phaa, Dha, Bhe
आराध्य भगवानश्री विष्णु नारायण
Shri Vishnu Narayan
भाग्यशील रंगपीला | Yellow
भाग्यशील अंक9, 12
अनुकूल दिशापूर्व | East
राशि धातुकाँस्य | Bronze
राशि शुभ रत्नपुखराज | Yellow Sapphire
राशि अनुकूल रत्नपुखराज तथा माणिक्य
Yellow Sapphire and Ruby
राशि अनुकूल वारबृहस्पतिवार तथा रविवार
Thursday and Sunday
राशि स्वभावद्विस्वभाव | Dual nature
राशि तत्वअग्नि | Fire
राशि प्रकृतिपित्त | Bile
- मकर
राशि शुभ दिनाँक3,4,11,12,14,18,19,22,23,29,30
राशि प्रतिकूल दिनाँक6,7,9,15,16,20,24,25,27
इस महीने आप नयी जानकारियों और सूचनाओं को एकत्र करने में लगे रहेंगे। इसका लाभ आपको अपने व्यवसाय और करियर में लेना चाहिये। शत्रुओं के ऊपर आप भारी पड़ेंगे। पुरानी गलतियों से आपको सीखना चाहिये और इसका लाभ आपको अवश्य मिलेगा। अपनी प्रतिभा का रचनात्मक प्रयोग कर पायेंगे। कला-साहित्य और संगीत आदि ललित कलाओं से जुड़े लोगों को करियर के बेहतरीन विकल्प मिलने की सम्भावना है। पारिवारिक दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे। लोग आपके व्यवहार से काफी प्रसन्न रहेंगे। महीने के तृतीय और चतुर्थ सप्ताह विशेष रूप से शुभ फलदायी रहने वाले हैं।
महीने के प्रथम पखवाड़े में परिवार के कुछ झगड़े हो सकते हैं। जब भी आपका मन अशान्त हो तो विश्वसनीय मित्रों की सलाह से मन बहाल जायेगा। किसी की गारण्टी या जमानत लेने से आपको बचना चाहिये। अन्यथा आपको समस्या झेलनी पड़ेगी। आपको इस बात का सदैव ध्यान रखना चाहिये कि आपके कमजोर पहलू पर लोगों की नजर न जाये। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को मेहनत थोड़ी अधिक करनी पड़ेगी। विपरीत लिंगी लोगों पर कुछ अधिक ही मोहित रहेंगे। किन्तु इस समय अपने काम पर ही अधिक फोकस करें तो बेहतर रहेगा।
राशि स्वामीशनि | Saturn
राशि नामाक्षरख, ज | Kha, Ja
नक्षत्र चरण नामाक्षरभो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
Bho, Jaa, Jee, Khee, Khoo, Gaa, Gee
आराध्य भगवानशिव जी
Shiv Ji
भाग्यशील रंगआसमानी | Cyan
भाग्यशील अंक10, 11
अनुकूल दिशादक्षिण | South
राशि धातुचाँदी, लोहा | Silver, Iron
राशि शुभ रत्ननीलम | Blue Sapphire
राशि अनुकूल रत्ननीलम, पन्ना तथा हीरा
Blue Sapphire, Emerald and Diamond
राशि अनुकूल वारशनिवार, बुधवार तथा शुक्रवार
Saturday, Wednesday and Friday
राशि स्वभावचर | Movable
राशि तत्वपृथ्वी | Earth
राशि प्रकृतिवायु | Air
- कुम्भ
राशि शुभ दिनाँक3,4,7,13,14,16,20,24,25
राशि प्रतिकूल दिनाँक1,8,9,17,18,22,23,27
महीनों की शुरुआत उपलब्धियों से भरपूर रहेगी। सन्तान की उपलब्धि से आप हर्षित रहेंगे। नौकरी में आपको इच्छित पद मिल सकता है। आपके द्वारा लिये गये निर्णय लाभकारी सिद्ध होंगे। वरिष्ठ सदस्यों का मार्गदर्शन मिलने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। युवा अपने प्रेमी को विवाह के लिये निवेदन कर सकते हैं। राहू के राशि प्रवेश के कारण गूढ़ विद्याओं के प्रति आपकी स्वाभाविक रुचि बढ़ेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में शुभ परिणाम मिलने की सम्भावना बन रही है। किसी रिश्तेदार से दुखद समाचार मिलने से मन दुखी हो सकता है। जीवनसाथी के साथ वैचारिक तनाव न होने दें। चिन्ता की वजह से नींद न आने की समस्या हो सकती है। बीती नकारात्मक बातें वर्तमान पर हावी हो सकती हैं। नजला और एलर्जी को लेकर थोड़ी समस्या होगी। काम से जुड़े मामलों को लेकर अति-आत्मविश्वास से बचें। छोटे भाइयों के साथ मतभेद उभरने की सम्भावना बन रही है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल न करें।
राशि स्वामीशनि | Saturn
राशि नामाक्षरग, श, ष | Ga, Sa, Sha, Sh
नक्षत्र चरण नामाक्षरगु, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
Gu, Ge, Go, Saa, See, Soo, Se, Daa
आराध्य भगवानशिव जी (रूद्र स्वरूप)
Shiv Ji (Rudra Swaroop)
भाग्यशील रंगआसमानी | Cyan
भाग्यशील अंक10, 11
अनुकूल दिशापश्चिम | West
राशि धातुचाँदी, सोना | Silver, Gold
राशि शुभ रत्ननीलम | Blue Sapphire
राशि अनुकूल रत्ननीलम, हीरा तथा पन्ना
Blue Sapphire, Diamond and Emerald
राशि अनुकूल वारबुधवार, शुक्रवार तथा शनिवार
Wednesday, Friday and Saturday
राशि स्वभावस्थिर | Stable
राशि तत्ववायु | Air
राशि प्रकृतिसम | Even
- मीन
राशि शुभ दिनाँक6,7,9,15,16,18,22,23,27
राशि प्रतिकूल दिनाँक1,2,11,12,14,20,21,25
इस महीने आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। नयी सम्पत्ति खरीदने का मार्ग प्रशस्त होगा। रिश्तों में कलह-क्लेश की भावना कम होगी। युवा प्रेमी विवाह को लेकर परिवार से चर्चा कर सकते हैं। राहु के राशि परिवर्तन के उपरान्त आप काफी राहत महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं पिकनिक के लिये जा सकते हैं। व्यापारिक यात्रा लाभप्रद होगी। बच्चे पढ़ाई में काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। परीक्षा में अपेक्षा के अनुसार परिणाम प्राप्त होंगे। शेयर मार्केट से अच्छा लाभ उठा सकते हैं। चतुर्थ और पञ्चम भाव विशेष रूप से शुभ रहेगा। महीने की शुरुआत आपके लिये कुछ नकारात्मक रहने वाली है। कुछ विशेष कार्यों में रुकावट आने की सम्भावना है। घरेलू वातावरण में कभी-कभी कलह की स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती हैं। अपनी वाणी पर नियन्त्रण रखें वरना लोग आपको ही सभी समस्याओं का दोष दे देंगे। महीने के मध्य में आपको बाहर का भोजन करने में थोड़ी सावधानी रखनी चाहिये। महिलाओं को मासिक धर्म से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। प्रेम सम्बन्धों को लेकर थोड़ा सजग रहें। प्रेमी जन पर शंका न करें। महीने के दूसरे और तीसरे सप्ताह में थोड़ा परेशान हो सकते हैं।
राशि स्वामीबृहस्पति | Jupiter
राशि नामाक्षरद, च, झ, थ | Da, Cha, Jha, Tha
नक्षत्र चरण नामाक्षरदी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च, ची
Dee, Doo, Tha, Jha, Yna, De, Do, Cha, Chee
आराध्य भगवानश्री विष्णु नारायण
Shri Vishnu Narayan
भाग्यशील रंगपीला | Yellow
भाग्यशील अंक9, 12
अनुकूल दिशाउत्तर | North
राशि धातुकांस्य | Bronze
राशि शुभ रत्नपुखराज | Yellow Sapphire
राशि अनुकूल रत्नपुखराज, मोती तथा मूंगा
Yellow Sapphire, Pearl and Red Coral
राशि अनुकूल वारबृहस्पतिवार, सोमवार तथा मंगलवार
Thursday, Monday and Tuesday
राशि स्वभावद्विस्वभाव | Dual nature
राशि तत्वजल | Water
राशि प्रकृतिकफ | Kapha