Sunday, February 01, 2026
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

चंडीगढ़

किसान की फसल से खिलवाड़ पर अब सीधा प्रहार, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा : शिवराज सिंह चौहान

February 01, 2026 06:43 AM

खेतों की मेड़ से नीति का संदेश, गिरहोला-खपरी में किसानों से सीधे संवाद में बोले शिवराज सिंह चौहान

धान से बागवानी और ड्रोन तक, आधुनिक कृषि से किसानों की आय बढ़ाने पर केंद्र का फोकस

कृषि, तकनीक और गांव—तीनों को मजबूत करने की रणनीति पर आगे बढ़ रही केंद्र सरकार : शिवराज सिंह चौहान

प्रविष्टि तिथि: 31 JAN 2026 5:32PM by PIB Delhi
 

किसान की मेहनत, उसकी फसल और उसके भविष्य से खिलवाड़ अब किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नकली बीज, नकली खाद और नकली कीटनाशकों के जरिए किसानों को नुकसान पहुँचाने वाले तत्वों के खिलाफ केंद्र सरकार निर्णायक, कठोर और दंडात्मक कार्रवाई के रास्ते पर आगे बढ़ चुकी है। किसानों को कानूनी सुरक्षा का मजबूत कवच प्रदान करने के लिए संसद में शीघ्र ही नए कृषि कानून लाए जाएंगे। यह स्पष्ट और सख्त नीति-संदेश केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने छत्तीसगढ़ के एक दिवसीय प्रवास के दौरान दिया।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता किसान और उनका सर्वांगीण विकास है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि कुछ असामाजिक तत्व नकली कृषि आदानों के माध्यम से किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं, जो केवल आर्थिक अपराध नहीं, बल्कि किसान के साथ सीधा विश्वासघात है। ऐसे लोगों के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

प्रवास के आरंभ में खेतों की मेड़ पर उतरे केंद्रीय मंत्री

अपने प्रवास की शुरुआत में केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने दुर्ग जिले के ग्राम गिरहोला एवं खपरी का दौरा किया, जहाँ उन्होंने खेतों की मेड़ पर उतरकर किसानों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने नर्सरी, खेतों और कृषि फार्मों का निरीक्षण करते हुए फसल चक्र, बागवानी, सिंचाई व्यवस्था, बीज उत्पादन और आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी ली।

ग्राम गिरहोला में वृक्षारोपण, हरित और लाभकारी खेती पर जोर

ग्राम गिरहोला में केंद्रीय मंत्री ने आम के पौधे का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि किसानों के लिए दीर्घकालीन आय का सशक्त स्रोत भी बन सकता है। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वे कृषि के साथ-साथ बागवानी और वृक्ष आधारित खेती को भी अपनाएँ।

खपरी में कृषि फार्म निरीक्षण और किसान चौपाल

इसके पश्चात् केंद्रीय कृषि मंत्री ग्राम खपरी स्थित अनिल कृषि फार्म पहुँचे, जहाँ उन्होंने खेतों का निरीक्षण कर किसानों से संवाद किया। किसान चौपाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने प्रगतिशील किसानों को बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के किसान पारंपरिक खेती के साथ आधुनिक तकनीकों को तेजी से अपना रहे हैं, जो पूरे देश के लिए प्रेरणादायी है।

धान से बागवानी की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़

किसानों से संवाद करते हुए श्री चौहान ने कहा कि धान की पारंपरिक खेती के साथ बागवानी, सब्जी उत्पादन और विविधीकृत कृषि अपनाने से किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि हो रही है। किसानों ने भी बताया कि धान की तुलना में बागवानी फसलों से अधिक लाभ मिल रहा है। इस पर केंद्रीय मंत्री ने फसल विविधीकरण को समय की आवश्यकता बताते हुए अन्य किसानों को भी इस दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

केंद्र सरकार की प्रमुख कृषि योजनाओं पर फोकस

केंद्रीय मंत्री ने किसानों को केंद्र सरकार की प्रमुख कृषि योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से छोटे एवं सीमांत किसानों को प्रत्यक्ष लाभांतरण दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत प्राकृतिक आपदाओं से फसलों को सुरक्षा प्रदान की जा रही है। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के माध्यम से कृषि नवाचार और उत्पादन वृद्धि को प्रोत्साहित किया जा रहा है। डिजिटल कृषि मिशन और ड्रोन तकनीक के जरिए फसल निगरानी, कीटनाशक छिड़काव और लागत में कमी सुनिश्चित की जा रही है।

प्राकृतिक खेती और जल संरक्षण को बताया भविष्य की राह

उन्होंने प्राकृतिक खेती, सूक्ष्म सिंचाई और जल संरक्षण आधारित कृषि को भविष्य की खेती बताते हुए किसानों से अधिक से अधिक इन योजनाओं से जुड़ने का आह्वान किया।

कृषि के साथ-साथ ग्रामीण विकास योजनाओं पर भी केंद्रीय मंत्री ने विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से गांवों की बुनियादी संरचना, संपर्क सुविधा, रोजगार और आत्मनिर्भरता को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास केवल भवन और सड़क तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सम्मानजनक जीवन और आजीविका से जुड़ा हुआ है।

किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को लाभकारी बनाने का संकल्प

अपने संबोधन में केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार का संकल्प है कि छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में कृषि को लाभकारी बनाया जाए और किसानों की आय में निरंतर वृद्धि हो। उन्होंने विश्वास जताया कि आधुनिक तकनीक, मजबूत नीति, प्रभावी कानून और किसानों की मेहनत से कृषि क्षेत्र में नई क्रांति आएगी।
केंद्रीय कृषि मंत्री का यह एक दिवसीय प्रवास राज्य में कृषि बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, किसानों को जागरूक करने और आधुनिक खेती को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।
इस अवसर पर प्रदेश के गृह मंत्री श्री विजय शर्मा, कृषि एवं किसान कल्याण तथा आदिम जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम, स्कूल शिक्षा, विधि एवं कार्य मंत्री श्री गजेन्द्र यादव, विधायक अहिवारा श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, कृषि अनुसंधान से जुड़े वैज्ञानिक, वरिष्ठ अधिकारी तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

कृषि विकास के लिए राज्य में गठित होगी वैज्ञानिक-कृषक-संचालन टीम, फसल विविधता और उत्पादकता बढ़ाने की रणनीति लागू

कृषि विकास के लिए राज्य में गठित होगी वैज्ञानिक-कृषक-संचालन टीम, फसल विविधता और उत्पादकता बढ़ाने की रणनीति लागू

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने विश्व आर्द्रभूमि दिवस 2026 से पहले भारत की रामसर सूची में 2 नई आर्द्रभूमियों को शामिल करने की घोषणा की।

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने विश्व आर्द्रभूमि दिवस 2026 से पहले भारत की रामसर सूची में 2 नई आर्द्रभूमियों को शामिल करने की घोषणा की।

कांगो की खदान में कयामत! लैंडस्लाइड से 200 से ज्यादा मौतें, महिलाओं-बच्चों की भी गई जान

कांगो की खदान में कयामत! लैंडस्लाइड से 200 से ज्यादा मौतें, महिलाओं-बच्चों की भी गई जान

बजट 2026 में बड़ा दांव! रोजगार, मैन्युफैक्चरिंग और विकास पर सरकार का फोकस

बजट 2026 में बड़ा दांव! रोजगार, मैन्युफैक्चरिंग और विकास पर सरकार का फोकस

जनवरी से बढ़ेगी सैलरी! DA 60% होते ही कर्मचारियों-पेंशनर्स की आय में बड़ा उछाल

जनवरी से बढ़ेगी सैलरी! DA 60% होते ही कर्मचारियों-पेंशनर्स की आय में बड़ा उछाल

मौसम का बड़ा उलटफेर! दिल्ली-पंजाब में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ेगी ठंड

मौसम का बड़ा उलटफेर! दिल्ली-पंजाब में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ेगी ठंड

वेवएक्स ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के लिए आवेदन आमंत्रित किए

वेवएक्स ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के लिए आवेदन आमंत्रित किए

भारतीय रेलवे ने सुरक्षा के लिए कवच 4.0 का विस्तार तेज किया, तीन खंडों में 472 किमी मार्ग पर शुरूआत

भारतीय रेलवे ने सुरक्षा के लिए कवच 4.0 का विस्तार तेज किया, तीन खंडों में 472 किमी मार्ग पर शुरूआत

ओलंपिक आंदोलन में योगदान देने के लिए भारत की रणनीति, योजना एवं दृष्टिकोण से प्रभावित: माकिस असिमाकोपुलोस, निदेशक, अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक अकादमी

ओलंपिक आंदोलन में योगदान देने के लिए भारत की रणनीति, योजना एवं दृष्टिकोण से प्रभावित: माकिस असिमाकोपुलोस, निदेशक, अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक अकादमी

ट्रंप का सख्त संदेश: अमेरिका की इमीग्रेशन नीति पर कोई समझौता नहीं

ट्रंप का सख्त संदेश: अमेरिका की इमीग्रेशन नीति पर कोई समझौता नहीं

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss