Friday, February 06, 2026
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

चंडीगढ़

भारतीय रेलवे होली के अवसर पर यात्रियों की सुगम आवाजाही के लिए रिकॉर्ड संख्या में विशेष ट्रेनें संचालित करेगा

February 06, 2026 11:32 AM

भारतीय रेलवे ने आगामी होली त्योहार के दौरान यात्रियों के लिए आरामदायक और परेशानी मुक्त यात्रा सुनिश्चित करने के लिए अपने नेटवर्क पर 1,410 से अधिक होली स्पेशल ट्रेनों के संचालन की योजना बनाई है। यह संख्या बढ़कर 1,500 तक हो सकती है। इन विशेष सेवाओं का उद्देश्य त्योहार के दौरान यात्रियों की बढ़ती मांग को पूरा करना और प्रमुख गंतव्यों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करना है। ये विशेष ट्रेनें मार्च के महीने में संचालित होने वाली हैं। पिछले वर्ष, 2025 में होली के लिए कुल 1,144 विशेष ट्रेनों के ट्रिप का संचालन किया गया था।

विभिन्न जोन के आधार पर, पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) सर्वाधिक 285 विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा। इसके बाद पश्चिम रेलवे (डब्ल्यूआर) द्वारा पश्चिमी मार्गों पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए 231 ट्रेनों के संचालन की योजना बनाई गई है। मध्य रेलवे (सीआर) द्वारा 209 होली स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी, जबकि दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) कुल 160 सेवाओं का संचालन करेगा। इसके अतिरिक्त, उत्तर रेलवे (एनआर) द्वारा 108 और उत्तर पश्चिम रेलवे (एनडब्ल्यूआर) द्वारा 71 होली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की योजना तैयार की गई है।

कनेक्टिविटी को और अधिक मजबूत करते हुए, उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) द्वारा 66 विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। वहीं, पूर्वोत्तर रेलवे (एनईआर) और पूर्व तटीय रेलवे (ईसीओआर) दोनों ही 62-62 ट्रेनें चलाएंगे।

दक्षिण पश्चिम रेलवे (एसडब्ल्यूआर) द्वारा 47 ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा, जबकि पश्चिम मध्य रेलवे (डब्ल्यूसीआर) ने 43 सेवाओं की योजना बनाई है। इसके अतिरिक्त, दक्षिण रेलवे (एसआर) द्वारा 39 होली स्पेशल ट्रेनें और दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (एसईसीआर) द्वारा 15 सेवाएं संचालित की जाएंगी। क्षेत्रीय मांग को पूरा करने के लिए कोंकण रेलवे (केआर) द्वारा 9 और पूर्वोत्तर सीमा रेलवे (एनएफआर) द्वारा 2 विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी।

भारतीय रेलवे प्रमुख त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और कुशल परिचालन सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

प्रधानमंत्री ने सभी को “परीक्षा पर चर्चा 26” में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया

प्रधानमंत्री ने सभी को “परीक्षा पर चर्चा 26” में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया

प्रधानमंत्री ने एक लेख साझा किया जिसमें बताया गया है कि 'परीक्षा पे चर्चा' किस प्रकार जन आंदोलन बन गया है, जो भारत की शैक्षिक यात्रा में एक निर्णायक बदलाव का प्रतीक है और विकसित भारत का मार्ग प्रशस्त करता है

प्रधानमंत्री ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के जवाब की कुछ झलकियां साझा कीं

प्रधानमंत्री ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के जवाब की कुछ झलकियां साझा कीं

भारत की नेपाल और मालदीव के साथ कृषि क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर हुई चर्चा

भारत की नेपाल और मालदीव के साथ कृषि क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर हुई चर्चा

इंडो-यूएस ट्रेड डील: कृषि और डेयरी पर कोई समझौता नहीं, किसान हित पूरी तरह सुरक्षित – श्री  शिवराज सिंह चौहान

इंडो-यूएस ट्रेड डील: कृषि और डेयरी पर कोई समझौता नहीं, किसान हित पूरी तरह सुरक्षित – श्री शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान  की अध्यक्षता में सिहोर में होगा दलहन आत्मनिर्भरता पर राष्ट्रीय परामर्श

केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में सिहोर में होगा दलहन आत्मनिर्भरता पर राष्ट्रीय परामर्श

पश्चिम एशिया युद्ध के मुहाने पर? ओमान में अमेरिका–ईरान वार्ता आज, फेल हुई तो भड़केगा पूरा क्षेत्र

पश्चिम एशिया युद्ध के मुहाने पर? ओमान में अमेरिका–ईरान वार्ता आज, फेल हुई तो भड़केगा पूरा क्षेत्र

विमान सुरक्षा पर सवाल! एयर इंडिया–इंडिगो के सैकड़ों विमानों में मिली बार-बार खराबी

विमान सुरक्षा पर सवाल! एयर इंडिया–इंडिगो के सैकड़ों विमानों में मिली बार-बार खराबी

अमृत ​​भारत स्टेशन योजना के तहत 172 स्टेशनों का काम पूरा हुआ : श्री अश्विनी वैष्णव

अमृत ​​भारत स्टेशन योजना के तहत 172 स्टेशनों का काम पूरा हुआ : श्री अश्विनी वैष्णव

मौसम फिर लेगा करवट! उत्तर भारत में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, बढ़ेगी ठंड

मौसम फिर लेगा करवट! उत्तर भारत में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, बढ़ेगी ठंड

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss