Sunday, February 01, 2026
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

चंडीगढ़

कृषि विकास के लिए राज्य में गठित होगी वैज्ञानिक-कृषक-संचालन टीम, फसल विविधता और उत्पादकता बढ़ाने की रणनीति लागू

February 01, 2026 06:41 AM

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान: आधुनिक तकनीक और एकीकृत कृषि प्रणाली से किसानों की आय दोगुनी

छत्तीसगढ़ में ग्रामीण और कृषि विकास में केंद्र-राज्य सहयोग से क्रांति: 18 लाख से अधिक घर, हजारों किलोमीटर सड़कें और सशक्त महिला समूह

प्रधानमंत्री योजनाओं के तहत किसानों और ग्रामीणों के लिए नए आयाम: दलहन उत्पादन, तिलहन फसलें और महिला स्वरोजगार को मिलेगा प्रोत्साहन
 

केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक और पत्रकार वार्ता में कहा कि छत्तीसगढ़ में कृषि और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में सरकार उल्लेखनीय प्रगति कर रही है। उन्होंने बताया कि इस सप्ताह वैज्ञानिकों, किसानों और केंद्र-राज्य अधिकारियों की एक संयुक्त टीम का गठन किया जाएगा, जो स्थानीय कृषि जलवायु के अनुसार फसल विविधता और उत्पादकता बढ़ाने की रणनीतियाँ विकसित करेगी। इसके साथ ही राज्य में एकीकृत कृषि प्रणाली और छोटे किसानों के लिए विविध आय स्रोत बढ़ाने के कार्यक्रम भी लागू किए जाएंगे।
मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार कृषि और ग्रामीण विकास के हर पहलू में सक्रिय है। उन्होंने खपरी में किसानों से संवाद किया और आधुनिक कृषि तकनीकों का निरीक्षण किया। पत्रकार वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा और राज्य के कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम भी उपस्थित थे।


मंत्री ने किसानों को फल और सब्जियों की उन्नत खेती, पौधों की ग्राफ्टिंग नर्सरी, भाटा पद्धति से टमाटर और शिमला मिर्च की खेती, ड्रैगन फ्रूट, खजूर, ब्लूबेरी और केले की खेती का अवलोकन कराया। उन्होंने बताया कि पारंपरिक फसलों से प्रति एकड़ 35–40 हजार रुपये का लाभ होता है, जबकि आधुनिक बागवानी और उच्च तकनीक अपनाने पर यह लाभ 1–2 लाख रुपये प्रति एकड़ तक बढ़ सकता है। कृषि विभाग की टीम ने कीटनाशकों के वैज्ञानिक उपयोग, रोग नियंत्रण और उच्च उत्पादक किस्मों के चयन में मार्गदर्शन प्रदान किया।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि खाली पड़े खेतों में दलहन उत्पादन को बढ़ावा दिया जाएगा। मसूर, उड़द, मूंग, अरहर आदि दलहनों की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद सुनिश्चित की जाएगी। इसके साथ ही तिलहन फसलों जैसे मूंगफली, सरसों और पाम ऑयल की खेती को भी प्रोत्साहित किया जाएगा।
मंत्री ने बताया कि राज्य में एकीकृत कृषि प्रणाली लागू की जाएगी, जिससे छोटे और सीमांत किसानों को विविध आय स्रोत उपलब्ध होंगे। इसमें पशुपालन, मत्स्य पालन, बागवानी, औद्योगिक फसलें और जैविक खेती शामिल हैं।
ग्रामीण विकास के क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री ने आंकड़े साझा किए। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पिछले डेढ़ वर्षों में छत्तीसगढ़ में 18,12,742 घर स्वीकृत और वितरित किए गए हैं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत राज्य में 47,847 किलोमीटर लंबी 10,199 सड़कें और 123 बड़े पुल बनाए गए हैं।
मंत्री ने महिलाओं के सशक्तिकरण पर भी जोर दिया। उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से ‘लखपति दीदी’ योजना तेजी से लागू हो रही है। इसमें 2,76,000 समूहों में 30,68,000 महिलाएं संलग्न हैं और 4,32,000 महिलाएं लघु उद्योगों में सक्रिय हैं। इसके साथ ही महिलाओं को 11,196,16,000 रुपये का ऋण उपलब्ध कराया गया है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राज्य में कृषि और ग्रामीण विकास के हर पहलू पर केंद्र और राज्य सरकार मिलकर कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार छत्तीसगढ़ में ग्रामीण और कृषि विकास में कोई कमी नहीं छोड़ेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री और राज्य सरकार की टीम को उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई दी और कहा कि राज्य में किसानों, गरीब परिवारों और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए सभी पहल तेजी से लागू की जा रही हैं।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

किसान की फसल से खिलवाड़ पर अब सीधा प्रहार, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा : शिवराज सिंह चौहान

किसान की फसल से खिलवाड़ पर अब सीधा प्रहार, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा : शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने विश्व आर्द्रभूमि दिवस 2026 से पहले भारत की रामसर सूची में 2 नई आर्द्रभूमियों को शामिल करने की घोषणा की।

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने विश्व आर्द्रभूमि दिवस 2026 से पहले भारत की रामसर सूची में 2 नई आर्द्रभूमियों को शामिल करने की घोषणा की।

कांगो की खदान में कयामत! लैंडस्लाइड से 200 से ज्यादा मौतें, महिलाओं-बच्चों की भी गई जान

कांगो की खदान में कयामत! लैंडस्लाइड से 200 से ज्यादा मौतें, महिलाओं-बच्चों की भी गई जान

बजट 2026 में बड़ा दांव! रोजगार, मैन्युफैक्चरिंग और विकास पर सरकार का फोकस

बजट 2026 में बड़ा दांव! रोजगार, मैन्युफैक्चरिंग और विकास पर सरकार का फोकस

जनवरी से बढ़ेगी सैलरी! DA 60% होते ही कर्मचारियों-पेंशनर्स की आय में बड़ा उछाल

जनवरी से बढ़ेगी सैलरी! DA 60% होते ही कर्मचारियों-पेंशनर्स की आय में बड़ा उछाल

मौसम का बड़ा उलटफेर! दिल्ली-पंजाब में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ेगी ठंड

मौसम का बड़ा उलटफेर! दिल्ली-पंजाब में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ेगी ठंड

वेवएक्स ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के लिए आवेदन आमंत्रित किए

वेवएक्स ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के लिए आवेदन आमंत्रित किए

भारतीय रेलवे ने सुरक्षा के लिए कवच 4.0 का विस्तार तेज किया, तीन खंडों में 472 किमी मार्ग पर शुरूआत

भारतीय रेलवे ने सुरक्षा के लिए कवच 4.0 का विस्तार तेज किया, तीन खंडों में 472 किमी मार्ग पर शुरूआत

ओलंपिक आंदोलन में योगदान देने के लिए भारत की रणनीति, योजना एवं दृष्टिकोण से प्रभावित: माकिस असिमाकोपुलोस, निदेशक, अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक अकादमी

ओलंपिक आंदोलन में योगदान देने के लिए भारत की रणनीति, योजना एवं दृष्टिकोण से प्रभावित: माकिस असिमाकोपुलोस, निदेशक, अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक अकादमी

ट्रंप का सख्त संदेश: अमेरिका की इमीग्रेशन नीति पर कोई समझौता नहीं

ट्रंप का सख्त संदेश: अमेरिका की इमीग्रेशन नीति पर कोई समझौता नहीं

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss