Tuesday, March 17, 2026
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

पंजाब

Punjab Latest News 2026

January 30, 2026 06:47 AM

*श्री गुरु रविदास जी के समानता के संदेश को अगली पीढ़ी तक पहुँचाने के लिए पंजाब सरकार की अनूठी पहल*
*जालंधर ज़िले में बनेगा श्री गुरु रविदास बाणी अध्ययन केंद्र: हरपाल सिंह चीमा*
*पंजाब सरकार ने साढ़े 10 करोड़  रुपये की लागत से 9 एकड़ से अधिक भूमि अध्ययन केंद्र के नाम दर्ज की*
*श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाओं और विचारधारा को पूरी दुनिया तक पहुँचाने के लिए भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध*
चंडीगढ़, 29 जनवरी: छह सदियों पहले श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिए गए सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक समानता के संदेश को आने वाली पीढिय़ों तक पहुँचाने तथा उनकी शिक्षाओं के प्रसार के लिए पंजाब सरकार द्वारा एक ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। इसके तहत जालंधर ज़िले में डेरा बल्लां के निकट श्री गुरु रविदास बाणी अध्ययन केंद्र की स्थापना की जाएगी।

इस संबंध में जानकारी देते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि यह अध्ययन केंद्र देश भर में अपने आप में एक अनूठी पहल होगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने 9 करोड़  रुपये की लागत से कुल 9 एकड़ से अधिक भूमि इस अध्ययन केंद्र के नाम दर्ज की है। उन्होंने कहा कि श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाओं और विचारधारा को पूरी दुनिया तक पहुँचाने के लिए मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाओं को आगे बढ़ाने के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता पर ज़ोर देते हुए श्री चीमा ने बताया कि इस उद्देश्य के लिए आज कुल तीन रजिस्ट्रियां क्रमश: गाँव नौगजा (64 कनाल 5 मरले—लागत 5,40,98,500 रुपये), गाँव फरीदपुर की पहली रजिस्ट्री (2 कनाल—लागत 16,74,000 रुपये) तथा गाँव फरीदपुर में दूसरी रजिस्ट्री (10 कनाल 14 मरले—लागत 1,44,62,150 रुपये) की गई हैं। उन्होंने बताया कि कुल तीनों रजिस्ट्रियों का क्षेत्रफल 76 कनाल 19 मरले है और कुल लागत 7,02,54,659 रुपये है।

स चीमा ने कहा, "हमें इस नेक कार्य में योगदान देने पर गर्व है। हमारी सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा प्रचारित समानता, करुणा और सामाजिक न्याय के सार्वभौमिक संदेश को फैलाने के लिए समर्पित है।"

उन्होंने आगे कहा, "यह अध्ययन केंद्र आने वाली पीढिय़ों के लिए प्रेरणादायी ज्ञान का प्रकाश स्तंभ सिद्ध होगा।" इस पहल का उद्देश्य नई पीढ़ी को इतिहास से अवगत कराना और सामाजिक-आर्थिक अंतर को समाप्त करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाना है।

वित्त मंत्री ने आगे कहा कि श्री गुरु रविदास बाणी अध्ययन केंद्र का उद्देश्य सेमिनारों, प्रकाशनों और समुदाय-आधारित कार्यक्रमों के माध्यम से श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाओं का शोध, संरक्षण और प्रचार करना है।
———

*कैबिनेट मंत्रियों और लोकसभा सदस्य ने श्री गुरु रविदास जी का प्रकाश पर्व मनाने के लिए श्रद्धालुओं की ट्रेन को बनारस के लिए रवाना किया*
*आदर्शवादी समाज की स्थापना के लिए लोगों से श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाओं पर चलने का आह्वान*
चंडीगढ़, 29 जनवरी:

पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा और लाल चंद कटारूचक ने आज शहर के रेलवे स्टेशन से श्री गुरु रविदास जी का प्रकाश पर्व मनाने के लिए बनारस जा रही श्रद्धालुओं की ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने लोगों से आदर्शवादी समाज की रचना के लिए श्री गुरु रविदास महाराज जी द्वारा दिखाए गए सर्व-सांझीवालता (सर्वसमावेशी) के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

इस मौके पर उनके साथ लोकसभा सदस्य राज कुमार चब्बेवाल, चब्बेवाल हलके के विधायक डॉ. इशांक कुमार, पूर्व मंत्री बलकार सिंह, मोहाली के विधायक कुलवंत सिंह तथा पंजाब सहकारी कृषि विकास बैंक के चेयरमैन पवन कुमार टीनू भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर अपने संबोधन के दौरान वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने डेरा बल्लां के मुखी संत निरंजन दास जी से आशीर्वाद प्राप्त करने के उपरांत कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु रविदास जी का 650वां प्रकाश पर्व पूर्ण श्रद्धा और सम्मान के साथ बड़े स्तर पर मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि श्री गुरु रविदास जी के जीवन, शिक्षाओं और यात्राओं से संबंधित कार्यक्रम पंजाब भर में आयोजित किए जाएंगे, जिसके लिए कैबिनेट सब-कमेटी की बैठक में रूपरेखा तैयार की गई है।

उन्होंने आगे बताया कि श्री गुरु रविदास जी की बाणी से संबंधित व्यापक शोध और अध्ययन के लिए एक केंद्र की स्थापना हेतु आज सेल डीड भी साइन की गई है।

श्री चीमा ने कहा कि श्री गुरु रविदास जी ने संपूर्ण मानवता की भलाई और समाज के सभी वर्गों की समानता का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि गुरु जी की शिक्षाएं आज भी समस्त मानव समाज के लिए प्रकाश स्तंभ हैं, जिनका अनुसरण कर हमें समानतावादी समाज की स्थापना में योगदान देना चाहिए।

पंजाब के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाओं और दर्शन पर आधारित समाज की स्थापना के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को बड़े स्तर पर मनाने के लिए विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई है और सरकार द्वारा इस पर्व को ऐतिहासिक और भव्य ढंग से मनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

इससे पहले उन्होंने संगतों को श्री गुरु रविदास जी के 649वें प्रकाश पर्व की बधाई देते हुए कहा कि श्री गुरु रविदास जी ने ऐसे आदर्श समाज की परिकल्पना प्रस्तुत की थी, जहां किसी को भी किसी प्रकार का कष्ट न सहना पड़े। उन्होंने कहा कि गुरु जी की शिक्षाओं पर चलते हुए पंजाब सरकार समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
——

‘गैंगस्टरों पर वार’ का 10वां दिन: पंजाब पुलिस ने 765 स्थानों पर की छापेमारी; 3 हथियारों सहित 157 काबू
— पुलिस टीमों ने 160 व्यक्तियों के विरुद्ध की निवारक कार्रवाई, 259 को सत्यापन उपरांत किया रिहा
— आम लोग एंटी-गैंगस्टर विरोधी हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से गोपनीय रूप से गैंगस्टरों से संबंधित जानकारी दे सकते हैं
— ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के 334वें दिन 104 नशा तस्कर गिरफ्तार
चंडीगढ़, 29 जनवरी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के तहत शुरू की गई निर्णायक मुहिम ‘गैंगस्टरों पर वार’ के 10वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों से संबंधित चिन्हित और मैप किए गए ठिकानों पर 765 छापेमारियां कीं।

जानकारी के अनुसार, "गैंगस्टरों पर वार"—पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के उद्देश्य से छेड़ी गई एक निर्णायक जंग—20 जनवरी, 2026 को पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव द्वारा शुरू की गई थी। इसके तहत सभी जिलों की पुलिस टीमें एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से पूरे राज्य में विशेष कार्रवाइयां कर रही हैं।

इस मुहिम के 10वें दिन पुलिस टीमों ने 576 व्यक्तियों की जांच की, जिनमें से 157 को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से तीन हथियार बरामद किए गए। 160 व्यक्तियों के विरुद्ध निवारक कार्रवाई की गई, जबकि 259 व्यक्तियों का सत्यापन कर पूछताछ के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।

वांछित अपराधियों/गैंगस्टरों तथा अपराध व आपराधिक गतिविधियों से संबंधित जानकारी देने के लिए आम लोग गोपनीय रूप से एंटी गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति द्वारा दी गई गैंगस्टरों से संबंधित सूचना के आधार पर कोई गिरफ्तारी होती है, तो उस व्यक्ति को 10 लाख रुपये तक की इनामी राशि देकर सम्मानित किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम ‘युद्ध नशों  विरुद्ध’ को 334वें दिन भी जारी रखते हुए 104 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 43.6 किलोग्राम हेरोइन, 7 किलोग्राम अफीम, 13 किलोग्राम गांजा, 369 नशीली गोलियां/कैप्सूल तथा 8,570 रुपये की ड्रग मनी बरामद की। इसके साथ ही, केवल 334 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 46,970 हो गई है। ‘डी-एडिक्शन’ के तहत पंजाब पुलिस ने आज 39 व्यक्तियों को नशा मुक्ति और पुनर्वास के लिए प्रेरित किया है।
-----------
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पंजाब
कर्मचारियों को बीमारियों संबंधी जागरुक करने के लिये पंजाब सिविल सचिवालय में आयुष मेडिकल कैंप आयोजित
चंडीगढ़, 29 जनवरी 2026  

समाज में बीमारियों की रोकथाम के उद्देश्य से आयुर्वेदिक विभाग द्वारा पंजाब सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ में आयुर्वेदिक आहार और योग पर एक आयुष मेडिकल कैंप लगाया गया।  

इस संबंध में जानकारी देते हुए स्वास्थ्य विभाग के एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण श्री कुमार राहुल, आईएएस इस समारोह के मुख्य अतिथि थे। इसके अलावा इस अवसर पर सचिव पर्सोनल श्रीमती गुरप्रीत कौर सप्रा आईएएस, सचिव आम प्रबंधकी विभाग श्रीमती गौरी पराशर जोशी आईएएस, विशेष सचिव पर्सोनल स. उपकार सिंह आईएएस, अतिरिक्त सचिव पर्सोनल श्री गौतम जैन आईएएस, संयुक्त सचिव आम प्रबंधकी विभाग श्री तेजदीप सिंह सैणी, निदेशक आयुर्वेद डॉ. रमन खन्ना, रजिस्ट्रार डॉ. संजीव गोयल और जिला आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी मोहाली डॉ. ज्योति बब्बर मौजूद थे।  

उन्होंने बताया कि कैंप इंचार्ज आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर डॉ. अमनप्रीत कौर, आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर डॉ. राजीव मेहता, आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर डॉ. सोनिया सिंगला, डिप्टी वैद श्री गुरदीप सिंह, डिप्टी वैद श्रीमती गुरप्रीत कौर, योगा इंस्ट्रक्टर श्रीमती जसवीर कौर, श्रीमती इंदु बाला, एचएमओ श्री राजेश कुमार और डॉ. विनोद कुमार, एचएमओ डॉ. युविका, फार्मासिस्ट श्रीमती कविता और गुलशन कुमार ने कर्मचारियों को स्वास्थ्य संबंधी मुफ्त सलाह और दवाइयां प्रदान कीं। इस मौके पर कर्मचारियों को जीवनशैली से संबंधित बीमारियों से बचाव के बारे में भी जागरूक किया गया।  

इस अवसर पर कर्मचारियों को फास्ट फूड और स्ट्रीट फूड के सेवन से शरीर के महत्वपूर्ण अंगों पर पडऩे वाले बुरे प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। कर्मचारियों को मुफ्त आयुर्वेदिक और होमियोपैथिक दवाइयां वितरित की गईं।  

इस मौके पर खांसी, ब्लड प्रेशर, शुगर, त्वचा रोग, जोड़ों के रोग, स्त्री रोग, हार्माेनल असंतुलन से संबंधित रोग, मानसिक रोग, लंबे समय की बीमारियों के लिए मुफ्त सलाह और दवाइयां दी गईं। इस कैंप में आयुर्वेदिक डॉक्टरों द्वारा 405 मरीजों का चेकअप किया गया और 350 मरीजों को मुफ्त दवाइयां दी गईं।
---------
अमृतसर में सरहद पार से संचालित नारको-आतंकवाद नेटवर्क का पर्दाफाश; 42.9 किलोग्राम हेरोइन, 4 हैंड ग्रेनेड, एक पिस्तौल बरामद
- इसके उपरांत की गई जांच के दौरान दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया; आगे की जांच जारी: डीजीपी गौरव यादव
- विलेज डिफेंस कमेटी के माध्यम से प्राप्त जानकारी के कारण इस मॉड्यूल का पर्दाफाश करने में मदद मिली: डीआईजी संदीप गोयल
- आरोपियों की पहचान करने और उन्हें काबू करने के लिए जांच जारी: एसएसपी सुहेल कासिम मीर
चंडीगढ़/अमृतसर, 29 जनवरी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए चलाई गई मुहिम के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए, अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने विलेज डिफेंस कमेटी (वीडीसी) के सहयोग से 42.9 किलोग्राम हेरोइन, चार हैंड ग्रेनेड और एक स्टार-मार्क पिस्तौल सहित 46 जिंदा कारतूस बरामद करके सरहद पार से नारको-आतंकवाद नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी आज यहां पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी।

यह ऑपरेशन वीडीसीज़ - पंजाब सरकार की प्रमुख पहलकदमी जिसका उद्देश्य आंतरिक सुरक्षा और नशा विरोधी प्रयासों में सामुदायिक भागीदारी सुनिश्चित करना है, के माध्यम से प्राप्त कार्रवाईयोग्य और विश्वसनीय गुप्त जानकारी के आधार पर चलाया गया है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि बरामद की गई नशीली दवाएं, हथियार और विस्फोटक सामग्री अंतरराष्ट्रीय सरहद पार से ड्रोन के माध्यम से भेजी गई थी, जिससे इस खेप में संगठित सरहद पार नारको-आतंकवाद नेटवर्क की संलिप्तता का पता चलता है।

डीजीपी ने बताया कि इस उपरांत जांच के दौरान अमृतसर के निवासी दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है। फरार मुलिजमों को ट्रेस करने, बरामदगी संबंधी लिंक का पता लगाने और व्यापक साजिश का पर्दाफाश करने के लिए आगे की जांच जारी है।

इस ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीआईजी) बॉर्डर रेंज संदीप गोयल ने बताया कि वीडीसी नेटवर्क के माध्यम से प्राप्त जानकारी पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने गांव ऊठियां में एक मोटरसाइकिल को रोका।

उन्होंने बताया कि पुलिस की मौजूदगी का पता लगने पर संदिग्ध व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाते हुए खेप सहित मोटरसाइकिल छोडक़र आसपास के खेतों की ओर भाग गए। उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों ने तुरंत आसपास के खेतों में एक योजनाबद्ध तलाशी अभियान चलाया जिसके परिणामस्वरूप नशीले पदार्थों, हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद हुई।

सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (एसएसपी) अमृतसर ग्रामीण सुहेल कासिम मीर ने बताया कि मुलजिमों की पहचान करने और उन्हें काबू करने, अगले-पिछले संबंधों का पता लगाने और पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए आगे की जांच जारी है।

इस संबंध में, एफआईआर नंबर 26 दिनांक 29.01.2026 को थाना राजासांसी, अमृतसर ग्रामीण में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 25 तथा विस्फोटक पदार्थ एक्ट की धारा 3, 4 और 5 के तहत दर्ज की गई है।
----
पंजाब के निवासियों के लिए चंडीगढ़ को हथियार लाइसेंस के अधिकार क्षेत्र में शामिल करने हेतु स्पीकर ने अमित शाह को लिखा अर्ध-सरकारी पत्र
चंडीगढ़, 29 जनवरी 2026: पंजाब विधानसभा के स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह को एक अर्ध-सरकारी पत्र लिखकर चंडीगढ़ को पंजाब के निवासियों के लिए हथियार लाइसेंस के अधिकार क्षेत्र में शामिल करने की मांग की है।

उन्होंने आम्र्स एक्ट के तहत कुछ संशोधनों की आवश्यकता पर जोर दिया। उल्लेखनीय है कि वर्तमान नियमों के अनुसार पंजाब के निवासियों को चंडीगढ़ में लाइसेंसी हथियार रखने के लिए अलग से अनुमति हेतु आवेदन करना पड़ता है, जिसके कारण उन्हें अनावश्यक देरी और असुविधा का सामना करना पड़ता है। उन्होंने लिखा कि जब पंजाब के निवासी हथियार लाइसेंस के लिए आवेदन करते हैं, तो उसमें अधिकार क्षेत्र केवल पंजाब राज्य तक ही सीमित रहता है।

उन्होंने आगे लिखा कि चंडीगढ़ पंजाब की राजधानी होने के कारण राज्य का प्रशासनिक केंद्र है। पंजाब के अनेक निवासी चंडीगढ़ में रहते हैं और अक्सर सरकारी तथा निजी कार्यों के सिलसिले में चंडीगढ़ आते-जाते रहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इसलिए जब पंजाब के निवासियों को हथियार लाइसेंस जारी किया जाता है, तो चंडीगढ़ को भी इसके अधिकार क्षेत्र में स्वत: शामिल करना पूरी तरह तार्किक और व्यावहारिक होगा।

उन्होंने गृह मंत्री श्री अमित शाह से विनम्रतापूर्वक अनुरोध किया कि वे संबंधित नियमों/दिशा-निर्देशों में संशोधन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी करना सुनिश्चित करें।
---
*पंजाब सरकार संतों, महापुरुषों और धार्मिक संप्रदायों की अगुवाई में बड़े स्तर पर मनाएगी श्री गुरु रविदास जी का 650वां प्रकाश पर्व: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा*
*हरपाल सिंह चीमा, लाल चंद कटारूचक, तरुणप्रीत सिंह सोंध, दीपक बाली को लेकर गठित समिति ने धार्मिक नेताओं एवं विशेषज्ञों की समिति के साथ की पहली बैठक*
*पंजाब सरकार ने श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व के लिए समिति के समक्ष प्रस्तावित कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी*
*649वां श्री गुरु रविदास जी का गुरुपर्व 6 फरवरी को खुरालगढ़ में राज्य स्तरीय समारोह के रूप में मनाया जाएगा*
*श्री गुरु रविदास जी के जीवन, शिक्षाओं और यात्राओं से संबंधित कार्यक्रम पूरे वर्ष पंजाब के गांव-गांव में आयोजित किए जाएंगे*
*सेमिनार व कार्यशालाएं, विशेष कीर्तन समागम, तीर्थ यात्राएं, स्कूल स्तरीय प्रतियोगिताएं, डॉक्यूमेंट्री शो, ड्रोन शो, गुरु जी की स्मृति में सिक्का जारी करना, रक्तदान शिविर, पौधारोपण अभियान, मैराथन, शोभा यात्राएं, साइकिल रैलियां आदि कार्यक्रम वर्ष भर आयोजित होंगे*
*4 फरवरी 2026 को श्री अखंड पाठ साहिब के आरंभ के साथ समारोहों की शुरुआत; नवंबर 2026 में खुरालगढ़ साहिब में कथा-कीर्तन दरबार एवं बेगमपुरा समागम होगा*
चंडीगढ़, 29 जनवरी: पंजाब सरकार श्री गुरु रविदास जी का 650वां प्रकाश पर्व बड़े स्तर पर मनाएगी। वर्ष भर चलने वाले ये आयोजन संतों, महापुरुषों और धार्मिक संप्रदायों की अगुवाई में आयोजित किए जाएंगे। इन समारोहों की शुरुआत 4 फरवरी 2026 को खुरालगढ़ साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब के आरंभ के साथ होगी तथा इनका समापन फरवरी 2027 में होगा। नवंबर 2026 में खुरालगढ़ साहिब में कथा-कीर्तन दरबार एवं बेगमपुरा समागम आयोजित किया जाएगा, जिसमें धार्मिक एवं अन्य प्रमुख हस्तियां भाग लेंगी।

आज यहां कैबिनेट सब-कमेटी के अध्यक्ष वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में आयोजित पहली बैठक में कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक, तरुणप्रीत सिंह सोंध, डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी, सांस्कृतिक मामलों के सलाहकार दीपक बाली, पर्यटन सचिव कुमार अमित और पर्यटन निदेशक डॉ. संजीव तिवाड़ी उपस्थित रहे। बैठक में संत शत निर्मल दास जी, संत इंदर दास जी, संत जगीर सिंह जी, श्री सत्यवान जी, श्री कृष्ण कुमार जी, श्री राज कपूर जी (डेरा बल्लां), बीबी संतोष कुमारी, विद्वान डॉ. राज कुमार हंस, डॉ. सोमा अत्री, श्री विजय सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब सरकार पूर्ण श्रद्धा और सम्मान के साथ श्री गुरु रविदास जी का 650वां प्रकाश पर्व मनाएगी। समिति के समक्ष प्रस्तावित कार्यक्रमों की प्रस्तुति देते हुए उन्होंने बताया कि श्री गुरु रविदास जी के जीवन, शिक्षाओं और यात्राओं से जुड़े कार्यक्रम फरवरी 2026 से फरवरी 2027 तक पूरे पंजाब में गांव-गांव आयोजित किए जाएंगे।उन्होंने बताया कि सेमिनार और कार्यशालाएं, विशेष कीर्तन समागम, तीर्थ यात्राएं, स्कूल स्तरीय प्रतियोगिताएं, डॉक्यूमेंट्री शो, ड्रोन शो, गुरु जी की स्मृति में सिक्का जारी करना, रक्तदान शिविर, पौधारोपण अभियान, मैराथन, शोभा यात्राएं और साइकिल रैलियों सहित अनेक कार्यक्रम संतों, महापुरुषों और विशेषज्ञों की सलाह से आयोजित किए जाएंगे।

वित्त मंत्री ने कहा कि इन आयोजनों के तहत मासिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है। इस दौरान वाराणसी-खुरालगढ़ साहिब, फरीदकोट-खुरालगढ़ साहिब, बठिंडा-खुरालगढ़ साहिब और जम्मू-खुरालगढ़ साहिब तक चार शोभा यात्राएं आयोजित की जाएंगी। इन आयोजनों के लिए एक विशेष लोगो तैयार किया जाएगा और श्री गुरु रविदास जी को समर्पित एक स्मारक सिक्का भी जारी किया जाएगा।

बैठक में उपस्थित संत-महापुरुषों का विशेष रूप से धन्यवाद करते हुए हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब सरकार पूरी श्रद्धा-भावना के साथ ये आयोजन करवा रही है और संतों, महापुरुषों, विद्वानों व विशेषज्ञों की अगुवाई और मार्गदर्शन में सभी कार्यक्रम संपन्न कराए जाएंगे।
---------
*पंजाब कर विभाग ने टैक्स चोरी के खिलाफ चलाया राज्य स्तरीय अभियान*
*इस राज्यव्यापी अभियान के दौरान 141 वाहन किए गए जब्त*
चंडीगढ़, 29 जनवरी: पंजाब के कर विभाग द्वारा 28 जनवरी को स्टेट इंटेलिजेंस एंड प्रिवेंटिव यूनिटों (एस.आई.पी.यूज़.) के सभी विंगों के माध्यम से एक विशेष राज्य स्तरीय प्रवर्तन अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई जीएसटी के सख्त अनुपालन और सरकारी राजस्व की सुरक्षा के प्रति विभाग की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब के आबकारी मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि पूरे राज्य में व्यापक जांच के दौरान 141 वाहनों को जब्त किया गया है। इनमें से अधिकांश वाहन लोहे और स्टील व्यापार के प्रमुख केंद्र मंडी गोबिंदगढ़ और लुधियाना में रोके गए हैं। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि अधिकांश वाहनों में लोहे और स्टील का सामान ढोया जा रहा था, जिन पर बिना चालान के ढुलाई, जीएसटी नियमों का दुरुपयोग और गलत ई-वे बिलों के माध्यम से कर चोरी का संदेह है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह अभियान जनवरी 2026 में शुरू की गई प्रवर्तन मुहिम पर आधारित है, जिसके तहत विश्वसनीय गुप्त जानकारी के आधार पर उच्च जोखिम वाले लोहे और स्टील क्षेत्र को निशाना बनाया गया है। उन्होंने बताया कि चालान के बिना माल की ढुलाई, जाली फर्में, जाली बिलिंग और ई-वे बिलों में हेराफेरी के माध्यम से बड़े पैमाने पर कर चोरी का खुलासा हुआ है। इसलिए एस.आई.पी.यूज़. को लोहे के स्क्रैप, तैयार लोहे और स्टील के सामान तथा अन्य उच्च जोखिम वाली वस्तुओं के संबंध में नियमों के पूर्ण अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।

आबकारी मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि जनवरी में किए गए निरंतर प्रयासों के कारण पूरे राज्य में 793 वाहनों को जब्त किया गया है। इनमें से 538 वाहनों में लोहे का स्क्रैप और तैयार लोहा/स्टील का सामान था, जबकि बाकी में अन्य सामग्री का परिवहन हो रहा था। इन कार्रवाइयों से 667 मामलों में 14.84 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया है। उन्होंने आगे बताया कि 28 जनवरी तक 187 अन्य मामले जांच के अधीन हैं और आगे और बरामदगी होने की उम्मीद है।

कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि विभाग का सक्रिय और गुप्त जानकारी के आधार पर कार्रवाई करने वाला दृष्टिकोण जीएसटी नियमों के सख्त अनुपालन को सुनिश्चित करता है, कर चोरी को रोकता है और ईमानदार करदाताओं के लिए समान अवसर प्रदान करता है। विभाग द्वारा राजस्व की सुरक्षा, नियमों के स्वैच्छिक अनुपालन को प्रोत्साहित करने और जीएसटी प्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए लक्षित अभियान जारी रहेंगे।
————
*मान सरकार द्वारा मोहाली में ‘नेक्स्ट जेनरेशन रोड रेनोवेशन प्रोग्राम’ की शुरुआत*
*एस.ए.एस. नगर की प्रमुख सडक़ों और जंक्शनों को युद्ध स्तर पर अपग्रेड किया जाएगा: हरदीप सिंह मुंडियां*
*एन.एच.ए.आई. पैटर्न और हाइब्रिड एन्युटी मॉडल उच्च-गुणवत्ता वाली सडक़ों और 10 वर्षों के लिए इनकी देखभाल को सुनिश्चित करेगा*
*मोहाली में सडक़ों की मरम्मत फरवरी में शुरू होगी और अक्टूबर में पूरी होगी*
*लगभग 700 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट के तहत 80 किलोमीटर सडक़ नेटवर्क को किया जाएगा कवर*
*चंडीगढ़, 29 जनवरी*: राज्य में शहरी सडक़ आधारभूत संरचना को अपग्रेड करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) में ‘नेक्स्ट जेनरेशन रोड रेनोवेशन प्रोग्राम’ शुरू किया गया है। इस पहल के तहत राज्य के प्रमुख शहरी केंद्र मोहाली की मुख्य सडक़ों और प्रमुख जंक्शनों का तेजी से अपग्रेडेशन किया जाएगा ताकि सडक़ संपर्क को बेहतर बनाया जा सके और यात्रियों के लिए निर्विघ्न आवागमन सुनिश्चित किया जा सके। यह प्रोजेक्ट 10 वर्षों की देखभाल के साथ-साथ टिकाऊ सडक़ संरचना सुनिश्चित करने के लिए एन.एच.ए.आई. पैटर्न और हाइब्रिड एन्युटी मॉडल (एच.ए.एम.) के तहत लागू किया जाएगा।

आज यहां पंजाब भवन में पत्रकारों को संबोधित करते हुए आवास निर्माण और शहरी विकास मंत्री स. हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार लोगों के लिए बेहतर सडक़ संपर्क और सुचारू आवागमन सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए राज्य भर में सडक़ आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि प्रमुख राज्य मार्गों और ग्रामीण सडक़ों को पहले ही प्राथमिकता के आधार पर अपग्रेड किया जा रहा है और राज्य सरकार द्वारा अब पंजाब के सबसे बड़े शहरी केंद्र साहिबजादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) में सडक़ों के व्यापक अपग्रेडेशन के काम शुरू किए गए हैं।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि सरकार द्वारा एस.ए.एस. नगर (मोहाली) को विश्व स्तरीय शहरी आधारभूत संरचना में बदलने के लिए व्यापक विकास पहलें शुरू की गई हैं। शहर के मास्टर प्लान के अनुसार शहर की मुख्य आधारभूत संरचना को और मजबूत तथा आधुनिक बनाने के लिए एक समर्पित ‘नेक्स्ट जेनरेशन रोड रेनोवेशन प्रोग्राम’ तैयार किया गया है।

आवास निर्माण और शहरी विकास मंत्री ने बताया कि इस प्रोग्राम के तहत गमाडा और नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में आने वाली प्रमुख सडक़ों और जंक्शनों को युद्ध स्तर पर अपग्रेड किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे निर्विघ्न आवागमन सुनिश्चित करने के साथ-साथ ट्रैफिक से संबंधित मुद्दों को प्रभावी ढंग से निपटाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि शहर निवासियों और पर्यटकों के लिए सुरक्षित और आरामदायक आवागमन सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए खस्ताहाल सडक़ों की मरम्मत की जाएगी और इन्हें अपग्रेड किया जाएगा।

स. हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि सडक़ों और महत्वपूर्ण जंक्शनों के सौंदर्यीकरण पर विशेष जोर दिया जाएगा। सौंदर्यीकरण के कार्यों में लैंडस्केपिंग, आधुनिक रोशनी प्रणालियों की स्थापना और हरियाली में वृद्धि शामिल होगी, जिसका उद्देश्य शहर की समग्र सुंदरता और पर्यावरण की गुणवत्ता को बेहतर बनाना है।

उन्होंने आगे कहा कि इस प्रोजेक्ट के तहत सभी विकास कार्य नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एन.एच.ए.आई.) की तर्ज पर और हाइब्रिड एन्युटी मोड (एच.ए.एम.) के माध्यम से लागू किए जाएंगे। इस मॉडल के तहत जिस ठेकेदार को प्रोजेक्ट सौंपा जाएगा, वह इन कार्यों को पूरा करने के साथ-साथ 10 वर्षों की अवधि के लिए सडक़ों की देखभाल के लिए भी जिम्मेदार होगा।

इन प्रोजेक्टों की वित्तीय व्यवस्था के बारे में बताते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भुगतान 40:60 फॉर्मूले के अनुसार किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट की लागत का 40 प्रतिशत सरकार द्वारा निर्माण चरण के दौरान अदा किया जाएगा, जबकि शेष 60 प्रतिशत ठेकेदार द्वारा खर्च किया जाएगा और सरकार द्वारा प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद 10 वर्षों की अवधि में ठेकेदार को वार्षिक भुगतानों के माध्यम से बाकी राशि अदा की जाएगी। इस विधि से ठेकेदार की जवाबदेही बढ़ेगी और उच्च-गुणवत्ता वाले सडक़ आधारभूत ढांचे के लंबे समय तक रख-रखाव को सुनिश्चित किया जाएगा।

स. हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि मोहाली शहर में सडक़ों की मरम्मत का काम फरवरी महीने में शुरू हो जाएगा और इसी वर्ष अक्टूबर तक पूरा होने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट की योजना एक स्पष्ट समय-सीमा के साथ बनाई गई है ताकि शहरी आवागमन में सुधार के इस प्रोजेक्ट के दौरान जनता को ज्यादा परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि इस पहल के तहत लगभग 700 करोड़ रुपये की लागत से सडक़ों का मजबूतीकरण और सौंदर्यीकरण का काम किया जाएगा और इस पहल के तहत मोहाली शहर में लगभग 80 किलोमीटर सडक़ों का नवीनीकरण किया जाएगा।

स. मुंडियां ने कहा कि संबंधित विभागों और वरिष्ठ अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं कि गुणवत्ता के मानकों की सख्ती से पालना करते हुए ये सभी काम निर्धारित समय-सीमा के अंदर पूरे किए जाएं। उन्होंने साथ ही कहा कि इन कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

आवास निर्माण और शहरी विकास मंत्री ने कहा कि इन प्रस्तावित सुधारों का उद्देश्य शहर और इसके निवासियों के लिए सुचारू आवागमन सुनिश्चित करना है। ये पहलें आवागमन में बड़े सुधार सुनिश्चित करते हुए सडक़ सुरक्षा को भी मजबूती देंगी। उन्होंने आगे कहा कि बेहतर सडक़ संपर्क और नवीनीकरण के इस प्रोजेक्ट के तहत शहरी आधारभूत ढांचे की मजबूती से क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि ये महत्वपूर्ण कार्य शहर की छवि को संवारने के साथ-साथ यहां के नागरिकों के लिए जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में अहम योगदान देंगे।

पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार लोगों को आधुनिक आधारभूत ढांचा और साफ-सुथरा तथा योजनाबद्ध शहरी ढांचा प्रदान करने के लिए पूरी तरह समर्पित है और ऐसे लोक-हितैषी प्रयास भविष्य में भी जारी रहेंगे।

इस मौके पर आवास निर्माण और शहरी विकास के प्रमुख सचिव श्री विकास गर्ग और अन्य भी मौजूद थे।
-----------
*"हमारे बुज़ुर्ग, हमारा मान" राज्य-स्तरीय अभियान की शुरुआत; 18 फरवरी तक सभी जिलों में स्वास्थ्य शिविर: डॉ. बलजीत कौर*
*बुज़ुर्गों के लिए नि:शुल्क जेरियाट्रिक जांच, आंखों के मोतियाबिंद की सर्जरी और सहायक उपकरण; 7.86 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे: सामाजिक सुरक्षा मंत्री*
*भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार बुज़ुर्गों को स्वास्थ्य, सुरक्षा और सम्मानपूर्ण जीवन देने के लिए प्रतिबद्ध: डॉ. बलजीत कौर*
चंडीगढ़, 29 जनवरी: पंजाब सरकार द्वारा बुज़ुर्गों की भलाई के लिए शुरू की गई फ्लैगशिप अभियान "हमारे बुज़ुर्ग, हमारा मान" का राज्य-स्तरीय कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इस अभियान के तहत 18 फरवरी 2026 तक राज्य के सभी जिलों में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए जाएंगे। अभियान की औपचारिक शुरुआत 16 जनवरी को मोहाली में की गई थी, जिसका उद्देश्य बुज़ुर्गों को सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं, सामाजिक सुरक्षा और सम्मान प्रदान करना है।

यह जानकारी देते हुए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि स्टेट एक्शन प्लान फॉर सीनियर सिटीजऩ के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान 7.86 करोड़ रुपये खर्च कर बुज़ुर्गों के लिए व्यापक स्वास्थ्य सेवाएं, जागरूकता और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि यह अभियान मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की जन-केंद्रित और संवेदनशील सोच का प्रतीक है, जिसके अंतर्गत बुज़ुर्गों को सुरक्षित, स्वस्थ और सम्मानपूर्ण जीवन प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि जिला-वार स्वास्थ्य शिविरों की शुरुआत 2 फरवरी को श्री मुक्तसर साहिब और फाज़िल्का से होगी। इसके बाद 3 फरवरी को बठिंडा और मानसा, 4 फरवरी को लुधियाना, 5 फरवरी को मोगा और फिरोज़पुर, 6 फरवरी को अमृतसर और तरनतारन तथा 9 फरवरी को फरीदकोट में शिविर लगाए जाएंगे।

इसी प्रकार 10 फरवरी को पटियाला, 11 फरवरी को रूपनगर और फतेहगढ़ साहिब, 12 फरवरी को एस.बी.एस. नगर और होशियारपुर, 13 फरवरी को बरनाला और मालेरकोटला, 16 फरवरी को जालंधर और कपूरथला, 17 फरवरी को गुरदासपुर और पठानकोट तथा 18 फरवरी 2026 को संगरूर में बुज़ुर्गों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इन शिविरों के दौरान बुज़ुर्गों को नि:शुल्क पूर्ण जेरियाट्रिक जांच (बुढ़ापे से संबंधित बीमारियां), ई.एन.टी. जांच, आंखों की जांच तथा आंखों के मोतियाबिंद की सर्जरी विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा की जाएगी। इसके साथ ही सीनियर सिटीजऩ कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन और अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से संबंधित सुविधाएं भी एक ही स्थान पर उपलब्ध करवाई जाएंगी।

उन्होंने आगे बताया कि एएलआईएमसीओ (्ररुढ्ढरूष्टह्र) द्वारा बुज़ुर्गों के लिए व्हीलचेयर, हियरिंग एड और निकट दृष्टि के चश्मे जैसे सहायक उपकरण नि:शुल्क वितरित किए जाएंगे, जबकि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण अधिनियम से संबंधित कानूनी जागरूकता भी प्रदान की जाएगी।

डॉ. बलजीत कौर ने दोहराया कि मान सरकार बुज़ुर्गों को केवल कल्याणकारी योजनाएं ही नहीं, बल्कि सम्मान, सुरक्षा और सामाजिक सहारा प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

कैबिनेट मंत्री ने पंजाबवासियों से अपील की कि वे अपने घरों और आसपास रहने वाले बुज़ुर्गों को "हमारे बुज़ुर्ग, हमारा मान" अभियान के तहत लगाए जाने वाले स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में लेकर आएं, ताकि वे इन सुविधाओं का पूरा लाभ उठा सकें और स्वस्थ व सुरक्षित जीवन व्यतीत कर सकें।
-----------
नालागढ़ पुलिस थाना ब्लास्ट केस: बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े दो व्यक्ति नवांशहर से गिरफ्तार; आई.ई.डी. बरामद
गिरफ्तार मुलजिम गुरप्रीत उर्फ गोपी नवांशहरिया और बीकेआई के मास्टरमाइंड हरविंदर रिंदा के करीबी साथी शुशांत चोपड़ा के निर्देशों पर काम कर रहे थे: डीजीपी गौरव यादव
नालागढ़ धमाके में शामिल दो अन्य व्यक्तियों की पहचान हुई, मुलजिमों को पकडऩे के लिए छापेमारी जारी: एसएसपी तुषार गुप्ता
चंडीगढ़/नवांशहर, 29 जनवरी ;मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाई जा रही मुहिम के दौरान पंजाब पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ पुलिस थाना ब्लास्ट केस की जांच में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पाक-आईएसआई से समर्थन प्राप्त बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) आतंकवादी नेटवर्क से जुड़े एक नारको-आतंकवादी मॉड्यूल की साजिश का पर्दाफाश किया है और इसके दो गुर्गों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी आज यहां डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी।

यह कार्रवाई हिमाचल प्रदेश पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों के साथ निकट समन्वय से की गई है।

गिरफ्तार मुलजिमों की पहचान शमशेर सिंह उर्फ शेरू उर्फ कमल और प्रदीप सिंह उर्फ दीपू के रूप में हुई है, जो एसबीएस के अंतर्गत आने वाले कस्बा राहों के निवासी हैं। पुलिस टीमों ने उनके कब्जे से एक इम्प्रूवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) भी बरामद की है।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि गिरफ्तार किए गए मुलजिम गुरप्रीत उर्फ गोपी नवांशहरिया और बीकेआई के मास्टरमाइंड हरविंदर रिंदा के निकटतम साथी शुशांत चोपड़ा के निर्देशों पर काम कर रहे थे।

डीजीपी ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार मुलजिमों ने 31 दिसंबर, 2025 को अपने दो साथियों के साथ मिलकर पंजाब से हिमाचल प्रदेश एक आईईडी पहुंचाई थी, जिसका उपयोग पुलिस संस्थानों को निशाना बनाने की एक बड़ी साजिश के हिस्से के रूप में 1 जनवरी, 2026 को हुए नालागढ़ पुलिस स्टेशन धमाके में किया गया था। उन्होंने कहा कि इस मामले में अगले-पिछले संबंधों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

नवांशहर के सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (एसएसपी) तुषार गुप्ता ने कार्रवाई के विवरण साझा करते हुए कहा कि राहों पुलिस थाने में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत दर्ज एफआईआर की जांच के दौरान गिरफ्तार मुलजिमों की शुशांत चोपड़ा के निर्देशों पर काम करने की भूमिका के बारे में खुलासा हुआ।

एसएसपी ने कहा कि इन खुलासों और फॉलो-अप कार्रवाई के आधार पर मुलजिमों द्वारा बताए गए स्थान से एक आईईडी बरामद किया गया है, जो इस आतंकवादी साजिश में उनकी संलिप्तता की पुष्टि करता है। पुलिस टीमों ने गिरफ्तार किए गए मुलजिमों के दो साथियों की भी पहचान कर ली है और उन्हें पकडऩे के लिए छापेमारी जारी है।

इस संबंध में आम्र्स एक्ट की धारा 25, विस्फोटक पदार्थ एक्ट की धारा 4 और 5, गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) एक्ट (यूएपीए) की धारा 10, 13, 15, 16, 17 और 18 तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 113(1) और 113(3) के तहत पुलिस थाना राहों में एक अलग एफआईआर नंबर 20 दिनांक 29/01/2026 दर्ज की गई है।
-----------
बहादुरी और बलिदान की विरासत का सम्मान: 15 सरकारी स्कूलों का नाम स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के नाम पर रखा गया: हरजोत सिंह बैंस

क स्कूलों के नाम बदलने से स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों की गौरवशाली विरासत बनेगी रोज़मर्रा की शिक्षा का हिस्सा: हरजोत सिंह बैंस

क शिक्षा विभाग चित्रों सहित इन महान नायकों के जीवन और अमूल्य योगदान की जानकारी स्कूलों में प्रदर्शित करेगा: बैंस

क इन स्कूलों के नाम बदलने से विद्यार्थियों में देशभक्ति और निस्वार्थ सेवा की भावना होगी उत्पन्न: हरजोत बैंस

क स्कूल शिक्षा के मंदिर हैं, जहां बलिदान और सेवा-भावना के लिए प्रेरित करना आवश्यक: शिक्षा मंत्री

चंडीगढ़, 29 जनवरी: पंजाब के शिक्षा मंत्री स हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि देश के महान नायकों की विरासत के सम्मान में राज्य भर के 15 सरकारी स्कूलों के नाम स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के नाम पर रखने का निर्णय लिया गया है। इस कदम का उद्देश्य राज्य की शिक्षा प्रणाली में साहस, बलिदान और देशभक्ति के मूल्यों का संचार करना है।

स हरजोत सिंह बैंस ने कहा, "हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के नाम पर सरकारी स्कूलों के नाम रखकर हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि उनके बलिदान और अमूल्य योगदान विद्यार्थियों की रोज़मर्रा की शिक्षा का अभिन्न हिस्सा बनें।"

उन्होंने बताया कि उन्होंने स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इन महान विभूतियों के जीवन और योगदान को उनकी तस्वीरों सहित स्कूलों में प्रदर्शित किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को मूल्यों पर आधारित शिक्षा प्रदान की जा सके और उनके चरित्र को और अधिक निखार कर सशक्त बनाया जा सके। उन्होंने कहा, "स्कूलों को सक्रिय रूप से इन नायकों के जीवन और आदर्शों की जानकारी देनी चाहिए, ताकि विद्यार्थियों को प्रेरित कर सुदृढ़ चरित्र और दृढ़ संकल्प वाले नागरिक बनाया जा सके।"

नाम बदले गए स्कूलों के बारे में जानकारी साझा करते हुए सरदार बैंस ने बताया कि सरकारी हाई स्कूल, संधू कलां (बरनाला) का नाम बदलकर शहीद सिपाही जगदेव सिंह सरकारी हाई स्कूल संधू कलां, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, घुगियाना (फरीदकोट) का नाम बदलकर शहीद नायक सुरजीत सिंह सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सरकारी हाई स्कूल, फतेहपुर (मानसा) का नाम बदलकर स्वतंत्रता सेनानी सरदार मघ्घर सिंह सरकारी हाई स्कूल फतेहपुर, तथा सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दलेल सिंह वाला का नाम बदलकर कॉमरेड धर्म सिंह फक्कर सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दलेल सिंह वाला रखा गया है।

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार पी.एम. श्री सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लडक़े), भीखी (मानसा) का नाम बदलकर शहीद कांस्टेबल जसवंत सिंह पी.एम. श्री सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लडक़े), भीखी, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बख्शीवाला का नाम बदलकर स्वतंत्रता सेनानी अर्जन सिंह सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बख्शीवाला, सरकारी मिडिल स्कूल, लुबाणियांवाली (श्री मुक्तसर साहिब) का नाम बदलकर स्वतंत्रता सेनानी सरवण सिंह सरकारी मिडिल स्कूल लुबाणियांवाली, सरकारी हाई स्कूल, हमीरगढ़ (संगरूर) का नाम बदलकर स्वतंत्रता सेनानी ज्ञानी मुकंद सिंह सरकारी हाई स्कूल हमीरगढ़, सरकारी मिडिल स्कूल, दुल्लदी (पटियाला) का नाम बदलकर शहीद सिपाही प्यारा सिंह सरकारी मिडिल स्कूल दुल्लदी, सरकारी हाई स्कूल, राजपुरा टाउन का नाम बदलकर स्वतंत्रता सेनानी अमीर सिंह सरकारी हाई स्कूल राजपुरा टाउन तथा सरकारी प्राइमरी स्मार्ट स्कूल, कैरे (बरनाला) का नाम बदलकर स्वतंत्रता सेनानी श्री गुरदियाल सिंह सरकारी प्राइमरी स्मार्ट स्कूल कैरे रखा गया है।
इसी तरह सरकारी प्राइमरी स्कूल, टल्लेवाल (बरनाला) का नाम बदलकर स्वतंत्रता सेनानी श्री तारा सिंह सरकारी प्राइमरी स्कूल टल्लेवाल, सरकारी एलीमेंट्री स्कूल, हररंगपुरा पिंडी (बठिंडा) का नाम बदलकर शहीद सिपाही बूटा सिंह सरकारी एलीमेंट्री स्कूल हररंगपुरा पिंडी, सरकारी प्राइमरी स्कूल, नंगल फरीदा (पठानकोट) का नाम बदलकर शहीद सिपाही राइफलमैन जय सिंह सरकारी प्राइमरी स्कूल नंगल फरीदा तथा सरकारी प्राइमरी स्कूल, डरोली खुर्द (जालंधर) का नाम बदलकर शहीद कुलविंदर सिंह सरकारी प्राइमरी स्कूल डरोली खुर्द रखा गया है।

सरदार हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के दैनिक जीवन में बलिदान और बहादुरी की कहानियों को शामिल करना तथा स्कूलों की पहचान को देश के महान नायकों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि के रूप में प्रस्तुत करना है। यह अनुकरणीय पहल इन शिक्षण संस्थानों की पहचान में साहस, बलिदान और देश सेवा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता की कहानियों को जोड़ेगी।

उन्होंने कहा, "ये केवल नाम परिवर्तन नहीं हैं, बल्कि यह सुनिश्चित करने की दृढ़ प्रतिबद्धता है कि इन महान नायकों की विरासत हजारों विद्यार्थियों के लिए सीखने के वातावरण का एक जीवंत और अभिन्न हिस्सा बने।"
 उन्होंने कहा कि हमारे स्कूल शिक्षा के मंदिर हैं, जो पंजाब और भारत के भविष्य को आकार देते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि इन महान नायकों के नाम पर स्कूलों का नाम रखने से उनकी विरासत सदैव जीवंत रहेगी और विद्यार्थियों को देश के प्रति प्रतिबद्धता तथा निस्वार्थ सेवा के लिए निरंतर प्रेरित करती रहेगी।
-----------
फाज़िल्का में सीमा पार से तस्करी की कोशिश नाकाम; 21 अत्याधुनिक पिस्तौल और 2.1 किलोग्राम हेरोइन बरामद
— प्रारंभिक जांच के अनुसार पाकिस्तान-आधारित तस्करों ने ज़ीरो लाइन पार कर हथियारों और मादक पदार्थों को भारतीय क्षेत्र में भेजने के लिए सीमा बाड़ के पास इस घटना को अंजाम देने की कोशिश की: डीजीपी गौरव यादव
— बीएसएफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस घटना को सफलतापूर्वक नाकाम किया: एआईजी सीआई गुरसेवक बराड़
चंडीगढ़/फरीदकोट, 29 जनवरी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए जारी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) फरीदकोट ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के साथ तालमेल से फाज़िल्का के गांव तेजा रुहेला स्थित सीमा चौकी (बीओपी) जीजी-3 पर सीमा पार से तस्करी की एक बड़ी कोशिश को सफलतापूर्वक नाकाम कर 2.1 किलोग्राम हेरोइन और 21 अत्याधुनिक पिस्तौल सहित गोला-बारूद बरामद किया है। यह जानकारी आज यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।

बरामद किए गए हथियारों और गोला-बारूद में 22 मैगज़ीन सहित 11 ग्लॉक पिस्तौल, एक मैगज़ीन सहित एक बेरेटा पिस्तौल, 10 मैगज़ीन सहित पांच जग़िाना पिस्तौल, पांच मैगज़ीन सहित तीन नोरिन्को पिस्तौल, एक मैगज़ीन सहित एक गफ्फार सिक्योरिटी पिस्तौल (एमपी-5 टाइप) और 310 जिंदा कारतूस (9 एमएम) शामिल हैं।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि पाकिस्तान आधारित तस्करों ने कार्रवाई को अंजाम देने के लिए ज़ीरो लाइन पार की और रात के अंधेरे तथा घनी धुंध का लाभ उठाते हुए भारतीय क्षेत्र में हथियार और मादक पदार्थ भेजने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि इस घटना को देखते हुए बीएसएफ के सतर्क जवानों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कई राउंड फायर किए, जिसके बाद काउंटर इंटेलिजेंस टीम के साथ संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान इस कोशिश को पूरी तरह नाकाम कर दिया गया।

एआईजी सीआई गुरसेवक सिंह बराड़ ने बताया कि विश्वसनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने बीएसएफ फाज़िल्का के साथ मिलकर गुरुवार सुबह एक विशेष योजना बनाई और फाज़िल्का के गांव तेजा रुहेला क्षेत्र में संयुक्त अभियान चलाया। जब पाकिस्तानी तस्करों ने खेप को आगे भेजने की कोशिश की तो बीएसएफ के तैनात जवानों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई करते हुए इस घटना को पूरी तरह नाकाम कर दिया। उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन के परिणामस्वरूप मौके से हथियारों, गोला-बारूद और मादक पदार्थों की बड़ी बरामदगी हुई है।

एआईजी ने बताया कि इस घटना से जुड़े स्थानीय तस्कर की पहचान कर पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए आगे की जांच जारी है।

इस संबंध में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21-सी और 29 तथा शस्त्र अधिनियम की धारा 25 के तहत पुलिस थाना एसएसओसी फाज़िल्का में एफआईआर नंबर 01 दिनांक 29-01-2026 को दर्ज की गई है।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss