Friday, February 06, 2026
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

चंडीगढ़

भारत की नेपाल और मालदीव के साथ कृषि क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर हुई चर्चा

February 06, 2026 11:35 AM

नेपाल को उन्नत किस्म के बीज उपलब्ध कराने का भारत सरकार का आश्वासन

कृषि अनुसंधान, लाइवस्टॉक एवं एग्रो-क्लाइमेटिक परिस्थितियों पर सहयोग को लेकर सहमति

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नई दिल्ली में 12, सफदरजंग रोड स्थित अपने आवास पर नेपाल के कृषि एवं पशुधन मंत्री श्री डॉ मदन प्रसाद परियार एवं मालदीव के कृषि एवं पशु कल्याण राज्य मंत्री अहमद हसन दीदी से सौजन्य भेंट की। बैठक के दौरान भारत, नेपाल और मालदीव के बीच कृषि क्षेत्र में आपसी सहयोग को और मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा की गई।

केंद्रीय कृषि मंत्री ने बताया कि नेपाल और मालदीव भारत के घनिष्ठ मित्र राष्ट्र हैं और इनके साथ भारत के संबंध केवल द्विपक्षीय ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक एवं भावनात्मक भी हैं। बैठक में कृषि अनुसंधान, उन्नत बीज, लाइवस्टॉक, मृदा स्वास्थ्य तथा एग्रो-क्लाइमेटिक परिस्थितियों के अनुरूप कृषि विकास के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श हुआ।

बैठक में यह जानकारी दी गई कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, पूसा, नई दिल्ली में कृषि के क्षेत्र में हो रहे उन्नत अनुसंधान कार्यों का लाभ नेपाल एवं मालदीव के कृषि क्षेत्र की उन्नति में भी दिया जाएगा। नेपाल को उन्नत किस्म के बीज उपलब्ध कराने का आश्वासन भारत सरकार द्वारा दिया गया।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि भारत और नेपाल के बीच कृषि अनुसंधान के क्षेत्र में पहले से एक समझौता ज्ञापन मौजूद है, जिसके तहत दोनों देश मिलकर कई क्षेत्रों में कार्य कर रहे हैं और इस सहयोग को और विस्तार देने पर सहमति बनी है। लाइवस्टॉक के क्षेत्र में भी व्यापक चर्चा हुई।

उन्होंने बताया कि बिम्सटेक सम्मेलन के दौरान भारत–नेपाल के बीच एक संयुक्त वर्किंग ग्रुप का गठन किया गया था जिसके माध्यम से कृषि सहयोग को और प्रभावी बनाया जाएगा। मालदीव के साथ भी उसकी विशिष्ट एग्रो-क्लाइमेटिक परिस्थितियों के अनुरूप मृदा, उन्नत बीज, प्रशिक्षण एवं अनुसंधान जैसे क्षेत्रों में सहयोग पर विचार-विमर्श हुआ, जिसमें भारत महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। बैठक में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डॉ. एम. एल. जाट, मालदीव के कृषि एवं पशु कल्याण मंत्रालय के स्थायी सचिव मोहम्मद अनीस और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

प्रधानमंत्री ने सभी को “परीक्षा पर चर्चा 26” में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया

प्रधानमंत्री ने सभी को “परीक्षा पर चर्चा 26” में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया

प्रधानमंत्री ने एक लेख साझा किया जिसमें बताया गया है कि 'परीक्षा पे चर्चा' किस प्रकार जन आंदोलन बन गया है, जो भारत की शैक्षिक यात्रा में एक निर्णायक बदलाव का प्रतीक है और विकसित भारत का मार्ग प्रशस्त करता है

प्रधानमंत्री ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के जवाब की कुछ झलकियां साझा कीं

प्रधानमंत्री ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के जवाब की कुछ झलकियां साझा कीं

इंडो-यूएस ट्रेड डील: कृषि और डेयरी पर कोई समझौता नहीं, किसान हित पूरी तरह सुरक्षित – श्री  शिवराज सिंह चौहान

इंडो-यूएस ट्रेड डील: कृषि और डेयरी पर कोई समझौता नहीं, किसान हित पूरी तरह सुरक्षित – श्री शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान  की अध्यक्षता में सिहोर में होगा दलहन आत्मनिर्भरता पर राष्ट्रीय परामर्श

केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में सिहोर में होगा दलहन आत्मनिर्भरता पर राष्ट्रीय परामर्श

भारतीय रेलवे होली के अवसर पर यात्रियों की सुगम आवाजाही के लिए रिकॉर्ड संख्या में विशेष ट्रेनें संचालित करेगा

भारतीय रेलवे होली के अवसर पर यात्रियों की सुगम आवाजाही के लिए रिकॉर्ड संख्या में विशेष ट्रेनें संचालित करेगा

पश्चिम एशिया युद्ध के मुहाने पर? ओमान में अमेरिका–ईरान वार्ता आज, फेल हुई तो भड़केगा पूरा क्षेत्र

पश्चिम एशिया युद्ध के मुहाने पर? ओमान में अमेरिका–ईरान वार्ता आज, फेल हुई तो भड़केगा पूरा क्षेत्र

विमान सुरक्षा पर सवाल! एयर इंडिया–इंडिगो के सैकड़ों विमानों में मिली बार-बार खराबी

विमान सुरक्षा पर सवाल! एयर इंडिया–इंडिगो के सैकड़ों विमानों में मिली बार-बार खराबी

अमृत ​​भारत स्टेशन योजना के तहत 172 स्टेशनों का काम पूरा हुआ : श्री अश्विनी वैष्णव

अमृत ​​भारत स्टेशन योजना के तहत 172 स्टेशनों का काम पूरा हुआ : श्री अश्विनी वैष्णव

मौसम फिर लेगा करवट! उत्तर भारत में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, बढ़ेगी ठंड

मौसम फिर लेगा करवट! उत्तर भारत में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, बढ़ेगी ठंड

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss